लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
मुक्त
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

ताइफ़

सूची ताइफ़

सरवात पहाड़ियों में ताइफ़ जाती सड़क ताइफ़ (अरबी:, अंग्रेज़ी: Ta'if) सउदी अरब के मक्का प्रान्त में स्थित एक शहर है। यह मक्का से १०० किमी दक्षिणपूर्व में सरवात पहाड़ियों में १,८७९ मीटर (६,१६५ फ़ुट) की ऊँचाई पर बसा हुआ है और अपने लुभावने वातावरण के लिए जाना जाता है। इस शहर के मध्य में खुले क्षेत्रों में अंगूर और गुलाब उगाए जाते हैं और शहद भी बनाया जाता है। .

10 संबंधों: बनू सक़ीफ़, मक्का प्रान्त, मुहम्मद बिन क़ासिम, सरवात पहाड़ियाँ, हज्जाह प्रान्त, हज्जाज बिन युसुफ़, अबु बक्र, अब्दुल अजीज इब्ने सऊद, अल-लात, उसमान बिन अफ़्फ़ान

बनू सक़ीफ़

६०० ईसवी में अरबी क़बीलों का विस्तार जिसमें थ़क़ीफ़​ भी देखे जा सकते हैं बनू सक़ीफ़ या बनू थ़क़ीफ़​ (अरबी:, अंग्रेज़ी: Banu Thaqif) पैग़म्बर मुहम्मद के काल में एक अरबी क़बीला था। यह ताइफ़ शहर का मुख्य क़बीला था और इसके वंशज अब सउदी अरब, सीरिया, लेबनान, मिस्र, जॉर्डन, इराक़ और तुनीसिया जैसे कई देशों में बसे हुए हैं। अक्सर इनके नाम में 'सक़ाफ़ी' नाम जुड़ा होता है। इस्लाम के आने से पहले यह अल-लात नामक अरबी देवी के उपासक हुआ करते थे।, Jan Knappert, Element, 1993, ISBN 978-1-85230-427-0,...

नई!!: ताइफ़ और बनू सक़ीफ़ · और देखें »

मक्का प्रान्त

मक्का प्रान्त, जिसे औपचारिक अरबी में मिन्तक़ाह​ मक्काह अल-मुकर्रमा कहते हैं, सउदी अरब के पश्चिमी हिजाज़ क्षेत्र में लाल सागर के तट के साथ स्थित एक प्रान्त है। यह सउदी अरब का सबसे अधिक जनसँख्या वाला प्रान्त है और इसकी राजधानी इस्लाम का सबसे पवित्र शहर मक्का है। इस प्रान्त का सबसे बड़ा शहर जद्दा है, जो पूरे सउदी अरब का सब से मुख्य बंदरगाह और आर्थिक केंद्र भी है। सरवात पहाड़ियाँ मक्का प्रान्त से गुज़रती हैं और इस प्रान्त का ताइफ़ शहर उन्हीं में स्थित है। यहाँ का मौसम गर्मियों में अच्छा रहता है इसलिए सउदी सरकार गर्मियों में अपनी राजधानी रियाद से हटाकर यहाँ केन्द्रित कर लेती है। इसलिए ताइफ़ को सउदी अरब की 'ग्रीष्मकालीन राजधानी' कहा जाता है।, Kathy Cuddihy, pp.

नई!!: ताइफ़ और मक्का प्रान्त · और देखें »

मुहम्मद बिन क़ासिम

मुहम्मद बिन क़ासिम के तहत भारतीय उपमहाद्वीप में उमय्यद ख़िलाफ़त का विस्तार अपने चरम पर उमय्यद ख़िलाफ़त मुहम्मद बिन क़ासिम (अरबी:, अंग्रेज़ी: Muhammad bin Qasim) इस्लाम के शुरूआती काल में उमय्यद ख़िलाफ़त का एक अरब सिपहसालार था। उसने १७ साल की उम्र में भारतीय उपमहाद्वीप के पश्चिमी इलाक़ों पर हमला बोला और सिन्धु नदी के साथ लगे सिंध और पंजाब क्षेत्रों पर क़ब्ज़ा कर लिया। यह अभियान भारतीय उपमहाद्वीप में आने वाले मुस्लिम राज का एक बुनियादी घटना-क्रम माना जाता है। .

नई!!: ताइफ़ और मुहम्मद बिन क़ासिम · और देखें »

सरवात पहाड़ियाँ

सरवात पहाड़ (अंग्रेजी: Sarawat mountains) या सरात पहाड़ (Sarat mountains), जिन्हें अरबी में जबाल अल-सरवात कहते हैं, अरबी प्रायद्वीप के पश्चिमी तट के बराबर चलने वाली एक पर्वतमाला है। यह उत्तर में जोर्डन-सउदी अरब की सीमा से शुरू होकर सउदी अरब और यमन से गुज़रते हुए दक्षिण में अदन की खाड़ी तक पहुँचते हैं। यह हिजाज़ पहाड़ियों का हिस्सा माने जाते हैं।, pp.

नई!!: ताइफ़ और सरवात पहाड़ियाँ · और देखें »

हज्जाह प्रान्त

हज्जाह​ प्रान्त (अरबी:, अंग्रेज़ी: Hajjah) यमन का एक प्रान्त है। .

नई!!: ताइफ़ और हज्जाह प्रान्त · और देखें »

हज्जाज बिन युसुफ़

अल-हज्जाज बिन युसुफ़ (अरबी:, अंग्रेज़ी: Hajjaj bin Yusuf) इस्लाम के शुरूआती काल में उमय्यद ख़िलाफ़त का एक अरब प्रशासक, रक्षामंत्री और राजनीतिज्ञ था जो इतिहास में बहुत विवादित रहा है। वह एक चतुर और सख़्त​ शासक था, हालांकि अब कुछ इतिहासकारों का मत है कि उमय्यद ख़िलाफ़त के बाद आने वाले अब्बासी ख़िलाफ़त के इतिहासकार उमय्यादों से नफ़रत करते थे और हो सकता है उन्होंने अपनी लिखाईयों में अल-हज्जाज का नाम बिगाड़ा हो।, Edmund Ghareeb, Beth Dougherty, pp.

नई!!: ताइफ़ और हज्जाज बिन युसुफ़ · और देखें »

अबु बक्र

अबू बक्र का असली नाम अब्दुल्लाह इब्न अबू क़ुहाफ़ा (Abdullah ibn Abi Quhaafah अरबी عبد الله بن أبي قحافة), c. 573 ई – 23 अगस्त 634 ई, इनका मशहूर नाम अबू बक्र (أبو بكر) है।, from islam4theworld अबू बक्र पैगंबर मुहम्मद के ससुर और उनके प्रमुख साथियों में से थे। वह मुहम्मद साहब के बाद मुसल्मानों के पहले खलीफा चुने गये। सुन्नी मुसलमान इनको चार प्रमुख पवित्र खलीफाओं में अग्रणी मानतें हैं। ये पैगंबर मुहम्मद के प्रारंभिक अनुयायियों में से थे और इनकी पुत्री आयशा पैगंबर की चहेती पत्नी थी। .

नई!!: ताइफ़ और अबु बक्र · और देखें »

अब्दुल अजीज इब्ने सऊद

इब्ने सऊद दोरहٔ मिस्र के अवसर पर शाह फ़ारूक़ के साथ नजद का सऊदी परिवार उन्नीसवीं सदी के शुरू में द्वीप नमाए अरब के बहुत बड़े हिस्से पर काबिज हो गया था लेकिन मिस्री शासक मोहम्मद अली पाशा ने आल सऊद इन सरकार को 1818 ई. में समाप्त कर दिया था। सऊदी परिवार इसके बाद लगभग 80 साल परेशान फिरते रहे यहां तक कि 20 वीं सदी के प्रारंभ में इसी परिवार में एक और ज़बरदस्त व्यक्ति पैदा हुई जिसका नाम अब्दुल अजीज इब्ने सऊद था जो आमतौर पर सुल्तान इब्ने सऊद के नाम से मशहूर हैं। .

नई!!: ताइफ़ और अब्दुल अजीज इब्ने सऊद · और देखें »

अल-लात

ताइफ़ से १०० ईसवी की ऊँट पर सवार अल-लात देवी की प्रतिमा अल-लात या अल्लात (अरबी:, अंग्रेज़ी: Allat या al-Lat) इस्लाम से पहले के अरब के पारम्परिक धर्म में एक देवी का नाम था। वह मक्का की तीन मुख्य देवियों में से एक थी। इस्लाम-पूर्व के अरब अल-लात को ईश्वर की तीन बेटियों में से एक मानते थे (अन्य दो मनात और अल-उज़्ज़ा थीं)।, Karen Armstrong, pp.

नई!!: ताइफ़ और अल-लात · और देखें »

उसमान बिन अफ़्फ़ान

उसमान बिन अफ़्फ़ान (579-656) उमर बिन खत्ताब के बाद मुसल्मानों के तीसरे ख़लीफ़ा चुने गये। पहले वो एक धनी व्यापारी हुआ करते थे लेकिन बाद में वह मुहम्मद साहिब के दामाद और उनके प्रमुख साथी बने। अपने खलीफ़ा बनने के बाद उन्होने क़ुरान को संकलित कर पुस्तक का रूप दिया। इस धार्मिक पुस्तक में मिलावट के आरोप में और मिस्र के वासियों से दग़ा करने के आरोप में ८० साल की उम्र में उनका मदीना में भीड़ ने क़त्ल कर दिया। इन आरोपों को इतिहास में विवादित माना जाता है, लेकिन प्रमाणित नहीं। ख़ास कर शिया मुस्लिम इन आरोपों पर अधिक विश्वास करते हैं। अपने धन के कारण उनको अल-ग़नी भी कहते हैं - इनके पिता मक्का के प्रभावशाली व्यापारी थे, जबकि ये ख़ुद कारोबारी सिलसिले में इथियोपिया में रहने लगे थे। इनके परिवार के अन्य सदस्यों ने अगले ७० सालों के इस्लामी साम्राज्य-विस्तार में महत्वपूर्ण भूमिका अदा की। बाद के उमय्या वंश के शासक इनके वंश से संबंधित थे। कुख्यात अरब जनरल अबू सुफ़ियान, और बाद में स्पेन में राज करने वाले मूसा भी इनके ख़ून के रिश्तेदार थे। .

नई!!: ताइफ़ और उसमान बिन अफ़्फ़ान · और देखें »

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »