लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
मुक्त
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

तलशिला

सूची तलशिला

तलशिला (bedrock) पृथ्वी व अन्य स्थलीय ग्रहों में उनकी ऊपरी सतह के नीचे के संगठित पत्थर को कहते हैं। साधारण रूप से तलशिला के ऊपर छोटे पत्थरों, मिट्टी व अन्य असंगठित मलबे की परते होती है। अलग-अलग स्थानों पर तलशिला भिन्न गहराईयों पर होती है। कहीं तो ऊपर से परतें हट जाने के कारण तलशिला दिखने लगती है और कहीं यह सतह से सैंकड़ों मीटर गहराई पर होती है। सिविल इंजीनियरी में इमारते बनाते हुए, निर्माण आरम्भ करने से पहले, नीचे की तलशिला तक की गहराई मापना और उसकी बनावट समझना एक महत्वपूर्ण कार्य होता है। .

1 संबंध: उभरी तलशिला

उभरी तलशिला

उभरी तलशिला (outcrop या rocky outcrop) किसी स्थान पर ज़मीन की सतह से ऊपर निकली हुई और स्पष्ट दिखने वाली तलशिला को कहते हैं। आम तौर पर पृथ्वी व अन्य स्थलीय ग्रहों के अधिकतर स्थानों पर तलशिला के ऊपर मलबे, मिट्टी व कंकर की कई परतें होती हैं। .

नई!!: तलशिला और उभरी तलशिला · और देखें »

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »