लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
मुक्त
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

तबूक प्रान्त

सूची तबूक प्रान्त

तबूक प्रान्त, जिसे अरबी में मिन्तक़ाह​ तबूक कहते हैं, सउदी अरब के पश्चिमोत्तर में स्थित एक प्रान्त है। यह सउदी अरब के हिजाज़ क्षेत्र में आता है और लाल सागर के किनारे स्थित है। लाल सागर के पार इसका पड़ौसी मिस्र है। .

2 संबंधों: सउदी अरब, सउदी अरब के प्रान्त

सउदी अरब

सउदी अरब मध्यपूर्व में स्थित एक सुन्नी मुस्लिम देश है। यह एक इस्लामी राजतंत्र है जिसकी स्थापना १७५० के आसपास सउद द्वारा की गई थी। यहाँ की धरती रेतीली है तथा जलवायु उष्णकटिबंधीय मरुस्थल। यह विश्व के अग्रणी तेल निर्यातक देशों में गिना जाता है। सउदी अरब के पश्चिम की ओर लाल सागर है और उसके पार मिस्र। दक्षिण की ओर ओमान और यमन हैं और उनके दक्षिण में हिन्द महासागर। उत्तर में इराक और ज़ॉर्डन की सीमा लगती है जबकि पूरब में फारस की खाड़ी और कुवैत तथा संयुक्त अरब अमीरात। इसरायल-फ़िलिस्तीन का क्षेत्र इसके उत्तर की दिशा में है और अरबों ने इसके इतिहास को बहुत प्रभावित किया है। यहाँ इस्लाम के प्रवर्तक मुहम्मद साहब का जन्म हुआ था और यहाँ इस्लाम के दो सबसे पवित्र स्थल मक्का और मदीना अवस्थित हैं। इस्लाम में हज का स्थान मक्का बताया गया है और दुनिया के सारे मुसलमान मक्का की ओर ही नमाज अदा करते हैं। यहाँ के मुसलमान मुख्यतः सुन्नी हैं और इस्लाम की राजनैतिक राजधानी के इस देश से बाहर रहने के बावजूद इस देश के लोगों ने इस्लाम धर्म पर अपनी अमिट छाप छोड़ी है। .

नई!!: तबूक प्रान्त और सउदी अरब · और देखें »

सउदी अरब के प्रान्त

सउदी अरब में १३ प्रान्त या अमीरात हैं, जिन्हें अरबी भाषा में 'मिन्तक़ाह​ इदारिया' (Province) कहते हैं। हर प्रान्त आगे ज़िलों में बांटा गया है जिन्हें 'मुहाफ़ज़ाह' (Governorate) कहा जाता है, यानि वह क्षेत्र जो किसी राज्यपाल (governor) या हाफ़िज़ की निगरानी में रखे गए हों। देश में कुल मिलाकर ११८ ज़िले (मुहाफ़ज़ात) हैं। यह ज़िले आगे उपज़िलों में बांटे गए हैं। उपज़िले को सउदी अरब में 'मरकज़' (Sub-Governorate) कहा जाता है।, Wayne H. Bowen, pp.

नई!!: तबूक प्रान्त और सउदी अरब के प्रान्त · और देखें »

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »