लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
मुक्त
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

तनु वेड्स मनु

सूची तनु वेड्स मनु

तनु वेड्स मनु आनन्द एल॰ राय द्वारा निर्देशित और शैलेश आर॰ सिंह द्वारा निर्मित भारतीय रूमानी हास्य फ़िल्म है। इसमें माधवन, कंगना राणावत और जिमी शेरगिल ने मुख्य अभिनय भूमिका निभाई। फ़िल्म की कहानी हिमांशु शर्मा ने लिखीइ है, संगीत निर्देशन कृष्णा सोलो ने और गीत लेखन का कार्य राजशेखर ने किया है। फ़िल्म २५ फरवरी २०११ को जारी हुई थी। फ़िल्म ने जारी होते ही सफलता अर्जित की और मुख्य रूप से दिल्ली, उत्तर प्रदेश और पंजाब में फ़िल्म सफल रही। इसको जर्मन में भी अनूदित किया गया और तनु उंद मनु त्रौयन सिक नाम से जारी किया गया। फ़िल्म की उत्तरकृति तनु वेड्स मनु रिटर्न्स शीर्षक के साथ २२ मई २०१५ को जारी की गयी। .

10 संबंधों: तनु वेड्स मनु रिटर्न्स, माधवन, श्रेया नारायण, सफ़ेद बारादरी, स्वरा भास्कर, जॉली एलएलबी, आनंद राय, कंगना राणावत, 2011 की बॉलीवुड फ़िल्में, 57वे फ़िल्मफ़ेयर पुरस्कार

तनु वेड्स मनु रिटर्न्स

तनु वेड्स मनु: रिटर्न्स एक हिंदी रोमांटिक कॉमेडी फ़िल्म है जिसका निर्देशन आनंद एल• राय ने किया है। यह फ़िल्म 2011 में आई तनु वेड्स मनु का सीक्वल है। इसका संगीत व बैकग्राउंड स्कोर कर्षणा सोलो के द्वारा व बोल राज शेखर के द्वारा लिखे गए हैं। इस फ़िल्म को आलोचकों से काफी अच्छे रिव्यु मिले। इस फ़िल्म में कंगना ने डबल रोल किया है।ये कड़ी इसकी पिछली से ज्यादा अच्छी मानी जा रही है। महिला प्रधान प्रेम कहानी होने के साथ साथ कंगना और माधवन सहित तमाम अन्य किरदारों के द्वारा किये गए शानदार अभिनय की वजह से यह फिल्म २०१५ की बेहद सफल पारिवारिक मनोरंजक फिल्मों में गिनी जा रही है। .

नई!!: तनु वेड्स मनु और तनु वेड्स मनु रिटर्न्स · और देखें »

माधवन

अंगूठाकार माधवन हिन्दी फ़िल्मों के एक अभिनेता हैं। .

नई!!: तनु वेड्स मनु और माधवन · और देखें »

श्रेया नारायण

श्रेया नारायण (जन्म २२ फरवरी १९८५) एक भारतीय फिल्म और टेलीविजन अभिनेत्री, मॉडल, लेखक और सामाजिक कार्यकर्ता है। श्रेया नारायण का जन्म मुजफ्फरपुर, बिहार में हुआ था। वह भारत के पहले राष्ट्रपति डॉ राजेंद्र प्रसाद की भाई की लड़की है। २०११ में, श्रेया ने तिगुमानु धुलिया हिट फिल्म साहब बिवी और गैंगस्टर में महुआ के चित्रण के लिए आलोचकों की प्रशंसा कमाई। उन्होंने कई हिन्दी फिल्मों में अभिनय किया है जैसे नॉक आऊट, रॉकस्टार, सुखविंदर सिंह की कुचा करी, सुधांशु शेखर झा के प्रेममेयी मे भी। उन्होंने कोशी नदी के बाढ़ के दौरान प्रकाश झा के साथ बिहार बाढ़ राहत मिशन पर काम किया। श्रेया ने 'भारतीय अर्थशास्त्री' के लिए 'बॉलीवुड के एक आर्थिक मॉडल' पर एक ३ भाग का लेख भी लिखा था। .

नई!!: तनु वेड्स मनु और श्रेया नारायण · और देखें »

सफ़ेद बारादरी

सफ़ेद बारादरी (سفید بارادری) (जिसका अर्थ है, 'श्वेत वर्ण का बारह द्वारों वाला महल') उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में कैसरबाग मोहल्ले में स्थित एक श्वेत संगमर्मर निर्मित महल है जिसका निर्माण वाजिद अली शाह ने करवाया था। सफ़ेद बारादरी का निर्माण अवध के तत्कालीन नवाब वाजिद अली शाह ने मातमपुर्सी के महल के रूप में १८४५ में करवाया था और इसका नाम कस्र-उल-अज़ा रखा था। इसको इमाम हुसैन के लिये अज़ादारी अर्थात् मातमपुर्सी हेतु इमामबाड़ा रूप में करवाय़ा था। कुछ अन्य सूत्रों के अनुसार नवाब ने इसका निर्माण १८४८ में आरम्भ करवाया था जो १८५० में पूरा हुआ। इनके अनुसार इसको मुख्यतः नवाब वाजिद अली शाह के हरम में रहने वाली महिलाओं के लिए करवाया गया था। .

नई!!: तनु वेड्स मनु और सफ़ेद बारादरी · और देखें »

स्वरा भास्कर

स्वरा भास्कर एक भारतीय अभिनेत्री हैं, जिन्हें २०११ की रोम कॉम फ़िल्म तनु वेड्स मनु में कंगना राणावत की सहेली पायल की भूमिका को निभाने के लिए जाना जाता है। .

नई!!: तनु वेड्स मनु और स्वरा भास्कर · और देखें »

जॉली एलएलबी

जॉली एलएलबी सुभाष कपूर द्वारा निर्देशित बॉलीवुड की कानुनी नाटक हास्य फ़िल्म है। फ़िल्म में मुख्य भूमिका अरशद वारसी, बोमन ईरानी और अमृता राव की है। फ़िल्म का नाट्य ट्रेलर 8 जनवरी 2013 को जारी किया गया। फ़िल्म 15 मार्च 2013 को जारी की गयी। फ़िल्म की कहानी वकील जगदीश त्यागी ऊर्फ जॉली के इर्द-गिर्द घूमती रहती है। अप्रैल 2014 में 61वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों में जॉली एलएलबी को सर्वश्रेष्ठ हिंदी फिल्म का पुरस्कार मिला। .

नई!!: तनु वेड्स मनु और जॉली एलएलबी · और देखें »

आनंद राय

आनंद राय हिन्दी फ़िल्मों के एक निर्देशक हैं। .

नई!!: तनु वेड्स मनु और आनंद राय · और देखें »

कंगना राणावत

कंगना राणावत (जन्म: 23 मार्च, 1987) हिन्दी फिल्मों की एक प्रसिद्ध अभिनेत्री हैं। कंगना राणावत मुम्बई में रहती हैं। २०१४ में आई फिल्म क्वीन में अपने जबरदस्त अभिनय के कारण कंगना को बॉलीवुड की क्वीन भी कहा जाता है। .

नई!!: तनु वेड्स मनु और कंगना राणावत · और देखें »

2011 की बॉलीवुड फ़िल्में

यह बॉलीवुड फ़िल्म इंडस्ट्री द्वारा २०११ में निर्मित फ़िल्मों की सूची है। वर्ष के दौरान व्यावसायिक तौर पर एवं समीक्षकों की दृष्टि से विभिन्न सफल फ़िल्में जारी की गई। आठ फिल्मों ने भारतीय बॉक्स ऑफिस पर सबसे अधिक कमाई करने वाली शीर्ष 30 हिन्दी फ़िल्मों की सूची में जगह बनाई। प्रमुख दर्शनीय फ़िल्मों का संक्षिप्त विश्लेषण निम्न प्रकार है.

नई!!: तनु वेड्स मनु और 2011 की बॉलीवुड फ़िल्में · और देखें »

57वे फ़िल्मफ़ेयर पुरस्कार

57वे फ़िल्मफ़ेयर पुरस्कार २९ जनवरी २०१० को फ़िल्म सिटी, मुंबई में २०११ में बनी हिन्दी फ़िल्म-सृष्टी की फ़िल्मों को सम्मानित करने के लिए आयोजित किए गए थे। समारोह की मेज़बानी शाहरुख खान और रणबीर कपूर ने साथ मिलकर की। पुरस्कार के नामांकनों की घोषणा ११ जनवरी २०१२ को की गई थी। ज़िंदगी न मिलेगी दोबारा को सर्वाधिक १३ नामांकन प्राप्त हुए। इसके पीछे रॉकस्टार को नौ और देली बेली को सात नामांकन प्राप्त हुए.

नई!!: तनु वेड्स मनु और 57वे फ़िल्मफ़ेयर पुरस्कार · और देखें »

यहां पुनर्निर्देश करता है:

तनु वेड्स मनु (2011 फ़िल्म)

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »