लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
डाउनलोड
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

तगालोग भाषा

सूची तगालोग भाषा

तगालोग दक्षिणपूर्वी एशिया के फ़िलिपीन्ज़ देश में बोली जाने वाली ऑस्ट्रोनीशियाई भाषा परिवार की मलय-पोलेनीशियाई शाखा की एक भाषा है। इसे फ़िलिपीन्ज़ के २५% लोग मातृभाषा के रूप में और उस देश के अधिकांश लोग द्वितीय भाषा के रूप में बोलते हैं, जो कि फ़िलिपीन्ज़ की किसी भी अन्य भाषा से अधिक है। अंग्रेज़ी के साथ-साथ, तगालोग को फ़िलिपीन्ज़ की राजभाषा होने का दर्जा प्राप्त है। .

121 संबंधों: चाय, तरलाक प्रान्त, तावी-तावी, तोन्दो राज्य, दावाओ देल नोर्ते, दावाओ देल सूर, दावाओ ओरिएंटल, दावाओ ओक्सीडेंटल, दावाओ क्षेत्र, दिनागत द्वीपसमूह, दक्षिण कोताबातो प्रान्त, दक्षिणी लेयते प्रान्त, देशी भाषाओं में देशों और राजधानियों की सूची, नुएवा एसिहा प्रान्त, नुएवा विज़काया प्रान्त, नेग्रोस (फ़िलिपीन्ज़), नेग्रोस ओरिएन्ताल, नेग्रोस ओक्सीदेन्ताल, पनाय, पलावन, पश्चिमी विसाया, पाम्पांगा प्रान्त, पांगासिनान प्रान्त, पूर्वी सामार प्रान्त, पूर्वी विसाया, फ़िलिपीन्ज़ के नगर, फ़िलिपीनी भाषाएँ, फ़िलीपीन्स, बतांगास प्रान्त, बसीलन, बातानेस, बाताआन प्रान्त, बायबायिन लिपि, बिलिरान, बिकोल क्षेत्र, बुलाकान प्रान्त, बुकिदनोन प्रान्त, ब्राह्मी परिवार की लिपियाँ, बूतुआन, बेंगेत प्रान्त, बोहोल, मध्य फ़िलिपीनी भाषाएँ, मध्य लूज़ोन, मध्य विसाया, मरिनदूके, मस्बाते, माउंटन प्रान्त, मिन्दोरो, मिमारोपा, मिसामिस ओरिएन्ताल प्रान्त, ..., मिसामिस ओक्सीदेन्ताल प्रान्त, मगिन्दानाओ प्रान्त, मुस्लिम मिन्दनाओ में स्वशासित क्षेत्र, मेट्रो मनीला, रिज़ाल प्रान्त, रोमब्लोन, ला युनियोन प्रान्त, लानाओ देल नोर्ते, लानाओ देल सूर, लगूना ताम्रपत्र अभिलेख, लगूना प्रान्त, लेयते, लेयते प्रान्त, सामार, सामार प्रान्त, सारंगानी प्रान्त, सिबु, सिबुआनो भाषा, सिकिहोर, सुरिगाओ देल नोर्ते, सुरिगाओ देल सूर, सुलु प्रान्त, सुल्तान कुदारात प्रान्त, सोरसोगोन प्रान्त, सोकसारजेन, ज़म्बालेस प्रान्त, ज़म्बोआंगा देल नोर्ते, ज़म्बोआंगा देल सूर, ज़म्बोआंगा सिबुगय, विसाया, विसाया भाषाएँ, विगान, गिमारास, ओरियेन्टल मिन्दोरो, ओक्सिडेन्टल मिन्दोरो, औरोरा प्रान्त, आती लोग, आन्तीके प्रान्त, आपायाओ प्रान्त, आब्रा प्रान्त, आगुसान देल नोर्ते, आगुसान देल सूर, इत्बयत, इफ़ुगाओ प्रान्त, इलोइलो प्रान्त, इलोकानो भाषा, इलोकोस नोर्ते, इलोकोस सूर, इलोकोस क्षेत्र, इसाबेला प्रान्त, कतन्दुआनेस, कमिगिन, कापीज़ प्रान्त, कामारिनेस नोर्ते प्रान्त, कामारिनेस सूर प्रान्त, कालाबारज़ोन, कालिंगा प्रान्त, काविते प्रान्त, कागायान प्रान्त, कागायान घाटी, किरीनो प्रान्त, कैलिफ़ोर्निया, केज़ोन प्रान्त, कोताबातो प्रान्त, कोम्पोस्तेला घाटी, कोर्दिल्येरा प्रशासनिक क्षेत्र, अनसाइक्लोपीडिया, अल्बाय प्रान्त, अक्लान प्रान्त, उत्तरी मिन्दनाओ, उत्तरी सामार प्रान्त सूचकांक विस्तार (71 अधिक) »

चाय

चाय एक लोकप्रिय पेय है। यह चाय के पौधों की पत्तियों से बनता है।भारतीय.

नई!!: तगालोग भाषा और चाय · और देखें »

तरलाक प्रान्त

तरलाक (Tarlac) दक्षिणपूर्वी एशिया के फ़िलिपीन्ज़ देश के लूज़ोन द्वीप दल के मध्य लूज़ोन प्रशासनिक क्षेत्र में स्थित एक प्रान्त है। यह लूज़ोन द्वीप के पश्चिमी भाग में एक थलरुद्ध (यानि बिना किसी समुद्री किनारे के) प्रान्त है। .

नई!!: तगालोग भाषा और तरलाक प्रान्त · और देखें »

तावी-तावी

तावी-तावी (Tawi-Tawi) दक्षिणपूर्वी एशिया के फ़िलिपीन्ज़ देश का एक द्वीप है जो प्रशासनिक व्यवस्था में प्रान्त का दर्जा रखता है। भौगोलिक रूप से यह सुलु द्वीपसमूह हिस्सा है और मुस्लिम मिन्दनाओ में स्वशासित क्षेत्र नामक प्रशासनिक क्षेत्र में शामिल है। यह देश का सबसे दक्षिणी प्रान्त भी है और पश्चिम में बोर्नियो द्वीप पर स्थित मलेशिया के साबाह राज्य और इण्डोनेशिया के उत्तर कालिमंतान प्रान्त से समुद्री सीमा रखता है। .

नई!!: तगालोग भाषा और तावी-तावी · और देखें »

तोन्दो राज्य

तोन्दो राज्य (अंग्रेज़ी: Kingdom of Tondo, तगालोग: Kaharian ng Tondo) फ़िलिपीन्ज़ के लूज़ोन द्वीप के मनिला खाड़ी क्षेत्र में स्थित एक मण्डल शैली का राज्य था। सन् 1175–1571 काल में अस्तित्व में रहा यह राज्य भारतीय संकृति से गहरी-तरह प्रभावित था। इसकी जड़ें इसकी स्थापना से पहले जाती हैं और इस जगह बस्ती के उपस्थित होने का उल्लेख सन् 900 ईसवी काल की लगूना ताम्रपत्र अभिलेख में मिलता है। सन् 1500 में पड़ोस के ब्रुनेई साम्राज्य ने इसपर आक्रमण करा और पास में नदी के पार एक बस्ती स्थापित करी। .

नई!!: तगालोग भाषा और तोन्दो राज्य · और देखें »

दावाओ देल नोर्ते

दावाओ देल नोर्ते (Davao del Norte) दक्षिणपूर्वी एशिया के फ़िलिपीन्ज़ देश के दावाओ प्रशासनिक क्षेत्र का एक प्रान्त है। यह मिन्दनाओ द्वीप के पूर्व में स्थित है। इस प्रान्त में केले का भारी उत्पादन होने से इसे फ़िलिपीन्ज़ की "केलों की राजधानी" भी कहा जाता है। .

नई!!: तगालोग भाषा और दावाओ देल नोर्ते · और देखें »

दावाओ देल सूर

दावाओ देल सूर (Davao del Sur) दक्षिणपूर्वी एशिया के फ़िलिपीन्ज़ देश के दावाओ प्रशासनिक क्षेत्र का एक प्रान्त है। यह मिन्दनाओ द्वीप के दक्षिण-मध्य में स्थित है। .

नई!!: तगालोग भाषा और दावाओ देल सूर · और देखें »

दावाओ ओरिएंटल

दावाओ ओरिएंटल (Davao Oriental) दक्षिणपूर्वी एशिया के फ़िलिपीन्ज़ देश के दावाओ प्रशासनिक क्षेत्र का एक प्रान्त है। यह मिन्दनाओ द्वीप के दक्षिण-पूर्व किनारे पर स्थित है। .

नई!!: तगालोग भाषा और दावाओ ओरिएंटल · और देखें »

दावाओ ओक्सीडेंटल

दावाओ ओक्सीडेंटल (Davao Occidental) दक्षिणपूर्वी एशिया के फ़िलिपीन्ज़ देश के दावाओ प्रशासनिक क्षेत्र का एक प्रान्त है। यह मिन्दनाओ द्वीप के दक्षिणी भाग में स्थित है। इसकी स्थापना अक्तूबर 28, 2013 में दावाओ देल सूर प्रान्त का विभाजन कर के हुई थी। .

नई!!: तगालोग भाषा और दावाओ ओक्सीडेंटल · और देखें »

दावाओ क्षेत्र

दावाओ क्षेत्र (Davao Region), जिसे क्षेत्र ११ (Region XI) भी कहते हैं, दक्षिणपूर्वी एशिया के फ़िलिपीन्ज़ देश के मिन्दनाओ द्वीप दल में एक प्रशासनिक क्षेत्र है। यह मिन्दनाओ द्वीप के दक्षिणपूर्वी भाग में है और पहले दक्षिणी मिन्दनाओ (Southern Mindanao) कहलाता था। यह क्षेत्र दावाओ खाड़ी को घेरे हुए हैं और दावाओ सिटी इसका मुख्य शहर है। .

नई!!: तगालोग भाषा और दावाओ क्षेत्र · और देखें »

दिनागत द्वीपसमूह

दिनागत द्वीपसमूह दक्षिणपूर्वी एशिया के फ़िलिपीन्ज़ देश का एक प्रान्त है जो कारागा प्रशासनिक क्षेत्र के पूर्वोत्तरी भाग में स्थित है। भौगोलिक रूप से यह एक द्वीपसमूह है जिसके सबसे बड़े द्वीप का नाम भी दिनागत है। दिनागत द्वीप की उत्तर-दक्षिण लम्बाई लगभग ६० किमी है। इस द्वीपसमूह के पश्चिम में लेयते द्वीप और दक्षिण में मिन्दनाओ है। .

नई!!: तगालोग भाषा और दिनागत द्वीपसमूह · और देखें »

दक्षिण कोताबातो प्रान्त

दक्षिण कोताबातो प्रान्त (South Cotabato) दक्षिणपूर्वी एशिया के फ़िलिपीन्ज़ देश का एक प्रान्त है। यह मिन्दनाओ द्वीप में स्थित है और सोकसारजेन नामक प्रशासनिक क्षेत्र में शामिल है। यह एक थलरुद्ध प्रान्त है, यानि किसी सागर के साथ तटवर्ती नहीं है। .

नई!!: तगालोग भाषा और दक्षिण कोताबातो प्रान्त · और देखें »

दक्षिणी लेयते प्रान्त

दक्षिणी लेयते (Southern Leyte) दक्षिणपूर्वी एशिया के फ़िलिपीन्ज़ देश के विसाया द्वीप दल के पूर्वी विसाया प्रशासनिक क्षेत्र में एक प्रान्त है। यह लेयते द्वीप के दक्षिणी एक-चौथाई भाग पर विस्तृत है। .

नई!!: तगालोग भाषा और दक्षिणी लेयते प्रान्त · और देखें »

देशी भाषाओं में देशों और राजधानियों की सूची

निम्न चार्ट विश्व के देशों को सूचीबद्ध करता है (जैसा की यहां परिभाषित किया गया है), इसमें उनके राजधानीयों के नाम भी शामिल है, यह अंग्रेजी के साथ साथ उस देश की मूल भाषा और/या सरकारी भाषा में दी गयी है। ज टी की कोण नॉन en .

नई!!: तगालोग भाषा और देशी भाषाओं में देशों और राजधानियों की सूची · और देखें »

नुएवा एसिहा प्रान्त

नुएवा एसिहा (Nueva Ecija) दक्षिणपूर्वी एशिया के फ़िलिपीन्ज़ देश के लूज़ोन द्वीप दल के मध्य लूज़ोन प्रशासनिक क्षेत्र में स्थित एक प्रान्त है। भौगोलिक रूप से यह एक विविध राज्य है जिसमें वन, पहाड़, नदियाँ, मैदान, सभी मिलते हैं। .

नई!!: तगालोग भाषा और नुएवा एसिहा प्रान्त · और देखें »

नुएवा विज़काया प्रान्त

नुएवा विज़काया (Nueva Vizcaya), जिसे नुएवा विस्काया भी उच्चारित करा जाता है, दक्षिणपूर्वी एशिया के फ़िलिपीन्ज़ देश के कागायान घाटी प्रशासनिक क्षेत्र का एक प्रान्त है। .

नई!!: तगालोग भाषा और नुएवा विज़काया प्रान्त · और देखें »

नेग्रोस (फ़िलिपीन्ज़)

नेग्रोस (Negros), जिसकी औपचारिक उपाधि क्षेत्र १८ (Region XVIII) भी है, दक्षिणपूर्वी एशिया के फ़िलिपीन्ज़ देश के विसाया द्वीप दल में एक द्वीप और प्रशासनिक क्षेत्र है। यह देश का चौथा सबसे बड़ा द्वीप है, हालांकि इसके प्रशासनिक क्षेत्र में आसपास के अन्य छोटे द्वीप व टापु भी शामिल हैं। .

नई!!: तगालोग भाषा और नेग्रोस (फ़िलिपीन्ज़) · और देखें »

नेग्रोस ओरिएन्ताल

नेग्रोस ओरिएन्ताल (Negros Oriental) या पूर्वी नेग्रोस (Eastern Negros) दक्षिणपूर्वी एशिया के फ़िलिपीन्ज़ देश का एक प्रान्त है। यह नेग्रोस द्वीप के पूर्वोत्तरी अर्ध-भाग में स्थित है, और समीप का आपो द्वीप भी इसी प्रान्त में सम्मिलित है। पश्चिमोत्तर में नेग्रोस ओक्सीदेन्ताल प्रान्त स्थित है। पूर्व में तान्योन जलसन्धि के पार सिबु द्वीप और सिकिहोर स्थित है, जबकी दक्षिण में सुलु सागर के पार मिन्दनाओ द्वीप के ज़म्बोआंगा प्रायद्वीप पर स्थित ज़म्बोआंगा देल नोर्ते प्रान्त है। .

नई!!: तगालोग भाषा और नेग्रोस ओरिएन्ताल · और देखें »

नेग्रोस ओक्सीदेन्ताल

नेग्रोस ओक्सीदेन्ताल (Negros Occidental) या पश्चिमी नेग्रोस (Western Negros) दक्षिणपूर्वी एशिया के फ़िलिपीन्ज़ देश का एक प्रान्त है। यह नेग्रोस द्वीप के पश्चिमोत्तरी अर्ध-भाग में स्थित है। प्रान्त के पश्चिमोत्तर में पनाय खाड़ी और गिमारास जलसन्धि के पार गिमारास का द्वीप-प्रान्त तथा पनाय द्वीप पर इलोइलो प्रान्त स्थित हैं। दक्षिणपूर्व में नेग्रोस ओरिएन्ताल प्रान्त स्थित है। फ़िलिपीन्ज़ का आधे से अधिक चीनी उत्पादन नेग्रोस ओक्सीदेन्ताल प्रान्त में ही होता है। .

नई!!: तगालोग भाषा और नेग्रोस ओक्सीदेन्ताल · और देखें »

पनाय

पनाय (तगालोग व अंग्रेज़ी: Panay) दक्षिणपूर्वी एशिया के फ़िलिपीन्ज़ देश के विसाया द्वीपसमूह के पश्चिमी भाग में स्थित एक द्वीप है। यह १६० किमी चौड़ा त्रिकोण आकार का द्वीप है और देश का छठा सबसे बड़ा द्वीप है। राजनैतिक रूप से यह अक्लान (Aklan), आन्तीके (Antique), कापीज़ (Capiz) और इलोइलो (Iloilo) प्रान्तों में विभाजित है जो सभी पश्चिमी विसाया प्रदेश में आते हैं। यह मिन्दोरो द्वीप से दक्षिणपूर्व और नेग्रोस द्वीप से पश्चिमोत्तर में स्थित है। .

नई!!: तगालोग भाषा और पनाय · और देखें »

पलावन

पलावन (Palawan), जिसे कभी-कभी पालावान और पालावन भी कहा जाता है, दक्षिणपूर्वी एशिया के फ़िलिपीन्ज़ देश का एक द्वीप है। यह उस देश की प्रशासनिक प्रणाली में प्रान्त का दर्जा रखता है और मिमारोपा नामक प्रशासनिक क्षेत्र का हिस्सा है। अपने क्षेत्रफल के हिसाब से पलावन देश का सबसे बड़ा प्रान्त है। यह पूर्व में मिन्दोरो द्वीप से कुछ दूरी पर आरम्भ होता है और इसका दूसरा छोर बोर्नियो के द्वीप से कुछ पहले स्थित है। पलावन के पश्चिमोत्तर में दक्षिण चीन सागर और दक्षिणपूर्व में सुलु सागर स्थित है। .

नई!!: तगालोग भाषा और पलावन · और देखें »

पश्चिमी विसाया

पश्चिमी विसाया (Western Visayas), जिसकी औपचारिक उपाधि क्षेत्र ६ (Region VI) भी है, दक्षिणपूर्वी एशिया के फ़िलिपीन्ज़ देश के विसाया द्वीप दल में एक प्रशासनिक क्षेत्र है। इस क्षेत्र में पाँच प्रान्त सम्मिलित हैं: अक्लान, आन्तीके, कापिस, गिमारास और इलोइलो। .

नई!!: तगालोग भाषा और पश्चिमी विसाया · और देखें »

पाम्पांगा प्रान्त

पाम्पांगा (Pampanga) दक्षिणपूर्वी एशिया के फ़िलिपीन्ज़ देश के लूज़ोन द्वीप दल के मध्य लूज़ोन प्रशासनिक क्षेत्र में स्थित एक प्रान्त है। यह लूज़ोन द्वीप के पश्चिमी भाग में मनिला खाड़ी से उत्तर में तटस्थ है। .

नई!!: तगालोग भाषा और पाम्पांगा प्रान्त · और देखें »

पांगासिनान प्रान्त

पांगासिनान (La Union) दक्षिणपूर्वी एशिया के फ़िलिपीन्ज़ देश के लूज़ोन द्वीप दल के इलोकोस प्रशासनिक क्षेत्र में स्थित एक प्रान्त है। यह लूज़ोन द्वीप के पश्चिम-मध्य भाग में दक्षिण चीन सागर से तटस्थ है। .

नई!!: तगालोग भाषा और पांगासिनान प्रान्त · और देखें »

पूर्वी सामार प्रान्त

पूर्वी सामार (Northern Samar) दक्षिणपूर्वी एशिया के फ़िलिपीन्ज़ देश के विसाया द्वीप दल के पूर्वी विसाया प्रशासनिक क्षेत्र में एक प्रान्त है। यह सामार द्वीप के पूर्वी भाग पर विस्तृत है और द्वीप के दो अन्य प्रान्तों - पश्चिम में सामार और उत्तर में उत्तरी सामार - से थल-सीमाएँ रखता है। पूर्व में फ़िलिपीन सागर तथा दक्षिण में लेयते खाड़ी है। .

नई!!: तगालोग भाषा और पूर्वी सामार प्रान्त · और देखें »

पूर्वी विसाया

पूर्वी विसाया (Eastern Visayas), जिसकी औपचारिक उपाधि क्षेत्र ८ (Region VIII) भी है, दक्षिणपूर्वी एशिया के फ़िलिपीन्ज़ देश के विसाया द्वीप दल में एक प्रशासनिक क्षेत्र है। इस क्षेत्र में छह प्रान्त सम्मिलित हैं। सामार, लेयते और बिलिरान इस क्षेत्र के मुख्य द्वीप हैं। .

नई!!: तगालोग भाषा और पूर्वी विसाया · और देखें »

फ़िलिपीन्ज़ के नगर

फ़िलिपीन्ज़ के नगर (तगालोग: lungsod, लुंगसोद; हिलिगायनोन: syudad, सियुदाद) दक्षिणपूर्वी एशिया के फ़िलिपीन्ज़ देश में संविधान द्वारा परिभाषित शहर होते हैं जिनको क़ानूनी रूप से तीन श्रेणियों में वर्गीकृत कर के उन्हें स्थानीय सरकारें दी जाती हैं। .

नई!!: तगालोग भाषा और फ़िलिपीन्ज़ के नगर · और देखें »

फ़िलिपीनी भाषाएँ

फ़िलिपीनी भाषाएँ (Philippine languages) ऑस्ट्रोनीशियाई भाषा-परिवार की मलय-पोलेनीशियाई शाखा के अंतर्गत एक प्रस्तावित भाषा-परिवार है जिसमें फ़िलिपीन्ज़ और उत्तरी सुलावेसी की लगभग सभी भाषाएँ शामिल हैं, सिवाय समा-बजाउ भाषा-परिवार और पलावन की बोलियों को छोड़कर। तगालोग भाषा सबसे अधिक बोली जाने वाली फ़िलिपीनी भाषा है। हालांकि ताइवान ऑस्ट्रोनीशियाई भाषा-परिवार की स्रोतभूमि मानी जाती है और फ़िलिपीन्ज़ उसके पास स्थित है, फिर भी जहाँ ताइवान में फ़ोर्मोसी भाषाओं में बहुत आपसी भिन्नताएँ मिलती है वहाँ फ़िलिपीनी भाषाएँ एक-दूसरे से बहुत समीपी हैं। यह देखकर भाषावैज्ञानिक अनुमान लगाते हैं कि ऐसी विविधता कभी फ़िलिपीन्ज़ में भी रही होगी लेकिन आधुनिक फ़िलिपीनी भाषाओं की किसी पूर्वजा भाषा ने विस्तार करके इसे मिटा डाला।The Austronesian Languages of Asia and Madagascar, K। Alexander Adelaar and Nikolaus Himmelmann, Psychology Press, 2005, ISBN 9780700712861 भाषावैज्ञानिक समीक्षा से पता चलता है कि फ़ोर्मोसी भाषाओं के बाद फ़िलिपीनी भाषाओं में ही ऑस्ट्रोनीशियाई के सर्वाधिक प्राचीन लक्षण देखने को मिलते हैं, यानि ताइवान से बाहर फैलते हुए शायद फ़िलिपीन्ज़ ही ऑस्ट्रोनीशियाई का सर्वप्रथम पड़ाव था। .

नई!!: तगालोग भाषा और फ़िलिपीनी भाषाएँ · और देखें »

फ़िलीपीन्स

फिलीपींस के प्रमुख नगर फ़िलीपीन्स दक्षिण-पूर्व एशिया में स्थित एक देश है। इसका आधिकारिक नाम 'फिलीपीन्स गणतंत्र' है और राजधानी मनीला है। पश्चिमी प्रशांत महासागर में स्थित ७१०७ द्वीपों से मिलकर यह देश बना है। फिलीपीन द्वीप-समूह पूर्व में फिलीपीन्स महासागर से, पश्चिम में दक्षिण चीन सागर से और दक्षिण में सेलेबस सागर से घिरा हुआ है। इस द्वीप-समूह से दक्षिण पश्चिम में देश बोर्नियो द्वीप के करीबन सौ किलोमीटर की दूरी पर बोर्नियो द्वीप और सीधे उत्तर की ओर ताइवान है। फिलीपींस महासागर के पूर्वी हिस्से पर पलाऊ है। पूर्वी एशिया में दक्षिण कोरिया और पूर्वी तिमोर के बाद फिलीपीन्स ही ऐसा देश है, जहां ज्यादातर लोग बौद्ध धर्म के अनुयायी हैं। ९ करोड़ से अधिक की आबादी वाला यह विश्व की 12 वीं सबसे अधिक जनसंख्या वाला देश है। यह देश स्पेन (१५२१ - १८९८) और संयुक्त राज्य अमरीका (१८९८ - १९४६) का उपनिवेश रहा और फिलीपीन्स एशिया में दूसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था है। .

नई!!: तगालोग भाषा और फ़िलीपीन्स · और देखें »

बतांगास प्रान्त

बतांगास (Batangas) दक्षिणपूर्वी एशिया के फ़िलिपीन्ज़ देश के लूज़ोन द्वीप दल के कालाबारज़ोन प्रशासनिक क्षेत्र में स्थित एक प्रान्त है। प्रसिद्ध ताल ज्वालामुखी इसी प्रान्त में स्थित है। .

नई!!: तगालोग भाषा और बतांगास प्रान्त · और देखें »

बसीलन

बसीलन (Basilan) दक्षिणपूर्वी एशिया के फ़िलिपीन्ज़ देश का एक द्वीप है जो प्रशासनिक व्यवस्था में प्रान्त का दर्जा रखता है। भौगोलिक रूप से यह सुलु द्वीपसमूह का सबसे बड़ा और सबसे उत्तरी द्वीप है। यह अपने से बहुत बड़े मिन्दनाओ द्वीप के समीप है और मुस्लिम मिन्दनाओ में स्वशासित क्षेत्र नामक प्रशासनिक क्षेत्र में शामिल है। .

नई!!: तगालोग भाषा और बसीलन · और देखें »

बातानेस

बातानेस (Batanes) दक्षिणपूर्वी एशिया के फ़िलिपीन्ज़ देश के कागायान घाटी प्रशासनिक क्षेत्र में स्थित एक द्वीपसमूह है जो उस देश के सबसे बड़े द्वीप लूज़ोन से उत्तर में स्थित है। बातानेस द्वीपसमूह फ़िलिपीन्ज़ की प्रशासन प्रणाली में प्रान्त का दर्जा रखता है। यह फ़िलिपीन्ज़ का सबसे उत्तरी प्रान्त है और क्षेत्रफल व आबादी दोनों के आधार पर देश का सबसे छोटा प्रान्त है। इसकी राजधानी बास्को है जो बातान द्वीप पर स्थित है। द्वीपसमूह का सबसे बड़ा द्वीप इत्बयत है। .

नई!!: तगालोग भाषा और बातानेस · और देखें »

बाताआन प्रान्त

बाताआन (अंग्रेज़ी: Bataan, अधव: /bɑːtɑːˈɑːn/) दक्षिणपूर्वी एशिया के फ़िलिपीन्ज़ देश के लूज़ोन द्वीप दल के मध्य लूज़ोन प्रशासनिक क्षेत्र में स्थित एक प्रान्त है। यह लूज़ोन द्वीप के पश्चिमी भाग में बाताआन प्रायद्वीप पर स्थित है। .

नई!!: तगालोग भाषा और बाताआन प्रान्त · और देखें »

बायबायिन लिपि

बायबायिन (Baybayin), जो विसाया भाषाओं में बदलित (Badlit) कहलाती है, ब्राह्मी लिपि से व्युत्पन्न एक लिपि है जो फीलीपीन्ज़ में प्राचीन काल से प्रचलित थी। स्पेनियों द्वारा फिलीपीन्ज़ के उपनिवेशीकरण के बाद भी १९वीं शताब्दी के अन्तिम भाग तक इसका प्रयोग जारी रहा। इस लिपि के बारे में प्रथम उल्लेख १६वीं शताब्दी में मिलता है।.

नई!!: तगालोग भाषा और बायबायिन लिपि · और देखें »

बिलिरान

बिलिरान (Biliran) दक्षिणपूर्वी एशिया के फ़िलिपीन्ज़ देश के विसाया द्वीप दल के पूर्वी विसाया प्रशासनिक क्षेत्र में एक द्वीप और प्रान्त है। १९९२ तक यह लेयते प्रान्त का भाग था लेकिन उस वर्ष के बाद एक अलग प्रान्त बना दिया गया और अब देश के सबसे छोटे प्रान्तों में से एक है। बिलिरान से लेयते के लिए एक समुद्री पुल है जो पोरो द्वीप के ऊपर से निकलता है। .

नई!!: तगालोग भाषा और बिलिरान · और देखें »

बिकोल क्षेत्र

बिकोल क्षेत्र (Bicol Region), जिसे क्षेत्र ५ (Region V) भी कहते हैं, दक्षिणपूर्वी एशिया के फ़िलिपीन्ज़ देश के लूज़ोन द्वीप दल पर स्थित एक प्रशासनिक क्षेत्र है। इसमें छह प्रान्त सम्मिलित हैं, जिनमें से दो बिकोल प्रायद्वीप पर हैं और अन्य दो द्वीप हैं।.

नई!!: तगालोग भाषा और बिकोल क्षेत्र · और देखें »

बुलाकान प्रान्त

बुलाकान (Bulacan) दक्षिणपूर्वी एशिया के फ़िलिपीन्ज़ देश के लूज़ोन द्वीप दल के मध्य लूज़ोन प्रशासनिक क्षेत्र में स्थित एक प्रान्त है। यह लूज़ोन द्वीप पर मनिला खाड़ी के पूर्वोत्तरी छोर पर तटस्थ है। .

नई!!: तगालोग भाषा और बुलाकान प्रान्त · और देखें »

बुकिदनोन प्रान्त

बुकिदनोन (Bukidnon) दक्षिणपूर्वी एशिया के फ़िलिपीन्ज़ देश का एक प्रान्त है। यह मिन्दनाओ द्वीप में स्थित है और उत्तरी मिन्दनाओ नामक प्रशासनिक क्षेत्र में शामिल है। बुकिदनोन एक थलरुद्ध प्रान्त है, यानि इसका कोई समुद्री किनारा नहीं है। .

नई!!: तगालोग भाषा और बुकिदनोन प्रान्त · और देखें »

ब्राह्मी परिवार की लिपियाँ

ब्राह्मी परिवार उन लिपियों का परिवार हैं जिनकी पूर्वज ब्राह्मी लिपि है। इनका प्रयोग दक्षिण एशिया, दक्षिणपूर्व एशिया में होता है, तथा मध्य व पूर्व एशिया के कुछ भागों में भी होता है। इस परिवार की किसी लेखन प्रणाली को ब्राह्मी-आधारित लिपि या भारतीय लिपि कहा जा सकता है। इन लिपियों का प्रयोग कई भाषा परिवारों में होता था, उदाहरणार्थ इंडो-यूरोपियाई, चीनी-तिब्बती, मंगोलियाई, द्रविडीय, ऑस्ट्रो-एशियाई, ऑस्ट्रोनेशियाई, ताई और संभवतः कोरियाई में। इनका प्रभाव आधुनिक जापानी भाषा में प्रयुक्त अक्षर क्रमांकन पर भी दिखता है। .

नई!!: तगालोग भाषा और ब्राह्मी परिवार की लिपियाँ · और देखें »

बूतुआन

बूतुआन (Butuan), जिसे बूत्वान भी उच्चारित करा जाता है, दक्षिणपूर्वी एशिया के फ़िलिपीन्ज़ देश के मिन्दनाओ द्वीप के कारागा प्रशासनिक क्षेत्र का केन्द्रालय है। यह उस देश की प्रशासनिक प्रणाली में अति-शहरीकृत नगर (highly urbanized city) का दर्जा रखता है और किसी भी प्रान्त का भाग न होकर एक अलग प्रशासनिक अस्तित्व रखता है। यह अगुसान नदी के किनारे अगुसान घाटी के पूर्वोत्तरी भाग में बसा हुआ है। .

नई!!: तगालोग भाषा और बूतुआन · और देखें »

बेंगेत प्रान्त

बेंगेत प्रान्त दक्षिणपूर्वी एशिया के फ़िलिपीन्ज़ देश का एक प्रान्त है। यह कोर्दिल्येरा प्रशासनिक क्षेत्र नामक प्रशासनिक क्षेत्र में स्थित है। .

नई!!: तगालोग भाषा और बेंगेत प्रान्त · और देखें »

बोहोल

बोहोल (Bohol) दक्षिणपूर्वी एशिया के फ़िलिपीन्ज़ देश के विसाया द्वीप दल के मध्य विसाया प्रशासनिक क्षेत्र में एक द्वीप व प्रान्त है। प्रशासनिक रूप से प्रान्त में बोहोल के मुख्य द्वीप के अलावा आसपास के लगभग ७५ अन्य छोटे द्वीप व टापु भी सम्मिलित हैं। बोहोल फ़िलिपीन्ज़ का दसवाँ सबसे बड़ा द्वीप है। बोहोल और पास से सिबु द्वीप की भाषा एक-जैसी है लेकिन बोहोल के लोग अपनी अलग पहचान बनाते हुए इनके छोटे-मोटे अंतरों को सुरक्षित रखते हैं। .

नई!!: तगालोग भाषा और बोहोल · और देखें »

मध्य फ़िलिपीनी भाषाएँ

मध्य फ़िलिपीनी भाषाएँ (Central Philippine languages) दक्षिणपूर्वी एशिया के फ़िलिपीन्ज़ देश में बोली जाने वाली भाषाओं का सबसे बड़ा समूह है जिसकी सदस्य भाषाएँ दक्षिणी लूज़ोन, विसाया, मिन्दनाओ और सुलु द्वीपसमूह में बोली जाती हैं। यह ऑस्ट्रोनीशियाई भाषा-परिवार की मलय-पोलेनीशियाई शाखा की उपशाखा के अंतर्गत एक भाषा-परिवार है। इसमें फ़िलिपीन्ज़ की राष्ट्रभाषा और सबसे अधिक बोली जाने वाली तगालोग भाषा के अलावा बिकोल भाषाएँ और सिबुआनो, हिलिगायनोन, वराय-वराय, करय-आ, तउसुग व अन्य सभी विसाया भाषाएँ शामिल हैं। .

नई!!: तगालोग भाषा और मध्य फ़िलिपीनी भाषाएँ · और देखें »

मध्य लूज़ोन

मध्य लूज़ोन (Central Luzon), जिसे क्षेत्र ३ (Region III) भी कहते हैं, दक्षिणपूर्वी एशिया के फ़िलिपीन्ज़ देश के लूज़ोन द्वीप दल पर स्थित एक प्रशासनिक क्षेत्र है। यह लूज़ोन द्वीप के मध्य भाग में स्थित है। क्षेत्र के पश्चिम में दक्षिण चीन सागर और पूर्व में फ़िलिपीन सागर से तटस्थ है। .

नई!!: तगालोग भाषा और मध्य लूज़ोन · और देखें »

मध्य विसाया

मध्य विसाया (Central Visayas), जिसकी औपचारिक उपाधि क्षेत्र ७ (Region VII) भी है, दक्षिणपूर्वी एशिया के फ़िलिपीन्ज़ देश के विसाया द्वीप दल में एक प्रशासनिक क्षेत्र है। इस क्षेत्र में तीन प्रान्त सम्मिलित हैं: सिबु (Cebu), बोहोल (Bohol) और सिकिहोर (Siquijor)। इनके अलावा इसमें तीन बड़े शहर - सिबु सिटी, लापु-लापु और मंदाउए - भी शामिल हैं। .

नई!!: तगालोग भाषा और मध्य विसाया · और देखें »

मरिनदूके

मरिनदूके (Marinduque) दक्षिणपूर्वी एशिया के फ़िलिपीन्ज़ देश का एक द्वीप है। प्रशासनिक दृष्टि से यह मिमारोपा प्रशासनिक क्षेत्र का भाग है और प्रान्त का दर्जा रखता है। इसके उत्तर में तायाबास खाड़ी है और दक्षिण में सिबुयान सागर। मरिनदूके मिन्दोरो द्वीप से पूर्व में, रोमब्लोन द्वीपसमूह से उत्तर में और केज़ोन प्रान्त के बोन्दोक प्रायद्वीप से पश्चिम में है। .

नई!!: तगालोग भाषा और मरिनदूके · और देखें »

मस्बाते

मस्बाते (Masbate) दक्षिणपूर्वी एशिया के फ़िलिपीन्ज़ देश के बिकोल प्रशासनिक क्षेत्र में एक द्वीप है जो प्रशासनिक व्यवस्था में प्रान्त का दर्जा रखता है। प्रशासनिक रूप से यह लूज़ोन द्वीप दल का भाग है लेकिन जैवभौगोलिक और सामाजिक-भाषावैज्ञानिक दृष्टि से यह विसाया द्वीप-दल का हिस्सा है। मस्बाते प्रान्त में, मुख्य मस्बाते द्वीप के अलावा, तिकाओ (Ticao) और बुरिआस (Burias) के द्वीप भी सम्मिलित हैं। .

नई!!: तगालोग भाषा और मस्बाते · और देखें »

माउंटन प्रान्त

माउंटन प्रान्त दक्षिणपूर्वी एशिया के फ़िलिपीन्ज़ देश का एक प्रान्त है। यह कोर्दिल्येरा प्रशासनिक क्षेत्र नामक प्रशासनिक क्षेत्र में स्थित है। .

नई!!: तगालोग भाषा और माउंटन प्रान्त · और देखें »

मिन्दोरो

मिन्दोरो (Mindoro) दक्षिणपूर्वी एशिया के फ़िलिपीन्ज़ देश का एक द्वीप है। यह उस राष्ट्र का सातवा सबसे बड़ा द्वीप है। भौगोलिक रूप से यह लूज़ोन के तट से पश्चिम में और पलावन द्वीप से पूर्वोत्तर में स्थित है। प्रशासनिक दृष्टि से यह ओक्सिडेन्टल मिन्दोरो और ओरियेन्टल मिन्दोरो के दो प्रान्तो में विभाजित है और पूरा-का-पूरा मिमारोपा क्षेत्र का भाग है। मिन्दोरो का दक्षिणी तट सुलु सागर का पूर्वोत्तरी छोर है। .

नई!!: तगालोग भाषा और मिन्दोरो · और देखें »

मिमारोपा

मिमारोपा (Mimaropa), जिसे क्षेत्र ४-बी (Region IV-B) भी कहते हैं, दक्षिणपूर्वी एशिया के फ़िलिपीन्ज़ देश के लूज़ोन द्वीप दल में एक प्रशासनिक क्षेत्र है। लूज़ोन द्वीपदल में शामिल होने के बावजूद यह लूज़ोन द्वीप पर न होकर उसके पास स्थित कई द्वीपों को मिलाकर बना है। सन् २००२ तक यह और कालाबारज़ोन क्षेत्र दोनों "दक्षिणी तगालोग मुख्यभूमि" (Southern Tagalog Mainland) नामक क्षेत्र का हिस्सा थे जिसे विभाजित करके कालाबारज़ोन और मिमारोपा क्षेत्र स्थापित हुए। .

नई!!: तगालोग भाषा और मिमारोपा · और देखें »

मिसामिस ओरिएन्ताल प्रान्त

मिसामिस ओरिएन्ताल (Misamis Oriental, जिसमें दूसरे शब्द का अर्थ "पूर्वी" है और जो स्पेनी लहजे में उच्चारित होता है) दक्षिणपूर्वी एशिया के फ़िलिपीन्ज़ देश का एक प्रान्त है। यह मिन्दनाओ द्वीप पर स्थित है और उत्तरी मिन्दनाओ नामक प्रशासनिक क्षेत्र में शामिल है। .

नई!!: तगालोग भाषा और मिसामिस ओरिएन्ताल प्रान्त · और देखें »

मिसामिस ओक्सीदेन्ताल प्रान्त

मिसामिस ओक्सीदेन्ताल (Misamis Occidental, जिसमें दूसरे शब्द का अर्थ "पश्चिमी" है और जो स्पेनी लहजे में उच्चारित होता है) दक्षिणपूर्वी एशिया के फ़िलिपीन्ज़ देश का एक प्रान्त है। यह मिन्दनाओ द्वीप पर स्थित है और उत्तरी मिन्दनाओ नामक प्रशासनिक क्षेत्र में शामिल है। .

नई!!: तगालोग भाषा और मिसामिस ओक्सीदेन्ताल प्रान्त · और देखें »

मगिन्दानाओ प्रान्त

मगिन्दानाओ (Maguindanao) दक्षिणपूर्वी एशिया के फ़िलिपीन्ज़ देश का एक प्रान्त है। यह मिन्दनाओ द्वीप में स्थित है और मुस्लिम मिन्दनाओ में स्वशासित क्षेत्र नामक प्रशासनिक क्षेत्र में शामिल है। प्रान्त में मुस्लिम समुदाय बहुसंख्यक है और ईसाई समुदाय अल्पसंख्यक। यहाँ कुछ संगठन उग्रवाद करते रहे हैं जिनसे सरकारी सेनाएँ व पुलिस लड़ती रही हैं। .

नई!!: तगालोग भाषा और मगिन्दानाओ प्रान्त · और देखें »

मुस्लिम मिन्दनाओ में स्वशासित क्षेत्र

मुस्लिम मिन्दनाओ में स्वशासित क्षेत्र (अंग्रेज़ी: Autonomous Region in Muslim Mindanao, तगालोग: Awtonomong Rehiyon sa Muslim Mindanao) दक्षिणपूर्वी एशिया के फ़िलिपीन्ज़ देश के मिन्दनाओ द्वीप दल पर स्थित एक प्रशासनिक क्षेत्र है। इसमें पाँच मुस्लिम बहुसंख्यक प्रान्त सम्मिलित हैं। यह फ़िलिपीन्ज़ का एकमात्र क्षेत्र है जिसकी अपनी सरकार है। .

नई!!: तगालोग भाषा और मुस्लिम मिन्दनाओ में स्वशासित क्षेत्र · और देखें »

मेट्रो मनीला

मेट्रो मनीला (Metro Manila), जिसे महानगरीय मनीला (Metropolitan Manila) भी कहते हैं, दक्षिणपूर्वी एशिया के फ़िलिपीन्ज़ देश के लूज़ोन द्वीप दल पर स्थित एक प्रशासनिक क्षेत्र है जिसमें उसकी राष्ट्रीय राजधानी, मनीला, भी स्थित है। इसे राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (National Capital Region) भी कहा जाता है। .

नई!!: तगालोग भाषा और मेट्रो मनीला · और देखें »

रिज़ाल प्रान्त

रिज़ाल (Rizal) दक्षिणपूर्वी एशिया के फ़िलिपीन्ज़ देश के लूज़ोन द्वीप दल के कालाबारज़ोन प्रशासनिक क्षेत्र में स्थित एक प्रान्त है। यह मेट्रो मनिला के पूर्व में स्थित है और राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र के समीप होने के कारण, यहाँ आबादी घनी है। .

नई!!: तगालोग भाषा और रिज़ाल प्रान्त · और देखें »

रोमब्लोन

रोमब्लोन (Romblon) दक्षिणपूर्वी एशिया के फ़िलिपीन्ज़ देश का एक द्वीपसमूह है। यह उस देश की प्रशासनिक प्रणाली में प्रान्त का दर्जा रखता है और मिमारोपा नामक प्रशासनिक क्षेत्र का हिस्सा है। ताब्लास द्वीप और सिबुयान द्वीप इसके सबसे बड़ा द्वीप हैं और उनके अलावा प्रान्त में अन्य कई छोटे द्वीप भी शामिल हैं। रोमब्लोन अपने संगमरमर के खनन के लिए पूरे देश में मशहूर है और अपने सुंदर बालूतटों (बीचों) व अन्य पर्यटन स्थलों के लिए भी प्रसिद्ध है। .

नई!!: तगालोग भाषा और रोमब्लोन · और देखें »

ला युनियोन प्रान्त

ला युनियोन (La Union) दक्षिणपूर्वी एशिया के फ़िलिपीन्ज़ देश के लूज़ोन द्वीप दल के इलोकोस प्रशासनिक क्षेत्र में स्थित एक प्रान्त है। यह लूज़ोन द्वीप के पश्चिमोत्तरी भाग में दक्षिण चीन सागर से तटस्थ है। .

नई!!: तगालोग भाषा और ला युनियोन प्रान्त · और देखें »

लानाओ देल नोर्ते

लानाओ देल नोर्ते (Lanao del Norte) दक्षिणपूर्वी एशिया के फ़िलिपीन्ज़ देश का एक प्रान्त है। यह मिन्दनाओ द्वीप में स्थित है और उत्तरी मिन्दनाओ नामक प्रशासनिक क्षेत्र में शामिल है। सन् १९५९ तक एक लानाओ नाम प्रान्त हुआ करता था, लेकिन उस वर्ष में उसे बाँटकर लानाओ देल नोर्ते (यानि उत्तरी लानाओ) और लानाओ देल सूर (यानि दक्षिणी लानाओ) के दो अलग प्रान्तों में विभाजित करा गया। .

नई!!: तगालोग भाषा और लानाओ देल नोर्ते · और देखें »

लानाओ देल सूर

लानाओ देल सूर (Lanao del Sur) दक्षिणपूर्वी एशिया के फ़िलिपीन्ज़ देश का एक प्रान्त का दर्जा रखता है। यह मिन्दनाओ द्वीप पर स्थित है और मुस्लिम मिन्दनाओ में स्वशासित क्षेत्र नामक प्रशासनिक क्षेत्र में शामिल है। सन् १९५९ तक एक लानाओ नाम प्रान्त हुआ करता था, लेकिन उस वर्ष में उसे बाँटकर लानाओ देल नोर्ते (यानि उत्तरी लानाओ) और लानाओ देल सूर (यानि दक्षिणी लानाओ) के दो अलग प्रान्तों में विभाजित करा गया। मारावी लानाओ देल सूर की राजधानी बनी। लानाओ देल सूर में मुस्लिम समुदाय की बहुसंख्या है। .

नई!!: तगालोग भाषा और लानाओ देल सूर · और देखें »

लगूना ताम्रपत्र अभिलेख

लगूना ताम्रपत्र अभिलेख (Laguna Copperplate Inscription, तगालोग: Inskripsyon sa Binatbat na Tanso ng Laguna) फ़िलिपीन्ज़ के लगूना प्रान्त में मिला 900 ईसवी में तराशी हुई लिखाई वाला ताम्बे का एक प्लेट है। यह पुरानी कवि लिपि में पुरानी मलय भाषा में लिखी हुई है और फ़िलीपीन्ज़ में मिलने वाली प्राचीनतम लिखाई है। यह सन् 1989 में लुम्बंग नदी के मुख के पास एक मज़दूर को मिली थी और इसका अर्थ समझकर अनुवाद 1992 आन्तून पोस्त्मा ने किया था। यह ताम्रपत्र फ़िलीपीन्ज़ पर भारी भारतीय प्रभाव का संकेत करता है और फ़िलीपीन्ज़ के तोन्दो राज्य और श्रीविजय राजवंश, जावा के माताराम राजवंश और भारत के राज्यों के बीच सम्पर्क और सम्बन्ध का प्रमाण देता है। .

नई!!: तगालोग भाषा और लगूना ताम्रपत्र अभिलेख · और देखें »

लगूना प्रान्त

लगूना (Laguna) दक्षिणपूर्वी एशिया के फ़िलिपीन्ज़ देश के लूज़ोन द्वीप दल के कालाबारज़ोन प्रशासनिक क्षेत्र में स्थित एक प्रान्त है। यह मेट्रो मनिला से दक्षिणपूर्व में स्थित है और राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र के समीप होने के कारण, यहाँ आबादी घनी है। .

नई!!: तगालोग भाषा और लगूना प्रान्त · और देखें »

लेयते

लेयते (Leyte) दक्षिणपूर्वी एशिया के फ़िलिपीन्ज़ देश के विसाया द्वीप दल के पूर्वी विसाया प्रशासनिक क्षेत्र में एक द्वीप है। यह सामार द्वीप के पड़ोस में दक्षिणपश्चिम दिशा में स्थित है और प्रशासनिक रूप से दो प्रान्तों में विभाजित है: (उत्तरी) लेयते प्रान्त और दक्षिणी लेयते प्रान्त। प्रशासनिक तौर पर पास का पनाओन द्वीप भी दक्षिणी लेयते प्रान्त का हिस्सा है। लेयते द्वीप पास के सामार द्वीप से सान हुआनिको जलसन्धि द्वारा बंटा हुआ है लेकिन यातायात के लिए इसपर एक 2.16 किलोमीटर लम्बा समुद्री पुल बनाया गया है। लेयते के पूर्वोत्तर में बिलिरान द्वीप है जो १९९२ तक लेयते प्रान्त का भाग था लेकिन उस वर्ष के बाद एक अलग प्रान्त बना दिया गया। .

नई!!: तगालोग भाषा और लेयते · और देखें »

लेयते प्रान्त

लेयते प्रान्त (Province of Leyte) दक्षिणपूर्वी एशिया के फ़िलिपीन्ज़ देश के विसाया द्वीप दल के पूर्वी विसाया प्रशासनिक क्षेत्र में एक प्रान्त है। यह लेयते द्वीप के उत्तरी तीन-चौथाई भाग पर विस्तृत है। .

नई!!: तगालोग भाषा और लेयते प्रान्त · और देखें »

सामार

सामार (Samar) दक्षिणपूर्वी एशिया के फ़िलिपीन्ज़ देश के विसाया द्वीप दल के पूर्वी विसाया प्रशासनिक क्षेत्र में एक द्वीप है। यह देश का तीसरा सबसे बड़ा द्वीप है और प्रशासनिक रूप से तीन प्रान्तों में विभाजित है: सामार प्रान्त (जिसमें द्वीप का पश्चिमी ४०% हिस्सा सम्मिलित है), उत्तरी सामार प्रान्त और पूर्वी सामार प्रान्त। सामार पास से लेयते द्वीप से सान हुआनिको जलसन्धि द्वारा बंटा हुआ है लेकिन यातायात के लिए इसपर एक समुद्री पुल बनाया गया है। .

नई!!: तगालोग भाषा और सामार · और देखें »

सामार प्रान्त

सामार प्रान्त (Province of Samar) दक्षिणपूर्वी एशिया के फ़िलिपीन्ज़ देश के विसाया द्वीप दल के पूर्वी विसाया प्रशासनिक क्षेत्र में एक प्रान्त है। यह सामार द्वीप के पश्चिमी भाग पर विस्तृत है और उस के पास सामार सागर में स्थित कुछ छोटे द्वीप भी प्रान्त का हिस्सा हैं। यह प्रान्त द्वीप के दो अन्य प्रान्तों - पूर्व में पूर्वी सामार और उत्तर में उत्तरी सामार - से थल-सीमाएँ रखता है। .

नई!!: तगालोग भाषा और सामार प्रान्त · और देखें »

सारंगानी प्रान्त

सारंगानी (Sarangani) दक्षिणपूर्वी एशिया के फ़िलिपीन्ज़ देश का एक प्रान्त है। यह मिन्दनाओ द्वीप के सबसे दक्षिणी भाग में स्थित है और सोकसारजेन नामक प्रशासनिक क्षेत्र में शामिल है। .

नई!!: तगालोग भाषा और सारंगानी प्रान्त · और देखें »

सिबु

सिबु (Cebu), जिसे कभी-कभी विदेशियों द्वारा सेबु भी उच्चारित करा जाता है, दक्षिणपूर्वी एशिया के फ़िलिपीन्ज़ देश के विसाया द्वीप दल के मध्य विसाया प्रशासनिक क्षेत्र में एक द्वीप व प्रान्त है। प्रशासनिक रूप से प्रान्त में सिबु के मुख्य द्वीप के अलावा आसपास के अन्य छोटे द्वीप व टापु भी सम्मिलित हैं। इसकी राजधानी सिबु सिटी फ़िलिपीन्ज़ का सबसे पुराना शहर है और कभी उस देश की राष्ट्रीय राजधानी भी थी। सिबु फ़िलिपीन्ज़ के सबसे विकसित प्रान्तों में से एक है। .

नई!!: तगालोग भाषा और सिबु · और देखें »

सिबुआनो भाषा

सिबुआनो (Cebuano), जिसके अधिकतर वक्ता इसे बिसाया (Bisaya) कहते हैं, दक्षिणपूर्वी एशिया के फ़िलिपीन्ज़ देश में बोली जाने वाली ऑस्ट्रोनीशियाई भाषा परिवार की मलय-पोलेनीशियाई शाखा की एक भाषा है। इसे २००७ में लगभग २.१ करोड़ लोग बोलते थे और, तगालोग भाषा के बाद यह देश की दूसरी सबसे ज़्यादा बोली जाने वाली भाषा है। सिबुआनो का नाम सिबु द्वीप पर पड़ा है और माना जाता है कि भाषा वहीं से फैली थी। वर्तमान काल में यह मध्य विसाया, पूर्वी नेग्रोस द्वीप क्षेत्र, पूर्वी विसाया के पश्चिमी भाग और मिन्दनाओ के अधिकतर भागों में बोली जाती है। विसाया भाषाओं में यही सर्वाधिक बोली जाने वाली बोली है, जिसके कारण इसका एक अन्य नाम ही "बिसाया" पड़ गया है।http://www.gutenberg.ph/previews/wolff/WCED-complete.pdf .

नई!!: तगालोग भाषा और सिबुआनो भाषा · और देखें »

सिकिहोर

सिकिहोर (Siquijor) दक्षिणपूर्वी एशिया के फ़िलिपीन्ज़ देश के विसाया द्वीप दल के मध्य विसाया प्रशासनिक क्षेत्र में एक द्वीप व प्रान्त है। प्रशासनिक रूप से प्रान्त में सिकिहोर के मुख्य द्वीप के अलावा आसपास के अन्य छोटे द्वीप भी सम्मिलित हैं। सिकिहोर से पश्चिमोत्तर में सिबु और नेग्रोस द्वीप, पूर्वोत्तर में बोहोल द्वीप और दक्षिण में बोहोल सागर के पार मिन्दनाओ है। .

नई!!: तगालोग भाषा और सिकिहोर · और देखें »

सुरिगाओ देल नोर्ते

सुरिगाओ देल नोर्ते दक्षिणपूर्वी एशिया के फ़िलिपीन्ज़ देश का एक प्रान्त है। यह मिन्दनाओ द्वीप पर कारागा प्रशासनिक क्षेत्र के अति-पूर्वोत्तरी भाग में स्थित है। मिन्दनाओ के पूर्वोत्तरी छोर के अलावा इस प्रान्त में दो द्वीप भी सम्मिलित हैं: सिआरगाओ (Siargao) और बूकास ग्रान्दे (Bucas Grande)। .

नई!!: तगालोग भाषा और सुरिगाओ देल नोर्ते · और देखें »

सुरिगाओ देल सूर

सुरिगाओ देल सूर दक्षिणपूर्वी एशिया के फ़िलिपीन्ज़ देश का एक प्रान्त है। यह मिन्दनाओ द्वीप पर कारागा प्रशासनिक क्षेत्र के पूर्वी भाग में स्थित है। यह पूर्व में फ़िलिपीन सागर से तटवर्ती है। .

नई!!: तगालोग भाषा और सुरिगाओ देल सूर · और देखें »

सुलु प्रान्त

सुलु (Sulu) दक्षिणपूर्वी एशिया के फ़िलिपीन्ज़ देश का एक प्रान्त है। भौगोलिक रूप से इसमें सुलु द्वीपसमूह के कई द्वीप शामिल हैं और इसकी राजधानी जोलो द्वीप है। यह प्रान्त मुस्लिम मिन्दनाओ में स्वशासित क्षेत्र नामक प्रशासनिक क्षेत्र में शामिल है। .

नई!!: तगालोग भाषा और सुलु प्रान्त · और देखें »

सुल्तान कुदारात प्रान्त

सुल्तान कुदारात (Sultan Kudarat) दक्षिणपूर्वी एशिया के फ़िलिपीन्ज़ देश का एक प्रान्त है। यह मिन्दनाओ द्वीप में स्थित है और सोकसारजेन नामक प्रशासनिक क्षेत्र में शामिल है। .

नई!!: तगालोग भाषा और सुल्तान कुदारात प्रान्त · और देखें »

सोरसोगोन प्रान्त

सोरसोगोन (Sorsogon) दक्षिणपूर्वी एशिया के फ़िलिपीन्ज़ देश के बिकोल प्रशासनिक क्षेत्र का एक प्रान्त है। यह लूज़ोन द्वीप का सबसे दक्षिणी प्रान्त है और बिकोल प्रायद्वीप के दक्षिणतम छोर पर है जहाँ से कुछ समुद्री दूरी पर सामार द्वीप स्थित है। .

नई!!: तगालोग भाषा और सोरसोगोन प्रान्त · और देखें »

सोकसारजेन

सोकसारजेन (SOCCSKSARGEN), जिसे क्षेत्र १२ (Region XII) भी कहते हैं, दक्षिणपूर्वी एशिया के फ़िलिपीन्ज़ देश के मिन्दनाओ द्वीप दल में एक प्रशासनिक क्षेत्र है। यह मिन्दनाओ द्वीप के दक्षिण-मध्य भाग में है। .

नई!!: तगालोग भाषा और सोकसारजेन · और देखें »

ज़म्बालेस प्रान्त

ज़म्बालेस (Zambales) दक्षिणपूर्वी एशिया के फ़िलिपीन्ज़ देश के लूज़ोन द्वीप दल के मध्य लूज़ोन प्रशासनिक क्षेत्र में स्थित एक प्रान्त है। यह लूज़ोन द्वीप के पश्चिमी भाग में दक्षिण चीन सागर से तटस्थ है। यह प्रान्त अपने आमों के लिए जाना जाता है, जो यहाँ जनवरी से अप्रैल में तैयार होते हैं। .

नई!!: तगालोग भाषा और ज़म्बालेस प्रान्त · और देखें »

ज़म्बोआंगा देल नोर्ते

ज़म्बोआंगा देल नोर्ते (Zamboanga del Norte) दक्षिणपूर्वी एशिया के फ़िलिपीन्ज़ देश का एक प्रान्त है। यह मिन्दनाओ द्वीप में स्थित है और ज़म्बोआंगा प्रायद्वीप नामक प्रशासनिक क्षेत्र में शामिल है। पश्चिम और उत्तर में प्रान्त सुलु सागर के साथ तटवर्ती है, जिसके पार उत्तर में नेग्रोस द्वीप पर स्थित नेग्रोस ओरिएन्ताल प्रान्त है। .

नई!!: तगालोग भाषा और ज़म्बोआंगा देल नोर्ते · और देखें »

ज़म्बोआंगा देल सूर

ज़म्बोआंगा देल सूर (Zamboanga del Sur) दक्षिणपूर्वी एशिया के फ़िलिपीन्ज़ देश का एक प्रान्त है। यह मिन्दनाओ द्वीप में स्थित है और ज़म्बोआंगा प्रायद्वीप नामक प्रशासनिक क्षेत्र में शामिल है। .

नई!!: तगालोग भाषा और ज़म्बोआंगा देल सूर · और देखें »

ज़म्बोआंगा सिबुगय

ज़म्बोआंगा सिबुगय (Zamboanga Sibugay) दक्षिणपूर्वी एशिया के फ़िलिपीन्ज़ देश का एक प्रान्त है। यह मिन्दनाओ द्वीप में स्थित है और ज़म्बोआंगा प्रायद्वीप नामक प्रशासनिक क्षेत्र में शामिल है। दक्षिण में प्रान्त सिबुगय खाड़ी के साथ तटवर्ती है, जो स्वयं मोरो खाड़ी की एक उपखाड़ी है। .

नई!!: तगालोग भाषा और ज़म्बोआंगा सिबुगय · और देखें »

विसाया

विसायज़ (Visayas) या विसाया द्वीप दक्षिणपूर्वी एशिया के फ़िलिपीन्ज़ देश में एक द्वीपसमूह है। यह उस देश के तीन प्रमुख द्वीप दलों में से एक है। यह लूज़ोन द्वीप से दक्षिण में स्थित हैं और यहाँ के विसाई (Visayan) लोगों की अपनी सांस्कृति व भाषाएँ हैं। पनाय, नेग्रोस, सिबू, बोहोल, लेयते और सामार विसायों के प्रमुख द्वीप हैं। यह द्वीपसमूह अधिकतर विसाया सागर को घेरे हुए है। .

नई!!: तगालोग भाषा और विसाया · और देखें »

विसाया भाषाएँ

विसाया भाषाएँ (Visayan) या बिसाया भाषाएँ (Bisaya) या बिनिसाया भाषाएँ (Binisaya) दक्षिणपूर्वी एशिया के फ़िलिपीन्ज़ देश में बोली जाने वाली ऑस्ट्रोनीशियाई भाषा परिवार की मलय-पोलेनीशियाई शाखा की लगभग ३० भाषाओं का एक भाषा परिवार है। यह तगालोग भाषा और बिकोल भाषा से सम्बन्धित हैं और यह तीनों मिलाकर मध्य फ़िलिपीनी भाषाओं का समुदाय बनाती हैं। अधिकतर विसाया भाषाएँ देश के विसाया नामक भाग में बोली जाती हैं लेकिन इसके अलावा वे बिकोल क्षेत्र (विशेषकर मासबाते), लूज़ोन से दक्षिण में स्थित द्वीपों (मसलन रोमब्लोन द्वीपसमूह के द्वीप), मिन्दनाओ के अधिकांश भागों और मिन्दनाओं से दक्षिणपश्चिम में स्थित सुलु द्वीपसमूह में भी बोली जाती हैं। मेट्रो मनिला के कुछ निवासी भी विसाया भाषाएँ बोलते हैं। सिबुआनो (Cebuano) सर्वाधिक बोली जाने वाली विसाया भाषा है और इसे मध्य विसाया, पूर्वी विसाया के कुछ भागों, पूर्वी नेग्रोस द्वीप क्षेत्र और मिन्दनाओं के अधिकांश भागों में कुल मिलाकर लगभग ३ करोड़ लोगों द्वारा बोला जाता है। इसके बाद हिलिगायनोन भाषा को पश्चिमी विसाया के अधिकांश भाग, नेग्रोस द्वीप क्षेत्र के पश्चिमी भाग और सोकसारजेन में ७० लाख लोगों द्वारा और वराय-वराय को पूर्वी विसाया में ३० लाख लोगों द्वारा बोला जाता है। .

नई!!: तगालोग भाषा और विसाया भाषाएँ · और देखें »

विगान

विगान (अंग्रेज़ी: Vigan, तगालोग: Bigan) दक्षिणपूर्वी एशिया के फ़िलिपीन्ज़ देश के इलोकोस क्षेत्र के इलोकोस सूर प्रान्त में स्थित एक शहर है। यह उस प्रान्त की राजधानी भी है और लूज़ोन द्वीप के पश्चिमी तट पर दक्षिण चीन सागर के किनारे स्थित है। फ़िलिपीन्ज़ में १९वीं शताब्दी में स्पेन का उपनिवेशी राज था जो बाद में संयुक्त राज्य अमेरिका द्वारा खदेड़ दिया गया। विगान फ़िलिपीन्ज़ के उन बहुत कम शहरों में से एक है जहाँ अब भी स्पेनी वास्तुकला मिलती है। .

नई!!: तगालोग भाषा और विगान · और देखें »

गिमारास

गिमारास प्रान्त दक्षिणपूर्वी एशिया के फ़िलिपीन्ज़ देश का एक प्रान्त व द्वीप है। यह पश्चिमी विसाया प्रशासनिक क्षेत्र में सम्मिलित है। यह पनाय खाड़ी में पनाय और नेग्रोस द्वीपों के बीच में स्थित हैं। .

नई!!: तगालोग भाषा और गिमारास · और देखें »

ओरियेन्टल मिन्दोरो

ओरियेन्टल मिन्दोरो (Oriental Mindoro, अर्थ: पूर्वी मिन्दोरो) दक्षिणपूर्वी एशिया के फ़िलिपीन्ज़ देश के मिमारोपा प्रशासनिक क्षेत्र में स्थित एक प्रान्त है। यह मिन्दोरो द्वीप के पूर्वी हिस्से पर स्थित है। .

नई!!: तगालोग भाषा और ओरियेन्टल मिन्दोरो · और देखें »

ओक्सिडेन्टल मिन्दोरो

ओक्सिडेन्टल मिन्दोरो (Occidental Mindoro, अर्थ: पश्चिमी मिन्दोरो) दक्षिणपूर्वी एशिया के फ़िलिपीन्ज़ देश के मिमारोपा प्रशासनिक क्षेत्र में स्थित एक प्रान्त है। यह मिन्दोरो द्वीप के पश्चिमी हिस्से पर स्थित है। .

नई!!: तगालोग भाषा और ओक्सिडेन्टल मिन्दोरो · और देखें »

औरोरा प्रान्त

औरोरा (Aurora) दक्षिणपूर्वी एशिया के फ़िलिपीन्ज़ देश के लूज़ोन द्वीप दल के मध्य लूज़ोन प्रशासनिक क्षेत्र में स्थित एक प्रान्त है। यह लूज़ोन द्वीप के पूर्वी भाग में फ़िलिपीन सागर से तटस्थ है। .

नई!!: तगालोग भाषा और औरोरा प्रान्त · और देखें »

आती लोग

आती (Ati) एक नेग्रिटो मानव जाति है जो दक्षिणपूर्वी एशिया के फ़िलिपीन्ज़ देश के विसाया प्रभाग के मूल निवासियों में से है। इनकी सर्वाधिक जनसंख्या बोराकाय, पनाय और नेग्रोस के द्वीपों पर है। फ़िलिपीन्ज़ में कई अन्य नेग्रिटो जातियाँ रहती हैं - जैसे कि लूज़ोन के आएता लोग, पलावन के बतक लोग और मिन्दनाओ के ममनवा लोग - जिनसे आती आनुवांशिक (जेनेटिक) रूप से सम्बन्धित हैं। .

नई!!: तगालोग भाषा और आती लोग · और देखें »

आन्तीके प्रान्त

आन्तीके प्रान्त दक्षिणपूर्वी एशिया के फ़िलिपीन्ज़ देश का एक प्रान्त है। यह पश्चिमी विसाया प्रशासनिक क्षेत्र में पनाय द्वीप के पश्चिमी भाग में स्थित है। अक्लान, कापीज़ और इलोइलो प्रान्त इसके पड़ोसी हैं। इसके पश्चिम में सुलु सागर है। .

नई!!: तगालोग भाषा और आन्तीके प्रान्त · और देखें »

आपायाओ प्रान्त

आपायाओ प्रान्त दक्षिणपूर्वी एशिया के फ़िलिपीन्ज़ देश का एक प्रान्त है। यह कोर्दिल्येरा प्रशासनिक क्षेत्र नामक प्रशासनिक क्षेत्र में स्थित है। .

नई!!: तगालोग भाषा और आपायाओ प्रान्त · और देखें »

आब्रा प्रान्त

आब्रा प्रान्त दक्षिणपूर्वी एशिया के फ़िलिपीन्ज़ देश का एक प्रान्त है। यह कोर्दिल्येरा प्रशासनिक क्षेत्र नामक प्रशासनिक क्षेत्र में स्थित है। .

नई!!: तगालोग भाषा और आब्रा प्रान्त · और देखें »

आगुसान देल नोर्ते

आगुसान देल नोर्ते दक्षिणपूर्वी एशिया के फ़िलिपीन्ज़ देश का एक प्रान्त है। यह मिन्दनाओ द्वीप पर कारागा प्रशासनिक क्षेत्र के पूर्वोत्तरी भाग में स्थित है। .

नई!!: तगालोग भाषा और आगुसान देल नोर्ते · और देखें »

आगुसान देल सूर

आगुसान देल सूर दक्षिणपूर्वी एशिया के फ़िलिपीन्ज़ देश का एक प्रान्त है। यह मिन्दनाओ द्वीप पर कारागा प्रशासनिक क्षेत्र के मध्य भाग में स्थित है। .

नई!!: तगालोग भाषा और आगुसान देल सूर · और देखें »

इत्बयत

इत्बयत (Itbayat) दक्षिणपूर्वी एशिया के फ़िलिपीन्ज़ देश के कागायान घाटी प्रशासनिक क्षेत्र के बातानेस द्वीपसमूह व प्रान्त का सबसे बड़ा द्वीप है। यह फ़िलिपीन्ज़ की प्रशासन प्रणाली में नगरपालिका का दर्जा रखता है। इत्बयत फ़िलिपीन्ज़ की उत्तरतम नगरपालिका है और ताइवान के दक्षिणी छोर से केवल २०० किमी की समुद्री दूरी रखता है। स्थानीय लोग इत्बयत भाषा बोलते हैं। .

नई!!: तगालोग भाषा और इत्बयत · और देखें »

इफ़ुगाओ प्रान्त

इफ़ुगाओ प्रान्त दक्षिणपूर्वी एशिया के फ़िलिपीन्ज़ देश का एक प्रान्त है। यह कोर्दिल्येरा प्रशासनिक क्षेत्र नामक प्रशासनिक क्षेत्र में स्थित है। .

नई!!: तगालोग भाषा और इफ़ुगाओ प्रान्त · और देखें »

इलोइलो प्रान्त

इलोइलो प्रान्त दक्षिणपूर्वी एशिया के फ़िलिपीन्ज़ देश का एक प्रान्त है। यह पश्चिमी विसाया प्रशासनिक क्षेत्र में पनाय द्वीप के दक्षिणी भाग में स्थित है। कापीज़ और आन्तीके प्रान्त इसके पड़ोसी हैं। इसके पश्चिम में सुलु सागर है। .

नई!!: तगालोग भाषा और इलोइलो प्रान्त · और देखें »

इलोकानो भाषा

इलोकानो (Ilocano) दक्षिणपूर्वी एशिया के फ़िलिपीन्ज़ देश में बोली जाने वाली ऑस्ट्रोनीशियाई भाषा परिवार की मलय-पोलेनीशियाई शाखा की एक भाषा है। यह उत्तरी फ़िलिपीन्ज़ के लूज़ोन द्वीप के एक विस्तृत भाग में बोली जाती है। सन् २०१५ में इसे फ़िलिपीन्ज़ के ९१ लाख लोग मातृभाषा के रूप में बोलते थे, जिसके आधार पर यह फ़िलिपीन्ज़ की तीसरी सर्वाधिक बोली जाने वाली भाषा है। २०१२ में इलोकोस क्षेत्र के ला युनियोन प्रान्त ने इसे आधिकारिक प्रान्तीय भाषा देने का विधेयक पारित करा। यह उस देश की पहली स्थानीय भाषा है जिसे ऐसा दर्जा प्राप्त हुआ है। इसका तगालोग भाषा से गहरा सम्बन्ध है जो अंग्रेज़ी के साथ-साथ फ़िलिपीन्ज़ की राष्ट्रभाषा होने का दर्जा रखती है। .

नई!!: तगालोग भाषा और इलोकानो भाषा · और देखें »

इलोकोस नोर्ते

इलोकोस नोर्ते (La Union) दक्षिणपूर्वी एशिया के फ़िलिपीन्ज़ देश के लूज़ोन द्वीप दल के इलोकोस प्रशासनिक क्षेत्र में स्थित एक प्रान्त है। यह लूज़ोन द्वीप के पश्चिमोत्तरी भाग में दक्षिण चीन सागर से तटस्थ है। .

नई!!: तगालोग भाषा और इलोकोस नोर्ते · और देखें »

इलोकोस सूर

इलोकोस सूर (La Union) दक्षिणपूर्वी एशिया के फ़िलिपीन्ज़ देश के लूज़ोन द्वीप दल के इलोकोस प्रशासनिक क्षेत्र में स्थित एक प्रान्त है। यह लूज़ोन द्वीप के पश्चिमोत्तरी भाग में दक्षिण चीन सागर से तटस्थ है। .

नई!!: तगालोग भाषा और इलोकोस सूर · और देखें »

इलोकोस क्षेत्र

इलोकोस क्षेत्र (Ilocos Region), जिसे क्षेत्र १ (Region I) भी कहते हैं, दक्षिणपूर्वी एशिया के फ़िलिपीन्ज़ देश के लूज़ोन द्वीप दल पर स्थित एक प्रशासनिक क्षेत्र है। यह लूज़ोन द्वीप के पश्चिमोत्तर कोने में स्थित है। क्षेत्र पश्चिम में दक्षिण चीन सागर से तटस्थ है और पूर्व में इसकी सीमा कोर्दिलेरा सेन्त्राल नामक पर्वतमाला द्वारा निर्धारित है - क्षेत्र इन दोनो प्राकृतिक सीमाओं के बीच के मैदानी इलाक़े पर विस्तृत है। .

नई!!: तगालोग भाषा और इलोकोस क्षेत्र · और देखें »

इसाबेला प्रान्त

इसाबेला (Isabela) दक्षिणपूर्वी एशिया के फ़िलिपीन्ज़ देश के कागायान घाटी प्रशासनिक क्षेत्र का एक प्रान्त है। यह लूज़ोन द्वीप के पूर्वोत्तर में स्थित है और क्षेत्रफल के हिसाब से लूज़ोन का सबसे बड़ा और पूरे देश का दूसरा सबसे बड़ा प्रान्त है। .

नई!!: तगालोग भाषा और इसाबेला प्रान्त · और देखें »

कतन्दुआनेस

कतन्दुआनेस (Catanduanes) दक्षिणपूर्वी एशिया के फ़िलिपीन्ज़ देश के बिकोल प्रशासनिक क्षेत्र में एक द्वीप है जो प्रशासनिक व्यवस्था में प्रान्त का दर्जा रखता है। यह फ़िलिपीन्ज़ का १२वाँ सबसे बड़ा द्वीप है और कामारिनेस सूर प्रान्त के करामोअन प्रायद्वीप से माकेदा जलसन्धि के पार है। द्वीप का पूर्वी भाग फ़िलिपीन सागर से किनारा करे हुए हैं। .

नई!!: तगालोग भाषा और कतन्दुआनेस · और देखें »

कमिगिन

कमिगिन (Camiguin) दक्षिणपूर्वी एशिया के फ़िलिपीन्ज़ देश का एक द्वीप है जो प्रशासनिक व्यवस्था में प्रान्त का दर्जा रखता है। यह अपने से बहुत बड़े मिन्दनाओ द्वीप के समीप है और उत्तरी मिन्दनाओ नामक प्रशासनिक क्षेत्र में शामिल है। .

नई!!: तगालोग भाषा और कमिगिन · और देखें »

कापीज़ प्रान्त

कापीज़ प्रान्त या कापीस प्रान्त (दोनों उच्चारण मिलते हैं) दक्षिणपूर्वी एशिया के फ़िलिपीन्ज़ देश का एक प्रान्त है। यह पश्चिमी विसाया प्रशासनिक क्षेत्र में पनाय द्वीप के मध्य-पूर्व भाग में स्थित है। अक्लान, आन्तीके और इलोइलो प्रान्त इसके पड़ोसी हैं। इसके उत्तर में सिबुयान सागर है। .

नई!!: तगालोग भाषा और कापीज़ प्रान्त · और देखें »

कामारिनेस नोर्ते प्रान्त

कामारिनेस नोर्ते (Camarines Norte) दक्षिणपूर्वी एशिया के फ़िलिपीन्ज़ देश के बिकोल प्रशासनिक क्षेत्र का एक प्रान्त है। यह लूज़ोन द्वीप के दक्षिणपूर्व में स्थित है और इसका उत्तरी भाग फ़िलिपीन सागर के साथ तटस्थ है। .

नई!!: तगालोग भाषा और कामारिनेस नोर्ते प्रान्त · और देखें »

कामारिनेस सूर प्रान्त

कामारिनेस सूर (Camarines Sur) दक्षिणपूर्वी एशिया के फ़िलिपीन्ज़ देश के बिकोल प्रशासनिक क्षेत्र का एक प्रान्त है। यह लूज़ोन द्वीप के दक्षिणपूर्व में स्थित है। .

नई!!: तगालोग भाषा और कामारिनेस सूर प्रान्त · और देखें »

कालाबारज़ोन

कालाबारज़ोन (Calabarzon), जिसे क्षेत्र ४-ए (Region IV-A) भी कहते हैं, दक्षिणपूर्वी एशिया के फ़िलिपीन्ज़ देश के लूज़ोन द्वीप दल पर स्थित एक प्रशासनिक क्षेत्र है। यह लूज़ोन द्वीप के दक्षिण-मध्य में राष्ट्रीय राजधानी मनिला से दक्षिण में स्थित है। सन् २००२ तक यह और मिमारोपा क्षेत्र दोनों "दक्षिणी तगालोग मुख्यभूमि" (Southern Tagalog Mainland) नामक क्षेत्र का हिस्सा थे जिसे विभाजित करके कालाबारज़ोन और मिमारोपा क्षेत्र स्थापित हुए। .

नई!!: तगालोग भाषा और कालाबारज़ोन · और देखें »

कालिंगा प्रान्त

कालिंगा प्रान्त दक्षिणपूर्वी एशिया के फ़िलिपीन्ज़ देश का एक प्रान्त है। यह कोर्दिल्येरा प्रशासनिक क्षेत्र नामक प्रशासनिक क्षेत्र में स्थित है। .

नई!!: तगालोग भाषा और कालिंगा प्रान्त · और देखें »

काविते प्रान्त

काविते (Cavite), जिसे स्थानीय तगालोग लहजे में काबिते कहते हैं, दक्षिणपूर्वी एशिया के फ़िलिपीन्ज़ देश के लूज़ोन द्वीप दल के कालाबारज़ोन प्रशासनिक क्षेत्र में स्थित एक प्रान्त है। मेट्रो मनिला के राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र के समीप होने के कारण, काविते में बहुत विकास हुआ है और आबादी भी काफ़ी घनी है। .

नई!!: तगालोग भाषा और काविते प्रान्त · और देखें »

कागायान प्रान्त

कागायान (Cagayan) दक्षिणपूर्वी एशिया के फ़िलिपीन्ज़ देश के कागायान घाटी प्रशासनिक क्षेत्र का एक प्रान्त है। यह लूज़ोन द्वीप के पूर्वोत्तर में स्थित है और प्रशासनिक रूप से बाबुयान द्वीपसमूह भी इसी प्रान्त में सम्मिलित है। .

नई!!: तगालोग भाषा और कागायान प्रान्त · और देखें »

कागायान घाटी

कागायान घाटी (Cagayan Valley), जिसे क्षेत्र २ (Region II) भी कहते हैं, दक्षिणपूर्वी एशिया के फ़िलिपीन्ज़ देश के लूज़ोन द्वीप दल पर स्थित एक प्रशासनिक क्षेत्र है। इसमें पाँच प्रान्त सम्मिलित हैं। क्षेत्र का अधिकतर भाग लूज़ोन द्वीप के पूर्वोत्तर में कोर्दिलेरा व सियेर्रा माद्रे नामक दो पहाड़ी शृंखलाओं के बीच एक बड़ी घाटी में स्थित है। कागायान नदी, जो फ़िलिपीन्ज़ की सबसे लम्बी नदी है, इसी क्षेत्र में बहती है। क्षेत्रफल के हिसाब से यह फ़िलिपीन्ज़ का दूसरा सबसे बड़ा प्रशासनिक क्षेत्र है। .

नई!!: तगालोग भाषा और कागायान घाटी · और देखें »

किरीनो प्रान्त

किरीनो (Quirino) दक्षिणपूर्वी एशिया के फ़िलिपीन्ज़ देश के कागायान घाटी प्रशासनिक क्षेत्र का एक प्रान्त है। यह लूज़ोन द्वीप के मध्य-पूर्व में स्थित स्थल-रुद्ध (बिना किसी सागरतट वाला) प्रान्त है। इसका नाम देश के छठे राष्ट्रपति, एल्पिदियो किरीनो, पर रखा गया था। .

नई!!: तगालोग भाषा और किरीनो प्रान्त · और देखें »

कैलिफ़ोर्निया

कैलिफ़ोर्निया संयुक्त राज्य अमेरिका के पश्चिमी तट पर स्थित एक राज्य है। यह अमेरिका का सबसे अधिक आबादी और क्षेत्रफल में अलास्का और टेक्सस के पश्चात तीसरा सबसे बड़ा राज्य हैं। कैलिफ़ोर्निया के उत्तर में औरिगन, और दक्षिण में मेक्सिको है। कैलिफ़ोर्निया की राजधानी सैक्रामेण्टो है। संयुक्त राज्य अमेरिका की अर्थव्यवस्था में यह राज्य 14 प्रतिशत की हिस्सेदारी रखता है। अगर कैलिफ़ोर्निया एक स्वतंत्र देश होता तो दुनिया में उसका सकल घरेलू उत्पाद (जी॰ डी॰ पी॰) 6वां स्थान पर होता और जनसंख्या 35वें स्थान पर होती। अंग्रेज़ी राज्य की अधिकारिक भाषा है जो लगभग 57% प्रतिशत जनता मातृभाषा के रूप में बोलती है। स्पेनी 29% प्रतिशत, चीनी 2% और टागालोग भाषा 2% द्वारा बोली जाती है। लॉस एंजेलिस सबसे बड़ा शहर है। .

नई!!: तगालोग भाषा और कैलिफ़ोर्निया · और देखें »

केज़ोन प्रान्त

केज़ोन (Quezon) दक्षिणपूर्वी एशिया के फ़िलिपीन्ज़ देश के लूज़ोन द्वीप दल के कालाबारज़ोन प्रशासनिक क्षेत्र में स्थित एक प्रान्त है। इसका नाम फ़िलिपीन्ज़ के दूसरे राष्ट्रपति, मानुएल ऍल केज़ोन (Manuel L. Quezon) पर रखा गया था। .

नई!!: तगालोग भाषा और केज़ोन प्रान्त · और देखें »

कोताबातो प्रान्त

कोताबातो प्रान्त (Province of Cotabato), जिसे अनौपचारिक रूप से उत्तर कोताबातो (North Cotabato) कहते हैं, दक्षिणपूर्वी एशिया के फ़िलिपीन्ज़ देश का एक प्रान्त है। यह मिन्दनाओ द्वीप में स्थित है और सोकसारजेन नामक प्रशासनिक क्षेत्र में शामिल है। यह एक थलरुद्ध प्रान्त है, यानि किसी सागर के साथ तटवर्ती नहीं है। .

नई!!: तगालोग भाषा और कोताबातो प्रान्त · और देखें »

कोम्पोस्तेला घाटी

कोम्पोस्तेला घाटी (Compostela Valley) दक्षिणपूर्वी एशिया के फ़िलिपीन्ज़ देश के दावाओ प्रशासनिक क्षेत्र का एक प्रान्त है। यह मिन्दनाओ द्वीप के दक्षिण-पूर्व में स्थित है। .

नई!!: तगालोग भाषा और कोम्पोस्तेला घाटी · और देखें »

कोर्दिल्येरा प्रशासनिक क्षेत्र

कोर्दिल्येरा प्रशासनिक क्षेत्र (Cordillera Administrative Region), जिसे कार (CAR) भी कहते हैं, दक्षिणपूर्वी एशिया के फ़िलिपीन्ज़ देश के लूज़ोन द्वीप दल पर स्थित एक प्रशासनिक क्षेत्र है। इस क्षेत्र की स्थापना १५ जुलाई १९८७ में हुई थी और फ़िलिपीन्ज़ की सबसे ऊँची पर्वतमाला, कोर्दिल्येरा सेंट्रल, का अधिकतर भूभाग इसी प्रशासनिक क्षेत्र में आता है। .

नई!!: तगालोग भाषा और कोर्दिल्येरा प्रशासनिक क्षेत्र · और देखें »

अनसाइक्लोपीडिया

अनसाइक्लोपीडिया ("विषय-वस्तु रहित विश्वकोश") एक वेबसाइट है जो विकिपीडिया की हास्यानुकृति करता है। 2005 में मूल रूप से अंग्रेजी भाषा के विकी के रूप में स्थापित, यह परियोजना वर्त्तमान में 75 से अधिक भाषाओं में फैली हुई है। इसके अंग्रेजी संस्करण में 25,000 से अधिक पृष्ठों की विषय-वस्तु है, जो मात्र 26000 से अधिक पृष्ठों की विषय-वस्तु वाले पुर्तगाली डेसिक्लोपीडिया के बाद दूसरे स्थान पर है। हास्यानुकृति के माध्यम के रूप में विभिन्न हास्य शैलियों का प्रयोग किया जाता है जिसमे परिष्कृत व्यंग्य से लेकर बिलकुल आकस्मिक अपरिष्कृत व्यंग्योक्ति (कटाक्ष) तक शामिल हैं। विकिपीडिया के सामान, अनसाइक्लोपीडिया में इस संबंध में दिशानिर्देश होते हैं कि कौन सी विषय वस्तु स्वीकार्य है और कौन सी विषय वस्तु स्वीकार्य नहीं है और समय के साथ साइट के विस्तार होने से ये दिशानिर्देश उत्तरोत्तर अधिक कठोर बन गए हैं, हालांकि आधी विषय वस्तु अनुपयुक्त है। लोगों और स्थानों के संबंध में अपने लेखों के लिए इस साइट ने मीडिया का ध्यान आकृष्ट किया है। इसका प्रतीक चिह्न (लोगो), एक खोखला आलू है, जिसका नाम ज्ञान की देवी सोफिया के नाम पर रखा गया है, विकिपीडिया के विश्वस्तरीय प्रतीक चिह्न की हास्यानुकृति के रूप में कार्य करता है। .

नई!!: तगालोग भाषा और अनसाइक्लोपीडिया · और देखें »

अल्बाय प्रान्त

अल्बाय (Albay) दक्षिणपूर्वी एशिया के फ़िलिपीन्ज़ देश के बिकोल प्रशासनिक क्षेत्र का एक प्रान्त है। यह लूज़ोन द्वीप के दक्षिणपूर्व में स्थित है और मायोन ज्वालामुखी के लिए जाना जाता है जो लगभग त्रुटिहीन शंकु आकृति का सक्रीय ज्वालामुखी है। .

नई!!: तगालोग भाषा और अल्बाय प्रान्त · और देखें »

अक्लान प्रान्त

अक्लान प्रान्त दक्षिणपूर्वी एशिया के फ़िलिपीन्ज़ देश का एक प्रान्त है। यह पश्चिमी विसाया प्रशासनिक क्षेत्र में पनाय द्वीप के पश्चिमोत्तरी भाग में स्थित है। आन्तीके, कापीज़ और इलोइलो प्रान्त इसके पड़ोसी हैं। इसके उत्तर में सिबुयान सागर और रोमब्लोन है। .

नई!!: तगालोग भाषा और अक्लान प्रान्त · और देखें »

उत्तरी मिन्दनाओ

उत्तरी मिन्दनाओ (Northern Mindanao), जिसे क्षेत्र १० (Region X) भी कहते हैं, दक्षिणपूर्वी एशिया के फ़िलिपीन्ज़ देश के मिन्दनाओ द्वीप दल में एक प्रशासनिक क्षेत्र है। यह मिन्दनाओ द्वीप के उत्तर-मध्य भाग में है और क्षेत्र में उसके पास बोहोल सागर में स्थित कमिगिन द्वीप भी शामिल है। .

नई!!: तगालोग भाषा और उत्तरी मिन्दनाओ · और देखें »

उत्तरी सामार प्रान्त

उत्तरी सामार (Northern Samar) दक्षिणपूर्वी एशिया के फ़िलिपीन्ज़ देश के विसाया द्वीप दल के पूर्वी विसाया प्रशासनिक क्षेत्र में एक प्रान्त है। यह सामार द्वीप के उत्तरी भाग पर विस्तृत है और द्वीप के दो अन्य प्रान्त - सामार व पूर्वी सामार - इस से दक्षिण में स्थित हैं। उत्तर में सान बर्नारदीनो जलसन्धि के पार सोरसोगोन प्रान्त है। पूर्व में फ़िलिपीन सागर तथा पश्चिम में सामार सागर है। .

नई!!: तगालोग भाषा और उत्तरी सामार प्रान्त · और देखें »

यहां पुनर्निर्देश करता है:

तगालोग, टागालोग भाषा

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »