लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
मुक्त
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

तंग्राम

सूची तंग्राम

तंग्राम से बनी एक मानव-जैसी आकृति तंग्राम की सात मूल आकृतियाँ (टुकड़े) तंग्राम (चीनी भाषा: 七巧板; पिन्यिन: qī qiǎo bǎn; शाब्दिक अर्थ: शलता के साथ बोर्ड) एक पहेली वाली खेल है जिसमें सात प्रकार की आकृतियों वाले बोर्ड होते हैं जिनको सटाकर जमाना होता है ताकि दी हुई आकृति बन जाय। चपटी आकृतियों को 'टैन' कहते हैं। जिस आकृति को बनाना होता है उसका केवल बाहरी सीमारेखा (आउटलाइन) ही दी गयी होती है और अपनी कल्पना-शक्ति का प्रयोग करके सभी सात टुकड़ों का प्रयोग करके हुए वह आकृति बनानी होती है। इसमें सीमारेखा के अन्दर कहीँ खाली स्थान नहीं बचना चाहिये या आकृतियाँ एक-दूसरे पर चढ़ी हुई नहीं हों। इस खेल का विकास मूलतः चीन में हुआ किंतु कब हुआ, यह ठीक-ठीक पता नहीं है। चीन से यह नवीं शती में व्यापारिक जहाजों के माध्यम से यूरोप पहुँची। यूरोप में कुछ काल के लिये यह बहुत लोकप्रिय हुई और बाद में प्रथम विश्वयुद्ध के समय में भी काफी लोकप्रिय रही। यह विश्व की अपने तरह की सर्वाधिक लोकप्रिय खेल है। .

0 संबंधों

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »