लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
डाउनलोड
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

ड्यून (उपन्यास)

सूची ड्यून (उपन्यास)

फ़्रैंक हर्बर्ट द्वारा बनाया गया काल्पनिक रेगिस्तानी ग्रह अर्राकिस का एक चित्र ड्यून अमेरिकी लेखक फ़्रैंक हर्बर्ट द्वारा सन् १९६५ में प्रकाशित विज्ञान कथा उपन्यास है। १९६६ में इसने ह्यूगो पुरस्कार जीता और १९६६ में नॅब्युला पुरस्कार जीता: यह दोनों ही हर साल छपने वाली सर्वश्रेष्ठ विज्ञान कथा को दिए जाते हैं। ड्यून की १.२ करोड़ से अधिक प्रतियाँ बिक चुकी हैं और इसे विश्व का सब से ज़्यादा बिकने वाला विज्ञान कथा उपन्यास माना जाता है। इसके प्रकाशन के बाद फ़्रैंक हर्बर्ट ने इसकी कथा को पाँच और ड्यून उपन्यासों में आगे बढ़ाया। .

1 संबंध: फ़्रैंक हर्बर्ट

फ़्रैंक हर्बर्ट

सन् १९७८ में ली गई फ्रैंक हर्बर्ट की तस्वीर फ़्रैंक्लिन पैट्रिक हर्बर्ट, जूनियर (अंग्रेज़ी: Franklin Patrick Herbert, Jr, जन्म: ८ अक्टूबर १९२०, मृत्यु: ११ फ़रवरी १९८६) एक अमेरिकी विज्ञान कथा लेखक थे। उन्होंने बहुत सी छोटी कहानियाँ और उपन्यास लिखें। उनकी सब से प्रसिद्ध रचनाएँ "ड्यून" (Dune) और उसकी कहानी को जारी रखने वाले पाँच और उपन्यास थे। ड्यून की गाथा हज़ारों साल लम्बी एक कहानी है जिसमें विज्ञान, धर्म, राजनीति और पार्यावरण के तत्वों से बनी एक पृष्ठभूमि पर बड़े पैमाने पर जूझते हुए गुटों का सिलसिला दिखाया गया है। ड्यून विश्व का सब से ज़्यादा बिकने वाला विज्ञान कथा उपन्यास है और इस शैली में चोटी का उपन्यास माना जाता है। .

नई!!: ड्यून (उपन्यास) और फ़्रैंक हर्बर्ट · और देखें »

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »