लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
डाउनलोड
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

डॉनल्ड ट्रम्प

सूची डॉनल्ड ट्रम्प

डॉनल्ड जॉन ट्रम्‍प (जन्म:14 जून 1946) 9 नवम्बर 2016 को संयुक्त राज्य अमेरिका के 45 वें और वर्तमान राष्ट्रपति हैं। वे रिपब्लिकन पार्टी से उम्मीदवार थे तथा इन्होंने अपनी प्रतिद्वंद्वी डेमोक्रेटिक पार्टी की उम्मीदवार हिलेरी क्लिंटन को पराजित कर विजय श्री प्राप्त की। इनका निवास स्थान ट्रम्प टॉवर, मैनहैटन है। इनकी कुल सम्पत्ति 400 करोड़ डॉलर है। - दैनिक जागरण - 28 अप्रैल 2016 एक अमेरिकी रिअल एस्‍टेट कारोबारी,अमेरिकी बिजनेसमैन, टीवी पर्सनालिटी, राजनेता, लेखक हैं। .

29 संबंधों: टिफ़नी ट्रम्प, डॉनल्ड ट्रम्प का राष्ट्रपति चुनाव अभियान, दमिश्क और होम्स पर अमेरिकी मिसाइल हमला - 2018, दक्षिण पूर्वी एशियाई राष्ट्रों का संगठन के सदस्य राष्ट्र, नरेन्द्र मोदी द्वारा किए गए अंतरराष्ट्रीय प्रधानमन्त्रीय यात्राओं की सूची, पिज़्ज़ा हट, प्रथम महिला, फ़ोर्ब्स पत्रिका की दुनिया के सबसे शक्तिशाली लोगों की सूची, बराक ओबामा, ब्रह्माण्ड सुन्दरी, मेलानिया ट्रम्प, यमनी गृहयुद्ध (2015–वर्तमान), यरुशलम की स्थिति, यरूशलम में संयुक्त राज्य अमेरिका दूतावास, रेसलमेनिया, संयुक्त राष्ट्र महासभा प्रस्ताव ईएस -10/एल .2 2, संयुक्त राज्य, संयुक्त राज्य राष्ट्रपति चुनाव, 2016, संयुक्त राज्य के राष्ट्रपतियों की सूची, संयुक्त राज्य अमेरिका में विदेशी आतंकवादी प्रवेश से राष्ट्र की सुरक्षा, जैकी इवेंको, गुआम, इवांका ट्रम्प, ४चैन, 2017 शयरात एयर बेस अमेरीकी मिसाइल हमला, 2017 सिनाई मस्जिद हमला, 2017 कतर राजनयिक संकट, 2018 शीतकालीन ओलम्पिक, 2018 जी - 20 ब्यूनस आयर्स शिखर सम्मेलन

टिफ़नी ट्रम्प

अंगूठाकार टिफ़नी ट्रम्प (जन्म वि॰सं॰२०५० आश्विन २७) संयुक्त राज्य अमेरिका की प्रसिद्ध फैशन मॉडल एवं गायिका है। वे राष्ट्रपति महामहिम डॉनल्ड ट्रम्प की पुत्री है। टिफ़नी ने पेंसिल्वेनिया विश्वविद्यालय से समाजशास्त्र एवं नगरीय अध्ययन में स्नातक की उपाधियाँ प्राप्त की हैं। .

नई!!: डॉनल्ड ट्रम्प और टिफ़नी ट्रम्प · और देखें »

डॉनल्ड ट्रम्प का राष्ट्रपति चुनाव अभियान

विश्व विख्यात व्यापारी एवं लेखक श्री डॉनल्ड ट्रम्प विक्रम संवत २०७२ (२०१६ ईस्वी) में संयुक्त राज्य अमेरिका के राष्ट्रपति के लिए रिपब्लिकन पार्टी के उम्मीदवार हैं। श्री ट्रम्प ने अवैध आप्रवासन, मुक्त व्यापार, अनावश्यक सैन्य हस्तक्षेपवाद एवं मुस्लिमों को पर्याप्त जांच के बिना अमेरिका में शरण देने का विरोध किया है। इस कारण उनके प्रतिद्वन्दियों ने उन्हें द्वेषपूर्ण जातिवादी कहा है। इसके बावजूद श्री ट्रम्प सत्य बोलने से नहीं पीछे हटे हैं। जब श्री ट्रम्प ने अपना अभियान प्रारम्भ किया था, तब कई लोगों ने उनकी हंसी उड़ाई थी। परन्तु जून २०१६ तक अमेरिकी वातावरण ट्रम्पमयी हो गया: श्री ट्रम्प ने रिपब्लिकन मतदान के इतहास में सर्वाधिक वोट जीत कर एक नया कीर्तिमान स्थापित कर दिया। डोनल्ड ट्रंप भारतीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और हिन्दू समुदाय के बहुत बड़े प्रशंसक हैं। डोनाल्ड ट्रंप को अमेरिका का राष्ट्रपति बनाने के लिए भारत में हिन्दू महासभा ने हवन किए। .

नई!!: डॉनल्ड ट्रम्प और डॉनल्ड ट्रम्प का राष्ट्रपति चुनाव अभियान · और देखें »

दमिश्क और होम्स पर अमेरिकी मिसाइल हमला - 2018

4 अप्रैल, 2018, सीरियाई समयनुसार सुबह 04:00 (यूटीसी + 3), को संयुक्त राज्य अमेरिका, फ्रांस और यूनाइटेड किंगडम सयुंक्त देशो ने मिलकर सीरिया की राजधानी दमिश्क और होम्स शहर पर भूमध्यसागर से मिसाइलो से हमले किये लेकिन सयुंक्त देशों ने हमलो का करण बताते हुए कहा 7 अप्रैल को सीरियाई सरकार ने नागरिकों के खिलाफ डौमा शहर में रासायनिक हमले किये थे जिसके जवाब में उन्होंने ऐसा किया, जिस पर उन्होंने सीरियाई सरकार को जिम्मेदार ठहराया। सीरियाई सरकार ने डौमा के हमलों में शामिल होने से इनकार किया। और सीरिया ने हवाई हमलों को अंतर्राष्ट्रीय कानून का उल्लंघन बताया। सीरिया पर मिसाइल हमलो की ईरान तथा रूस ने कड़ी नाराज़गी जताई। .

नई!!: डॉनल्ड ट्रम्प और दमिश्क और होम्स पर अमेरिकी मिसाइल हमला - 2018 · और देखें »

दक्षिण पूर्वी एशियाई राष्ट्रों का संगठन के सदस्य राष्ट्र

दक्षिण पूर्वी एशियाई राष्ट्रों का संगठन (Association of Southeast Asian Nations) दक्षिण पूर्व एशिया क्षेत्र का संगठन है जिसका लक्ष्य सदस्य राष्ट्रों के मध्य आर्थिक विकास, सामाजिक प्रगति, सांस्कृतिक विकास तथा क्षेत्रीय शांति को बढ़ावा देना है। आसियान के 10 सदस्य राष्ट्र, एक उम्मीद्वार राष्ट्र तथा एक पर्यवेक्षक राष्ट्र है। आसियान की स्थापना 8 अगस्त 1967 में पाँच सदस्यों के साथ की गयी थी: इंडोनेशिया, मलेशिया, फिलिपीन्स, सिंगापुर तथा थाईलैंड। .

नई!!: डॉनल्ड ट्रम्प और दक्षिण पूर्वी एशियाई राष्ट्रों का संगठन के सदस्य राष्ट्र · और देखें »

नरेन्द्र मोदी द्वारा किए गए अंतरराष्ट्रीय प्रधानमन्त्रीय यात्राओं की सूची

प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी मई २०१६ में तेहरान, ईरान में पधारते हुए। २०१४ के आम चुनाव के बाद नरेन्द्र मोदी भारत के प्रधान मंत्री बने। नरेन्द्र मोदी द्वारा की गयीं अन्तर्राष्ट्रीय प्रधानमन्त्रीय यात्राओं की सूची इस प्रकार है। .

नई!!: डॉनल्ड ट्रम्प और नरेन्द्र मोदी द्वारा किए गए अंतरराष्ट्रीय प्रधानमन्त्रीय यात्राओं की सूची · और देखें »

पिज़्ज़ा हट

पिज़्ज़ा हट (कॉर्पोरेट शब्दावली में जिसे पिज़्ज़ा हट, इंक. कहा जाता है) एक अमेरिकन रेस्तरां चेन और अंतर्राष्ट्रीय फ्रेंचाइज़ है जो पिज़्ज़ा के विभिन्न स्टाइल उपलब्ध कराता है। साथ ही, इसमें पिज़्ज़ा के अलावा कुछ अन्य उप-व्यंजन जैसे पास्ता, बफलो विंग, ब्रेडस्टिक और गार्लिक ब्रेड की भी व्यवस्था होती है। पिज़्ज़ा हट यम!ब्रांड्स, इंक (दुनिया की सबसे बड़ी रेस्तरां कम्पनी) के अंतर्गत 100 देशों में लगभग 34,000 रेस्तरां, डेलिवरी/कैरी-आउट लोकेशन और कियोस्क हैं। इस समय टेक्सास के एडिशन (डलास का एक उत्तरी उपनगरीय क्षेत्र) में स्थित पिज़्ज़ा हट अपना मुख्यालय प्लैनों के निकट लेगसि ऑफिस पार्क में पुनर्स्थापित कर रहा है, जबकि 1995 में अधिकृत इसके वर्तमान भवन की लीज़ 2010 के अंत में समाप्त हो रही है। .

नई!!: डॉनल्ड ट्रम्प और पिज़्ज़ा हट · और देखें »

प्रथम महिला

किसी देश के राष्ट्रपति की पत्नि को प्रथम महिला भी कहा जाता है। .

नई!!: डॉनल्ड ट्रम्प और प्रथम महिला · और देखें »

फ़ोर्ब्स पत्रिका की दुनिया के सबसे शक्तिशाली लोगों की सूची

फ़ोर्ब्स बिजनेस पत्रिका ने 2009 से दुनिया के सबसे शक्तिशाली लोगों की एक वार्षिक सूची संकलित की है। सूची में प्रत्येक 100 मिलियन लोगों के लिए एक स्थान होता है, इसके अनुसार 2009 की सूची में 67 लोग थे, और 2016 तक 74 लोग हो गये। यह स्थान, मानव और वित्तीय संसाधनों की मात्रा के आधार पर आवंटित किया जाता है, तथा जिनका पर उन पर प्रभाव होता है, साथ ही साथ विश्व की घटनाओं पर उनका प्रभाव होता है। फोर्ब्स के अनुसार निम्न रैंकिंग में शीर्ष दस सबसे शक्तिशाली लोगों की सूची दी गई हैं- .

नई!!: डॉनल्ड ट्रम्प और फ़ोर्ब्स पत्रिका की दुनिया के सबसे शक्तिशाली लोगों की सूची · और देखें »

बराक ओबामा

बराक हुसैन ओबामा (Barack Hussein Obama, जन्म: ४ अगस्त, १९६१) अमरीका के ४४वें राष्ट्रपति रहे हैं। वे इस देश के प्रथम अश्वेत (अफ्रीकी अमरीकन) राष्ट्रपति हैं। उन्होंने २० जनवरी, २००९ को राष्ट्रपति पद की शपथ ली। ओबामा इलिनॉय प्रांत से कनिष्ठ सेनेटर तथा २००८ में अमरीका के राष्ट्रपति पद के लिए डेमोक्रैटिक पार्टी के उम्मीदवार थे। ओबामा हार्वर्ड लॉ स्कूल से १९९१ में स्नातक बनें, जहाँ वे हार्वर्ड लॉ रिव्यू के पहले अफ्रीकी अमरीकी अध्यक्ष भी रहे। १९९७ से २००४ इलिनॉय सेनेट में तीन सेवाकाल पूर्ण करने के पूर्व ओबामा ने सामुदायिक आयोजक के रूप में कार्य किया है और नागरिक अधिकार अधिवक्ता के रूप में प्रेक्टिस की है। १९९२ से २००४ तक उन्होंने शिकागो विधि विश्वविद्यालय में संवैधानिक कानून का अध्यापन भी किया। सन् २००० में अमेरिकी हाउस ऑफ रिप्रेसेंटेटिव में सीट हासिल करने में असफल होने के बाद जनवरी २००३ में उन्होंने अमरीकी सेनेट का रुख किया और मार्च २००४ में प्राथमिक विजय हासिल की। नवंबर २००३ में सेनेट के लिये चुने गये। १०९वें काँग्रेस में अल्पसंख्य डेमोक्रैट सदस्य के रूप में उन्होंने पारंपरिक हथियारों पर नियंत्रण तथा संघीय कोष के प्रयोग में अधिक सार्वजनिक उत्तरदायित्व का समर्थन करते विधेयकों के निर्माण में सहयोग दिया। वे पूर्वी युरोप, मध्य पूर्व और अफ्रीका की राजकीय यात्रा पर भी गये। ११०वें काँग्रेस में लॉबिंग व चुनावी घोटालों, पर्यावरण के बदलाव, नाभिकीय आतंकवाद और युद्ध से लौटे अमेरीकी सैनिकों की देखरेख से संबंधित विधेयकों के निर्माण में उन्होंने सहयोग दिया। विश्वशांति में उल्लेखनीय योगदान के लिए बराक ओबामा को वर्ष 2009 के नोबेल शांति पुरस्कार के लिए चुना गया है। .

नई!!: डॉनल्ड ट्रम्प और बराक ओबामा · और देखें »

ब्रह्माण्ड सुन्दरी

ब्रह्माण्ड सुन्दरी (मिस यूनिवर्स) मिस यूनिवर्स संगठन द्वारा आयोजित किया जाने वाली एक वार्षिक अंतरराष्ट्रीय सौन्दर्य प्रतियोगिता है। प्रतियोगिता को १९५२ में कैलिफोर्निया स्थित कपड़ा कंपनी पेसेफिक मिल्स द्वारा स्थापित किया गया था। प्रतियोगिता कैसर-रोथ और बाद में गल्फ एंड वेस्टर्न इण्डस्ट्रीज का हिस्सा बनी, वर्ष १९९६ में इसे डोनाल्ड ट्रम्प ने अधिग्रहित कर लिया। अपने प्रतिद्वंद्वी प्रतियोगिताओं - मिस वर्ल्ड और मिस अर्थ - की तरह दुनिया की सबसे अधिक प्रचारित सौंदर्य प्रतियोगिताओं में से एक है। वर्ष 2013 में यह खिताब वेनेजुएला की गैब्रिएला इसलऱ़ ने जीता है। .

नई!!: डॉनल्ड ट्रम्प और ब्रह्माण्ड सुन्दरी · और देखें »

मेलानिया ट्रम्प

अंगूठाकार मेलानिया ट्रम्प (जन्म वि॰सं॰२०२७ वैशाख १३) स्लोवीन मूल की अमेरिकी फैशन मॉडल है। वे राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रम्प की पत्नी है। यूगोस्लाविया में जन्मी मेलानिया देवी बीते १८० वर्षों में ऐसी पहली अमेरिकी राष्ट्रदेवी है, जिनका जन्म विदेश में हुआ है। वे ऐसी पहली राष्ट्रदेवी है, जिनकी मातृभाषा अंग्रेज़ी नहीं है। अपनी मातृभाषा स्लोवीन के अलावा वे अंग्रेज़ी, फ़्रान्सीसी, सर्बियाई एवं जर्मन भाषाओं का ज्ञान रखती हैं। .

नई!!: डॉनल्ड ट्रम्प और मेलानिया ट्रम्प · और देखें »

यमनी गृहयुद्ध (2015–वर्तमान)

यमनी गृहयुद्ध यमन के पूर्व और वर्तमान राष्ट्रपतियों के वफादार गुटों के बीच चल रहा युद्ध है। राजधानी सना में स्थित होऊथी बलों जिन्हें पूर्व राष्ट्रपति अली अब्दुल्ला सालेह के प्रति वफादार बलों का समर्थन प्राप्त हैं और अदन में स्थित मंसूर हादी की सरकार, के बीच यह युद्ध चल रहा हैं। अरब प्रायद्वीप में अल कायदा (AQAP) और इस्लामिक स्टेट ऑफ इराक और लेवांत भी देश में कब्जे की लिए हमले कर रहे हैं। 21 मार्च को, साना पर यमनी सरकार से कब्ज़ा लेने के बाद, होऊथी के नेतृत्व वाली सुप्रीम क्रांतिकारी समिति ने हादी सरकार को उखाड़ फेंकने के लिए जंग घोषित कर दी, और दक्षिणी प्रांतों में नियंत्रण हेतु कूच करने लगे। होऊथी आक्रामक सेना, सालेह के प्रति वफादार सैन्य बलों के साथ, लहिज प्रान्त में अगले दिन ही हमला कर दिया। 25 मार्च तक, लहिज हौथिस के हाथो में आ गया, और वे अदन जोकि हादी की सरकार की सत्ता का केंद्र हैं के बाहरी इलाके तक पहुच गए। हादी उसी दिन देश से भाग गया। समवर्ती, सऊदी अरब के नेतृत्व में एक गठबंधन बनाया गया जोकि पूर्व यमनी सरकार बहाल करने के लिए के हवाई हमले करने लगे और संयुक्त राज्य अमेरिका भी इस अभियान के लिए खुफिया और सैन्य सहायता प्रदान करने को तयार हो गया। संयुक्त राष्ट्र के अनुसार, मार्च 2015 से जनवरी 2017 तक,10,000 नागरिकों सहित कुल 16,200 लोगों यमन में मारे जा चुके हैं। .

नई!!: डॉनल्ड ट्रम्प और यमनी गृहयुद्ध (2015–वर्तमान) · और देखें »

यरुशलम की स्थिति

यरुशलम शहर की स्थिति अंतरराष्ट्रीय कानूनी और कूटनीतिक रूप से अनिर्णीत है। 6 दिसंबर 2017 को अमेरिका के राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रम्प ने यरूशलम को इज़राइल देश की राजधानी माना लेकिन अरब देशों ने यरूशलेम को राजधानी बनाए जाने पर फैसले का कड़ा विरोध किया। एक नजर में यरुशलम यरुशलम की आबादी 8.82 लाख है। शहर में 64 फीसद यहूदी, 35 फीसद अरबी और एक फीसद अन्य धर्मों के लोग रहते हैं। शहर का क्षेत्रफल 125.156 वर्ग किमी है। इजरायल और फलस्तीन, दोनों ही अपनी राजधानी यरुशलम को बनाना चाहते थे। इस ऐतिहासिक शहर में मुस्लिम, यहूदी और ईसाई समुदाय की धार्मिक मान्यताओं से जुड़े प्राचीन स्थल हैं। .

नई!!: डॉनल्ड ट्रम्प और यरुशलम की स्थिति · और देखें »

यरूशलम में संयुक्त राज्य अमेरिका दूतावास

यरूशलम में संयुक्त राज्य अमेरिका का दूतावास इजराइल और संयुक्त राज्य अमेरिका का राजनयिक मिशन है। .

नई!!: डॉनल्ड ट्रम्प और यरूशलम में संयुक्त राज्य अमेरिका दूतावास · और देखें »

रेसलमेनिया

आधिकारिक रेसलमेनिया लोगो रेसलमेनिया पे-पर-व्यू (भुगतान के दृष्टिकोण से खेली जाने वाली) पर आधारित एक पेशेवर कुश्ती आयोजन है, जो प्रत्येक वर्ष मार्च के अंत या अप्रैल के शुरू में वर्ल्ड रेसलिंग एन्टरटेन्मेंट (WWE) (जिसे पूर्व में वर्ल्ड रेसलिंग फेडरेशन के नाम से जाना जाता था) के द्वारा आयोजित की जाती है। यह WWE का प्रमुख आयोजन माना जाता है, चूंकि यह विश्व में सबसे अधिक सफल तथा लम्बे समय तक चलने वाला पेशेवर कुश्ती आयोजन है। रेसलमेनिया का उपनाम "द ग्राँडैडी ऑफ देम आल", "द ग्रांडेस्ट स्टेज ऑफ़ डेम आल" और "द शोकेस ऑफ़ द इमोर्टल" है। सबसे पहले इसका आयोजन 1985 में किया गया था और उसके बाद से ही 2010 तक 26 श्रृंखलाओं का आयोजन किया जा चुका है जिनमे से रेसलमेनिया XXVII का आयोजन 2011 में किया जाना है। WWE के मालिक विन्स मैकमहोन द्वारा परिकल्पित, रेसलमेनिया की व्यापक सफलता ने पेशेवर कुश्ती के उद्योग को बदलने में सहायता की है तथा WWE को विश्व में सबसे अधिक सफलता से प्रचारित किया है। रेसलमेनिया ने अंडरटेकर, हल्क होगन, ब्रेट हार्ट, शॉन माइकल, स्टीव ऑस्टिन, द रॉक और ट्रिपल एच जैसे पहलवानों को प्रसिद्धि दिलाने में सहायता की है। अनेक हस्तियों जैसे मुहम्मद अली, मिस्टर टी, ऐलिस कूपर, लॉरेंस टेलर, पामेला एंडरसन, माइक टायसन, डोनाल्ड ट्रम्प, फ्लोयड मेवेदर, स्नूप डॉग, रेवेन-सिमोन, किम कार्डाशियन, मिक्की रौर्के, जेनी मेककार्थी और अन्यों ने इसमें भाग लिया या आयोजन में विशेष प्रदर्शन किया। WWE के टीवी शो रेसलमेनिया को चरमोत्कर्ष तक पहुंचाने के लिए बनाये जाते हैं जिसमे कम्पनी के चैम्पियनशिप खिताबों के साथ साथ विशेष और नाटकीय मैचों का प्रदर्शन किया जाता है। रेसलमेनिया मैच में और विशेष रूप से मुख्य स्पर्धा में भाग लेना कई पहलवानों और प्रशंसकों द्वारा पेशेवर कुश्ती में सबसे बड़ी उपलब्धि और सफलता के प्रतीक के रूप में माना जाता है। रेसलमेनिया मीडिया, सामान तथा शो की सहायता से WWE की विश्वव्यापी वाणिज्यिक सफलता को बढ़ाता है। अभी तक हुए सभी आयोजनों के टिकट कम अवधि के अन्दर ही बिक गये तथा हाल के संस्करण के टिकट बिक्री शुरू होने के कुछ ही मिनटों के भीतर बिक गये। पहला रेसलमेनिया न्यूयॉर्क शहर के मैडिसन स्क्वायर गार्डन में आयोजित किया गया था। 10 वें और 20 वें संस्करण का आयोजन भी वहां हुआ था। डेट्रोइट में आयोजित रेसलमेनिया III 93,000 से अधिक प्रशंसकों की उपस्थिति के साथ विश्व में सबसे अधिक उपस्थिति वाला इनडोर खेल आयोजन था। दो के अलावा सभी संस्करणों की मेजबानी अमेरिकी शहरों में की गयी है - दो का आयोजन टोरंटो, कनाडा में हुआ है - लेकिन शो को पूरी दुनिया में पे-पर-व्यू के माध्यम से प्रदर्शित किया गया। .

नई!!: डॉनल्ड ट्रम्प और रेसलमेनिया · और देखें »

संयुक्त राष्ट्र महासभा प्रस्ताव ईएस -10/एल .2 2

संयुक्त राष्ट्र महासभा का प्रस्ताव ईएस-10 / एल.22; इजराइल की राजधानी के रूप में "अशक्त और शून्य" के रूप में यरुशलम की स्थिति को घोषित करते हुए एक आपातकालीन सत्र प्रस्ताव है।.

नई!!: डॉनल्ड ट्रम्प और संयुक्त राष्ट्र महासभा प्रस्ताव ईएस -10/एल .2 2 · और देखें »

संयुक्त राज्य

संयुक्त राज्य अमेरिका (United States of America) (यू एस ए), जिसे सामान्यतः संयुक्त राज्य (United States) (यू एस) या अमेरिका कहा जाता हैं, एक देश हैं, जिसमें राज्य, एक फ़ेडरल डिस्ट्रिक्ट, पाँच प्रमुख स्व-शासनीय क्षेत्र, और विभिन्न अधिनस्थ क्षेत्र सम्मिलित हैं। 48 संस्पर्शी राज्य और फ़ेडरल डिस्ट्रिक्ट, कनाडा और मेक्सिको के मध्य, केन्द्रीय उत्तर अमेरिका में हैं। अलास्का राज्य, उत्तर अमेरिका के उत्तर-पश्चिमी भाग में स्थित है, जिसके पूर्व में कनाडा की सीमा एवं पश्चिम मे बेरिंग जलसन्धि रूस से घिरा हुआ है। वहीं हवाई राज्य, मध्य-प्रशान्त में स्थित हैं। अमेरिकी स्व-शासित क्षेत्र प्रशान्त महासागर और कॅरीबीयन सागर में बिखरें हुएँ हैं। 38 लाख वर्ग मील (98 लाख किमी2)"", U.S. Census Bureau, database as of August 2010, excluding the U.S. Minor Outlying Islands.

नई!!: डॉनल्ड ट्रम्प और संयुक्त राज्य · और देखें »

संयुक्त राज्य राष्ट्रपति चुनाव, 2016

संयुक्त राज्य अमेरिका के राष्ट्रपति चुनाव, 2016, चार वर्ष से होने वाले 58वें और अब तक के सबसे ताजा अमेरिकी चुनाव हैं जो मंगलवार, नवम्बर 8, 2016 को सम्पन्न हुये। इस चुनाव में रिपब्लिकन पार्टी के उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रम्प ने डेमोक्रैटिक पार्टी की उम्मीदवार हिलेरी क्लिंटन को हराया। जनवरी 20, 2017 को ट्रम्प अमेरिका के 45वें राष्ट्रपति तथा उनके साथी, इंडियाना के गर्वनर माइक पेंस 48वें उपराष्ट्रपति के रूप में शपथ ग्रहण करेंगे। मतदाताओं ने राष्ट्रपति मण्डल का चुनाव किया है जो इसमें जीतने में सक्षम रहे हैं वो दिसम्बर 19, 2016 को निर्वाचक मण्डल के माध्यम से नये राष्ट्रपति और उपराष्ट्रपति का चुनाव करेंगे। राष्ट्रपति उम्मीदवारी के प्राथमिक और कॉकस मतदान कोलम्बिया जिला और अन्य संयुक्त राज्य शासित प्रदेशों में फ़रवरी और जून 2016 के मध्य सम्पन्न हुये। यह नामांकन प्रक्रिया भी अप्रत्यक्ष चुनाव होते हैं जिसमें मतदाता मतपत्र डालकर राजनीतिक दलों के लिए अपने प्रतिनिधियों का चुनाव करते हैं और ये प्रतिनिधि अपनी पार्टी के राष्ट्रपति उम्मीदवार का चयन करते हैं। व्यापारी और रियलीटी टेलीविजन व्यक्तित्व डोनाल्ड ट्रम्प, रिपब्लिकन प्राइमरी चुनावो में टेक्सास से संयुक्त राज्य के सिनेट सदस्य टेड क्रूज़, ओहियो के गर्वनर जॉन कसिच, फ्लोरिडा से सिनेट सदस्य मार्को रुबियो और अन्यों को हराकर, जुलाई 19, 2016 को रिपब्लिकन पार्टी के राष्ट्रपति उम्मीदवार घोषित किये गये। पूर्व राज्य सचिव और संयुक्त राज्य अमेरिका की सिनेट सदस्य हिलेरी क्लिंटन डेमोक्रेटिअक पार्टी के प्राथमिक चुनावो में वर्मोंट से सिनेट सदस्य बर्नी सैंडर्स को हराकर जुलाई 26, 2016 को डेमौक्रेटिक पार्टी की राष्ट्रपति उम्मीदवार घोषित की गयीं। क्लिंटन अमेरिका की प्रथम महिला राष्ट्रपति बनने के लिए आशान्वित थीं। विभिन्न अन्य पार्टियों से तथा स्वतंत्र उम्मीदवारों ने भी राष्ट्रपति चुनाव में भाग लिया। लिब्रेशन पार्टी के उम्मीदवार और न्यू मैक्सिको के पूर्व गर्वनर गैरी जॉनसन ने सभी 538 निर्वाचक मण्डलों को निरुपित करते हुये वाशिंगटन डी॰सी॰ और अन्य सभी 50 राज्यों के मत पत्र पर रहे। ग्रीन पार्टी उम्मीदवार और पूव चिकित्सक जिल स्टाइन 480 निर्वाचक मण्डलों सहित 44 राज्यों और वांशिगटन डी॰सी॰ में मतपत्र प्राप्त करने में सक्षम रहे। जॉनसन और स्टाइन (जो 2012 के चुनाव में भी अपनी पार्टियों के राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार थे।) बड़े राष्ट्रीय चुनाव में शामिल हुये हैं। कम से कम 24 अन्य पार्टियों के उम्मीदवार और निर्दलीयों ने कुछ राज्यों में लिखित-उम्मीदवार (जिनका बैलेट/मतपत्र पर नाम नहीं होता लेकिन मतदाता लिखकर उन्हें मत दे सकते हैं।) चुनावों में भाग लिया। निर्दलीय उम्मीदवार और हाउस रिपब्लिकन कॉन्फ्रेंस के पूर्व प्रमुख नीति निर्देशक इवान मैकमुल्लिन ने जनमत सर्वेक्षणों में अपने गृह राज्य यूटा में बढ़त बना ली थी। 2016 के अमेरिकी राष्ट्रपति चुनावों में कोई भी अन्य दल अथवा निर्दलीय उम्मीदवार किसी राज्य में बहुमत प्राप्त करने में सक्षम रहा और न ही 1968 के बाद अबतक सक्षम हुआ है। .

नई!!: डॉनल्ड ट्रम्प और संयुक्त राज्य राष्ट्रपति चुनाव, 2016 · और देखें »

संयुक्त राज्य के राष्ट्रपतियों की सूची

संयुक्त राज्य के संविधान के मुताबिक, राष्ट्रपति देश और सरकार दोनों का प्रमुख है। देश की कार्यकारिणी शाखा और संघीय सरकार के मुखिया के रूप में राष्ट्रपति पद प्रभाव और मान्यता द्वारा संयुक्त राज्य अमेरिका में सर्वोच्च राजनीतिक पद है। राष्ट्रपति संयुक्त राज्य अमेरिका के सशस्त्र बलों का प्रमुख भी है। राष्ट्रपति परोक्ष रूप से एक निर्वाचक मंडल द्वारा चार साल के कार्यकाल के लिए चुना जाता है (या प्रतिनिधि सभा द्वारा अगर निर्वाचक मंडल किसी भी व्यक्ति को बहुमत नहीं देता है)। १९५१ में संयुक्त राज्य अमेरिका के संविधान में बाईसवें (22) संशोधन के बाद से कोई भी व्यक्ति दो बार से अधिक राष्ट्रपति निर्वाचित नहीं किया जा सकता है और कोई भी जिसने दो साल से ज़्यादा राष्ट्रपति का कार्यभार संभाला है जब कोई और निर्वाचित हुआ था (हत्या, मृत्यु या पद त्याग के कारण), एक से अधिक बार चुने नहीं जा सकते हैं। अगर कोई अवलंबी राष्ट्रपति कार्यालय के बीच में पद त्याग देता है या उन्हें हटा दिया जाता है या उनकी मृत्यु हो जा जाती है, इस परिस्थिति में उपराष्ट्रपति उनका पद संभाल लेता है। किसी व्यक्ति को राष्ट्रपति बनने के लिये 35 या उससे अधिक वर्ष का होना जरूरी है, न्यूनतम 14 साल वो संयुक्त राज्य अमेरिका में रहे हों और वो "प्राकृतिक रूप से जन्मे" अमेरिका के नागरिक हो। आज तक 43 व्यक्ति राष्ट्रपति पद पर आसीन हुये हैं और 44 कार्यकाल हुये हैं, चूंकि ग्रोवर क्लीवलाण्ड गैरलगातार दो बार राष्ट्रपति बने थे। राष्ट्रपति के रूप में निर्वाचित व्यक्तियों में से चार लोगो की कार्यालय अवधि में मृत्यु हो गयी थी (विलियम हेनरी हैरिसन, ज़ेकरी टेलर, वारेन हार्डिंग, और फ्रेंकलिन रोज़वेल्ट), चार की हत्या कर दी गयी (अब्राहम लिंकन,Martin, Paul, Smithsonian Magazine, April 8, 2010, Retrieved November 15, 2010 जेम्स गार्फील्ड, विलियम मकिन्ली, और जाह्न केनेडी) और एक ने इस्तीफ़ा दे दिया (रिचर्ड निक्सन)। जार्ज वाशिंगटन 1789 में निर्वाचन मंडल के सर्वसम्मत वोट के बाद सबसे पहले राष्ट्रपति बने थे। विलियम हेनरी हैरिसन 1841 में केवल 32 दिन इस पद पर रहे थे, जो किसी भी राष्ट्रपति का सबसे छोटा कार्यकाल है। फ्रेंकलिन रोज़वेल्ट बारह से अधिक वर्षो तक इस पद पर रहे जो सबसे बड़ा कार्यकाल है, पर जल्द ही उनकी अपने चौथे कार्यकाल में मृत्यु हो गयी; वो अकेले राष्ट्रपति है जो इस पद पर दो बार से ज़्यादा चुने गये हैं। जाह्न केनेडी अकेले राष्ट्रपति रहे हैं जिनका धर्म रोमन कैथोलिक था (दूसरे या तो प्रोटेस्टैंट थे या नास्तिक) और निवर्तमान राष्ट्रपति बराक ओबामा, अफ्रीकी मूल के पहले राष्ट्रपति थे, अमेरिका के वर्तमान राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प हैं। इस सूची में अमेरिका की मौजूदा सरकार के राष्ट्रपति के नाम है जो 1789 में अस्तित्व में आयी थी, हालांकि इससे पहले भी संयुक्त राज्य में सरकार रही है। इसके अलावा गृहयुद्ध के दौरान एक और राष्ट्रपति नामक पद था जो अपने अस्तित्व के दौरान केवल एक व्यक्ति के पास रहा। .

नई!!: डॉनल्ड ट्रम्प और संयुक्त राज्य के राष्ट्रपतियों की सूची · और देखें »

संयुक्त राज्य अमेरिका में विदेशी आतंकवादी प्रवेश से राष्ट्र की सुरक्षा

27 जनवरी 2017 को अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने 'संयुक्त राज्य अमेरिका में विदेशी आतंकवादी प्रवेश से राष्ट्र की सुरक्षा' (अंग्रेजी:Protecting the Nation from Foreign Terrorist Entry into the United States) नामक 'कार्यकारी आदेश 13769' पर हस्ताक्षर किए। यह आदेश बड़े पैमाने पर मध्य पूर्व और अफ्रीका के कई देशों से पर्यटकों और व्यक्तियों के आव्रजन को प्रतिबंधित करता है। यह आदेश अमेरिका शरणार्थी प्रवेश कार्यक्रम (USRAP) को 120 दिनों के लिए निलंबित करने के साथ ही लीबिया, ईरान, इराक, सोमालिया, सूडान, सीरिया और यमन के लोगों का अमेरिका में प्रवेश 90 दिनों के लिए प्रतिबंधित करता है भले ही उनकी वीजा या स्थायी निवास की स्थिति कुछ भी हो, हालांकि अपवाद स्वरूप कुछ मामलों में मामला-दर-मामला आधार पर निर्णय लिया जा सकता है। इस आदेश के कारण 28 जनवरी, 2017 को, एक अनुमान के अनुसार 100-200 यात्रियों को विभिन्न अमेरिकी हवाई अड्डों पर हिरासत में लिया गया, और सैकड़ों को अमेरिका जाने वाली उड़ानों में सवार होने से रोका गया। आदेश को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर आलोचना का शिकार होना पड़ा, न्यूयॉर्क के जॉन एफ कैनेडी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे में और अन्य अमेरिकी हवाई अड्डों पर विरोध प्रदर्शन हुए, और अमेरिकन सिविल लिबर्टीज यूनियन (ACLU) ने इसके खिलाफ एक मुकदमा दायर किया। 28 जनवरी, 2017 को एक संघीय अदालत ने आदेश के कुछ हिस्सों पर अस्थायी रूप से रोक लगा दी, लेकिन अदालत ने न तो प्रभावित लोगों के देश में आने के बारे में कुछ कहा है न ही इसकी संवैधानिकता को लेकर कोई सवाल उठाया है। 29 जनवरी, 2017 को एक और संघीय अदालत ने अस्थायी रूप से उन सभी प्रभावित लोगों की गिरफ्तारी पर रोक लगा दी जो इस आदेश की अनुपस्थिति में कानूनी रूप से संयुक्त राज्य अमेरिका में प्रवेश करने के अधिकारी थे। .

नई!!: डॉनल्ड ट्रम्प और संयुक्त राज्य अमेरिका में विदेशी आतंकवादी प्रवेश से राष्ट्र की सुरक्षा · और देखें »

जैकी इवेंको

जैकी इवेंको (जन्म: ९ अप्रैल २०००) संयुक्त राज्य अमेरिका की प्रसिद्ध गायिका हैं। उन्हें शास्त्रीय संगीत के साथ-साथ आधुनिक संगीत में भी निपुणता प्राप्त है। बाल्यावस्था से संगीत सीखने वाली कुमारी जैकी ने केवल ९ वर्ष की आयु में प्रील्यूड टू अ ड्रीम नामक गीत-संग्रह का विमोचन किया। यूट्यूब, अमेरिका हैज़ गॉट टैलेंट जैसे प्रतिभा-दर्शन कार्यक्रम एवं संगीत कार्यक्रमों के माध्यम से उन्हें प्रसिद्धि प्राप्त हुई। अब तक वे ६ गीत-संग्रह, ३ प्रसारित-गीत-संग्रह, १ लघु-गीत संग्रह एवं ३१ एकल गीत प्रस्तुत कर चुकी हैं। वि.

नई!!: डॉनल्ड ट्रम्प और जैकी इवेंको · और देखें »

गुआम

गुआम या ग्वाम (Guam), जिसे स्थानीय चामोर्रो भाषा में ग्वाहान (Guåhån) कहते हैं, प्रशान्त महासागर के पश्चिमी भाग में स्थित एक द्वीप है को प्रशासनिक रूप से संयुक्त राज्य अमेरिका के अधीन है। इसकी राजधानी हगातना (Hagåtña) है, जिसका पूर्व नाम अगान्या (Agana, Agaña) हुआ करता था। यह मारियाना द्वीपसमूह का सबसे दक्षिणी और सबसे बड़ा द्वीप है, तथा साथ-ही-साथ माइक्रोनीशिया भूक्षेत्र का सबसे बड़ा द्वीप भी है। यहाँ का मूल निवासी समुदाय व उनकी भाषा दोनो "चामोर्रो" कहलाते हैं। .

नई!!: डॉनल्ड ट्रम्प और गुआम · और देखें »

इवांका ट्रम्प

अंगूठाकार इवांका ट्रम्प (जन्म वि॰सं॰२०३८ कार्तिक १४) संयुक्त राज्य अमेरिका की प्रसिद्ध व्यवसायी है। वे ट्रम्प समूह की कार्यकारी उपाध्यक्ष है, एवं राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रम्प की पुत्री है। इवांका देवी व्हार्टन व्यावसाय विद्यालय से स्नातक हुई है, एवम् "ट्रम्प कार्ड: काम और जीवन में जीतने के लिए कैसे खेलें"।नामका पुस्तक लिखा है। उनका धर्म यहूदी है। .

नई!!: डॉनल्ड ट्रम्प और इवांका ट्रम्प · और देखें »

४चैन

४चैन ४चैन एक अंतरजाल-स्थित विचार-विमर्श मंच, जो विश्व के सबसे लोकप्रिय जालस्थलों से एक है। यहाँ पर चर्चा आंग्ल भाषा में होती है, हालांकि विश्वभर के बुद्धिजीवी यहाँ एकत्रित होते हैं। कर्मचारियों के सिवाय यहाँ कोई पंजीकृत सदस्य नहीं है - ४चैन पर बुद्धिजीवी प्रायः अज्ञात नाम से अपने विचार व्यक्त करते हैं। यह विश्व के सबसे अधिक अराजकतावादी और प्रभावशाली जालस्थलों में से एक है। ४चैन की स्थापना वि.

नई!!: डॉनल्ड ट्रम्प और ४चैन · और देखें »

2017 शयरात एयर बेस अमेरीकी मिसाइल हमला

7 अप्रैल 2017 की सुबह, सीरियाई गृहयुद्ध के दौरान, संयुक्त राज्य अमेरिका ने शायरात एयर बेस के उद्देश्य से सीरिया में भूमध्य सागर से जलपोत द्वारा 59 टॉमहॉक मिसाइले सीरिया के सैन्य सरकारी अड्डे शायरात एयर वेस पर दागी थी। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने 4 अप्रैल 2017 को ख़ान शेखहुन रासायनिक हमले की सीधी प्रतिक्रिया के रूप में हड़ताल का आदेश दिया था। युद्ध के दौरान बाथिस्ट सीरियाई सरकार की सेनाओं को जानबूझकर लक्षित करने के लिए संयुक्त राज्य की सेना का पहला एकतरफा हमला था जिसमें 6 सीरियाई सैनिक सहित 11 नागरिक मारे गये थे। राष्ट्रपति ट्रम्प ने यह कहते हुए हड़ताल को उचित ठहराया कि यह दुनिया में घातक रासायनिक हथियारों के प्रसार और उपयोग को रोकने के लिए संयुक्त राज्य के राष्ट्रीय सुरक्षा हित में है। .

नई!!: डॉनल्ड ट्रम्प और 2017 शयरात एयर बेस अमेरीकी मिसाइल हमला · और देखें »

2017 सिनाई मस्जिद हमला

24 नवम्बर 2017 को, मिस्र के उत्तर सिनाई प्रान्त में बिर अल-अबेद के निकट अल-रावदा मस्जिद पर जुम्मे की नमाज़ के दौरान 40 बन्दूकधारियों के द्वारा हमला किया गया। यह मस्जिद सिनाई प्रायद्वीप में सूफीवाद का जन्मस्थान मानी जाती है। इस घातक हमले में 270 लोगों की मौत हो गयी तथा 100 से अधिक लोग घायल हुए थे। .

नई!!: डॉनल्ड ट्रम्प और 2017 सिनाई मस्जिद हमला · और देखें »

2017 कतर राजनयिक संकट

अरब प्रायद्वीप जून 2017 में, कई देशों ने सऊदी अरब के नेतृत्व में कतर से अपने राजनयिक संबंध समाप्त कर दिये हैं। इन देशों ने संकट को समाप्त करने के लिए कतर से राजनयिक संबंध समाप्त किए, क्योंकि कतर आतंकवादी संगठनों का समर्थन करने, आंतरिक मामलों में दखल देने, और ईरान का समर्थन करने के कारण किया गया है। अन्य देशों ने भी इसके साथ संबंधों में कटौती की है, जिसमें बहरीन, मिस्र, यमन (हादी के नेतृत्व वाली सरकार), संयुक्त अरब अमीरात, लीबिया (हाउस के प्रतिनिधियों और सरकार के राष्ट्रीय एकॉर्ड), और मालदीव शामिल हैं। खाड़ी सहयोग परिषद के दो सदस्यों, कुवैत और ओमान ने कतर के खिलाफ सऊदी अरब के नेतृत्व वाले सदस्यों का साथ नहीं दिया। कुवैत चाहता था कि कोई वार्ता कर के कोई मध्य का मार्ग निकल जाये और दोनों के मध्य तनाव कम हो जाये। ईरान ने भी तनाव कम करने हेतु वार्ता हो, इसका प्रयास किया था। .

नई!!: डॉनल्ड ट्रम्प और 2017 कतर राजनयिक संकट · और देखें »

2018 शीतकालीन ओलम्पिक

2018 के शीतकालीन ओलंपिक, आधिकारिक तौर पर तेईसवाँ ओलिंपिक शीतकालीन खेल (제23회 동계 올림픽), एक अन्तरराष्ट्रीय बहु-खेल आयोजन है, जो कि दक्षिण कोरिया के प्योंगचांग काउण्टी में आयोजित किया जा रहा है। जुलाई 2011 में डरबन, दक्षिण अफ्रीका में 123वें आईओसी सत्र के दौरान प्योंगचांग को अगला मेजबान शहर चुना गया था। दक्षिण कोरिया ने पहली बार शीतकालीन ओलंपिक खेलों कि मेजबानी की है, जबकि यह देश में आयोजित होने वाले दूसरा ओलम्पिक खेल (पहला 1988 ग्रीष्मकालीन ओलंपिक) है। शीतकालीन ओलंपिक 9 से 25 फरवरी 2018 तक चलेगा, उद्घाटन समारोह से पहले 8 और 9 फरवरी को कुछ स्पर्धाएँ अयोजित कराई गई। इस आयोजन में पंद्रह खेलों में 102 स्पर्धाएँ शामिल हैं, जिसमें बिग एयर स्नोबोर्डिंग, मास स्टार्ट स्पीड स्केटिंग, मिश्रित युगल कर्लिंग, और मिश्रित टीम अल्पाइन स्कीइंग आदि खेल शीतकालीन ओलम्पिक कार्यक्रम में शामिल है। 92 राष्ट्रीय ओलंपिक समितियों (देशों) के कुल 2,952 खिलाड़ी इस आयोजन में भाग लेंगे। इक्वाडोर, एरिट्रिया, कोसोवो, मलेशिया, नाइजीरिया और सिंगापुर का यह पहला शीतकालीन ओलम्पिक है। .

नई!!: डॉनल्ड ट्रम्प और 2018 शीतकालीन ओलम्पिक · और देखें »

2018 जी - 20 ब्यूनस आयर्स शिखर सम्मेलन

2018 जी -20 ब्यूनस आयर्स सम्मेलन ग्रुप ऑफ ट्वेंटी (जी-20) की तेरहवीं बैठक होगी। यह 2018 में ब्यूनस आयर्स (अर्जेंटीना) शहर में आयोजित किया जाये गा| दक्षिण अमेरिका में आयोजित होने वाला यह पहला जी -20 शिखर सम्मेलन होगा। .

नई!!: डॉनल्ड ट्रम्प और 2018 जी - 20 ब्यूनस आयर्स शिखर सम्मेलन · और देखें »

यहां पुनर्निर्देश करता है:

डोनल्ड ट्रम्प, डोनाल्ड ट्रम्प, डोनाल्ड ट्रंप

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »