लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
मुक्त
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

डी. डब्ल्यू. ग्रिफ़िथ

सूची डी. डब्ल्यू. ग्रिफ़िथ

डी.डब्ल्यू ग्रिफ़िथ अमरीकी फिल्म निर्देशक, लेखक और निर्माता थे। ग्रिफ़िथ को फिल्म निर्माण की आधुनिक तकनीक का जन्मदाता कहा जाता है। ग्रिफिथ को उनकी फिल्मों “द बर्थ ऑफ नेशन” (1915) और “इंटालेंस” (1916) के लिए जाना जाता है।फिल्म “द बर्थ ऑफ नेशन” में पहली बार एक नई कैमरा तकनीक और पटकथा का प्रयोग किया गया जिसने आगे आने वाली पूरी लंबाई की फीचर फ़िल्मों के लिए मार्ग प्रशस्त किया। हालांकि इस फिल्म ने अफ्रीकी मूल के अश्वेत लोगों के नकारात्मक चित्रण और कु क्लुल्स क्लान के महिमामंडन की वजह से रिलीज होते ही अमरीका में नस्लवाद पर एक नए विवाद को जन्म दे दिया।यही वजह है कि आज की तारीख में इस फिल्म को सर्वथा नवीन तकनीक की वजह से महान और ऐतिहासिक महान फिल्म माना जाता है तो वहीं नस्लवादी रुझान की वजह से इसके कथ्य की निंदा भी की जाती है। इस फिल्म को रिलीज होते ही अश्वेत लोगों के अमरीकी संगठन के कड़े विरोध का सामना करना पड़ा। कई जगहों पर दंगे भी हुए। यहां तक की न्यूयार्क शहर में इस शहर पर प्रतिबंध तक लगाया गया। लेकिन अगले साल ही अपनी दूसरी फिल्म इंटालरेंस के जरिए ग्रिफिथ ने अपने विरोधियों को भरसक जवाब दिया। ब्रोकेन ब्लाजम(1919), वे डाऊन ईस्ट(1920) और ऑरफन्स ऑफ दी स्टॉर्म(1920) जैसी फिल्मों के जरिए ग्रिफिथ ने सफलता के नए कीर्तिमान गढ़ दिए। लेकिन ये फिल्में अपने महंगी लागत और प्रचार के कारण व्यावसायिक रूप से सफल नहीं रहीं। बावजूद इसके ग्रिफिथ ने अपने जीवन काल में तकरीबन 500 फिल्मों का निर्माण किया। सन 1931 में प्रदर्शित हुई “द स्ट्रगल” ग्रिफिथ की आखिरी फिल्म थी। ग्रिफिथ “एकेडमी ऑफ मोशन पिक्चर्स आर्ट्स एंड साइन्स” के संस्थापकों में से एक थे। उन्हें सिनेमा के इतिहास के प्रमुख हस्ताक्षरों में गिना जाता है। फ़िल्म निर्माण की तकनीक में क्लोज-अप के इस्तेमाल का श्रेय ग्रिफिथ को दिया जाता है। .

1 संबंध: कु क्लुल्स क्लान

कु क्लुल्स क्लान

कू क्लक्स क्लान, जिसे अक्सर संक्षिप्त रूप से KKK व अनौपचारिक रूप से द क्लान नाम से जाना जाता है, विभिन्न पूर्व तथा वर्तमान अति दक्षिणपंथी घृणा समूहों का नाम है जिसका घोषित उद्देश्य हिंसा और भय के द्वारा संयुक्त राज्य अमरीका में श्वेत अमरीकियों के अधिकारों और हितों की रक्षा करना है। ऐसे शुरुआती संगठनों का उदय दक्षिणी राज्यों में हुआ और अंततः उनका दायरा राष्ट्रीय स्तर तक फैल गया। उन्होंने आदर्श सफेद परिधान विकसित किया, जिसमें मुखौटे, पोशाक और शंक्वाकार टोप शामिल थे। KKK का रिकार्ड आतंकवाद का प्रयोग करने का रहा है, 1999 में, चार्ल्सटन, दक्षिण कैरोलिना की नगर परिषद ने एक प्रस्ताव पारित करके क्लान को एक आतंकवादी संगठन घोषित किया। ऐसा ही एक प्रयास 2004 में किया गया था जब लुईसविल विश्वविद्यालय के एक प्रोफ़ेसर ने क्लान को एक आतंकवादी संगठन घोषित करने के लिये अभियान चलाया ताकि उसे परिसर से प्रतिबंधित किया जा सके.

नई!!: डी. डब्ल्यू. ग्रिफ़िथ और कु क्लुल्स क्लान · और देखें »

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »