लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
डाउनलोड
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

डार्लिंग नदी

सूची डार्लिंग नदी

डार्लिंग नदी लम्बाई के हिसाब से ऑस्ट्रेलिया की सबसे बड़ी नदी है। यह २७३९ किलोमीटर लंबी नदी उत्तरी न्यू साउथ वेल्स में निकलती है। .

4 संबंधों: मरे-डार्लिंग बेसिन, महान विभाजक पर्वतमाला, लंबाई के आधार पर नदियों की सूची, विश्व की नदियां

मरे-डार्लिंग बेसिन

मरे-डार्लिंग बेसिन का मानचित्र मरे-डार्लिंग बेसिन मरे तथा उसकी सहायक डार्लिंग तथा मिर्रमबिज नदियों द्वारा लायी गयी मिट्टी से बना हुआ समतल व उपजाऊ मैदान है। इस प्रदेश के अन्तर्गत न्यूसाउथवाल्स, विक्टोरिया का उत्तरी भाग तथा दक्षिणी आस्ट्रेलिया का दक्षिणी-पूर्वी भाग सम्मिलित हैं। इस नदी घाटी के पूर्व व दक्षिण में ग्रेट डिवाइडिंग रेंज तथा पश्चिम में बैरियर पर्वत हैं। उत्तर में ग्रे पर्वत इसे आयर झील के निम्न प्रदेश से अलग करता है। मरे-डार्लिंग बेसिन का उत्तरी भाग वृष्टिछाया प्रदेश में पड़ने के कारण कम वर्षा पाता है और यहाँ प्रेयरी तुल्य जलवायु मिलती है। दक्षिणी भाग में वर्षा मुख्यतः जाड़े में होती है अतः यहाँ भूमध्यसागरीय जलवायु मिलती है। जाड़े का औसत तापक्रम १००सेंटीग्रेड तथा गर्मी का औसत तापक्रम २७०सेंटीग्रेड रहता है। इस बेसिन का उत्तरी भाग समशीतोष्ण घास के मैदान से ढका है तथा दक्षिणी भाग में युकलिप्टस के पेड़ अधिक मिलते हैं। कृषि तथा पशुपालन मरे-डार्लिंग बेसिन के प्रमुख व्यवसाय हैं। यहाँ के उपजाऊ खेतों में गेहूँ, जई और मक्का की आधुनिक ढंग से खेती की जाती है तथा उद्यानों में अंगूर, सेव, नारंगी, नींबू आदि फल पैदा होते हैं। समशीतोष्ण जलवायु एवं उत्तम चारागाहों की अधिकता के कारण शुष्क भागों तथा पहाड़ी ढालों पर भेड़ें पाली जाती हैं। इस क्षेत्र की मैरिनो नामक भेड़ ऊन-उत्पादन के लिए विश्वविख्यात हैं। संसार की सबसे अधिक भेड़ों की संख्या यहीं पर है। यहाँ कई प्रकार के खनिज भी मिलते हैं जिनमें- सोना, कोयला, शीशा तथा चाँदी मुख्य हैं। सोने की प्रमुख खानें बाथस्रट व मुडगी में हैं। यहाँ से पशुओं के मांस को डिब्बों में बन्द करके विदेशों में भेजा जाता है। मक्खन, पनीर, जमाया एवं सुखाया हुआ दूध तैयार करने का उद्योग विकिसित है। एडिलेड तथा सिडनी में इंजीनियरिंग, वस्त्र तथा रसायन के कारखाने हैं। इस सुन्दर एवं मनोहर जलवायु वाले प्रदेश का सर्वप्रमुख नगर सिडनी है जिसे उसकी सुन्दरता के कारण दक्षिण की रानी कहा जाता हैं। .

नई!!: डार्लिंग नदी और मरे-डार्लिंग बेसिन · और देखें »

महान विभाजक पर्वतमाला

महान विभाजक पर्वतमाला (अंग्रेज़ी: Great Dividing Range, ग्रेट डिवाइडिंग रेन्ज) या पूर्वी ऊच्चभूमि (Eastern Highlands, ईस्टर्न हाएलैन्ड्ज़) ऑस्ट्रेलिया की सबसे बड़ी पर्वतमाला है और दुनिया की तीसरी सबसे लम्बी ग़ैर-समुद्री पर्वतमाला है। यह पूर्वोत्तर क्वीन्ज़लैंड राज्य के तट से परे स्थित डाउअन द्वीप से लेकर दक्षिण दिशा में ३,५०० किमी तक न्यू साउथ वेल्ज़ और विक्टोरिया राज्यों तक चलती है। महान विभजक पर्वतमाला की चौड़ाई भिन्न स्थानों में १५० किमी से ३०० किमी के बीच है। ऑस्ट्रेलिया की कई नदियाँ इसी पर्वतमाला से उत्पन्न होती हैं, जिसमें डारलिंग नदी भी शामिल है।, John P. Rafferty, pp.

नई!!: डार्लिंग नदी और महान विभाजक पर्वतमाला · और देखें »

लंबाई के आधार पर नदियों की सूची

एक जलपोत से नील नदी का दृश्य, मिस्र में लक्सर और असवान के बीच. यह पृथ्वी पर सबसे लंबी नदियों की सूची है। इसमें 1,000 किलोमीटर से अधिक वाले नदी तंत्र शामिल हैं। .

नई!!: डार्लिंग नदी और लंबाई के आधार पर नदियों की सूची · और देखें »

विश्व की नदियां

विश्व के नदियों की सूची महाद्वीप के आधार पर इस प्रकार हैं -.

नई!!: डार्लिंग नदी और विश्व की नदियां · और देखें »

यहां पुनर्निर्देश करता है:

डारलिंग नदी, डार्लिंग

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »