लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
मुक्त
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

ट्रिनिटी कॉलेज, डबलिन

सूची ट्रिनिटी कॉलेज, डबलिन

सर्दियों में ट्रिनिटी कॉलेज के क्रिकॅट और रग्बी मैदानों के बीच का मार्ग ट्रिनिटी कॉलेज यूरोप के देश आयरलैण्ड की राजधानी डबलिन में स्थित एक प्रसिद्ध कॉलेज है जो डबलिन विश्वविद्यालय का एकमात्र कॉलेज है। इसकी स्थापना १५९२ में हुई थी। उन दिनों में आयरलैण्ड पर ब्रिटिश साम्राज्य था और ब्रिटेन की नीति थी के आयरलैण्ड के समाज में वहाँ की अधिकाँश कैथोलिक-धर्मी आबादी के ऊपर एक प्रोटॅस्टॅन्ट-धर्मी उच्च वर्ग बन जाए, क्योंकि ब्रिटेन स्वयं प्रोटॅस्टॅन्ट-मत का था। १७९३ तक यहाँ कैथोलिकों को दाख़िला नहीं मिलता था लेकिन उसके बाद धीरे-धीरे उन्हें आने दिया गया। १८७३ के बाद इस कॉलेज ने उन्हें अध्यापक बनाने की भी छूट दे दी। कैथोलिक समुदाय को प्रोटॅस्टॅन्ट प्रभाव फैलने का डर था इसलिए १९७० तक अगर कोई कैथोलिक इस कॉलेज में भरती होना चाहता तो उसे अपने पादरी से अनुमति लेने की ज़रुरत थी। १९०४ तक महिलायों को यहाँ दाख़िला लेने में छूट नहीं थी, लेकिन १९०४ के बाद उन्हें दाख़िल करने लगा। ट्रिनिटी कॉलेज डबलिन के प्रसिद्ध कॉलेज ग्रीन (जिसका हिंदी अर्थ है "कॉलेज उद्यान") इलाक़े में स्थित है जो आयरलैण्ड की पुरानी संसद की इमारतों के पास पड़ता है। अब आयरलैण्ड की संसद डबलिन के किसी और क्षेत्र में है। कॉलेज में एक संग्राहलय है जहाँ ४५ लाख किताबे हैं, जिनमें से एक ८०० ईसवी में सम्पादित "बुक ऑफ़ कॅल्ज़" नामक इसाई-धर्म सम्बन्धी ग्रन्थ है। .

12 संबंधों: ऍल पचिनो, महाविद्यालय (कॉलेज), युवान शंकर राजा, राहुल गांधी, रोमन सैनी, हेनरी सिजविक, जे॰ जे॰ थॉमसन, विलियम हेनरी ब्रैग, व्यवसाय प्रबंध में स्नातकोत्तर, वेंकटरामन रामकृष्णन, ऑलवर गॉल्डस्मथ, आई॰ऍस॰बी॰ऍन॰

ऍल पचिनो

अल्फ्रेडो जेम्स "ऍल" पचिनो (जन्म 25 अप्रैल 1940) एक अमरीकी फिल्म और रंगमंच अभिनेता और निर्देशक हैं। फिल्म द गॉडफादर ट्रिलोजी में माइकल कोरलीओनी, डॉग डे आफ्टरनून में सोनी वॉटजिक, स्कारफेस में टोनी मोंटाना, 1993 फिल्म में बनी फ़िल्म कार्लितोज वे में कार्लितो ब्रिगंते, सर्पिको में फ्रैंक सर्पिको, सेंट ऑफ़ अ वूमन में लेफ्टिनेंट कर्नल फ्रैंक स्लेड और एंजेल्स इन अमरीका में रॉय कोहन की भूमिकाओं के लिए वे खास तौर पर जाने जाते हैं। पूर्ववर्ती सात बार नामांकनों के बाद उन्होंने 1992 में सेंट ऑफ़ अ वूमन में अभिनय के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का एकेडमी अवार्ड जीता.

नई!!: ट्रिनिटी कॉलेज, डबलिन और ऍल पचिनो · और देखें »

महाविद्यालय (कॉलेज)

सेंट एन्सेल्म कॉलेज, एक अमेरिकी कॉलेज. वर्तमान में कॉलेज (लैटिन: कॉलीजियम (collegium)) शब्द का संयुक्त राज्य अमेरिका में प्रयोग डिग्री प्रदान करने वाले तृतीयक शैक्षणिक संस्थान के लिये किया जाता है एवं अन्य अंग्रेजी भाषी देशों में निजी शैक्षणिक प्रणाली में द्वितीयक या माध्यमिक स्कूल के लिये किया जाता है। अधिक विस्तृत रूप में, यह किसी भी कॉलेज समूह का नाम हो सकता है, उदाहरण के लिए एक निर्वाचन कॉलेज, हथियारों का कॉलेज, कार्डिनलों का कॉलेज.

नई!!: ट्रिनिटी कॉलेज, डबलिन और महाविद्यालय (कॉलेज) · और देखें »

युवान शंकर राजा

युवान शंकर राजा (யுவன் சங்கர் ராஜா; जन्म 31 अगस्त 1979) एक भारतीय फ़िल्म स्वर-लिपि और साउंडट्रैक संगीतकार, गायक और अनियत गीतकार हैं। उन्होंने मुख्य रूप से कॉलीवुड की तमिल फ़िल्मों और साथ ही साथ, तेलुगु और कन्नड़ फिल्मों के लिए भी संगीत दिया है। 1997 के दौरान, 16 साल की उम्र में, उनके संगीत कॅरियर की शुरूआत हुई, जब उन्होंने फ़िल्म अरविंदन के लिए स्वर-लिपि तैयार की। बाद में उन्होंने अनेक दक्षिण भारतीय फ़िल्मों के लिए संगीत रचा, जिसमें धीना, मन्मदन, पारुथिवीरन, बिल्ला और आडवारी माटलकु अर्थालु वेरूले जैसी अत्यधिक सफल और साथ ही कादल कोंडेन, 7G रेनबो कॉलोनी, पुदुपेटई, चेन्नई 600028 और कट्रादु तमिल जैसी आलोचनात्मक रूप से प्रशंसित फ़िल्में शामिल हैं। छह वर्षों के भीतर ही, युवान शंकर राजा ने स्वयं को तमिल सिनेमा के अग्रणी संगीतकार के रूप में स्थापित कर लिया। 13 वर्ष की अवधि में युवान शंकर राजा ने 75 से भी अधिक फ़िल्मों के लिए संगीत दिया। सर्वतोमुखी प्रतिभावान संगीतकार माने गए युवान, अक्सर अलग, नवोन्मेषी और स्टाइलिश संगीत देने का प्रयास करते हैं और इन्होंने लोकसंगीत से लेकर हेवी मेटल जैसी व्यापक विभिन्न शैलियों के तत्वों का उपयोग किया है। वे विशेष रूप से अपनी रचनाओं में पश्चिमी संगीत के तत्वों के उपयोग के लिए विख्यात हैं और अक्सर उन्हें तमिल फ़िल्म और संगीत उद्योग में हिप हॉप और तमिलनाडु में "रीमिक्स युग" की शुरूआत करने का श्रेय दिया जाता है। युवा पीढ़ी के बीच बेहद लोकप्रिय होने के नाते, उन्हें प्रायः "तमिल फ़िल्म संगीत का युवा प्रतीक" कहा जाता है। इसके अतिरिक्त, युवान शंकर राजा फ़िल्मों में पार्श्व संगीत के लिए अलग पहचान रखते हैं, जिसके लिए उन्हें आलोचकों की भारी प्रशंसा हासिल हुई है। 2004 में उन्होंने 25 साल की उम्र में ही 7G रेनबो कॉलोनी के संगीत के लिए फ़िल्मफ़ेयर पुरस्कार जीता और सबसे कम उम्र के पुरस्कार विजेता बने। इसके अलावा, 2006 में दो फ़िल्मफ़ेयर पुरस्कार नामांकन, एक तमिलनाडु राज्य फ़िल्म पुरस्कार और 2006 में ही राम के लिए साइप्रस अंतर्राष्ट्रीय फ़िल्म समारोह पुरस्कार हासिल किया और इस पुरस्कार को जीतने वाले एकमात्र भारतीय संगीतकार बने। .

नई!!: ट्रिनिटी कॉलेज, डबलिन और युवान शंकर राजा · और देखें »

राहुल गांधी

राहुल गांधी (जन्म:19 जून 1970) एक भारतीय नेता और भारत की संसद के सदस्य हैं और भारतीय संसद के निचले सदन लोकसभा में उत्तर प्रदेश में स्थित अमेठी चुनाव क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करते हैं। राहुल गांधी १६ दिसंबर २०१७ को हुई औपचारिक ताजपोशी के बाद अब भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के अध्यक्ष भी हैं। राहुल भारत के प्रसिद्ध गांधी-नेहरू परिवार से हैं। राहुल को 2009 के आम चुनावों में कांग्रेस को मिली बड़ी राजनैतिक जीत का श्रेय दिया गया है। उनकी राजनैतिक रणनीतियों में जमीनी स्तर की सक्रियता पर बल देना, ग्रामीण जनता के साथ गहरे संबंध स्थापित करना और कांग्रेस पार्टी में आंतरिक लोकतंत्र को मजबूत करने की कोशिश करना प्रमुख हैं। आजकल राहुल अपना सारा ध्यान उनकी पार्टी को जड़ से मजबूत बनाने पर केंद्रित कर रहे हैं। .

नई!!: ट्रिनिटी कॉलेज, डबलिन और राहुल गांधी · और देखें »

रोमन सैनी

डॉ॰ रोमन सैनी एक भारतीय प्रशासनिक सेवा अधिकारी है, अनएकेडेमी नामक निःशुल्क ऑनलाइन शैक्षणिक संस्था के संस्थापक है। वे मोटिवेशनल स्पीकर और गिटारिस्ट भी हैं। जनवरी 2016, रोमन सैनी ने निःशुल्क शैक्षणिक पहल अनएकेडेमी पर ध्यान देने के लिए भारतीय प्रशासनिक सेवा से इस्तीफा दे दिया है। दैनिक भास्कर के साक्षात्कार में रोमन ने कहा की सिविल सर्विस छोड़ने का फैसला कठिन था। लेकिन हमारी ये पहल एजुकेशन की तस्वीर बदलेगी। .

नई!!: ट्रिनिटी कॉलेज, डबलिन और रोमन सैनी · और देखें »

हेनरी सिजविक

हेनरी सिजविक (१८३८-१९००) प्रसिद्ध अंग्रेज दार्शनिक थे। ३१ मई को यार्कशायर में जन्म हुआ। प्रथम महत्वपूर्ण पद के रूप में उन्हें ट्रिनिटी कॉलेज की फेलोशिप मिली। बाद में उन्हें वहीं क्लासिकी साहित्य का प्राध्यापक नियुक्त किया गया। १८७४ में उनकी पहली महत्वपूर्ण कृति 'नैतिकता की पद्धति' शीर्षक प्रकाशित हुई। १८८३ में दुबारा उन्हें नीति-दर्शन विषय का नाइटब्रिज प्राध्यापक नियुक्त किया गया। इसके उपरांत अपनी विशिष्ट दार्शनिक मान्यताओं की प्रस्थापना के लिए उन्होंने 'सोसाइटी फार साइकिकल रिसर्च' की स्थापना की। मनोवैज्ञानिक प्रक्रियाओं के अध्ययन में उन्हें गहरी रुचि थी। ईसाइयत को मानव कल्याण का साधन मानते हुए भी धार्मिक दृष्टि से उन्होंने उसका समर्थन नहीं किया। समाजशास्त्रीय विचारों में वे जॉन स्टुअर्ट मिल और बेंथम की तरह उपयोगितावादी थे। श्रेणी:अंग्रेज दार्शनिक.

नई!!: ट्रिनिटी कॉलेज, डबलिन और हेनरी सिजविक · और देखें »

जे॰ जे॰ थॉमसन

जोसेफ़ जॉन थॉमसन (१८ दिसम्बर १८५६ - ३० अगस्त १९४०) अंग्रेज़ भौतिक विज्ञानी थे। वो रॉयल सोसायटी ऑफ़ लंदन के निर्वाचित सदस्य थे। एक विख्यात वैज्ञानिक थे। उन्हौंने इलेक्ट्रॉन की खोज की थी। थॉमसन गैसों में बिजली के चालन पर अपने काम के लिए भौतिकी में 1906 नोबेल पुरस्कार से सम्मानित किये गए। उनके सात छात्रों में उनके बेटे जॉर्ज पेजेट थॉमसन सहित सभी भौतिक विज्ञान में या तो रसायन शास्त्र में नोबेल पुरस्कार विजेता बने। उनका रिकॉर्ड केवल जर्मन भौतिकशास्त्री अर्नाल्ड सोम्मेरफील्ड के बराबर है। .

नई!!: ट्रिनिटी कॉलेज, डबलिन और जे॰ जे॰ थॉमसन · और देखें »

विलियम हेनरी ब्रैग

सर विलियम हेनरी ब्रैग (William Henry Bragg; 1862 - 1942), ब्रिटिश भौतिकीविद् थे तथा नोबेल पुरस्कार विजेता थे। इनका जन्म इंग्लैंड के कंबरलैंड काउंटी में स्थित विग्टन नामक ग्राम में हुआ था। आपकी शिक्षा केंब्रिज के ट्रिनिटी कॉलेज में पूर्ण हुई तथा आप ऐडिलेड (दक्षिणी ऑस्ट्रेलिया) में गणित तथा भौतिकी के प्रोफेसर नियुक्त हुए। यहाँ इन्होंने रेडियोऐक्टिवता पर अनुसंधान आरंभ किए। इन अनुसंधानों से ये प्रसिद्ध हो गए। सन् 1909 में आप लीड्स में कैवेंडिश प्रोफेसर तथा सन् 1915 में लंदन युनिवर्सिटी के क्वेन प्रोफेसर नियुक्त हुए। अपने पुत्र सर विलियम लॉरेंस ब्रैग के सहयोग से आपने एक्स-रे-स्पेक्ट्रोमीटर का विकास किया तथा इस यंत्र की सहायता से परमाणुओं और क्रिस्टलों के विन्यासों को स्पष्ट किया। सन् 1915 में इन्हें तथा इनके उपर्युक्त पुत्र को संयुक्त रूप से भौतिकी का नोबेल पुरस्कार और कोलंबिया विश्वविद्यालय का बारनर्ड स्वर्णपदक प्रदान किया गया। प्रथम विश्वयुद्ध के समय पनडुब्बी नावों का पता लगाने की समस्याओं के संबंध में ब्रिटिश नौसेना को आपने सहायता दी। आप सन् 1928-29 में ब्रिटिश ऐसोसिएशन फॉर दि ऐडवान्स्मेंट ऑव सायंस के तथा सन् 1935-40 तक रॉयल सोसायटी के प्रेसिडेंट थे। रेडियोऐक्टिविटी तथा क्रिस्टल विज्ञान पर अनेक प्रकाशनों के सिवाय ध्वनि, प्रकाश तथा प्रकृति संबंधी आपके अन्य ग्रंथ भी हैं। .

नई!!: ट्रिनिटी कॉलेज, डबलिन और विलियम हेनरी ब्रैग · और देखें »

व्यवसाय प्रबंध में स्नातकोत्तर

व्यवसाय प्रबंध में स्नातकोत्तर (एमबीए (MBA)) व्यवसाय प्रशासन में मास्टर की डिग्री है, जो विस्तृत श्रृंखला के शैक्षिक विषयों से लोगों को आकर्षित करती है। व्यवसाय प्रबंध में स्नातकोत्तर पद संयुक्त राज्य अमेरिका में आरम्भ हुआ, अतिकाल 19 वीं सदी से उभरता हुआ जैसे देश औद्योगिक बना और कंपनियों ने प्रबंधन के लिए वैज्ञानिक दृष्टिकोण की तलाश की.

नई!!: ट्रिनिटी कॉलेज, डबलिन और व्यवसाय प्रबंध में स्नातकोत्तर · और देखें »

वेंकटरामन रामकृष्णन

वेंकटरामन "वेंकी" रामकृष्णन (வெங்கட்ராமன் ராமகிருஷ்ணன்) (जन्म: १९५२, तमिलनाडु) एक जीव वैज्ञानिक हैं। इनको २००९ के रसायन विज्ञान के नोबेल पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। इन्हें यह पुरस्कार कोशिका के अंदर प्रोटीन का निर्माण करने वाले राइबोसोम की कार्यप्रणाली व संरचना के उत्कृष्ट अध्ययन के लिए दिया गया है। इनकी इस उपलब्धि से कारगर प्रतिजैविकों को विकसित करने में मदद मिलेगी। इसराइली महिला वैज्ञानिक अदा योनोथ और अमरीका के थॉमस स्टीज़ को भी संयुक्त रूप से इस सम्मान के लिए चुना गया। तीनों वैज्ञानिकों ने त्रि-आयामी चित्रों के ज़रिए दुनिया को समझाया कि किस तरह राइबोसोम अलग-अलग रसायनों के साथ प्रतिक्रिया करते हैं, इसके लिए उन्होंने एक्स-रे क्रिस्टलोग्राफ़ी का सहारा लिया जो राइबोसोम्ज़ की हज़ारों गुना बड़ी छवि सामने लाता है। वर्तमान में श्री वेंकटरामन् रामकृष्णन् ब्रिटेन के प्रतिष्ठित कैम्ब्रिज विश्वविद्यालय से जुड़े हैं एवं विश्वविद्यालय की एमआरसी लेबोरेट्रीज़ ऑफ़ म्यलूकुलर बायोलोजी (पेशीय जीवविज्ञान की एमआरसी प्रयोगशाला) के स्ट्रकचरल स्टडीज़ (संरचनात्मक अध्ययन) विभाग के प्रमुख वैज्ञानिक हैं। वेंकी के नाम से मशहूर वेंकटरामन सातवें भारतीय एवं तीसरे तमिल मूल के व्यक्ति हैं जिनको नोबल पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। इनकी प्रारंभिक शिक्षा तमिलनाडु के चिदंबरम में हुई .

नई!!: ट्रिनिटी कॉलेज, डबलिन और वेंकटरामन रामकृष्णन · और देखें »

ऑलवर गॉल्डस्मथ

ऑलवर गॉल्डस्मथ अंग्रेज़ी का मशहूर लेखक था जो आयरलैंड में पैदा हुआ था। पादरियों के विरोध से इस का सम्बंध था। .

नई!!: ट्रिनिटी कॉलेज, डबलिन और ऑलवर गॉल्डस्मथ · और देखें »

आई॰ऍस॰बी॰ऍन॰

१० और १३ अंकों वाले आई॰ऍस॰बी॰ऍन॰ संख्यांक के अलग-अलग हिस्सों से किताब के बारे में अलग-अलग जानकारी मिलती है अंतर्राष्ट्रीय मानक पुस्तक संख्यांक, जिसे आम तौर पर आई॰ऍस॰बी॰ऍन॰ ("इन्टर्नैशनल स्टैन्डर्ड बुक नम्बर" या ISBN) संख्यांक कहा जाता है हर किताब को उसका अपना अनूठा संख्यांक (सीरियल नम्बर) देने की विधि है। इस संख्यांक के ज़रिये विश्व में छपी किसी भी किताब को खोजा जा सकता है और उसके बारे में जानकारी प्राप्त की जा सकती है। पहले यह केवल उत्तर अमेरिका, यूरोप और जापान में प्रचलित था, लेकिन अब धीरे-धीरे पूरे विश्व में फैल गया है। आई॰ऍस॰बी॰ऍन॰ संख्यांक में १० अंक हुआ करते थे, लेकिन २००७ के बाद से १३ अंक होते हैं। .

नई!!: ट्रिनिटी कॉलेज, डबलिन और आई॰ऍस॰बी॰ऍन॰ · और देखें »

यहां पुनर्निर्देश करता है:

ट्रिनिटी कॉलेज

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »