लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
डाउनलोड
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

टेराकोटा

सूची टेराकोटा

हनुमान जी का भारत का एक टैराकोटा मूर्ति। लाल रंग मिट्टी में लौह भस्म की अधिकता के कारण है। इसकी न्यूनता वाली मिट्टी से बना होने पर पकने पर हलका रंग भी हो सकता है। कांताजी मन्दिर के बाहर टैराकोटा रूपांकन। बीजिंग, चीन में एक टैराकोटा से अलंकृत इमारत। The Bell Edison Telephone Building, Birmingham, England. The Natural History Museum in London has an ornate terracotta facade typical of high Victorian architecture. The carvings represent the contents of the Museum. टैराकोटा (इतालवी भाषा: "पकी मिट्टी") एक सेरामिक है। इससे बर्तन, पाइप, सतह के अलंकरण जो कि इमारतोइं में होते हैं, आदि किये जाते हैं। .

8 संबंधों: चिन शी हुआंग, टेराकोटा सेना, मृत्तिकाशिल्प, रंगों की सूची २, घृत कुमारी, विष्णुपुर (पश्चिम बंगाल), खपरैल, आंद्रिया सांसोविनो

चिन शी हुआंग

चिन शी हुआंग जिसे चिन शी हुआंगदी (秦始皇帝, हिंदी: चीन का प्रथम सम्राट) (जिसका असली नाम यिंग जेंग था)के नाम से भी जाना जाता है, चीन का प्रथम सम्राट था। इसी ने चिन राजवंश की स्थापना कि थी। उसने चीन के बाकि झगड़ते राज्यों को चिन देश के अधीन किया था। उसने शांग राजवंश और झोऊ राजवंश की पारंपरिक उपाधि महाराज (王, wáng) को त्याग कर सम्राट (皇帝 huáng dì) को अपनाया जो की उसकी मृत्यु के २००० वर्ष तक चीन के शासकों ने धारण कि। चिन शी के सेनापतियो ने चू राज्य के दक्षिण में स्थित युएझ़ी काबिले को हराकर हुनान और गुआंगदोंग क्षेत्र को चिन राज्य में सम्मिलित किया। उन्होंने शियोंगनु काबिले से बीजिंग के पश्चिम की भूमि प्राप्त कि। पर इसके उत्तर में शियोंगनु काबिले ने मोदू चानयू के नेतृत्व में एक संघ बनाया चिन राज्य से लड़ने के लिए। चिन शी हुआंग ने अपने मंत्रीली सी के साथ मिलकर चीन के आर्थिक और राजनैतिक स्थिति सुधारने और उसके मानकीकरण के हेतु कई नियम बनाये जिस कारण कई ग्रंथो को जलाया गया और विद्वानों को जिन्दा दफनाया गया। उसने अपनी जनता के लिए विशाल राजमार्गो की प्रणाली स्थापित की और अपनी जनता की सुरक्षा के लिए सभी राज्यों की दीवारों को जोड़कर चीन की महान दीवार बनवाई। उसने खुदके लिए एक नगर के आकार की समाधी बनवाई और उसकी रक्षा के लिए टेराकोटा सेना खड़ी की। अपने अमृत की खोज के निरर्थक प्रयास के बाद २१० ईसापूर्व में उसकी मृत्यु हो गयी, पारे के अत्याधिक सेवन के कारण। श्रेणी:चीन के सम्राट.

नई!!: टेराकोटा और चिन शी हुआंग · और देखें »

टेराकोटा सेना

टेराकोटा सैनिक टेराकोटा सेना या टेराकोटा योद्धा एवं अश्व टेराकोटा की मूर्तियाँ हैं जो चीन के प्रथम सम्राट किन शी हुआंग की सेना का निरूपण करतीं हैं। ये मूर्तियाँ २१०-२०९ ईसा पूर्व सम्राट के शव के साथ दफन की गयीं थीं। ये मूर्तियाँ, १९७४ में जल आपूर्ति सम्बन्धी निर्माण कार्य करते समय स्थानीय किसानों को प्राप्त हुइं थीं। इसमें ८ हजार से अधिक मूर्तियाँ सैनिक तथा अश्व वास्तिक आकार में हैं। १९८७ से यूनेस्को द्वारा विश्व विरासत सूची में सम्मिलित की गयीं हैं। .

नई!!: टेराकोटा और टेराकोटा सेना · और देखें »

मृत्तिकाशिल्प

चीनी पोर्सलीन का पात्र (किंग वंश, १८वीं शती) खपरैल मेक्सिको से प्राप्त योद्धा की मृतिकाशिल्प (तीसरी शती ईसापूर्व से चौथी शती ई के बीच) मृत्तिकाशिल्प 'सिरैमिक्स' (ceramics) का हिन्दी पर्याय है। ग्रीक भाषा के 'कैरेमिक' का अर्थ है - 'कुंभकार का शिल्प'। अमरीका में मृद भांड, दुर्गलनीय पदार्थ, कांच, सीमेंट, एनैमल तथा चूना उद्योग मृत्तिकाशिल्प के अंतर्गत हैं। गढ़ने तथा सुखाने के बाद अग्नि द्वारा प्रबलित मिट्टी या अन्य सुधट्य पदार्थ की निर्मिति को यूरोप में 'मृत्तिका शिल्प उत्पादन' कहते हैं। मृत्पदार्थो के निर्माण, उनके तकनीकी लक्षण तथा निर्माण में प्रयुक्त कच्चे माल से संबंधित उद्योग को हम मृत्तिकाशिल्प या सिरैमिक्स कहते हैं। मिट्टी के उत्पाद अनेक क्षेत्रों में, जैसे भवन निर्माण तथा सजावट, प्रयोगशाला, अस्पताल, विद्युत उत्पादन और वितरण, जलनिकास मलनिर्यास, पाकशाला, ऑटोमोबाइल तथा वायुयान आदि में काम आते हैं। .

नई!!: टेराकोटा और मृत्तिकाशिल्प · और देखें »

रंगों की सूची २

यह लेख केवल रंगों की सूची लेख की सूची को अँग्रेजी़ वर्णक्रम में रखने हेतु बना है। इस हेतु इसे ना तो बदलें, ना ही हटाएं,। आवश्यकता हो तो उस पृष्ठ के संवाद पर जाकर चर्चा करें (कृपया)। | .

नई!!: टेराकोटा और रंगों की सूची २ · और देखें »

घृत कुमारी

घृत कुमारी या अलो वेरा/एलोवेरा, जिसे क्वारगंदल, या ग्वारपाठा के नाम से भी जाना जाता है, एक औषधीय पौधे के रूप में विख्यात है। इसकी उत्पत्ति संभवतः उत्तरी अफ्रीका में हुई है। यह प्रजाति विश्व के अन्य स्थानों पर स्वाभाविक रूप से नहीं पायी जाती पर इसके निकट संबंधी अलो उत्तरी अफ्रीका में पाये जाते हैं। इसे सभी सभ्यताओं ने एक औषधीय पौधे के रूप में मान्यता दी है और इस प्रजाति के पौधों का इस्तेमाल पहली शताब्दी ईसवी से औषधि के रूप में किया जा रहा है। इसका उल्लेख आयुर्वेद के प्राचीन ग्रंथों में मिलता है। इसके अतिरिक्त इसका उल्लेख नए करार (न्यू टेस्टामेंट) में किया है लेकिन, यह स्पष्ट नहीं है कि बाइबल में वर्णित अलो और अलो वेरा में कोई संबंध है। घृत कुमारी के अर्क का प्रयोग बड़े स्तर पर सौंदर्य प्रसाधन और वैकल्पिक औषधि उद्योग जैसे चिरयौवनकारी (त्वचा को युवा रखने वाली क्रीम), आरोग्यी या सुखदायक के रूप में प्रयोग किया जाता है, लेकिन घृत कुमारी के औषधीय प्रयोजनों के प्रभावों की पुष्टि के लिये बहुत कम ही वैज्ञानिक साक्ष्य मौजूद है और अक्सर एक अध्ययन दूसरे अध्ययन की काट करता प्रतीत होता है। इस सबके बावजूद, कुछ प्रारंभिक सबूत है कि घृत कुमारी मधुमेह के इलाज में काफी उपयोगी हो सकता है साथ ही यह मानव रक्त में लिपिड का स्तर काफी घटा देता है। माना जाता है ये सकारात्मक प्रभाव इसमे उपस्थिति मन्नास, एंथ्राक्युईनोनेज़ और लिक्टिन जैसे यौगिकों के कारण होता है। इसके अलावा मानव कल्याण संस्थान के निदेशक और सेवानिवृत्त चिकित्सा अधिकारी डॉ॰गंगासिंह चौहान ने काजरी के रिटायर्ड वैज्ञानिक डॉ॰ए पी जैन के सहयोग से एलोविरा और मशरूम के कैप्सूल तैयार किए हैं, जो एड्स रोगियों के लिए बहुत लाभदायक हैं। यह रक्त शुद्धि भी करता है। .

नई!!: टेराकोटा और घृत कुमारी · और देखें »

विष्णुपुर (पश्चिम बंगाल)

विष्णुपुर भारत के पश्चिम बंगाल प्रदेश का एक एक प्रसिद्ध शहर है। कभी मल्ल राजाओं की राजधानी रहा बांकुड़ा (पश्चिम बंगाल) का विष्णुपुर शहर टेराकोटा के मंदिरों, बालूचरी साड़ियों व पीतल की सजावटी वस्तुओं के अलावा हर साल दिसंबर के आखिरी सप्ताह में लगने वाले मेले के लिए भी मशहूर है। यह मेला कला व संस्कृति का अनोखा संगम है। यहां दूर-दूर से अपना हुनर दिखाने कलाकार आते हैं तो उनकी कला के पारखी पर्यटक भी आते हैं। साल के आखिरी सप्ताह के दौरान पूरा शहर उत्सव के रंगों में रंग जाता है। मल्ल राजाओं के नाम पर इसे 'मल्लभूमि' भी कहा जाता था। यहां लगभग एक हजार वर्षों तक इन राजाओं का शासन रहा। उस दौरान विष्णुपुर में टेराकोटा व हस्तकला को तो बढ़ावा मिला ही, भारतीय शास्त्रीय संगीत का विष्णुपुर घराना भी काफी फला-फूला। वैष्णव धर्म के अनुयायी इन मल्ल राजाओं ने 17वीं व 18वीं सदी में जो मशहूर टेराकोटा मंदिर बनवाए थे, वे आज भी शान से सिर उठाए खड़े हैं। यहां के मंदिर बंगाल की वास्तुकला की जीती-जागती मिसाल हैं। पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता से कोई दो सौ किमी दूर बसा यह शहर राज्य के प्रमुख पर्यटनस्थलों में शामिल है। खासकर मेले के दौरान तो यहां काफी भीड़ जुटती है। मल्ल राजा वीर हंबीर और उनके उत्तराधिकारियों- राजा रघुनाथ सिंघा व वीर सिंघा ने विष्णुपुर को तत्कालीन बंगाल का प्रमुख सांस्कृतिक केंद्र बनाने में अहम भूमिका निभाई थी। शहर के ज्यादातर मंदिर भी उसी दौरान बनवाए गए। यहां स्थित रासमंच पिरामिड की शक्ल में ईंटों से बना सबसे पुराना मंदिर है। 16वीं सदी में राजा वीर हंबीरा ने इसका निर्माण कराया था। उस समय रास उत्सव के दौरान पूरे शहर की मूर्तियां इसी मंदिर में लाकर रख दी जाती थीं और दूर-दूर से लोग इनको देखने के लिए उमड़ पड़ते थे। इस मंदिर में टेराकोटा की सजावट की गई है जो आज भी पर्यटकों को लुभाती है। इसकी दीवारों पर रामायण, महाभारत व पुराणों के श्लोक खुदाई के जरिए लिखे गए हैं। इसी तरह 17वीं सदी में राजा रघुनाथ सिंघा के बनवाए जोरबंगला मंदिर में भी टेराकोटा की खुदाई की गई है। शहर में इस तरह के इतने मंदिर हैं कि इसे मंदिरों का शहर भी कहा जा सकता है। टेराकोटा विष्णुपुर की पहचान है। यहां इससे बने बर्तनों के अलावा सजावट की चीजें भी मिलती हैं। मेले में तो एक सिरे से यही दुकानें नजर आती हैं। इसके अलावा पीतल के बने सामान भी यहां खूब बनते व बिकते हैं। इन चीजों के अलावा यहां बनी बालूचरी साड़ियां देश ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया में मशहूर हैं। इन साड़ियों पर महाभारत व रामायण के दृश्यों के अलावा कई अन्य दृश्य कढ़ाई के जरिए उकेरे जाते हैं। बालूचरी साड़ियां किसी परिचय की मोहताज नहीं हैं। देश ही नहीं बल्कि विदेशों में भी इन साड़ियों ने अपनी अलग पहचान कायम की है। .

नई!!: टेराकोटा और विष्णुपुर (पश्चिम बंगाल) · और देखें »

खपरैल

खपरैल से ढकी हुई घर की छत किसी मिट्टी, पत्थर, धातु, काच आदि कठोर पदार्थ से बने टुकड़े को खपरे या खपरैल (टाइल) कहते हैं। ग्रामीण भारत में घरों पर छाया का मुख्य साधन है, उपयोग प्रायः छत, फर्श, दीवार आदि ढकने में होता है। .

नई!!: टेराकोटा और खपरैल · और देखें »

आंद्रिया सांसोविनो

''क्राइस्ट'', वोल्तेरा के सां गिओवानि बैप्टिस्ट्री में आंद्रिया कोंतुच्ची देल मोंते सांसोविनो (Andrea di Niccolò di Menco di Muccio; १४६७ - १५२९) इटली का मूर्तिकार और भवन शिल्पी था। अरेज्जों के समीप मोंठे सांसोविनों (Monte San Savino) में वह पैदा हुआ, इसलिए उसका यही नाम प्रसिद्ध हो गया। वह कलागुरु पोलाइउला एंटोनियो का शिष्य था। सुप्रसिद्ध समकालीन इटालियन मूर्तिकार और भवनशिल्पी जोकोपॉसांसोविनो इसी का शिष्य था। पंद्रहवीं शताब्दी की फ्लोरेंस शैली पर सर्वप्रथम उसने टेराकोटा तथा संगमरमर पर मोंटे सांसोविनो और फ्लोरेंस के गिरजाघरों में अनेक धार्मिक और प्राचीन आख्यानों तथा बाइबिल के कथा-प्रसंगों का चित्रण किया। 'वर्जिन का राज्यारोहण', 'पियता', और 'अंतिम भोजन' जैसे चित्रांकनों के अतिरिक्त उसने अनेक प्रस्तर मूर्तियों का भी निर्माण किया। १४४० ई. में सम्राट जान द्वितीय द्वारा उसे पुर्तगाल आने का आमंत्रण मिला। कोयंब्रा के विशाल चर्च में अब भी उसकी बनाई कुछ मूर्तियाँ मिलती हैं। इन प्रारंभिक चित्रांकनों और मूर्तिशिल्प में दोनातेल्लो का विशेष प्रभाव द्रष्टव्य है, किंतु फ्लोरेंटाइन बैपटिस्ट्री के उत्तरी द्वार पर सेंट जॉन और ईसा की कतिपय प्रतिमाओं में रुढ़िवादी प्राचीन पद्धति भी अपनाई गई है। एक वर्ष तक वह वोल्टेरा में संगमरमर पर कार्य करता रहा और जेनोआ चर्च में वर्जिल और जॉन दि बैप्टिस्ट की मूर्तियों का निर्माण किया। उसने कुछ गिरजाघरों में समाधियाँ ओर स्मारक भी बनाए जिनमें एस मेरिया हेल पोपोलो चर्च की समाधि उसकी सर्वाधिक प्रसिद्ध कृति है। १५१२ ई. में सेंट एनी के साथ मेडोना और बालक क्राइस्ट की ग्रूप मूर्तियाँ उसने अंकित कीं। १५१३ से १५२८ तक लोरेटो में रहा जहाँ सांताकासा के बहिर्भाग और कक्ष स्तंभों पर उभरा हुआ चित्रांकन और प्रस्तर प्रतिमाएँ गढ़ीं। अनेक सहायकों से उसे मदद मिली, फिर भी उसकी अपनी कार्य प्रणाली और कलाटेक्नीक निराली है। श्रेणी:मूर्तिकार श्रेणी:भवनशिल्पी.

नई!!: टेराकोटा और आंद्रिया सांसोविनो · और देखें »

यहां पुनर्निर्देश करता है:

टैराकोटा

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »