लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
मुक्त
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

टिक टिक टिक

सूची टिक टिक टिक

टिक टिक टिक एक भारतीय तमिल भाषा विज्ञान कथा अंतरिक्ष थ्रिलर फिल्म है, जिसका निर्देशन शक्ति सुंदर राजन ने लिखित और निर्देशित किया है। फिल्म को भारत की पहली अंतरिक्ष फिल्म के रूप में बढ़ावा दिया गया है। इस फिल्म में जयम रवि, आरोन अजीज और निवेता पेथुराज प्रमुख भूमिका निभाते हैं। यह दूसरा मौका है जब जयम रवि और सुंदर राजन की जोड़ी लौटी है। इससे पहले दोनों कॉलीवुड की जॉम्बी फिल्म में नजर आए थे। इस निर्माण ने अक्टूबर 2016 में उत्पादन शुरू किया। टीज़र 15 अगस्त, 2017 को रिलीज़ हुआ। इसका ट्रेलर 24 नवंबर 2017 को जारी किया गया था। यह फिल्म आर्मागेडन (1998 फ़िल्म) से प्रेरित है, जहां क्षुद्रग्रह(ऐस्टरौएड) पृथ्वी को हिट करता है। यह फिल्म 22 जून 2018 को रिलीज हुई। .

4 संबंधों: चंदा मामा दूर के, पैडमैन, बाहुबली: द बिगनिंग (2015), जयम रवि

चंदा मामा दूर के

चंदा मामा दूर के भारतीय हिन्दी सिनेमा की सबसे पहले स्पेस फ़िल्म है। इस फ़िल्म को डायरेक्ट संजय पूरण सिंह चौहान कर रहे हैं निर्माता विकी रजानी हैं। चंदा मामा दूर के में सुशांत सिंह राजपूत अंतरिक्ष यात्री बने हैं। इस फिल्म में माधवन पायलट की भूमिका निभाते हुए नज़र आएंगे। सुशांत ने निर्वात, अपकेंद्रन, गुरुत्वहीनता, चांद पर चलना और आईएसएस (अन्तर्राष्ट्रीय अन्तरिक्ष स्टेशन) परिचालन और भी काफी चीजों का अनुभव किया। उन्होंने अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा का दौरा अंतरिक्ष अभियान और शून्य गुरुत्वाकर्षण का अनुभव लेने के लिए किया है। चंदा मामा दूर के हॉलीवुड फिल्म 2001: ए स्पेस ओडिसी से प्रेरित है। .

नई!!: टिक टिक टिक और चंदा मामा दूर के · और देखें »

पैडमैन

पैडमैन 9 फरवरी 2018 को रिलीज हुई भारतीय हिंदी जीवनी कॉमेडी-ड्रामा फिल्म है जिसमें मुख्य भूमिकाओं में अक्षय कुमार, सोनम कपूर औरराधिका आप्टे हैं। अमिताभ बच्चन विशेष भूमिका निभाएंगे। यह फिल्म अरुणाचलम मुरुगनथम की वास्तविक जीवन की कहानी से प्रेरित है, जिन्होंने कम लागत वाले सैनिटरी पैड बनाने की मशीन का आविष्कार किया था। मुरुगनानथम ने एक ऐसी मशीन का निर्माण किया था जो सैनिटरी नैपकिन्स सस्ते दाम में उत्पादित करती थी। उनको इस आविष्कार के लिए पदम श्री से भी नवाजा गया था। ट्विंकल खन्ना भी इस फिल्म को प्रोडूस और निर्देशित कर रही है। ट्विंकल खन्ना की दूसरी किताब ‘डा लेजेंड ऑफ़ लक्ष्मी प्रसाद’ का आखिरी अध्याय इसी फिल्म से जुड़ा हुआ है। .

नई!!: टिक टिक टिक और पैडमैन · और देखें »

बाहुबली: द बिगनिंग (2015)

बाहुबली तेलुगू और तमिल भाषाओं में बनी एक भारतीय फ़िल्म है। यह हिन्दी, मलयालम व कुछ विदेशी भाषाओं में भी बनी है तथा इसे 10 जुलाई 2015 को सिनेमाघरों में दिखाया गया। इसे एस॰एस॰ राजामौली ने निर्देशित किया है। प्रभास, राणा डग्गुबती, अनुष्का शेट्टी और तमन्ना ने मुख्य किरदार निभाए हैं। इसमे रम्या कृष्णन, सत्यराज, नासर, आदिवि सेश, तनिकेल्ल भरनी और सुदीप ने भी कार्य किया है। फ़िल्म की कुछ खास बातों में से एक रही इस फिल्म में चित्रित कालकेय कबीले द्वारा बोली जाने वाली किलिकिलि नामक एक कृत्रिम भाषा जिसका निर्माण मधन कर्की ने लगभग 750 शब्दों और 40 व्याकरण के नियमों द्वारा किया। भारतीय फ़िल्म के इतिहास में यह पहली बार हुआ है, जब किसी फ़िल्म के लिए एक नई भाषा का निर्माण किया गया हो। .

नई!!: टिक टिक टिक और बाहुबली: द बिगनिंग (2015) · और देखें »

जयम रवि

रवि मोहन (जन्म 10 सितम्बर 1980), अपने मंच नाम जयम रवि द्वारा जाने जाते हैं, भारतीय फिल्म अभिनेता है जो तमिल फिल्म उद्योग में काम करते हैं। रवि ने अपने बड़े भाई मोहन राजा द्वारा निर्देशित रोमांटिक नाट्य फिल्म जयम (2003) में सधा के साथ अभिनेता के रूप में अपनी शुरुआत की। फिल्म की सफलता ने उनके नाम में "जयम" जोड़ा। उनकी कुछ सफल फिल्में हैं:- दीपावली (2007) संतोष सुब्रमण्यम (2008), धाम धूम (2008) पेरणमाई (2009), थानी ओरुवन (2015) और टिक टिक टिक (2018)। .

नई!!: टिक टिक टिक और जयम रवि · और देखें »

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »