लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
मुक्त
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

झेजियांग

सूची झेजियांग

झेजिआंग (浙江, Zhejiang) जनवादी गणराज्य चीन के पूर्वी तट पर स्थित एक प्रांत है। इस प्रान्त की राजधानी हांगझोऊ है। 'झेजिआंग' का मतलब 'टेढ़ी नदी' होता है, जो चिआनतांग नदी का पुराना नाम था। चीनी भावचित्रों में इस प्रान्त के नाम को संक्षिप्त रूप से '浙' ('झे') लिखा जाता है। झेजिआंग चीन के सबसे समृद्ध प्रान्तों में से एक है और ऐतिहासिक रूप से हांगझोऊ चीन की राजधानी भी रहा है।, Simon Holledge, Lynn Pan, Passport Books, 1987, Random House Digital, Inc., 2007, ISBN 9781400017317 .

13 संबंधों: चू राज्य (प्राचीन चीन), चीन के प्रशासनिक प्रभाग, ताइहू झील, निंग्बो, नॉटिंघम, पूर्वी चीन, मीन भाषाएँ, रतन नवल टाटा, शी जिनपिंग, हांगझोऊ, वू चीनी भाषाएँ, अनहुइ, १ई+११ मी॰²

चू राज्य (प्राचीन चीन)

चू (Chu) राज्य झगड़ते राज्यों के काल के सात मुख्य राज्यों में से एक था (हरे रंग में) चू राज्य (चीनी भाषा: 楚國, चू गुओ; अंग्रेज़ी: Chu) प्राचीन चीन के झोऊ राजवंश के दौरान एक रियासत थी। यह लगभग १०३० ईसापूर्व से २२३ ईसापूर्व तक चला। इस राज्य का नाम पहले जिंग (荆, Jing) था, फिर जिंगचू (荆楚, Jingchu) हुआ और अंत में केवल चू नाम रहा। अपने चरम पर इस राज्य में एक विशाल क्षेत्रफल शामिल था, जिसमें आधुनिक हूबेई और हूनान प्रान्त के पूर्ण इलाक़े और चोंगचिंग, गुइझोऊ, हेनान, जिआंगशी, जिआंगसू, झेजियांग और शंघाई के भी भाग शामिल थे। इसकी राजधानी पहले दानयांग (丹阳, Danyang) था लेकिन फिर यिंग (郢, Ying) बन गया। २२५ ईपू में झगड़ते राज्यों के काल के आख़िरी सालों में पड़ोसी चिन राज्य ने उसपर क़ब्ज़ा कर लिया। यही बड़ा राज्य आगे चलकर चिन राजवंश का आधार बन गया जिसने पूरे चीन को अपने राज्य में संगठित किया।, Zhengyuan Fu, Cambridge University Press, 1993, ISBN 978-0-521-44228-2 .

नई!!: झेजियांग और चू राज्य (प्राचीन चीन) · और देखें »

चीन के प्रशासनिक प्रभाग

चीन के कुल ३३ प्रशासनिक विभाग हैं और इसके अतिरिक्त यह ताइवान (चीनी गणराज्य) को अपना एक प्रान्त मानता है, पर इसपर उसका नियन्त्रण नहीं है। ताइवान को छोड़ दिया जाय तो चीन के कुल २२ प्रान्त, ५ स्वायत्त क्षेत्र, ४ नगरपालिका तथा २ विशेष प्रशासनिक प्रदेश हैं। इनका विवरण नीचे दिया गया है -.

नई!!: झेजियांग और चीन के प्रशासनिक प्रभाग · और देखें »

ताइहू झील

ताइहू झील या ताई झील (太湖; Taihu Lake ("ग्रेट झील")) वूशी, चीन के यांग्त्ज़ी डेल्टा मैदान में स्थित एक बड़ी ताजे पानी की झील हैं। झील जिआंगसू से जुड़ा हैं, और इसका दक्षिणी तट झेजियांग की सीमा बनाता हैं। 2,250 वर्ग किलोमीटर (896 वर्ग मील) के क्षेत्र और 2 मीटर की औसत गहराई (6.6 फीट) के साथ, यह चीन में पोयांग और दोंगतिंग के बाद तीसरी सबसे बड़ी ताजे पानी की झील हैं। झील में 90 द्वीप हैं, जो कुछ वर्ग मीटर से लेकर कई वर्ग किलोमीटर तक के आकार के हैं। ताइहू झील, प्रसिद्ध ग्रैंड कैनाल से जुड़ा हुआ हैं, और सूझोऊ क्रीक सहित कई नदियों का उत्पत्ति स्थल हैं। हाल के वर्षों में, आसपास के क्षेत्र में तेजी से औद्योगिक विकास के कारण ताई झील प्रदूषण से ग्रस्त हैं। .

नई!!: झेजियांग और ताइहू झील · और देखें »

निंग्बो

निंग्बो या निंगबो (चीनि:宁波市; अंग्रेजी: Ningbo), चीन का एक उप-प्रांतीय शहर है। .

नई!!: झेजियांग और निंग्बो · और देखें »

नॉटिंघम

नॉटिंघम, यूनाइटेड किंगडम के इस्ट मिडलैंड्स क्षेत्र में स्थित एक शहर और एकात्मक प्राधिकरण इलाका है। यह नॉटिंघमशायर के सेरेमोनियल काउंटी में स्थित है और आठ सदस्यों के इंग्लिश कोर सिटीज ग्रुप का एक सदस्य है। हालांकि ऐतिहासिक दृष्टि से नॉटिंघम शहर की सीमा काफी कम है जो अपेक्षाकृत 288,700 की कम जनसंख्या है, व्यापक नॉटिंघम शहरी क्षेत्र की आबादी 667,000 है और यह यूनाइटेड किंगडम शहरी क्षेत्र का सातवां सबसे बड़ा क्षेत्र है और लिवरपूल और शेफील्ड के बीच में इसकी रैंकिंग की जाती है। यथा 2004 यूरोस्टेट के लार्जर अर्बन ज़ोन ने इस क्षेत्र की आबादी 825,600 सूचीबद्ध की.

नई!!: झेजियांग और नॉटिंघम · और देखें »

पूर्वी चीन

पूर्वी चीन (सरलीकृत चीनी: 华东; पारम्परिक चीनी: 華東) एक भौगोलिक भाग है और मोटे-तौर पर परिभाषित सांस्कृतिक क्षेत्र है जो चीन के पूर्वी तटीय क्षेत्र को अच्छादित करता है। .

नई!!: झेजियांग और पूर्वी चीन · और देखें »

मीन भाषाएँ

चीन में मीन भाषाएँ बोलने वाले इलाक़े मीन भाषाएँ (闽语, Min Chinese) लगभग ६ से १० करोड़ लोगों द्वारा बोले जाने वाला चीनी भाषाओँ का एक समूह है। यह चीन के दक्षिण-पूर्वी फ़ूज्यान प्रान्त में बोली जाती हैं। इस क्षेत्र से बहुत से लोग जाकर गुआंगदोंग, हाइनान, झेजियांग और जिआंगसु प्रान्तों में और ताइवान में जाकर बस गए हैं, इसलिए यह भाषाएँ वहाँ भी बोली जाती हैं। फ़ूज्यान प्रान्त में मीन दोंग (यानि पूर्वी मीन) मानक मीन भाषा मानी जाती है जबकि उसके बाहर हौक्क्येन (Hokkien) सबसे प्रचलित मीन भाषा है। मीन भाषाएँ बाक़ी चीनी भाषाओँ से लगभग दो हज़ार सालों से अलग होकर विकसित हुई हैं।, Peter Austin, University of California Press, 2008, ISBN 978-0-520-25560-9,...

नई!!: झेजियांग और मीन भाषाएँ · और देखें »

रतन नवल टाटा

रतन नवल टाटा (28 दिसंबर 1937, को मुम्बई, में जन्मे) टाटा समुह के वर्तमान अध्यक्ष, जो भारत की सबसे बड़ी व्यापारिक समूह है, जिसकी स्थापना जमशेदजी टाटा ने की और उनके परिवार की पीढियों ने इसका विस्तार किया और इसे दृढ़ बनाया। 1971 में रतन टाटा को राष्ट्रीय रेडियो और इलेक्ट्रॉनिक्स कंपनी लिमिटेड (नेल्को) का डाईरेक्टर-इन-चार्ज नियुक्त किया गया, एक कंपनी जो कि सख्त वित्तीय कठिनाई की स्थिति में थी। रतन ने सुझाव दिया कि कम्पनी को उपभोक्ता इलेक्ट्रॉनिक्स के बजाय उच्च-प्रौद्योगिकी उत्पादों के विकास में निवेश करना चाहिए जेआरडी नेल्को के ऐतिहासिक वित्तीय प्रदर्शन की वजह से अनिच्छुक थे, क्यों कि इसने पहले कभी नियमित रूप से लाभांश का भुगतान नहीं किया था। इसके अलावा, जब रतन ने कार्य भार संभाला, उपभोक्ता इलेक्ट्रॉनिक्स नेल्को की बाज़ार में हिस्सेदारी २% थी और घाटा बिक्री का ४०% था। फिर भी, जेआरडी ने रतन के सुझाव का अनुसरण किया। 1972 से 1975 तक, अंततः नेल्को ने अपनी बाज़ार में हिस्सेदारी २०% तक बढ़ा ली और अपना घाटा भी पूरा कर लिया। लेकिन 1975 में, भारत की प्रधानमंत्री इन्दिरा गांधी ने आपात स्थिति घोषित कर दी, जिसकी वजह से आर्थिक मंदी आ गई। इसके बाद 1977 में यूनियन की समस्यायें हुईं, इसलिए मांग के बढ़ जाने पर भी उत्पादन में सुधार नहीं हो पाया। अंततः, टाटा ने यूनियन की हड़ताल का सामना किया, सात माह के लिए तालाबंदी (lockout) कर दी गई। रतन ने हमेशा नेल्को की मौलिक दृढ़ता में विश्वास रखा, लेकिन उद्यम आगे और न रह सका। 1977 में रतन को Empress Mills सोंपा गया, यह टाटा नियंत्रित कपड़ा मिल थी। जब उन्होंने कम्पनी का कार्य भार संभाला, यह टाटा समुह की बीमार इकाइयों में से एक थी। रतन ने इसे संभाला और यहाँ तक की एक लाभांश की घोषणा कर दी। चूँकि कम श्रम गहन उद्यमों की प्रतियोगिता ने इम्प्रेस जैसी कई उन कंपनियों को अलाभकारी बना दिया, जिनकी श्रमिक संख्या बहुत ज्यादा थी और जिन्होंने आधुनिकीकरण पर बहुत कम खर्च किया था रतन के आग्रह पर, कुछ निवेश किया गया, लेकिन यह पर्याप्त नहीं था। चूंकि मोटे और मध्यम सूती कपड़े के लिए बाजार प्रतिकूल था (जो कि एम्प्रेस का कुल उत्पादन था), एम्प्रेस को भारी नुकसान होने लगा। बॉम्बे हाउस, टाटा मुख्यालय, अन्य ग्रुप कंपनिओं से फंड को हटाकर ऐसे उपक्रम में लगाने का इच्छुक नहीं था, जिसे लंबे समय तक देखभाल की आवश्यकता हो। इसलिए, कुछ टाटा निर्देशकों, मुख्यतः नानी पालखीवाला (Nani Palkhivala) ने ये फैसला लिया कि टाटा को मिल समाप्त कर देनी चाहिए, जिसे अंत में 1986 में बंद कर दिया गया। रतन इस फैसले से बेहद निराश थे और बाद में हिन्दुस्तान टाईम्स के साथ एक साक्षात्कार में उन्होंने दावा किया कि एम्प्रेस को मिल जारी रखने के लिए सिर्फ़ ५० लाख रुपये की जरुरत थी। वर्ष 1981 में, रतन टाटा इंडस्ट्री््ज और समूह की अन्य होल्डिंग कंपनियों के अध्यक्ष बनाए गए, जहाँ वे समूह के कार्यनीतिक विचार समूह को रूपांतरित करने के लिए उत्तरदायी तथा उच्च प्रौद्योगिकी व्यापारों में नए उद्यमों के प्रवर्तक थे। 1991 में उन्होंने जेआरडी से ग्रुप चेयर मेन का कार्य भार संभाला.

नई!!: झेजियांग और रतन नवल टाटा · और देखें »

शी जिनपिंग

ऒ शी जिनपिंग (习近平, Xi Jinping, जन्म 15 जून 1953) जनवादी गणतंत्र चीन के सर्वोच्च नेता हैं जो चीन के उपराष्ट्रपति, चीनी साम्यवादी पार्टी के महासचिव, केन्द्रीय सैनिक समिति के अध्यक्ष और केन्द्रीय पार्टी विद्यालय के अध्यक्ष हैं। उन्हें 15 नवम्बर 2012 में चीनी साम्यवादी (कोम्युनिस्ट) पार्टी का महासचिव घोषित किया गया।, Lindsey Hilsum, 15 नवम्बर 2012, PBS Newshour,...

नई!!: झेजियांग और शी जिनपिंग · और देखें »

हांगझोऊ

हांगझोउ के कुछ नज़ारे हांगझोऊ (杭州, Hangzhou) जनवादी गणराज्य चीन के पूर्वी भाग में स्थित झेजियांग प्रांत की राजधानी और सबसे बड़ा शहर है। यह चीन की प्रशासन प्रणाली के अनुसार एक उपप्रांतीय शहर (प्रीफ़ेक्चर, दिजी) का दर्जा रखता है। सन् २०१० की जनगणना में इसकी आबादी ८७,००,४०० अनुमानित की गई थी। सन् २००३ की जनगणना में हांगझोऊ नगर पालिका क्षेत्र में ४२.२७ लाख लोग रहते थे जिनमें से १९.१ लाख केन्द्रीय हांगझोऊ के छह शहरी ज़िलों में निवास कर रहे थे। हांगझोऊ यांग्त्से नदी की डेल्टा (नदीमुख) का एक मुख्य शहर है और शंघाई से १८० किलोमीटर दक्षिण-पश्चिम में हांगझोऊ खाड़ी पर स्थित है। यह पिछले १००० वर्षों से एक महत्वपूर्ण और विकसित नगर रहा है। हांगझोऊ अपनी प्राकृतिक सुन्दरता के लिए जाना जाता है और इसकी पश्चिमी झील एक मशहूर पर्यटक स्थल है।, Simon Foster, Jen Lin-Liu, Sharon Owyang, Sherisse Pham, Beth Reiber, Lee Wing-sze, John Wiley & Sons, 2010, ISBN 978-0-470-52658-3,...

नई!!: झेजियांग और हांगझोऊ · और देखें »

वू चीनी भाषाएँ

चीन के नक़्शे पर वू भाषाएँ बोलने वाले इलाक़े वू चीनी (चीनी: 吴语, अंग्रेज़ी: Wu Chinese) चीन के झेजिआंग प्रान्त, दक्षिणी जिआंगसु प्रान्त और शन्घाई शहर में बोलीं जाने वाली चीनी भाषा की उपभाषाओं का एक गुट है। इन भाषाओँ में प्राचीन चीनी भाषा की कुछ ऐसी चीज़ें अभी भी प्रयोग की जाती हैं जो आधुनिक चीनी की अन्य भाषाओँ में लुप्त हो चुकी हैं। अन्य चीनी भाषाएँ बोलने वालों को वू भाषा मुलायम और बहती हुई प्रतीत होती है। चीनी में एक 'वूनोंगरुआनयु' (吴侬软语, wúnóngruǎnyǔ) शब्द इस्तेमाल किया जाता है, जिसका मतलब है 'वू की नाज़ुक बोली'।, John-Francis Grasso, Everything Books, 2006, ISBN 978-1-59337-723-6,...

नई!!: झेजियांग और वू चीनी भाषाएँ · और देखें »

अनहुइ

अनहुइ (安徽, Anhui) जनवादी गणराज्य चीन का एक प्रांत है। यह पूर्वी चीन में यांग्त्से नदी और हुअई नदी के पार स्थित है। इसकी राजधानी हेफ़ेई शहर है। ऐतिहासिक रूप से यहाँ एक 'वान' (皖, Wan) नामक राज्य हुआ करता था। इस प्रान्त का उत्तरी हिस्सा उत्तरी चीनी मैदान का भाग है जबकि मध्य-उत्तरी हिस्सा हुअई हे नदी के जलसम्भर में आता है। दक्षिण में दाबिए पर्वतों की मौजूदगी से इलाक़ा बहुत पहाड़ी है। प्रान्त के उत्तरी और दक्षिणी हिस्सों में मौसम और अर्थव्यवस्था में बहुत अंतर है। उत्तर में गेंहू और शकरकंदी उगाई जाती है जबकि दक्षिण में चावल। अपने पूर्वी पड़ौसी राज्यों - झेजियांग और जिआंग्सू - के मुक़ाबले में अनहुइ एक पिछड़ा हुआ प्रांत माना जाता है। यहाँ पर बसने वाले अधिकतर लोग हान चीनी जाति के हैं।, Wanshu Zhu, Yaxing.

नई!!: झेजियांग और अनहुइ · और देखें »

१ई+११ मी॰²

क्यूबा का क्षेत्रफल लगभग १,००,००० कि.मी२ है। विभिन्न भौगोलिक क्षेत्रों के परिमाण के क्रम समझने हेतु यहां १,००,००० वर्ग कि.मी से १०,००,००० वर्ग कि.मी के क्षेत्र दिये गए हैं।.

नई!!: झेजियांग और १ई+११ मी॰² · और देखें »

यहां पुनर्निर्देश करता है:

झेज़ियांग, झेजियांग प्रान्त, झेजिआंग प्रान्त, झोज्यांग, छज्यांग

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »