लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
डाउनलोड
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

झमक घिमिरे

सूची झमक घिमिरे

झमक कुमारी घिमिरे (जन्म सन् १९८०, कचिडे, धनकुटा, नेपाल) प्रतिभावान् नेपाली महिला स्रष्टा हैं। प्रतिमष्तिस्क रोग द्वारा पीडित घिमिरे, इस रोग से पीडित विश्व की १० वीं प्रतिभावान् साहित्यकार हैं। उनके हाथ-पैर जन्म से ही नहीं चलते इसलिए वे न तो खड़ी हो सकतीं हैं, न चल सकतीं हैं और न बोल सकतीं हैं। परंतु वे सुन और समझ सकती हैं।मेरो सिन्धु: (जून २०११) पैर की केवल तीन उँगलियाँ चलतीं हैं और तीन उंगलियों के सहारे उन्होंने दर्जनौं पुस्तकें लिखीं हैं। औपचारिक शिक्षा पाने में असमर्थ घिमिरे ने घर में भाई-बहनों को लिख-पढ़ते देख-सुनकर अपनी क्षमता का विकास किया। उनकी साहित्य लेखन रुची नौ साल की उम्र से ही शुरु हुई। कान्तिपुर दैनिक और ब्लास्ट टाइम्स पत्रिका में उनके नियमित स्तम्भ भी छपते हैं। झमक को प्रबल गोरखा दक्षिण बाहु चौथी लगायत दर्जनों पुरस्कार एवं सम्मान प्राप्त हुए हैं। .

1 संबंध: मदन पुरस्कार

मदन पुरस्कार

मदन पुरस्कार, नेपाल का प्रतिष्ठित साहित्यिक पुरस्कार है। यह पुरस्कार मदन पुरस्कार गुथी द्वारा प्रदान किया जाता है। वर्तमान वर्ष में प्रकाशित नेपाली भाषा के उत्कृष्ट ग्रन्थ को यह पुरस्कार प्रदान किया जाता है। यह पुरस्कार नेपाल का सबसे सम्मानित साहित्य पुरस्कार माना जाता है। इसकी स्थापना २६ सितम्बर १९६५ में की गयी थी। .

नई!!: झमक घिमिरे और मदन पुरस्कार · और देखें »

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »