लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
मुक्त
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

जोगिन्दर जसवन्त सिंह

सूची जोगिन्दर जसवन्त सिंह

जनरल जोगिन्दर जसवन्त सिंह पीवीएसएम, एवीएसएम, वीएसएम, एडीसी (जन्म: ११ सितम्बर १९४५) भारतीय थल सेना के बाईसवें सेनाध्यक्ष थे। वह ३१ जनवरी २००५ से ३० सितम्बर २००७ तक सेना प्रमुख के रूप में कार्यरत रहे। सिंह को २७ नवंबर २००४ को जनरल एन सी विज की सेवानिवृति के बाद सेनाध्यक्ष नियुक्त किया गया था, और ३१ जनवरी २००५ को सेवानिवृत्त होने तक वह इस पद पर रहे। उनके बाद जनरल दीपक कपूर थल सेना के अगले सेनाध्यक्ष बने। जोगिन्दर जसवन्त सिंह भारतीय सेना का नेतृत्व करने वाले पहले सिख सिपाही हैं, और चण्डीमन्दिर में स्थित पश्चिमी कमान से आने वाले ग्यारहवें सैन्य प्रमुख हैं। सेवानिवृत्ति के बाद वह २७ जनवरी २००८ को अरुणाचल प्रदेश के राज्यपाल बने। .

3 संबंधों: निर्भय शर्मा, बिक्रम सिंह, अरुणाचल प्रदेश के राज्यपालों की सूची

निर्भय शर्मा

निर्भय शर्मा (जन्म: १९४६) भारतीय राज्य अरुणाचल प्रदेश के १५वें राज्यपाल हैं। .

नई!!: जोगिन्दर जसवन्त सिंह और निर्भय शर्मा · और देखें »

बिक्रम सिंह

जनरल बिक्रम सिंह, परम विशिष्ट सेवा पदक, उत्तम युद्ध सेवा पदक, अति विशिष्ट सेवा पदक, सेना पदक, विशिष्ट सेवा पदक, एडीसी भारतीय थलसेना के 25वें अध्यक्ष रह चुके हैं। भारतीय सेना की पूर्वी कमान के अध्यक्ष रहे जनरल बिक्रम सिंह, 31 मई 2012 को जनरल वी के सिंह के सेवानिवृत्त होने के पश्चात् भारतीय थलसेना के अध्यक्ष बने। जनरल जे जे सिंह के बाद इस पद पर आसीन होने वाले वे द्वितीय सिख हैं। वे भारतीय सेना के सेनाध्यक्षों की समिति के अध्यक्ष भी रहे। 31 जुलाई 2014 को वे सेवानिवृत्त हुए तथा उनके स्थान पर जनरल दलबीर सिंह सुहाग भारतीय थलसेना के अध्यक्ष बने। .

नई!!: जोगिन्दर जसवन्त सिंह और बिक्रम सिंह · और देखें »

अरुणाचल प्रदेश के राज्यपालों की सूची

अरुणाचल प्रदेश का राज्यपाल भारत के अरुणाचल प्रदेश के राज्यपाल को कहते हैं जो राज्य का संज्ञात्मक प्रधान और भारत के राष्ट्रपति का प्रतिनिधि होता है। राज्यपाल की नियुक्ति राष्ट्रपति द्वारा पाँच वर्ष की अवधि के लिए की जाती है। राज्य के वर्तमान राज्यपाल जोगिन्दर जसवन्त सिंह हैं। राज्यपाल का आधिकारिक आवास राजभवन है जो राज्य की राजधानी ईटानगर में स्थित है। .

नई!!: जोगिन्दर जसवन्त सिंह और अरुणाचल प्रदेश के राज्यपालों की सूची · और देखें »

यहां पुनर्निर्देश करता है:

जे जे सिंह

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »