लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
मुक्त
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

जेम्स मैडिसन

सूची जेम्स मैडिसन

जेम्ज़ मैडिसन (James Madison) एक अमेरिकी राजनेता और राजनैतिक दार्शनिक थे जो १८०९-१८१७ काल में अमेरिका के चौथे राष्ट्रपति भी रहे। उन्होंने अमेरिका के संविधान बनवाने में अहम भूमिका अदा की जिस कारण से उन्हें 'अमेरिकी संविधान का पिता' भी कहा जाता है। अमेरिका का प्रसिद्ध अधिकार विधेयक भी उन्होंने ही लिखा और पारित करवाया था।, Paul Finkelman, pp.

7 संबंधों: डेविड ह्यूम, मैडिसन स्क्वायर, राजनीतिक सिद्धांतवादियों की सूची, संयुक्त राज्य के राष्ट्रपतियों की सूची, संयुक्त राज्य अमेरिका के राष्ट्रपिता, संवैधानिक सम्मलेन (संयुक्त राज्य), जॉन जे

डेविड ह्यूम

डेविड ह्यूम (१७११-१७७६) आधुनिक काल के विश्वविख्यात दार्शनिक थे। वे स्काटलैंड (एडिनबरा) के निवासी थे। आपके मुख्य ग्रंथ हैं - 'मानव प्रज्ञा की एक परीक्षा' (An Enquiry Concerning Human Understanding) और 'नैतिक सिद्धांतों की एक परीक्षा' (An Enquiry Concerning the Principles of Morals) ह्यूम का दर्शन अनुभव की पृष्ठभूमि में परमोत्कृष्ट है। आपके अनुसार यह अनुभव (impression) और एकमात्र अनुभव ही है जो वास्तविक है। अनुभव के अतिरिक्त कोई भी ज्ञान सर्वोपरि नहीं है। बुद्धि से किसी भी ज्ञान का आविर्भाव नहीं होता। बुद्धि के सहारे मनुष्य अनुभव से प्राप्त विषयों का मिश्रण (संश्लेषण) एवं विच्छेदन (विश्लेषण) करता है। इस बुद्धि से नए ज्ञान की वृद्धि नहीं होती। .

नई!!: जेम्स मैडिसन और डेविड ह्यूम · और देखें »

मैडिसन स्क्वायर

मैडिसन स्क्वायर पार्क का रात में ऊपर से लिया गया फोटो मैडिसन स्क्वायर (Madison Square) न्यूयॉर्क के २५वें अवेन्यू और २३वीं स्ट्रीट की ब्रॉडवे के द्वारा निर्मित वर्गाकार क्षेत्र है। इसका नामकरण यूएस के चौथे राष्ट्रपति जेम्स मैडिसन के नाम पर किया गया है। इसका मुख्य केन्द्रबिन्दु 6.2 एकड़ का पार्क है जिसका नाम भी 'मैडिसन स्क्वायर पार्क' है। श्रेणी:न्यूयॉर्क.

नई!!: जेम्स मैडिसन और मैडिसन स्क्वायर · और देखें »

राजनीतिक सिद्धांतवादियों की सूची

राजनीतिक सिद्धांतवादी वह होता है जो राजनीतिक सिद्धांत व राजनीतिक दर्शन का निर्माण या मूल्यांकन करने में शामिल होता है। सिद्धांतवादी या तो शिक्षाविद या स्वतंत्र विद्वान हो सकते हैं। .

नई!!: जेम्स मैडिसन और राजनीतिक सिद्धांतवादियों की सूची · और देखें »

संयुक्त राज्य के राष्ट्रपतियों की सूची

संयुक्त राज्य के संविधान के मुताबिक, राष्ट्रपति देश और सरकार दोनों का प्रमुख है। देश की कार्यकारिणी शाखा और संघीय सरकार के मुखिया के रूप में राष्ट्रपति पद प्रभाव और मान्यता द्वारा संयुक्त राज्य अमेरिका में सर्वोच्च राजनीतिक पद है। राष्ट्रपति संयुक्त राज्य अमेरिका के सशस्त्र बलों का प्रमुख भी है। राष्ट्रपति परोक्ष रूप से एक निर्वाचक मंडल द्वारा चार साल के कार्यकाल के लिए चुना जाता है (या प्रतिनिधि सभा द्वारा अगर निर्वाचक मंडल किसी भी व्यक्ति को बहुमत नहीं देता है)। १९५१ में संयुक्त राज्य अमेरिका के संविधान में बाईसवें (22) संशोधन के बाद से कोई भी व्यक्ति दो बार से अधिक राष्ट्रपति निर्वाचित नहीं किया जा सकता है और कोई भी जिसने दो साल से ज़्यादा राष्ट्रपति का कार्यभार संभाला है जब कोई और निर्वाचित हुआ था (हत्या, मृत्यु या पद त्याग के कारण), एक से अधिक बार चुने नहीं जा सकते हैं। अगर कोई अवलंबी राष्ट्रपति कार्यालय के बीच में पद त्याग देता है या उन्हें हटा दिया जाता है या उनकी मृत्यु हो जा जाती है, इस परिस्थिति में उपराष्ट्रपति उनका पद संभाल लेता है। किसी व्यक्ति को राष्ट्रपति बनने के लिये 35 या उससे अधिक वर्ष का होना जरूरी है, न्यूनतम 14 साल वो संयुक्त राज्य अमेरिका में रहे हों और वो "प्राकृतिक रूप से जन्मे" अमेरिका के नागरिक हो। आज तक 43 व्यक्ति राष्ट्रपति पद पर आसीन हुये हैं और 44 कार्यकाल हुये हैं, चूंकि ग्रोवर क्लीवलाण्ड गैरलगातार दो बार राष्ट्रपति बने थे। राष्ट्रपति के रूप में निर्वाचित व्यक्तियों में से चार लोगो की कार्यालय अवधि में मृत्यु हो गयी थी (विलियम हेनरी हैरिसन, ज़ेकरी टेलर, वारेन हार्डिंग, और फ्रेंकलिन रोज़वेल्ट), चार की हत्या कर दी गयी (अब्राहम लिंकन,Martin, Paul, Smithsonian Magazine, April 8, 2010, Retrieved November 15, 2010 जेम्स गार्फील्ड, विलियम मकिन्ली, और जाह्न केनेडी) और एक ने इस्तीफ़ा दे दिया (रिचर्ड निक्सन)। जार्ज वाशिंगटन 1789 में निर्वाचन मंडल के सर्वसम्मत वोट के बाद सबसे पहले राष्ट्रपति बने थे। विलियम हेनरी हैरिसन 1841 में केवल 32 दिन इस पद पर रहे थे, जो किसी भी राष्ट्रपति का सबसे छोटा कार्यकाल है। फ्रेंकलिन रोज़वेल्ट बारह से अधिक वर्षो तक इस पद पर रहे जो सबसे बड़ा कार्यकाल है, पर जल्द ही उनकी अपने चौथे कार्यकाल में मृत्यु हो गयी; वो अकेले राष्ट्रपति है जो इस पद पर दो बार से ज़्यादा चुने गये हैं। जाह्न केनेडी अकेले राष्ट्रपति रहे हैं जिनका धर्म रोमन कैथोलिक था (दूसरे या तो प्रोटेस्टैंट थे या नास्तिक) और निवर्तमान राष्ट्रपति बराक ओबामा, अफ्रीकी मूल के पहले राष्ट्रपति थे, अमेरिका के वर्तमान राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प हैं। इस सूची में अमेरिका की मौजूदा सरकार के राष्ट्रपति के नाम है जो 1789 में अस्तित्व में आयी थी, हालांकि इससे पहले भी संयुक्त राज्य में सरकार रही है। इसके अलावा गृहयुद्ध के दौरान एक और राष्ट्रपति नामक पद था जो अपने अस्तित्व के दौरान केवल एक व्यक्ति के पास रहा। .

नई!!: जेम्स मैडिसन और संयुक्त राज्य के राष्ट्रपतियों की सूची · और देखें »

संयुक्त राज्य अमेरिका के राष्ट्रपिता

स्वतंत्रता घोषणापत्र के प्रारूप (ड्राफ़्ट) की प्रस्तुति सन् 1789 में अमेरिका के संविधान के लिए आयोजित हस्ताक्षर सभा का दृश्य संयुक्त राज्य अमेरिका के राष्ट्रपिता उन राजनैतिक नेताओं और अन्य हस्तियों को कहा जाता है जिन्होंने अमेरिकी क्रान्ति में अमेरिका के स्वतंत्रता घोषणापत्र पर हस्ताक्षर किया हो, अमेरिकी संविधान को तैयार करने में योगदान दिया हो या कोई अन्य अहम भूमिका निभाई हो। अलग-अलग स्रोतों में इन राष्ट्रपिताओं के नाम भी अलग-अलग बताए जाते हैं। अमेरिकी इतिहासकार रिचर्ड मोरिस ने अपनी 1973 में छपी पुस्तक "वह सात जिन्होंने हमारी तकदीरें बनाई: राष्ट्रपिताओं का क्रन्तिकारी रूप" में सात व्यक्तियों के छोटे से समूह को अमेरिका के असली राष्ट्रपिताओं का दर्जा दिया है -.

नई!!: जेम्स मैडिसन और संयुक्त राज्य अमेरिका के राष्ट्रपिता · और देखें »

संवैधानिक सम्मलेन (संयुक्त राज्य)

संवैधानिक सम्मलेन (जिसे फिलाडेल्फिया सम्मलेन, संघीय सम्मलेन, या फिलाडेल्फिया का भव्य सम्मेलन' भी कहा जाता हैं) २५ मई से १७ सितम्बर १७८७ तक फिलाडेल्फिया, पेंसिल्वेनिया में हुआ। यद्यपि सम्मलेन का उद्देश्य परिसंघ के अनुच्छेद को संशोधित करना था, शुरू से ही इसके कई प्रस्तावकों, मुख्य रूप से जेम्स मैडिसन और ऐलॅक्ज़ैण्डर हैमिलटन, का इरादा मौजूदा सरकार को ठीक करने के बजाय नई सरकार बनाना था। प्रतिनिधियों ने सम्मलेन की अध्यक्षता हेतु जॉर्ज वाशिंगटन को निर्वाचित किया। संयुक्त राज्य संविधान का निर्माण इस सम्मलेन के परिणामस्वरुप हुआ, जिसके कारण संयुक्त राष्ट्र के इतिहास में यह सम्मलेन सबसे महत्वपूर्ण घटनाओं में से एक हैं। .

नई!!: जेम्स मैडिसन और संवैधानिक सम्मलेन (संयुक्त राज्य) · और देखें »

जॉन जे

जॉन जे (John Jay) एक अमेरिकी राजनेता और १७८९-१७९५ काल में उस देश के पहले मुख्य न्यायाधीश थे। उन्हें अमेरिका के राष्ट्रपिताओं में से एक समझा जाता है। १७७६ में अमेरिका को अपने स्वतंत्रता संग्राम में विजय मिलने के बाद उन्होंने उस देश में एक संगठित और सशक्त केन्द्रीय सरकार बनाने पर जोर दिया और इस विचार पर आधारित प्रस्तावित संविधान को स्वीकृति मिलने के लिए भरसक प्रयत्न किया। कई राजनेता इसके विरोध में थे और वे चाहते थे कि अमेरिका के तेराह उपनिवेश एक सूत्र में बंधने की बजाए अलग-अलग राष्ट्रों की तरह हों। जॉन जे ने जेम्ज़ मैडिसन और ऐलॅक्सैण्डर हैमिलटन के साथ मिलकर १७८८ में 'फ़ेडेरेलिस्ट पेपर्ज़​' (अर्थ: संघ-समर्थक काग़ज़ात​') के नाम से संविधान के लिए समर्थन बनवाने के लिए एक लेखों की शृंखला प्रकाशित की।, Daniel S. Burt, pp.

नई!!: जेम्स मैडिसन और जॉन जे · और देखें »

यहां पुनर्निर्देश करता है:

जेम्स माडिसन, जेम्ज़ मैडिसन

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »