लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
मुक्त
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

जीन व्यवहार

सूची जीन व्यवहार

कोशिका विज्ञान और अनुवांशिकी में जीन व्यवहार (gene expression) वह प्रक्रिया होती है जिसमें किसी जीन में उपस्थित सूचना के प्रयोग से किसी जीन उत्पाद का निर्माण होता है। यह उत्पाद अक्सर प्रोटीन होते हैं लेकिन कुछ जीनों का कार्य अंतरण आर॰ऍन॰ए॰ (transfer RNA) की उत्पत्ति होता है। विश्व के सभी ज्ञात जीवों की जीववैज्ञानिक प्रक्रियाओं के लिए जीन व्यवहार आवश्यक है। यह ज़रूरी नहीं है कि किसी जीव की जीनों में उपस्थित हर सम्भव जीन व्यवहार सक्रीय हो। कई जीन व्यवहार जीव की परिस्थितियों के आधार पर सकीय या असक्रीय होते हैं। मानवों में बालों का सफ़ेद हो जाने के पीछे साधारणत जीन व्यवहार होता है, जिसमें केश श्वेत कर देने का व्यवहार किसी परिस्थिति के कारण या बढ़ती आयु में स्वयं सक्रीय हो जाता है। .

3 संबंधों: जीन उत्पाद, ओंकोजीन, कोशिका केन्द्रक

जीन उत्पाद

कोशिका विज्ञान और अनुवांशिकी में जीन उत्पाद (gene product) ऐसा प्रोटीन या आर॰ऍन॰ए॰ होता है जो जीन व्यवहार द्वारा निर्मित हो। कोई जीन कितना सक्रीय है इसका अनुमान अक्सर उसके द्वारा उत्पन्न जीन उत्पाद की मात्रा के मापन से किया जाता है। असाधारण मात्रा में निर्मित जीन उत्पाद अक्सर रोग उत्पन्न करने वाली स्थितियों में देखा जाता है, मसलन किसी ओंकोजीन में असाधारण सक्रीयता से कर्करोग (कैंसर) आरम्भ हो सकता है। .

नई!!: जीन व्यवहार और जीन उत्पाद · और देखें »

ओंकोजीन

कोशिका विज्ञान, रोगविज्ञान और अनुवांशिकी में ओंकोजीन (oncogene) ऐसी जीन होती है जिसमें कर्करोग (कैंसर) उत्पन्न करने की क्षमता हो। फुलाव (ट्यूमर) की कोशिकाओं में यह ओंकोजीन अक्सर उत्परिवर्तित होते हैं और साथ ही असाधारण स्तरों का जीन व्यवहार दर्शाते हैं। "Oncogenes" Free full text साधारण कोशिकाओं में यदि कोई विकार आ जाए तो वे एपोप्टोसिस नामक प्रक्रिया द्वारा स्वहत्या कर लेते हैं, जिस से जीव को हानि न पहुँचे, लेकिन सक्रीय ओंकोजीन इस एपोप्टोसिस को रोक देते हैं और इन विकृत कोशिकाओं को फैलने का मौका दे देते हैं। .

नई!!: जीन व्यवहार और ओंकोजीन · और देखें »

कोशिका केन्द्रक

केन्द्रक का चित्र कोशिका विज्ञान में केन्द्रक (लातीनी व अंग्रेज़ी: nucleus, न्यूक्लियस) वनस्पतियों, प्राणियों और सुकेन्द्रिक जीवों की अधिकांश कोशिकाओं में एक झिल्ली द्वारा बंद एक भाग (या कोशिकांग) होता है। सुकेन्द्रिक जीवों की हर कोशिका में अधिकतर एक केन्द्रक होता है, लेकिन स्तनधारियों की लाल रक्त कोशिकाओं में कोई केन्द्रक नहीं होता और ओस्टियोक्लास्ट कोशिकाओं में कई केन्द्रक होते हैं। प्राणियों के केन्द्रकों का व्यास लगभग ६ माइक्रोमीटर होता है और यह उनकी कोशिकाओं का सबसे बड़ा कोशिकांग होता है। कोशिका केन्द्रकों में कोशिकाओं की अधिकांश आनुवंशिक सामग्री होती है, जो कई लम्बे डी॰ ऍन॰ ए॰ अणुओं में सम्मिलित होती है, जिनके रेशों कई प्रोटीनों के प्रयोग से गुण सूत्रों (क्रोमोज़ोमों) में संगठित होते हैं। इन गुण सूत्रों में उपस्थित जीन कोशिका का जीनोम होते हैं और कोशिका की प्रक्रियाओं को संचालित करते हैं। केन्द्रक इन जीनों को सुरक्षित रखता है और जीन व्यवहार संचालित करता है, यानि केन्द्रक कोशिका का नियंत्रणकक्ष होता है। पूरा केन्द्रक एक लिपिड द्विपरत की बनी झिल्ली द्वारा घिरा होता है जो केन्द्रक झिल्ली (nuclear membrane) कहलाती है और जो केन्द्रक के अन्दर की सामग्री को कोशिकाद्रव्य से पृथक रखता है। केन्द्रक के भीतर केन्द्रक आव्यूह (nuclear matrix) कहलाने वाला रेशों का ढांचा होता है जो केन्द्रक को आकार बनाए रखने के लिए यांत्रिक सहारा देता है, ठीक उसी तरह जैसे कोशिका कंकाल पूरी कोशिका को यांत्रिक सहारा देता है। .

नई!!: जीन व्यवहार और कोशिका केन्द्रक · और देखें »

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »