6 संबंधों: राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान, त्रिची, विकिपीडिया, विकिमीडिया संस्थान, विकिसम्मेलन भारत, विकिसूक्ति, अपोजी।
राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान, त्रिची
नेशनल इंस्टिट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, तिरुचिरापल्ली (एनआईटीटी), जो पहले रीजनल इंजीनियरिंग कॉलेज, तिरुचिरापल्ली था, भारत के तिरुचिरापल्ली शहर में स्थित एक सार्वजनिक इंजीनियरिंग और प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय है। इस संस्थान की स्थापना 1964 में देश की तकनीकी जनशक्ति की बढ़ती जरूरतों को पूरा करने के लिए की गयी थी। आज यह भारत के 18 राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थानों में से एक है और इसे राष्ट्रीय महत्व के संस्थान के रूप में मान्यता दी जाती है। संस्थान में लगभग 3,400 छात्र विभिन्न पूर्वस्नातक और स्नातकोत्तर कार्यक्रमों में नामांकित हैं। एनआईटीटी को नियमित रूप से देश के शीर्ष 15 इंजीनियरिंग कॉलेजों में स्थान दिया जाता रहा है। यह संस्थान तिरुचिरापल्ली के बाहरी इलाके में एक परिसर पर स्थित है। अधिकांश छात्र परिसर के आवासीय हॉस्टलों में रहते हैं। यहाँ 35 से अधिक ऐसे छात्र समूह हैं जो विभिन्न गतिविधियों और रुचियों को पूरा करने में जुटे हुए हैं। संस्थान वार्षिक सांस्कृतिक और तकनीकी समारोहों का भी आयोजन करता है जो देश और विदेश के प्रतिभागियों को आकर्षित करता है। .
नई!!: जिमी वेल्स और राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान, त्रिची · और देखें »
विकिपीडिया
यह लेख इंटरनेट विश्वकोश के बारे में है। विकिपीडिया के मुख पृष्ठ के लिए, विकिपीडिया का मुख्य पृष्ठ देखें। विकिपीडिया के आगंतुक परिचय के लिए, विकिपीडिया के बारे में पृष्ठ देखें। Name-Ramesh wada Father name.mohanji Rajpurohit Villege.
नई!!: जिमी वेल्स और विकिपीडिया · और देखें »
विकिमीडिया संस्थान
विकिमीडिया संस्थान एक अमेरिकी गैर-लाभकारी संस्थान है, जिसका मुख्यालय सैन फ्रांसिस्को, कैलिफोर्निया में स्थित है। इसकी स्थापना जिमी वेल्स ने 20 जून 2003 को की थी। यह दान में प्राप्त पैसों से संचालित होता है। इस संस्थान की सबसे अधिक प्रसिद्ध परियोजना विकिपीडिया है। इसके अलावा भी कई अन्य परियोजनाओं को शुरू किया गया था। जिसमें विक्षनरी (शब्दकोश), विकिस्रोत, विकिसमाचार, विकिसूक्ति, विकिपुस्तक, विकियात्रा आदि हैं। इसके अलावा कई ऐसे प्रकल्प भी है, जिसमें सभी भाषाओं के सदस्य योगदान देते हैं। इसमें मेटा विकि, इनक्यूबेटर, कॉमन्स आदि हैं। .
नई!!: जिमी वेल्स और विकिमीडिया संस्थान · और देखें »
विकिसम्मेलन भारत
विकिसम्मेलन भारत या (विकिकान्फेरेन्स इण्डिया) (अंग्रेजी:Wikiconference India) जो भारत में पहली बार मुम्बई शहर में १८ से २० नवम्बर २०११ को हुई थी। जिसका आयोजन मुम्बई विश्वविद्यालय में आयोजित किया गया था और इसका उद्घाटन विकिपीडिया के संस्थापक जिमी वेल्स ने किया था। होने वाली पहली कान्फरेन्स थी जो मुम्बई विश्वविद्यालय में १८-१९-२० नबम्वर २०११ को आयोजित हुई थी। .
नई!!: जिमी वेल्स और विकिसम्मेलन भारत · और देखें »
विकिसूक्ति
विकिसूक्ति विकिमीडिया फ़ाउण्डेशन द्वारा संचालित परियोजनाओं में से विकि-आधारित परिवार का एक सदस्य है। यह भी मीडियाविकि सॉफ़्टवेयर पर ही चलता है। यह परियोजना डेनियल ऑल्स्टन की परिकल्पना पर आधारित एवं ब्रायन वाइबर द्वारा कार्यान्वित इस परियोजना का लक्ष्य विशिष्ट व्यक्तियों, पुस्तकों, फ़िल्मों एवं लोकोक्तियों से प्राप्त एक वृहत उद्धरण संग्रह जुटाना तथा उनके लिये ब्यौरेवार संदर्भ सहित जानकारी तथा रोपण सूचना एकत्रित करना। हालांकि कई ऑनलाइन उद्धरण संग्रह पहले ही उपलब्ध हैं, किन्तु विकिसूक्ति उन कुछ विशेष में से एक है जो अपने उपयोक्ताओं को योगदान करने की सुविधा भी उपलब्ध कराता है। विकिसूक्ति के पृष्ठ उल्लेखनीय व्यक्तित्त्वों के विकिपीडिया पर बने लेखों से अन्तर्कड़ियों द्वारा जुड़े हुए हैं। मूल परियोजना पूर्णतया अंग्रेज़ी में आरंभ की गयी थी, जुलाई २००४ में एक अन्य संस्करण द्वारा अतिरिक्त भाषाओं को भी इसमें सम्मिलित करना आरंभ किया गया। .
नई!!: जिमी वेल्स और विकिसूक्ति · और देखें »
अपोजी
अपोजी (अंग्रेजी:APOGEE), बिड़ला प्रौद्योगिकी एवं विज्ञान संस्थान, पिलानी का अतिप्रख्यात वार्षिक तकनीकी उत्सव है। अंग्रेजी में APOGEE एक संक्षिप्त पद्यांश है जिसका अर्थ है - A Professions Oriented Gathering over Educational Experience। अपोजी देश भर के प्रतिभाशाली छात्रों के लिए ऐसा मंच प्रदान करता है जहाँ वे विज्ञान और तकनीकी कलाओं का प्रदर्शन तथा ज्ञान का आदान-प्रदान कर सकें। अपोजी देश के उन चुनिन्दा आयोजनों में शुमार है जो प्रतिष्ठित ISO: 9001:2008 द्वारा प्रमाणित हैं।http://plugincampus.com/fest_detail.php?id.
नई!!: जिमी वेल्स और अपोजी · और देखें »