लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
डाउनलोड
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

जिब्राल्टर

सूची जिब्राल्टर

जिब्राल्टर औबेरियन प्रायद्वीप और यूरोप के दक्षिणी छोर पर भूमध्य सागर के प्रवेश द्वार पर स्थित एक स्वशासी ब्रिटिश विदेशी क्षेत्र है। 6.843 वर्ग किलोमीटर (2.642 वर्ग मील) में फैले इस देश की सीमा उत्तर में स्पेन से मिलती है। जिब्राल्टर ऐतिहासिक रूप से ब्रिटेन के सशस्त्र बलों के लिए एक महत्वपूर्ण आधार रहा है और शाही नौसेना (Royal Navy) का एक आधार है। जिब्राल्टर की संप्रभुता आंग्ल-स्पेनी विवाद का एक प्रमुख मुद्दा रहा है। उत्रेच्त संधि 1713 के तहत स्पेन द्वारा ग्रेट ब्रिटेन की क्राउन को सौंप दिया गया था, हालांकि स्पेन ने क्षेत्र पर अपना अधिकार जताते हुए लौटाने की मांग की है। जिब्राल्टर के बहुसंख्यक रहवासियों ने इस प्रस्ताव के साथ-साथ साझा संप्रभुता के प्रस्ताव का विरोध किया। यह चट्टानी प्रायद्वीप है, जो स्पेन के मूल स्थल से दक्षिण की ओर समुद्र में निकला हुआ है। इसके पूर्वं में भूमध्यसागर तथा पश्चिम में ऐलजेसियरास की खाड़ी है। १७१३ ई. से यह अंग्रेजी साम्राज्य के उपनिवेश तथा प्रसिद्ध छावनी के रूप में है। जिब्राल्टर के चट्टानी प्रायद्वीप को चट्टान (दी रॉक) कहते हैं। चट्टान समुद्र की सतह से एकाएक ऊपर उठती दृष्टिगोचर होती है। यह चट्टानी स्थलखंड उत्तर-दक्षिण फैली हुई पतली श्रेणी द्वारा बीच में विभक्त होता है, जिसपर कई ऊँची चोटियाँ हैं। चट्टानें चूना पत्थर की बनी हैं, जिनमें कई स्थलों पर प्राकृतिक गुफाएँ निर्मित हो गई हैं। कुछ गुफाओं में प्राचीन जीव-जंतुओं के चिह्न भी पाए गए हैं। जिब्राल्टर नगर नया बसा है। प्राचीन नगर की प्राय: सभी पुरानी महत्वपूर्ण इमारतें युद्ध (१७७-८३) में नष्ट हो गई। वर्तमान नगर 'राक' के उत्तरी-पश्चिमी भाग में ३/१६ वर्ग मील के क्षेत्रफल में फैला है। इसके अतिरिक्त समुद्र का कुछ भाग सुखाकर स्थल में परिणत कर लिया गया है। नगर का मुख्य व्यापारिक भाग समतल भाग में है। समतल के उत्तर की ओर ऊँचे असमतल भागों में लोगों के निवासस्थान तथा दक्षिण की ओर सेना के कार्यालय तथा बेरक हैं। यहाँ एक सैनिक हवाई अड्डा भी है। जिब्राल्टर कोयले के व्यापार का मुख्य केंद्र था, पर तेल से जलयानों के चलने के कारण इस व्यापार में अब अधिक शिथिलता आ गई है। .

94 संबंधों: चार्ल्स, वेल्स के राजकुमार, ट्रफ़ैलगर कब्रिस्तान, तारिक इब्न ज़ियाद, द रॉक होटल, द कॉन्वेंट, देशों के दूरभाष कूट की सूची, देशी भाषाओं में देशों और राजधानियों की सूची, नन्स वैल, नॉर्थ फ्रंट सिमेट्री, पनोरमा, प्रिंस एडवर्ड्स दरवाज़ा, पूर्वजगत बंदर, ब्रिटिश समुद्रपार प्रदेश, बेसाइड कोम्प्रेहेंसिव स्कूल, भूमध्य सागर, मूरिश दीवार, मूरिश किला, मेन गार्ड, यातायात संकेत (ट्रैफिक साइन), यूटीसी +०२:००, यूटीसी+०१:००, यूनाइटेड किंगडम, यूनाइटेड किंगडम में यूरोपीय संघ पर जनमत संग्रह, यूनाइटेड किंगडम के सशस्त्र बाल, यूरेशियाई वृक्ष गौरैया, यूरोपा सड़क, यूरोपीय क्रिकेट चैम्पियनशिप, राष्ट्रीय राजधानियों की सूची, रॉयल नेवल हॉस्पिटल जिब्राल्टर, रॉयल जिब्राल्टर पोस्ट ऑफ़िस, रॉक गन बैटरी, रोज़िया वॉटर टैंक्स, लैंडपोर्ट, लोकतांत्रिक पार्टी, शेंगेन क्षेत्र, साद जगलुल, साउथपोर्ट दरवाज़े, सिंगापुर का इतिहास, स्पेन, सेंट बर्नार्डस अस्पताल, सेंट माइकल की गुफा, हरेश बुधरानी, जनसंख्या घनत्व के अनुसार देशों की सूची, जिब्राल्टर 2, जिब्राल्टर पाउण्ड, जिब्राल्टर बंदरगाह प्राधिकरण, जिब्राल्टर मेथोडिस्ट चर्च, जिब्राल्टर में शिक्षा, जिब्राल्टर में इस्लाम धर्म, जिब्राल्टर में क्रिकेट, ..., जिब्राल्टर युद्ध स्मारक, जिब्राल्टर राष्ट्रीय फुटबॉल टीम, जिब्राल्टर राष्ट्रीय क्रिकेट टीम, जिब्राल्टर लिबरल पार्टी, जिब्राल्टर सिटी हॉल, जिब्राल्टर संग्रहालय, जिब्राल्टर सोशल डैमोक्रैट्स, जिब्राल्टर सोशलिस्ट लेबर पार्टी, जिब्राल्टर हिन्दू मंदिर, जिब्राल्टर हेरिटेज ट्रस्ट, जिब्राल्टर जलसन्धि, जिब्राल्टर विद्युत प्राधिकरण, जिब्राल्टर आम चुनाव, 2003, जिब्राल्टर आम चुनाव, 2007, जिब्राल्टर आम चुनाव, 2011, जिब्राल्टर का ध्वज, जिब्राल्टर क्रूज़ टर्मिनल, जिब्राल्टर क्रॉनिकल, जिब्राल्टर क्रॉस ऑफ़ सैक्रिफ़ाइस, जिब्राल्टर के राजनीतिक दलों की सूची, जिब्राल्टर की राजनीति, जिब्राल्टर की सड़कें, जिब्राल्टर अन्तराष्ट्रीय हवाई-अड्डा, जिब्राल्टेरियन लोग, जॉन मैकिन्टौश स्क्वयर, विश्व के सभी देश, विश्व की मुद्राएँ, विक्टोरिया स्टेडियम, वैस्टसाइड, वैस्टसाइड स्कूल, ग्रैंड कॅसमेट्स गेट्स, आरएएफ जिब्राल्टर, आइएसओ ३१६६ - १, इब्राहिम-अल-इब्राहिम मस्जिद, इंग्लैंड का गिरिजाघर, कैम्ब्रिज के ड्यूक राजकुमार विलियम तथा कैथरीन मिडलटन का विवाह, कैलेटा होटल, अब्राहम क्रैसक्स, अमेरिकी युद्ध स्मारक, अंग्रेज़ी भाषा, १४ दिसम्बर, २९ जनवरी, 2007 के अरबपतियों की सूची, 2014 हॉकी विश्वकप (पुरुष) सूचकांक विस्तार (44 अधिक) »

चार्ल्स, वेल्स के राजकुमार

वेल्स के राजकुमार, युवराज चार्ल्स (चार्ल्स फिलिप ऑर्थर जॉर्ज; जन्म 14 नवम्बर 1948) महारानी एलिज़ाबेथ II और एडिनबर्ग के ड्यूक, राजकुमार फिलिप के ज्येष्ट पुत्र हैं। 1952 से ही वे राष्ट्रमंडल शक्तियों की गद्दी के स्पष्ट उत्तराधिकारी रहे हैं। कैम्ब्रिज, ट्रिनिटी कॉलेज से कला में स्नातक प्राप्त करने के बाद उन्होंने रॉयल नेवी मे 1971-1976 तक अपनी सेवाओं का निर्वहन किया। 1981 में उन्होंने लेडी डायना स्पेंसर के साथ संसार भर के टेलीविजन के विशाल दर्शकों के सामने ब्याह रचाया.

नई!!: जिब्राल्टर और चार्ल्स, वेल्स के राजकुमार · और देखें »

ट्रफ़ैलगर कब्रिस्तान

ट्रफ़ैलगर कब्रिस्तान (Trafalgar Cemetery) ब्रिटिश प्रवासी शासित प्रदेश जिब्राल्टर में स्थित एक कब्रिस्तान है। पहले इसका नाम साउथपोर्ट डिच कब्रिस्तान (Southport Ditch Cemetery) था। यह शहर की रक्षक दीवार के एकदम दक्षिण में भूमि के छोटे से टुकड़े पर बना हुआ है, जहाँ स्पेनी शासन के दौरान रक्षात्मक खाई थी। हालांकि इस कब्रिस्तान का नाम 21 अक्टूबर 1805 के दिन हुए ट्रफ़ैलगर के युद्ध पर रखा गया था परन्तु यहाँ युद्ध के केवल दो पीड़ितो को ही दफनाया गया है। बाकि की कब्रे मुख्यतः अन्य समुंद्री युद्धों में मारे गए सैनिकों और 1804 से 1814 के बीच जिब्राल्टर में महामारी का रूप ले चुके पीतज्वर में मरने वाले नागरिकों की हैं। इसके आलावा कई समाधि पत्थर सेंट जेगोस कब्रिस्तान और अलामिडा गार्डन्स से ट्रफ़ैलगर कब्रिस्तान में स्थान्तरित किए गए थे। कब्रिस्तान को अब किसी शव को दफनाने के लिए प्रयोग में नहीं लाया जाता है तथा इसे कई वर्षों तक परित्यक्त रखा गया था परन्तु 1980 के दशक में इसकी बहाली की गई। वर्ष 1992 में ट्रफ़ैलगर के युद्ध से सम्बंधित एक विशेष स्मारक को कब्रिस्तान में लगाया गया। कब्रिस्तान ट्रफ़ैलगर दिवस के दिन आयोजित होने वाले वार्षिक संस्मारक समारोह आ आयोजन स्थल है। यह दिवस ट्रफ़ैलगर युद्ध की सालगिरह के सबसे नजदीक के रविवार को मनाया जाता है। ट्रफ़ैलगर कब्रिस्तान जिब्राल्टर हेरिटेज ट्रस्ट में सूचिबद्ध है। .

नई!!: जिब्राल्टर और ट्रफ़ैलगर कब्रिस्तान · और देखें »

तारिक इब्न ज़ियाद

तारीकी इब्न ज़ियाद (अरबी: طارق بن زياد) एक मुस्लिम कमांडर थे जिन्होंने 711-718 ईस्वी में विसिगोथिक हिस्पैनिय की इस्लामी उमय्यद विजय अभियान का नेतृत्व किया था। उमय्यद खलीफ़ा अल-वालिद के आदेश के तहत इन्होंने एक बड़ी सेना का नेतृत्व किया और स्ट्रेट को पार किया उत्तरी अफ्रीकी तट से जिब्राल्टर, जिसे आज जिब्राल्टर की रॉक के रूप में जाना जाता है। "जिब्राल्टर" नाम अरबी नाम जबल तारिक (جبل طارق) का स्पेनिश व्युत्पन्न है, जिसका अर्थ है "तारिक का पर्वत", जिसका नाम उसके नाम पर रखा गया है। .

नई!!: जिब्राल्टर और तारिक इब्न ज़ियाद · और देखें »

द रॉक होटल

द रॉक होटल (The Rock Hotel), जिसे रॉक होटल भी कहा जाता है, ब्रिटिश प्रवासी शासित प्रदेश जिब्राल्टर में स्थित एक एतिहासिक होटल है। इसे भूमध्य सागर के सबसे प्रसिद्ध होटलों में से एक कहा गया है। वर्ष 1932 में जॉन क्राईटन-स्टूर्ट, ब्यूट के चौथे मार्क्वेस, द्वारा निर्माण किया गया यह होटल 3.6 हेक्टेयर (8.9 एकड़) के प्राकृतिक दृश्य वाले बगीचे के साथ बना हुआ है। इसमें कुल 104 कमरे हैं। यह यूरोपा सड़क पर विशाल सफ़ेद आर्ट डेको इमारत में जिब्राल्टर बोटेनिक गार्डन के सामने स्थित है। .

नई!!: जिब्राल्टर और द रॉक होटल · और देखें »

द कॉन्वेंट

द कॉन्वेंट (The Convent) ब्रिटिश प्रवासी क्षेत्र जिब्राल्टर के राज्यपाल का 1728 से आधिकारिक निवास स्थान है। मूल रूप से यह फ्रांसिस्कन सन्यासियों का कॉन्वेंट था जिससे इसे अपना यह नाम भी मिला। इसका निर्माण 1531 में हुआ था। स्थानीय किंवदंतियों के अनुसार यह स्थान एक कैथोलिक नन की आत्मा द्वारा प्रेतवाधित है, जिसे उसके पिता और चर्च ने दीवार में जिन्दा दफ़न करवा दिया था। .

नई!!: जिब्राल्टर और द कॉन्वेंट · और देखें »

देशों के दूरभाष कूट की सूची

यह ITU-T की सिफारिश E.164 के अनुसार देशों की दूरभाष कुट सँख्या कि सुची है। .

नई!!: जिब्राल्टर और देशों के दूरभाष कूट की सूची · और देखें »

देशी भाषाओं में देशों और राजधानियों की सूची

निम्न चार्ट विश्व के देशों को सूचीबद्ध करता है (जैसा की यहां परिभाषित किया गया है), इसमें उनके राजधानीयों के नाम भी शामिल है, यह अंग्रेजी के साथ साथ उस देश की मूल भाषा और/या सरकारी भाषा में दी गयी है। ज टी की कोण नॉन en .

नई!!: जिब्राल्टर और देशी भाषाओं में देशों और राजधानियों की सूची · और देखें »

नन्स वैल

नन्स वैल (Nun's Well) ब्रिटिश प्रवासी शासित प्रदेश जिब्राल्टर में स्थित एक प्राचीन भूमिगत जलाशय है। यह यूरोपा पॉईंट के नजदीक मौजूद है और ऐसा माना जाता है कि यह मूरिश काल का है। यह उन चुनिन्दा साक्ष्यों में से एक है जो जिब्राल्टर में कृत्रिम जल की आपूर्ति को साबित करते हैं। ऐसी मान्यता है कि इस कुंड का यह नाम शिराइन ऑफ़ आर लेडी ऑफ़ यूरोप में रहने वाली ननो से व्युत्पन्न है। अठारहवी शताब्दी में नन्स वैल मिलिट्री को जल की आपूर्ति करता था। उन्नीसवी शताब्दी के शुरुआत में यह पड़ोस में निर्मित मद्यनिर्माणशाला को जल मुहैया कराता था। वर्ष 1988 में रॉयल इंजीनियर्स ने इसकी वर्तमान मुख्य इमारत का निर्माण किया था जो देखने में कैसल जैसी लगती है। 2010-2011 में नन्स वैल विवाद का केंद्र बन गया था जब इस स्थल के नवीनीकरण का कार्य चल रहा था। .

नई!!: जिब्राल्टर और नन्स वैल · और देखें »

नॉर्थ फ्रंट सिमेट्री

नॉर्थ फ्रंट सिमेट्री' (North Front Cemetery) ब्रिटिश प्रवासी क्षेत्र जिब्राल्टर में स्थित एक कब्रिस्तान है। इसे जिब्राल्टर सिमेट्री (Gibraltar Cemetery) और गैरीसन सिमेट्री (Garrison Cemetery) के रूप में भी जाना जाता है। यह जिब्राल्टर में प्रयोग में लाया जाने वाला एकमात्र कब्रिस्तान है। यह कॉमनवेल्थ वॉर ग्रेव्स कमीशन (राष्ट्रमंडल युद्ध कब्र आयोग) का भी जिब्राल्टर में एकमात्र कब्रिस्तान है। दो राष्ट्रमंडल युद्ध कब्र आयोग स्मारक, जिब्राल्टर मेमोरियल और जिब्राल्टर क्रॉस ऑफ़ सैक्रिफ़ाइस, कब्रिस्तान के पास ही विंस्टन चर्चिल एवेन्यू और डेविल्स टॉवर रोड के जंक्शन पर मौजूद हैं। .

नई!!: जिब्राल्टर और नॉर्थ फ्रंट सिमेट्री · और देखें »

पनोरमा

पनोरमा (Panorama) ब्रिटिश प्रवासी शासित प्रदेश जिब्राल्टर में प्रकाशित होने वाला दैनिक अख़बार है। समाचारपत्र का प्रकाशन दिसंबर 1975 से एक साप्ताहिक अख़बार के रूप में शुरू हुआ था। वर्ष 2002 से यह दैनिक समाचारपत्र बन गया। अख़बार की अपनी वेबसाइट भी है, जिसके अनुसार पनोरमा सम्पूर्ण जिब्राल्टर में ऐसा पहला अख़बार है जो वर्ल्ड वाइड वैब पर भी उपलब्ध है। वेबासाइट 1997 में स्थापित हुई थी तथा निवर्तमान समय में इसके दो डोमेन हैं: gibraltarpanorama.com और panorama.gi। वेबसाइट पर उपलब्ध अभिलेखागार में अगस्त 2005 से वर्तमान समय तक के ऑनलाइन संस्करण उप्लब्ध हैं। .

नई!!: जिब्राल्टर और पनोरमा · और देखें »

प्रिंस एडवर्ड्स दरवाज़ा

प्रिंस एडवर्ड्स दरवाज़ा (Prince Edward's Gate) ब्रिटिश प्रवासी शासित प्रदेश जिब्राल्टर में प्रिंस एडवर्ड्स सड़क की प्रविष्टि पर स्थित नगर फाटक है। यह चार्ल्स पंचम दीवार का हिस्सा है जो 16वी शताब्दी की जिब्राल्टर की किलेबंदी का भाग है तथा शहर की पुरानी दक्षिणी सीमा पर मौजूद है। यह दरवाज़ा अन्य 16वी शताब्दी की किलेबंदी का हिस्सा फ़्लैट बैस्टियन की पश्चिमी दीवार के बगल में है। दरवाज़े का नाम राजकुमार एडवर्ड के नाम पर रखा गया था, जो आगे चल कर कैंट के ड्यूक बने थे। दरवाज़े को सबसे पहले वर्ष 1790 में खोला गया था जब राजकुमार सातवी फुट रेजिमेंट के कमांडर के तौर पर जिब्राल्टर के दौरे पर आए थे। हालांकि निवर्तमान समय में दरवाज़ा का जिब्राल्टर की सुरक्षा में सिमित ही योगदान है परन्तु अभी भी यह वाहनों और पैदल यात्रियो को चार्ल्स पंचम दीवार के दूसरी तरफ़ जाने के माध्यम का कार्य करता है। प्रिंस एडवर्ड्स दरवाज़ा जिब्राल्टर हेरिटेज ट्रस्ट में एक सूचीबद्ध इमारत है। .

नई!!: जिब्राल्टर और प्रिंस एडवर्ड्स दरवाज़ा · और देखें »

पूर्वजगत बंदर

पूर्वजगत बंदर (Old World monkey) एशिया और अफ़्रीका के महाद्वीपों पर मिलने वाले बंदरों का जीववैज्ञानिक कुल है। इसमें वर्षावनों, सवाना घासभूमि और अन्य स्थानों पर रहने वाले कई बंदर आते हैं। यूरोप में भी इस कुल के बंदरों के जीवाश्म (फ़ॉसिल) मिले हैं और जिब्राल्टर पर भी कुछ बंदरों की टोलियाँ अस्तित्व में हैं हालांकि यह शायद अन्य जगहों से लाई गई हो। जीववैज्ञानिक नाम से पूर्वजगत बंदरों के कुल को सेर्कोपिथेसिडाए (Cercopithecidae) बुलाया जाता है। ध्यान दे कि केवल पूर्वजगत के बंदर ही इस कुल में आते है। नवजगत (मसलन दक्षिण अमेरिका) के बंदरों का कुल अलग है। .

नई!!: जिब्राल्टर और पूर्वजगत बंदर · और देखें »

ब्रिटिश समुद्रपार प्रदेश

ब्रिटिश विदेशी प्रदेशों की अवस्थिति ब्रिटिश समुद्रपार प्रदेश (अंग्रेजी: British Overseas Territories) या ब्रिटिश विदेशी प्रदेश, संयुक्त राजशाही के वो चौदह प्रदेश हैं, जो वैसे तो संयुक्त राजशाही का एक हिस्सा नहीं हैं पर इसके अधिकार क्षेत्र में आते हैं। यह वो प्रदेश हैं जो ब्रिटिश साम्राज्य के समय से ही ब्रिटेन के आधीन हैं और इन्हे आज तक या तो स्वतंत्रता प्राप्त नहीं हो पायी है या फिर इन्होने खुद ही ब्रिटेन का हिस्सा बने रहने के लिए मतदान किया है। ब्रिटिश राष्ट्रीयता अधिनियम 1981 (अंग्रेजी: British Nationality Act 1981) के अनुसार इन प्रदेशों को "ब्रिटिश अधीन क्षेत्र" नाम दिया गया था जिसे ब्रिटिश विदेशी प्रदेश अधिनियम 2002 (अंग्रेजी: British Overseas Territories Act 2002) के द्वारा बदल कर ब्रिटिश विदेशी प्रदेश कर दिया गया। 1981 से पहले, इन प्रदेशों को किरीट उपनिवेश या किरीटोपनिवेश (क्राउन कालोनी) कहा जाता था। ब्रिटिश अंटार्कटिक क्षेत्र, जहाँ पर कोई स्थायी निवासी नहीं हैं और साइप्रस के संप्रभु सैन्य अड्डों के अलावा, सभी विदेशी प्रदेशों में स्थायी आबादी है। इन सभी क्षेत्रों का सामूहिक भूमि क्षेत्र 1728000 वर्ग किमी (667,018 वर्ग मील) और जनसंख्या लगभग 260,000 है। ब्रिटिश अंटार्कटिक क्षेत्र, चार अन्य संप्रभु राष्ट्रों और उनके अंटार्कटिक क्षेत्रों के साथ हुए एक पारस्परिक मान्यता समझौते का हिस्सा है। ब्रिटेन अंटार्कटिक संधि प्रणाली में एक भागीदार है। जर्सी, ग्वेर्नसे और आइल ऑफ़ मैन जैसे क्षेत्र, हालांकि ब्रिटिश राजशाही की संप्रभुता के अंतर्गत आते हैं पर इनके साथ संयुक्त राजशाही का एक अलग संवैधानिक रिश्ता है और इन्हें किरीटाधीन क्षेत्र कहा जाता है। ब्रिटिश विदेशी प्रदेश और किरीटाधीन क्षेत्र राष्ट्रमंडल के उन देशों से अलग हैं जिनमें से ज्यादातर कभी ब्रिटिश साम्राज्य का हिस्सा थे। .

नई!!: जिब्राल्टर और ब्रिटिश समुद्रपार प्रदेश · और देखें »

बेसाइड कोम्प्रेहेंसिव स्कूल

बेसाइड कोम्प्रेहेंसिव स्कूल (Bayside Comprehensive School), साधारण रूप से बेसाइड, ब्रिटिश प्रवासी शासित प्रदेश जिब्राल्टर में स्थित लड़को का एक व्यापक विद्यालय है। यह विशेष लड़को के लिए जिब्राल्टर में बने दो माध्यमिक विद्यालयों में से एक है। इसमें आठ से तेरह वर्ष के बीच की शिक्षा प्राप्त करने वाले बच्चे (उम्र बारह से अठारह के बीच) पढ़ते हैं। विद्यालय का निर्माण 1972 में चार पृथक विद्यालयों को मिला कर किया गया था। इसका पाठ्यक्रम यूनाईटेड किंगडम की शिक्षा प्रणाली पर आधारित है तथा यहाँ आधुनिक शिक्षा संरचना अनुसार विभिन्न सुविधाएँ विद्यार्थियों के लिए उपलब्ध हैं। .

नई!!: जिब्राल्टर और बेसाइड कोम्प्रेहेंसिव स्कूल · और देखें »

भूमध्य सागर

भूमध्य सागर (Mediterranean sea) पृथ्वी का एक सागर है, जो उत्तरी अफ्रीका, यूरोप, अनातोलिया तथा मध्य पूर्व के बीच स्थित है। इसका क्षेत्रफल लगभग २५ लाख वर्ग किलोमीटर है, जो भारत के क्षेत्रफल का लगभग तीन-चौथाई है। प्राचीन काल में यूनान, अनातोलिया, कार्थेज, स्पेन, रोम, यरुशलम, अरब तथा मिस्र जैसे प्रदेशों तथा नगरों के बीच स्थित होने की वजह से इसे भूमध्य (धरती के बीच का) सागर कहते थे। यह अटलांटिक महासागर से जिब्राल्टर द्वारा जुड़ा है, जो केवल १४ किलोमीटर चौड़ा एक जलडमरूमध्य है। भूमध्य सागर का मानचित्र .

नई!!: जिब्राल्टर और भूमध्य सागर · और देखें »

मूरिश दीवार

मूरिश दीवार (Moorish Wall), जिसे फिलिप द्वितीय दीवार (Philip II Wall) के नाम से भी जाना जाता है तथा भूतकाल में म्यूरॅला डे सान रेमोनडो (हिन्दी: सेंट रेमंड की दीवार) के नाम से संदर्भित किया जाता था, ब्रिटिश प्रवासी शासित प्रदेश जिब्राल्टर में स्थित एक रक्षात्मक पर्दा दीवार है। इस दीवार का निर्माण 16वी शताब्दी में हुआ था तथा यह जिब्राल्टर की दक्षिणी किलेबंदी का हिस्सा है। इसका निर्माण कार्य वर्ष 1575 में पूर्ण हुआ था। दीवार खड़ी चट्टान के ऊपर से चार्ल्स पंचम दीवार के निचले अनुभाग के ऊपर से होती हुई जिब्राल्टर की चट्टान की ढलान पर आगे बढ़ती हुई उसके शिखर तक जाती है। यह चार्ल्स पंचम दीवार के उपरी अनुभाग के पूर्व में है तथा अब अपर रॉक नेचर रिजर्व का हिस्सा है। .

नई!!: जिब्राल्टर और मूरिश दीवार · और देखें »

मूरिश किला

मूरिश किला जिब्राल्टर में स्थित एक एतिहासिक मध्ययुगीन किला है। इसमें कई इमारतें, द्वार, किलेबंद दीवारें व मशहूर टावर ऑफ़ होमेज व गेट हाउस शामिल है। इसमें स्थित टावर ऑफ़ होमेज जिब्राल्टर आने वाले यात्रियों को दूर से ही दिख जाता है। मूरिश किले का जिब्राल्टर में निर्माण मिरिनिद वंश ने करवाया था जिससे यह इबिरियाई पेनिज्वेला कि एक अद्वितीय वास्तु बन गया। किले के एक हिस्से में जिब्राल्टर का एच एम कारागृह भी स्थित था परन्तु उसे २०१० में स्थानांतरित कर दिया गया। .

नई!!: जिब्राल्टर और मूरिश किला · और देखें »

मेन गार्ड

मेन गार्ड (Main Guard) ब्रिटिश प्रवासी क्षेत्र जिब्राल्टर में स्थित एक ऐतिहासिक 18वी सदी की चौकी है। जबकि इसके निर्माण की सही तारीख अज्ञात है, यह जॉन मैकिन्टौश स्क्वायर में सबसे पुरानी इमारत है। फ्रेंच कलाकार आनरी रनेओ जबकि मेन गार्ड में एक आगंतुक के रूप में रहते हुए तीन चित्रों का निर्माण किया था। कई वर्षों तक चौकी पर प्रदर्शित होने के पश्चात वे अब जिब्राल्टर संग्रहालय में रखी जाती हैं। इमारत का उपयोग सदियों के साथ बदला है। मेन गार्ड का सबसे पहले एक चौकी के रूप में इस्तेमाल किया जाता था। बीसवी सदी में यह एक अग्नि शमन केंद्र, स्नान घर और सरकारी कार्यालय के रूप में प्रयोग में लाया गया। वर्ष 2001 के बाद से इसमें जिब्राल्टर हेरिटेज ट्रस्ट का कार्यालय स्थित है और 2011 में इसे पुनर्स्थापित किया गया था। .

नई!!: जिब्राल्टर और मेन गार्ड · और देखें »

यातायात संकेत (ट्रैफिक साइन)

क्वींसलैंड, ऑस्ट्रेलिया में वारेगो राजमार्ग पर एक "मार्ग पुष्टि" संकेत, जो चालकों को सूचीबद्ध स्थानों से उनकी दूरी (किलोमीटर में) के बारे में जानकारी देता है। संयुक्त राज्य अमेरिका में एक संकेत जो मील प्रति घंटे में स्थानीय गति सीमा के बारे में बताता है आगे आने वाले एक दोहरे मोड़ की चेतावनी देने वाले एक ताइवान संकेत के डिजाइन विनिर्देश एक स्तंभ पर दो या इससे अधिक संकेतों को प्रदर्शित किया जा सकता है। यहाँ एक कनाडाई सड़क-अंत का निशान एक ग्रामीण हवाई अड्डे के संकेत के साथ दिखाई देता है। यातायात संकेत (ट्रैफिक साइन) या सड़क संकेत (रोड साइन), सड़क का उपयोग करने वालों को जानकारी प्रदान करने के लिए सड़कों के किनारे लगाए गए संकेतों को कहते हैं। पिछले आठ दशकों में वाहनों की संख्या में वृद्धि के साथ कई देशों ने अंतरराष्ट्रीय यात्रा को सुविधाजनक बनाने (जहाँ भाषा संबंधी अंतर अवरोध पैदा करते हैं) तथा आम तौर पर यातायात सुरक्षा को बढ़ाने में मदद के लिए सचित्र संकेतों को अपनाया है या अन्यथा अपने संकेतों को सरलीकृत और मानकीकृत किया है। इस तरह के सचित्र संकेतों में शब्दों के स्थान पर चिन्हों (अक्सर छायाचित्रों) का उपयोग किया जाता है और ये आम तौर पर अंतरराष्ट्रीय प्रोटोकॉल पर आधारित होते हैं। ऐसे संकेतों को सबसे पहले यूरोप में विकसित किया गया था और इन्हें देशों द्वारा विभिन्न स्तरों पर अपनाया गया है। .

नई!!: जिब्राल्टर और यातायात संकेत (ट्रैफिक साइन) · और देखें »

यूटीसी +०२:००

यूटीसी+०१:०० - नीला (दिसम्बर), नारंगी (जून), पीला (पूरा वर्ष), हल्का नीला - समुद्री इलाक़े यूटीसी +०२:०० (UTC+02:00) वह यूटीसी समय अंतर है जो समन्वयित विश्वव्यापी समय (यूटीसी) से दो घंटे आगे हो, यानि +०२:०० हो। .

नई!!: जिब्राल्टर और यूटीसी +०२:०० · और देखें »

यूटीसी+०१:००

यूटीसी+०१:०० - नीला (जनवरी), नारंगी (जुलाई), पीला (पूरा वर्ष), हल्का नीला - समुद्री इलाक़े यूटीसी +०१:०० (UTC+01:00) वह यूटीसी समय अंतर है जो समन्वयित विश्वव्यापी समय (यूटीसी) से एक घंटा आगे हो, यानि +०१:०० हो। इस यूटीसी अंतर का प्रयोग इन मानक समयों में होता है.

नई!!: जिब्राल्टर और यूटीसी+०१:०० · और देखें »

यूनाइटेड किंगडम

वृहत् ब्रिटेन और उत्तरी आयरलैण्ड का यूनाइटेड किंगडम (सामान्यतः यूनाइटेड किंगडम, यूके, बर्तानिया, UK, या ब्रिटेन के रूप में जाना जाने वाला) एक विकसित देश है जो महाद्वीपीय यूरोप के पश्चिमोत्तर तट पर स्थित है। यह एक द्वीपीय देश है, यह ब्रिटिश द्वीप समूह में फैला है जिसमें ग्रेट ब्रिटेन, आयरलैंड का पूर्वोत्तर भाग और कई छोटे द्वीप शामिल हैं।उत्तरी आयरलैंड, UK का एकमात्र ऐसा हिस्सा है जहां एक स्थल सीमा अन्य राष्ट्र से लगती है और यहां आयरलैण्ड यूके का पड़ोसी देश है। इस देश की सीमा के अलावा, UK अटलांटिक महासागर, उत्तरी सागर, इंग्लिश चैनल और आयरिश सागर से घिरा हुआ है। सबसे बड़ा द्वीप, ग्रेट ब्रिटेन, चैनल सुरंग द्वारा फ़्रांस से जुड़ा हुआ है। यूनाइटेड किंगडम एक संवैधानिक राजशाही और एकात्मक राज्य है जिसमें चार देश शामिल हैं: इंग्लैंड, उत्तरी आयरलैंड, स्कॉटलैंड और वेल्स. यह एक संसदीय प्रणाली द्वारा संचालित है जिसकी राजधानी लंदन में सरकार बैठती है, लेकिन इसमें तीन न्यागत राष्ट्रीय प्रशासन हैं, बेलफ़ास्ट, कार्डिफ़ और एडिनबर्ग, क्रमशः उत्तरी आयरलैंड, वेल्स और स्कॉटलैंड की राजधानी.जर्सी और ग्वेर्नसे द्वीप समूह, जिन्हें सामूहिक रूप से चैनल द्वीप कहा जाता है और मैन द्वीप (आईल ऑफ मान), यू के की राजत्व निर्भरता हैं और UK का हिस्सा नहीं हैं। इसके इलावा, UK के चौदह समुद्रपार निर्भर क्षेत्र हैं, ब्रिटिश साम्राज्य, जो १९२२ में अपने चरम पर था, दुनिया के तकरीबन एक चौथाई क्षेत्रफ़ल को घेरता था और इतिहास का सबसे बड़ा साम्रज्य था। इसके पूर्व उपनिवेशों की भाषा, संस्कृति और कानूनी प्रणाली में ब्रिटिश प्रभाव अभी भी देखा जा सकता है। प्रतीकत्मक सकल घरेलू उत्पाद द्वारा दुनिया की छठी बड़ी अर्थव्यवस्था और क्रय शक्ति समानता के हिसाब से सातवाँ बड़ा देश होने के साथ ही, यूके एक विकसित देश है। यह दुनिया का पहला औद्योगिक देश था और 19वीं और 20वीं शताब्दियों के दौरान विश्व की अग्रणी शक्ति था, लेकिन दो विश्व युद्धों की आर्थिक लागत और 20 वीं सदी के उत्तरार्ध में साम्राज्य के पतन ने वैश्विक मामलों में उसकी अग्रणी भूमिका को कम कर दिया फिर भी यूके अपने सुदृढ़ आर्थिक, सांस्कृतिक, सैन्य, वैज्ञानिक और राजनीतिक प्रभाव के कारण एक प्रमुख शक्ति बना हुआ है। यह एक परमाणु शक्ति है और दुनिया में चौथी सर्वाधिक रक्षा खर्चा करने वाला देश है। यह यूरोपीय संघ का सदस्य है, संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में एक स्थायी सीट धारण करता है और राष्ट्र के राष्ट्रमंडल, जी8, OECD, नाटो और विश्व व्यापार संगठन का सदस्य है। .

नई!!: जिब्राल्टर और यूनाइटेड किंगडम · और देखें »

यूनाइटेड किंगडम में यूरोपीय संघ पर जनमत संग्रह

यूनाइटेड किंगडम में यूरोपीय संघ पर जनमत संग्रह जिसे यूके में ईयू जनमत संग्रह के नाम से जाना जाता है, 23 जून 2016 को यूनाइटेड किंगडम में हुआ एक जनमत संग्रह है।इसका उद्देश्य यह पता लगाना था कि यूके को यूरोपीय संघ में आगे बने रहना चाहिए या इसे छोड़ देना चाहिए। ईयू की सदस्यता यूके में सन् 1973 में इसके यूरोपीय आर्थिक समुदाय में शामिल होने के बाद से ही बहस का मुद्दा रही है। यूके की कंज़र्वेटिव पार्टी के चुनावी घोषणापत्र के अनुसार हाउस ऑफ़ कॉमन्स (यूके की संसद) ने यूरोपोय संघ जनमत संग्रह कानून 2015 के तहत ईयू के सदस्य बने या ना बने रहने के लिये देश में एक जनमत संग्रह कराने की कानूनी घोषणा की। यूके के लोगों से यूरोपीय संघ की सदस्यता के लिये मत देने के लिये दूसरी बार कहा गया। इसके पहले सन् 1975 में इसमें शामिल होने के लिये जनमत संग्रह कराया गया था जिसमें 67% लोगों ने इसके पक्ष में मतदान किया था। पूर्वोत्तर इंग्लैंड, वेल्स और मिडलैंड्स में से ज्यादातर मतदाताओं ने यूरोपीय संघ से अलग होना पसंद किया जबकि लंदन, स्कॉटलैंड और नॉर्दन आयरलैंड के ज्यादातर मतदाता यूरोपीय संघ के साथ ही रहना चाहते थे। जनमत संग्रह के नतीजे का ब्रिटेन की अर्थव्यवस्था और राजनीति पर नाटकीय असर हो सकता है। ये असर यूरोप और अन्य देशों को भी अपने दायरे में ले सकता है। .

नई!!: जिब्राल्टर और यूनाइटेड किंगडम में यूरोपीय संघ पर जनमत संग्रह · और देखें »

यूनाइटेड किंगडम के सशस्त्र बाल

HMS "उत्कृष्ट"- शाही नौसेना का एक "अपराजय" वर्ग का विमान वाहकएक रॉयल नौसेना का "सेनाग्र" वर्ग की पनडुब्बियों में से ट्रिडेंट II MIRV SLBM का परीक्षण प्रक्षेपणशाही वायु सेना के यूरो फाईटर टाईफून - एक उन्नत लड़ाकू विमान ब्रिटिश सशस्त्र बल, यूनाइटेड किंगडम के सैन्य बल हैं, जिनका कार्य ब्रिटेन, उसी मुकुटिया निर्भर्ताओं और समुद्रपार प्रदेशों की रक्षा और अन्य क्षेत्रों में ब्रिटेन के हितों की रक्षा व पूर्ती करना, तथा शांति-बहाली और मानवी कार्यों में यूके का प्रतिनिधित्व करना है। इनकी स्थापना सन् १७०७ में ऍक्ट्स ऑफ़ यूनियन के पारित होने के बाद होआ था, जब इंग्लैंड राज्य और स्कॉटलैंड राज्य का विलय कर, संयुक्त ग्रेट ब्रिटेन राजशाही स्थापित की गयी थी, साथ ही दोनों राज्यों के सैन्य बलों को भी एकीकृत किया गया था। स्थापना-पश्चात्, अपने ३०० वर्षों के इतिहास में ब्रिटिश बलों ने अनेक सैन्य कार्रवाईयों में भाग लिया है, जिनमें सप्तवर्षीय युद्ध, नेपोलियाई युद्ध, क्रीमियन युद्ध, तथा प्रथम और द्वितीय विश्वयुद्ध भी शामिल हैं। बीती सदियों में इन बलों की लगातार विजेलीलाओं ने वैश्विक मंच पर ब्रिटेन को विश्व के महत्वपूर्णतम् सैन्य महाशक्तियों में से एक के रूप में स्थापित कर दिया है। इन बालों के बदौलत १८वीं शताब्दी से २०वीं शताब्दी के बीच, संयुक्त राजशाही ने इतिहास के सबसे बड़े औपनिवेशिक साम्राज्य पर राज किया और १९वीं शताब्दी के एकमात्र वैश्विक परमशक्ति बन कर उबरी। आज यह विश्व के कई क्षेत्रों में शांति-बहाली और मानवीय कार्यों में शरीक है, तथा विश्व-विस्तृत सैन्य ठिकानें प्रबंधित करती है। .

नई!!: जिब्राल्टर और यूनाइटेड किंगडम के सशस्त्र बाल · और देखें »

यूरेशियाई वृक्ष गौरैया

यूरेशियाई वृक्ष गौरैया, पास्सेर गौरैया परिवार का एक पासेराइन पक्षी है जिसके सिर का ऊपरी हिस्सा और गर्दन का पिछला हिस्सा लाल-भूरे रंग का होता है और प्रत्येक पूर्णतः सफेद गाल पर एक काला धब्बा होता है। इस प्रजाति के दोनों ही लिंगों मे एक समान पंख होते हैं और युवा पक्षी वयस्क पक्षियों के ही एक छोटे रूप जैसे दिखते हैं। गौरैया पक्षी अधिकांश समशीतोष्ण यूरेशिया और दक्षिणपूर्व एशिया में प्रजनन करती हैं जहां यह वृक्ष गौरैया के नाम से जानी जाती हैं और इन्हें संयुक्त राज्य अमेरिका सहित अन्य क्षेत्रों में भी भेजा गया है, जहां इन्हें यहां की मूलनिवासी और इनसे असम्बद्ध अमेरिकी वृक्ष गौरैया से विभेदित करने के लिए यूरेशियाई वृक्ष गौरैया या जर्मन गौरैया के नाम से जाना जाता है। हालांकि इनकी अनेकों उप-प्रजातियों की पहचान हो चुकी है, लेकिन अपनी व्यापक उप-प्रजातियों के बीच भी इस पक्षी का रूप-रंग बहुत अधिक नहीं बदलता है। यूरेशियाई वृक्ष गौरैया का गन्दा घोंसला किसी भी प्राकृतिक कोटर में बना होता है, जो कि किसी ईमारत में बना छेद या मैग्पाई (मुटरी) अथवा सारस पक्षी का बड़ा घोंसला हो सकता है। आदर्शतः ये एक समुच्चय (clutch) में 5 से 6 अंडे देती हैं जो दो सप्ताह में परिपक्व हो जाते हैं। यह गौरैया अपने भोजन के लिए मुख्यतः बीजों पर निर्भर करती है लेकिन ये अकशेरुकी प्राणियों को भी अपना भोजन बनाती हैं, मुख्यतः प्रजनन काल के दौरान.

नई!!: जिब्राल्टर और यूरेशियाई वृक्ष गौरैया · और देखें »

यूरोपा सड़क

यूरोपा सड़क, या यूरोपा रोड (Europa Road), ब्रिटिश शासित प्रवासी प्रदेश जिब्राल्टर में स्थित एक मुख्य सड़क है। यह ट्रफ़ैलगर कब्रिस्तान और ट्रफ़ैलगर सड़क के नजदीक से शुरू होती है और जिब्राल्टर के मध्य को इसके दक्षिणी सिरे पर स्थित यूरोपा पॉईंट के साथ जोड़ती है। अपने शुरुआती और अंतिम बिंदुओं के बीच यह जिब्राल्टर के कई महत्वपूर्ण स्थलों के पास से गुजरती है जैसे द रॉक होटल, जिब्राल्टर बोटेनिक गार्डन्स और इब्राहीम-अल-इब्राहिम मस्जिद। यूरोपा पॉईंट पर भी जिब्राल्टर के कई महत्वपूर्ण स्थल हैं: डिपार्टमेंट ऑफ़ एड्युकेशन एण्ड ट्रेनिंग के अन्तर्गत आने वाले जिब्राल्टर ट्रेनिंग सेंटर और ब्लीक हाउस ट्रेनिंग इंस्टिट्यूट तथा जिब्राल्टर टूरिस्ट बोर्ड का सूचना केंद्र। .

नई!!: जिब्राल्टर और यूरोपा सड़क · और देखें »

यूरोपीय क्रिकेट चैम्पियनशिप

यूरोपीय क्रिकेट चैम्पियनशिप विभिन्न प्रतियोगिताओं में जो यूरोप भर में राष्ट्रीय क्रिकेट पक्षों प्रतिस्पर्धा का एक समूह है। प्रतियोगिता में जहां क्रिकेट एक प्रमुख खेल नहीं है और यूरोप के केवल टेस्ट क्रिकेट खेल रहे देश, इंग्लैंड, वर्तमान में एक ओर प्रवेश नहीं करता देशों में सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने और विकसित करने के लिए बनाया गया है। खेल 50 ओवर के एकदिवसीय क्रिकेट मैचों कर रहे हैं। इनमें से अधिकांश एक दिवसीय अंतरराष्ट्रीय का दर्जा (अधिक जानकारी के लिए नीचे देखें) नहीं है। .

नई!!: जिब्राल्टर और यूरोपीय क्रिकेट चैम्पियनशिप · और देखें »

राष्ट्रीय राजधानियों की सूची

राष्ट्रीय राजधानियों की सूची में विश्व के सभी देशों और उनकी राजधानियों के नाम, महाद्वीप और जनसंख्या के साथ दिए गए हैं जिन्हें क्रमबद्ध किया जा सकता है। .

नई!!: जिब्राल्टर और राष्ट्रीय राजधानियों की सूची · और देखें »

रॉयल नेवल हॉस्पिटल जिब्राल्टर

रॉयल नेवल हॉस्पिटल जिब्राल्टर (Royal Naval Hospital Gibraltar), पूर्व नाम: ब्रिटिश मिलिट्री हॉस्पिटल जिब्राल्टर (British Military Hospital Gibraltar), एक सैन्य अस्पताल था जिसका निर्माण 1903 के आसपास जिब्राल्टर में हुआ था। अस्पताल का उद्देश्य ब्रिटिश सैन्य कर्मियों और स्थानीय नाविकों को चिकित्सा सेवा मुहैया कराना था। अस्पताल जिब्राल्टर के दक्षिणी हिस्से में यूरोपा सड़क पर स्थित था। इसके अंतर्गत कुल तीन इमार्ते आती हैं। 1963 में अस्पताल को रॉयल नेवी को हस्तांतरित कर दिया गया था। वर्ष 2008 में इसे बंद कर दिया गया था ताकि इसका रिहायशी रूपांतरण हो सके, हालांकि यह कार्य अस्पताल के बंद होने से पहले ही शुरू हों चुका था। .

नई!!: जिब्राल्टर और रॉयल नेवल हॉस्पिटल जिब्राल्टर · और देखें »

रॉयल जिब्राल्टर पोस्ट ऑफ़िस

रॉयल जिब्राल्टर पोस्ट औफ़िस, (Royal Gibraltar Post Office), ब्रिटिश प्रवासी शासित प्रदेश जिब्राल्टर में डाक सेवा उपलब्ध कराता है। इसका पुराना नाम जिब्राल्टर पोस्ट औफ़िस (अंग्रेज़ी: Gibraltar Post Office) था तथा यह द पोस्ट ऑफ़िस (अंग्रेज़ी: The Post Office) के नाम से भी जाना जाता है। रॉयल जिब्राल्टर पोस्ट औफ़िस जिब्राल्टर सरकार की मिनिस्ट्री फॉर स्पोर्ट्स, कल्चर, हेरिटेज एण्ड यूथ मंत्रालय के अंतर्गत आता है। 1886 में स्थापित हुई जिब्राल्टर डाक सेवा को 2005 में महारानी एलिजाबेथ द्वितीय ने "रॉयल" उपाधि प्रदान की। जिब्राल्टर यूनाईटेड किंगडम के बहार एकमात्र राष्ट्रमंडल या ब्रिटीश प्रवासी शासित प्रदेश है जिसे यह विशिष्ट सम्मान मिला हुआ है। पोस्ट ऑफ़िस ने जून 2000 में प्रिंस विलियम, कैम्ब्रिज के ड्यूक, के अट्ठारहवें जन्मदिवस के उपलक्ष्य में विशेष चार डाक टिकटों का अनावरण किया था। इन टिकटों में से एक पर राजकुमार की दिवंगत माँ डायना, वेल्स की राजकुमारी, भी नवजात राजकुमार को अपनी गोद में खिलाती हुईं चित्रित थीं। .

नई!!: जिब्राल्टर और रॉयल जिब्राल्टर पोस्ट ऑफ़िस · और देखें »

रॉक गन बैटरी

रॉक गन बैटरी (Rock Gun Battery) ब्रिटिश प्रवासी शासित प्रदेश जिब्राल्टर में स्थित तोपखाने की बैटरी है। यह रॉक ऑफ़ जिब्राल्टर के उत्तरी मुख पर अपर रॉक नेचर रिजर्व के उत्तरी सिरे पर ग्रीन्स लोज बैटरी के ऊपर स्थित है। यह जिब्राल्टर की महान घेराबंदी बनाई गई थी चूँकि रणनीतिक तौर पर यह लाभप्रद स्थान पर है और ग्रीन्स लोज बैटरी से ज्यादा सफ़ल थी। महान घेराबंदी के दौरान इसका प्रभावशाली रूप से उपयोग हुआ था तथा द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान इसका पुनः निर्माण किया गया। बीसवी शताब्दी के मध्य में यूनाईटेड किंगडम के रक्षा मंत्रालय इसका हवाई फ़ार्म के तौर पर इस्तेमाल करने लगा और 1958 में इसका ढ़ाचागत सुधार भी कराया। रॉक गन बैटरी और मिडल हिल बैटरी में कई दशकों तक आम जनता के लिए प्रवेश निषेद था। वर्ष 2005 में रेडियो फ़ार्म को बंद कर दिया गया और रक्षा मंत्रालय ने ज्यादातर क्षेत्र को छोड़ दिया तथा इसके साथ ही यहाँ के आसपास के हिस्से का स्वामित्व जिब्राल्टर की सरकार को स्थानान्तरित कर दिया। हालांकि शिखर, जहाँ रॉक गन बैटरी मौजूद है, अभी भी रक्षा मंत्रालय के प्राधिकरण के आधीन है। .

नई!!: जिब्राल्टर और रॉक गन बैटरी · और देखें »

रोज़िया वॉटर टैंक्स

रोज़िया वॉटर टैंक्स (Rosia Water Tanks) (हिन्दी: रोज़िया पानी की टंकियाँ) उन्नीसवी शताब्दी के शुरुआत में ब्रिटिश प्रवासी शासित प्रदेश जिब्राल्टर में रोज़िया खाड़ी के समीप निर्मित हुई पानी एकत्रित करने की विशाल टंकियाँ थीं। इनका निर्माण एडमिरल जॉन जर्विस, सेंट विन्सेन्ट के पहले अर्ल, की सिफारिश के आधार पर हुआ था। उनकी सलाह थी की विक्चुअलिंग यार्ड संरचना रोज़िया खाड़ी के पास स्थानांतरित कर दिया जाए। यह संरचना शाही नौसेना के जहाजों को एक ही स्थल पर पानी व खाने की आपूर्ति करने का काम करता थी। वर्ष 2004 तक रोज़िया वॉटर टैंक्स पर यूनाइटेड किंगडम के रक्षा मंत्रालय का अधिकार रहा। 2004 में मंत्रालय ने टंकियों का अधिकार जिब्राल्टर की सरकार को हस्तांतरित कर दिया। स्थानीय और अन्तराष्ट्रीय स्तर पर हुई आलोचना और जिब्राल्टर हेरिटेज ट्रस्ट द्वारा न्यायालय में दर्ज किए गए केस के बावजूद भी जिब्राल्टर सरकार ने 2006 में इन एतिहासिक टंकियों को ध्वस्त करवा दिया जिससे खाली हुए स्थान पर किफायती घरों का निर्माण किया जा सके। जब परियोजना को पूरा करने के लिए ऑईएम इंटरनेशनल निर्माण कंपनी का वित्त पोषण अपर्याप्त साबित हुआ तब सरकार ने स्थल को पुनः जब्त कर लिया। .

नई!!: जिब्राल्टर और रोज़िया वॉटर टैंक्स · और देखें »

लैंडपोर्ट

लैंडपोर्ट (Landport) ब्रिटिश शासित प्रवासी प्रदेश जिब्राल्टर में स्थित एक दरवाज़ा है। भूतकाल में एक समय यह जिब्राल्टर की किलेबंदी में जमीन द्वारा प्रवेश करने का एकमात्र प्रवेश द्वार था इसलिए इस पर सैनिकों द्वारा अत्याधिक पहरा दिया जाता था। 1704 में जिब्राल्टर पर ब्रिटेन के कब्जे के पश्चात ब्रिटिश सेना द्वारा इस दरवाज़े की सुरक्षा कई स्तर तक बढ़ा दी गई थी जिस के तहत बीस बन्दूको से दरवाज़े की सुरक्षा, नहर का प्रयोग, बारूदी सुरंग आदि शामिल थे। .

नई!!: जिब्राल्टर और लैंडपोर्ट · और देखें »

लोकतांत्रिक पार्टी

निम्नलिखित सूची उन राजनीतिक दलों की हैं जिनका नाम (हिन्दी में) लोकतांत्रिक पार्टी या लोकतंत्रवादी के रूप में अनुवादित किया जा सकता हैं। .

नई!!: जिब्राल्टर और लोकतांत्रिक पार्टी · और देखें »

शेंगेन क्षेत्र

शेंगेन क्षेत्र में उन पच्चीस यूरोपीय देशों के प्रदेश शामिल हैं जिन्होंने, लक्ज़मबर्ग के शेंगेन शहर में 1985 में हस्ताक्षरित शेंगेन समझौते को लागू किया है। शेंगेन क्षेत्र, अंतरराष्ट्रीय यात्रा के लिए काफी हद तक एक एकल राष्ट्र की तरह संचालित होता है जहां इस क्षेत्र के अन्दर आने वाले या फिर बाहर जाने वाले लोगों के लिए तो सीमा नियंत्रण होता है, लेकिन यहां कोई आंतरिक सीमा नियंत्रण नहीं है। शेंगेन नियमों को 1999 में एम्स्टर्डम समझौते द्वारा यूरोपीय संघ (EU) क़ानून में शामिल कर लिया गया, हालांकि इस क्षेत्र में आधिकारिक तौर पर तीन गैर-यूरोपीय संघ राष्ट्र, आइसलैंड, नॉर्वे स्विटजरलैंड शामिल हैं और वास्तविक तौर पर तीन सूक्ष्म यूरोपीय राष्ट्र, मोनाको, सैन मैरिनो, और वेटिकन सिटी भी शामिल है। यूरोपीय संघ के दो सदस्यों - आयरलैंड और ब्रिटेन को छोड़कर बाकी सभी सदस्य राष्ट्रों को शेंगेन लागू करने की आवश्यकता है और बुल्गारिया, साइप्रस और रोमानिया को छोड़कर सभी ने इसे पहले से ही लागू कर लिया है। वर्तमान में इस क्षेत्र की जनसंख्या 40 करोड़ से अधिक है और का क्षेत्र इसके अंतर्गत आता है। शेंगेन नियमों को लागू करने के तहत एक शेंगन राष्ट्र को अन्य शेंगेन सदस्यों के साथ सीमा पर नियंत्रण को समाप्त करना और साथ ही गैर सदस्य राज्यों के साथ सीमा पर नियंत्रण को मजबूत बनाना शामिल है। इन नियमों में शामिल है लोगों के अस्थायी प्रवेश पर आम नीति के प्रावधान (शेंगेन वीज़ा सहित), बाह्य सीमा नियंत्रण को सुसंगत करना, पार-सीमा पुलिस और न्यायिक सहयोग.

नई!!: जिब्राल्टर और शेंगेन क्षेत्र · और देखें »

साद जगलुल

जगलुल साद (१८६० - १९२७), मिस्र का राजनीतिज्ञ। 1860 में गरबिया प्रांत में जन्म। अलअजहर विश्वविद्यालय में शिक्षा पाई। 1882 में अहमद अरबी के विद्रोह में साथ देने के लिए गिरफ्तार हुआ किंतु शीघ्र ही छोड़ दिया गया और 1884 में वकालत करने लगा। 1893 में न्यायाधीश नियुक्त हुआ। 1906 में जन-निर्देश-मंत्री और 1910 में न्यायमंत्री बना। खेदीब अब्बास हालिमी पाशा पर स्वयं लगाए दोष सिद्ध न कर पाने के कारण उसे त्यागपत्र देना पड़ा। पश्चात् इसने ब्रिटिश विरोधी नीति प्रदर्शित की और वह मिस्त्र के राष्ट्रीयतावादी दल का नेता बन गया। प्रथम विश्वयुद्ध के पश्चात् उसने मिस्र की स्वतंत्रता का आंदोलन छेड़ दिया। फलत: 1919 में निष्कासि होकर माल्टा गया। 1921 में वह पुन: काहिरा लौट आया। गिरफ्तार करके वह अदन, वहाँ से सेशेलस और बाद में जिब्राल्टर भेजा गया। 1923 में उसे मिस्र लौटने की आज्ञा मिल गई और जनवरी, 1924 में जब राष्ट्रीयतावादी दल की सरकार बनी, तब वह मिस्र का प्रधानमंत्री बना, किंतु आँग्लमिस्त्रो-सूडान के गवर्नर जनरल सर ली स्टैक की हत्या होने पर उसे प्रधानमंत्री का पद त्यागना पड़ा। तत्पश्चात् वह प्रतिनिधि सदन का अध्यक्ष हो गया। 23 अगस्त 1927 को काहिरा में उसका देहांत हो गया। श्रेणी:मिस्र के राजनेता.

नई!!: जिब्राल्टर और साद जगलुल · और देखें »

साउथपोर्ट दरवाज़े

साउथपोर्ट दरवाज़े (मूल नाम: साउथपोर्ट गेट्स) (Southport Gates) ब्रिटिश प्रवासी क्षेत्र जिब्राल्टर में स्थित तीन शहरी दरवाज़े हैं। ये चार्ल्स पंचम दीवार में बने हुए हैं, जो 16वीं सदी की जिब्राल्टर की किलेबंदी का हिस्सा है। तीनों दरवाज़े एक समूह में मौजूद हैं, इनके पश्चिम में साउथ बैस्टियन तथा पूर्व में ट्रफ़ालगर कब्रिस्तान स्थित हैं। पहला तथा दूसरा साउथपोर्ट दरवाज़ा निवर्तमान समय की ट्रफ़ालगर सड़क पर क्रमशः 1552 और 1883 में निर्मित किए गए थे। तीसरा दरवाज़ा, जिसे रिफ्रेन्डम गेट के नाम से जाना जाता है, तीनों दरवाज़ों में सबसे चौड़ा है तथा इसे 1967 मुख्य सड़क (मेन स्ट्रीट) पर बनाया गया था, दोनों दरवाज़ों के एकदम पश्चिम में। साउथपोर्ट दरवाज़े जिब्राल्टर हेरिटेज ट्रस्ट में सूचीबद्ध हैं। .

नई!!: जिब्राल्टर और साउथपोर्ट दरवाज़े · और देखें »

सिंगापुर का इतिहास

सिंगापुर के इतिहास का विवरण 11वीं सदी से उपलब्ध है। 14वीं सदी के दौरान श्रीविजयन राजकुमार परमेश्वर के शासनकाल में इस द्वीप का महत्त्व बढ़ना शुरु हुआ और यह एक महत्वपूर्ण बंदरगाह बन गया, लेकिन दुर्भाग्यवश 1613 में पुर्तगाली हमलावरों द्वारा इसे नष्ट कर दिया गया। आधुनिक सिंगापुर के इतिहास की शुरुआत 1819 में हुई, जब एक अंग्रेज सर थॉमस स्टैमफोर्ड रैफल्स द्वारा इस द्वीप पर एक ब्रिटिश बंदरगाह की स्थापना की गयी। ब्रिटिश औपनिवेशिक शासन के तहत दक्षिण-पूर्व एशिया में भारत-चीन व्यापार और भंडारगृह (एंट्रीपोट) व्यापार, दोनों के एक केंद्र के रूप में इसका महत्त्व काफी बढ़ गया और यह बड़ी तेजी से एक प्रमुख बंदरगाह शहर में तब्दील हो गया। द्वितीय विश्व युद्घ के समय जापानी साम्राज्य ने सिंगापुर को अपने अधीन कर लिया और 1942 से 1945 तक इसे अपने अधीन रखा। युद्ध समाप्त होने के बाद सिंगापुर वापस अंग्रेजों के नियंत्रण में चला गया और स्व-शासन के अधिकार के स्तर को वढ़ाया गया और अंततः 1963 में फेडरेशन ऑफ मलाया के साथ सिंगापुर का विलय कर मलेशिया का निर्माण किया गया। हालांकि, सामाजिक अशांति और सिंगापुर की सत्तारूढ़ पीपुल्स एक्शन पार्टी तथा मलेशिया की एलायंस पार्टी के बीच विवादों के परिणाम स्वरूप सिंगापुर को मलेशिया से अलग कर दिया गया। 9 अगस्त 1965 को सिंगापुर एक स्वतंत्र गणतंत्र बन गया। गंभीर बेरोजगारी और आवासीय संकट का सामना करने के कारण, सिंगापुर ने एक आधुनिकीकरण कार्यक्रम पर काम करना शुरू कर दिया जिसमें विनिर्माण उद्योग की स्थापना, बड़े सार्वजनिक आवासीय एस्टेट के विकास और सार्वजनिक शिक्षा पर भारी निवेश करने पर ध्यान केंद्रित किया गया। आजादी के बाद से सिंगापुर की अर्थव्यवस्था में प्रति वर्ष औसतन नौ प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गयी है। 1990 के दशक तक यह एक अत्यंत विकसित मुक्त बाजार अर्थव्यवस्था, सुदृढ़ अंतरराष्ट्रीय व्यावसायिक संबंध और जापान के बाहर एशिया में सर्वोच्च प्रति व्यक्ति सकल घरेलू उत्पाद के साथ दुनिया के सबसे समृद्ध देशों में से एक बन गया था। .

नई!!: जिब्राल्टर और सिंगापुर का इतिहास · और देखें »

स्पेन

स्पेन (स्पानी: España, एस्पाञा), आधिकारिक तौर पर स्पेन की राजशाही (स्पानी: Reino de España), एक यूरोपीय देश और यूरोपीय संघ का एक सदस्य राष्ट्र है। यह यूरोप के दक्षिणपश्चिम में इबेरियन प्रायद्वीप पर स्थित है, इसके दक्षिण और पूर्व में भूमध्य सागर सिवाय ब्रिटिश प्रवासी क्षेत्र, जिब्राल्टर की एक छोटी से सीमा के, उत्तर में फ्रांस, अण्डोरा और बिस्के की खाड़ी (Gulf of Biscay) तथा और पश्चिमोत्तर और पश्चिम में क्रमश: अटलांटिक महासागर और पुर्तगाल स्थित हैं। 674 किमी लंबे पिरेनीज़ (Pyrenees) पर्वत स्पेन को फ्रांस से अलग करते हैं। यहाँ की भाषा स्पानी (Spanish) है। स्पेनिश अधिकार क्षेत्र में भूमध्य सागर में स्थित बेलियरिक द्वीप समूह, अटलांटिक महासागर में अफ्रीका के तट पर कैनरी द्वीप समूह और उत्तरी अफ्रीका में स्थित दो स्वायत्त शहर सेउटा और मेलिला जो कि मोरक्को सीमा पर स्थित है, शामिल है। इसके अलावा लिविया नामक शहर जो कि फ्रांसीसी क्षेत्र के अंदर स्थित है स्पेन का एक ''बहि:क्षेत्र'' है। स्पेन का कुल क्षेत्रफल 504,030 किमी² का है जो पश्चिमी यूरोप में इसे यूरोपीय संघ में फ्रांस के बाद दूसरा सबसे बड़ा देश बनाता है। स्पेन एक संवैधानिक राजशाही के तहत एक संसदीय सरकार के रूप में गठित एक लोकतंत्र है। स्पेन एक विकसित देश है जिसका सांकेतिक सकल घरेलू उत्पाद इसे दुनिया में बारहवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनाता है, यहां जीवन स्तर बहुत ऊँचा है (20 वां उच्चतम मानव विकास सूचकांक), 2005 तक जीवन की गुणवत्ता सूचकांक की वरीयता के अनुसार इसका स्थान दसवां था। यह संयुक्त राष्ट्र, यूरोपीय संघ, नाटो, ओईसीडी और विश्व व्यापार संगठन का एक सदस्य है। .

नई!!: जिब्राल्टर और स्पेन · और देखें »

सेंट बर्नार्डस अस्पताल

सेंट बर्नार्डस अस्पताल या सेंट बर्नार्डस हॉस्पिटल (St Bernard's Hospital) ब्रिटिश प्रवासी शासित प्रदेश जिब्राल्टर में स्थित एमात्र नागरिक जनरल अस्पताल है। 1999 में भूतपूर्व स्वास्थ्य मंत्री कीथ अज़पर्डाए के सुझाव के पश्चात 8 जुलाई 2002 में अस्पताल के निर्माण की परियोजना शुरू हुई थी। अस्पताल में इकीसवी सदी के एक आधुनिक अस्पताल के अनुरूप सुविधाएँ हैं। सेंट बर्नार्डस अस्पताल चार विभिन्न ज़ोन में बटा हुआ है तथा इसके प्रथम ज़ोन में जिब्राल्टर हैल्थ अथोरिटी प्रशासन और मुख्य कार्यकारी अधिकारी के कार्यालय हैं। .

नई!!: जिब्राल्टर और सेंट बर्नार्डस अस्पताल · और देखें »

सेंट माइकल की गुफा

सेंट माइकल की गुफ़ा (St., Cueva de San Miguel) जिब्राल्टर के अपर रॉक नेचर रिजर्व स्थान में स्थित चूना पत्थर की गुफाओं के संजाल को दिया गया नाम है। ये गुफ़ाएँ समुद्र स्तर से 300 मीटर ऊपर स्थित हैं। यह रॉक ऑफ़ जिब्राल्टर के अंदर मौजूद 150 से भी अधिक गुफ़ाओं में से सबसे अधिक पर्यटकों व अन्य आगंतुकों को आकर्षित करती हैं, एक वर्ष में लगभग 1,000,000 आगंतुक। .

नई!!: जिब्राल्टर और सेंट माइकल की गुफा · और देखें »

हरेश बुधरानी

हरेश किशिनचंद बुधरानी (Haresh Kishinchand Budhrani), क्वींस काउंसेल, भारतीय मूल के जिब्राल्टेरियन बैरिस्टर हैं। इन्होंने अपनी शिक्षा इंग्लैंड के शैक्षणिक संस्थानो से प्राप्त करी थी तथा अगस्त 1975 में बैरिस्टर बन गए। यह 2004 तक हिन्दू मर्चेंट्स एसोसिएशन ऑफ़ जिब्राल्टर के अध्यक्ष रहे थे। यह जिब्राल्टर संसद में सितम्बर 2004 से अक्टूबर 2012 तक स्पीकर थे। इस पद पर रहते हुए इनके ऊपर व्यापार कर सम्बन्धी हेराफेरी का आरोप लगा था। .

नई!!: जिब्राल्टर और हरेश बुधरानी · और देखें »

जनसंख्या घनत्व के अनुसार देशों की सूची

जनसँख्या घनत्व2006 के अनुसार जनसँख्या घनत्व के अनुसार देश एवं उनके निर्भर क्षेत्रों की सूची निवासी/वर्ग किमी में। स्त्रोत:.

नई!!: जिब्राल्टर और जनसंख्या घनत्व के अनुसार देशों की सूची · और देखें »

जिब्राल्टर 2

निएंडरथल खोपड़ी जिब्राल्टर 2 (Gibraltar 2), जिसे डेविल्स टॉवर चाइल्ड (अंग्रेज़ी: Devil's Tower Child) के रूप में भी जाना जाता है, एक मादा निअंडरथल बच्चे की खोपड़ी के पाँच अवशेषों को दिया संयुक्त शीर्षक है। इनकी ख़ोज ब्रिटिश प्रवासी शासित प्रदेश जिब्राल्टर में हुई थी। जीवाश्म की ख़ोज वर्ष 1926 में डोरोथी जर्रोड द्वारा जिब्राल्टर में स्थित डेविल्स टॉवर माउसटेरियन रॉक शेल्टर में हुई थी। यह जिब्राल्टर की भूमि में पाई गई ऐसी दूसरी खोपड़ी थी। जिब्राल्टर 1, जिसकी ख़ोज जिब्राल्टर में वर्ष 1848 में हुई थी, निएंडरथल अवशेषों के इतिहास में पहली पूर्ण मानव खोपड़ी थी, परन्तु इसे अपनी यह विशेष उपाधि बीसवी शताब्दी के शुरुआत तक नहीं मील पाई थी। इकीसवी शताब्दी के शुरुआत में जिब्राल्टर 2 का पुनर्निर्माण हुआ था जिसमें उसकी संरचना में सुधार किए गए थे। जिब्राल्टर में लगातार जारी रही खुदाई और 2006 में जिब्राल्टर की गुफ़ा में पाए गए चारकोल की रेडियोकार्बन डेटिंग से यह परिणाम मिलते हैं कि जिब्राल्टर आखिरी जीवित निएंडरथल मानवो का आश्रय स्थल था। .

नई!!: जिब्राल्टर और जिब्राल्टर 2 · और देखें »

जिब्राल्टर पाउण्ड

पाउंड (मुद्रा हस्ताक्षर: £, बैंकिंग कोड: GIP) जिब्राल्टर की मुद्रा है। इसका ब्रिटेन पाउंड स्टर्लिंग के साथ सममूल्य पर विनिमय किया जा सकता है। .

नई!!: जिब्राल्टर और जिब्राल्टर पाउण्ड · और देखें »

जिब्राल्टर बंदरगाह प्राधिकरण

जिब्राल्टर बंदरगाह प्राधिकरण (Gibraltar Port Authority) एक जिब्राल्टर सरकार के आधीन एक स्वतंत्र संस्था है। मूल जिब्राल्टर बंदरगाह प्राधिकरण की स्थापना वर्ष 1806 में हुई थी। परन्तु निवर्तमान प्राधिकरण की स्थापना 2005 में जिब्राल्टर पोर्ट अथोरिटी एक्ट (जिब्राल्टर बंदरगाह प्राधिकरण अधिनियम) के तहत हुई थी। हालांकि आधीकारिक तौर पर संस्था 2005 में स्थापित हो गई थी परन्तु यह एक वर्ष तक गठित नहीं हुई। 2006 में इसके सबसे पहले सदस्यो की नियुक्ति हुई। इसकी कई जिम्मेदारियाँ हैं परन्तु प्राधिकरण का प्राथमिक कार्य समुद्री सेवाओं का प्रावधान करना है। जिब्राल्टर बंदरगाह अब मुख्य रूप से जहाजो के लिए बंकर सेवा उपलब्ध कराता है। इसके अध्यक्ष जिब्राल्टर सरकार में पर्यटन, सार्वजनिक परिवहन और बंदरगाह मंत्री नील एफ़ कोस्टा हैं तथा रॉय स्टैंब्रूक मुख्य कार्यकारी अधिकारी और बंदरगाह के केप्टन हैं। .

नई!!: जिब्राल्टर और जिब्राल्टर बंदरगाह प्राधिकरण · और देखें »

जिब्राल्टर मेथोडिस्ट चर्च

जिब्राल्टर मेथोडिस्ट चर्च (Gibraltar Methodist Church) ब्रिटिश प्रवासी शासित प्रदेश जिब्राल्टर में स्थित ईसाई धर्म के मेथोडिज़्म सम्प्रदाय का गिरजाघर है। चर्च 297 मेन स्ट्रीट में जिब्राल्टर के राज्यपाल के आधिकारिक निवास स्थान द कॉन्वेंट के समीप स्थित है। यह ग्रेट ब्रिटेन के मेथोडिस्ट चर्च के दक्षिण पूर्व जिले का हिस्सा है। जिब्राल्टर की जनता अधिकांश रूप से रोमन कैथोलिक सम्प्रदाय की अनुयायी है परन्तु मेथोडिज़्म यहाँ 1769 से सक्रिय है। 1769 में गैरीसन पर तैनात सैनिक हेनरी एन्स ने अपने घर में मेथोडिस्ट बैठकें बुलानी शुरू करी थी और तब से यह जिब्राल्टर के इतिहास का हिस्सा बन चुका है। गिरजाघर अपना एक क़हवाख़ाना द कारपेंटरस आर्म्स के नाम से चलाता है। .

नई!!: जिब्राल्टर और जिब्राल्टर मेथोडिस्ट चर्च · और देखें »

जिब्राल्टर में शिक्षा

जिब्राल्टर में शिक्षा मुख्यतः इंग्लैंड की शिक्षा संरचना पर आधारित है जिसमें त्रि-स्तरीय शिक्षा प्रणाली का प्रयोग होता है। जिब्राल्टर सरकार का शिक्षा एवं प्रशिक्षण विभाग देश में शिक्षा व इस से सम्बंधित संस्थाओं के विकास के लिए उत्तरदायी है। इसके अलावा मंत्रालय देश में शिक्षा सम्बन्धित नीतियाँ बनाने व उन्हें लागू करने तथा देश के सभी विद्यालयों के प्रशासन और निरीक्षण के लिए भी उत्तरदायी है। मंत्रालय निवर्तमान समय में गिल्बर्ट लिकाडी के पास है तथा निदेशक का पद इस समय रिक्त है। .

नई!!: जिब्राल्टर और जिब्राल्टर में शिक्षा · और देखें »

जिब्राल्टर में इस्लाम धर्म

जिब्राल्टर में इस्लाम एक अल्पसंख्यक धर्म है। 2001 की जनगणना के अनुसार ब्रिटिश प्रवासी शासित प्रदेश जिब्राल्टर में लगभग दो हजार व्यक्ति इस्लाम धर्म के अनुयायी हैं, जो जिब्राल्टर की सम्पूर्ण आबादी का लगभग चार प्रतिशत है। जिब्राल्टर हमेशा से ही कई सभ्यताओं व व्यक्तियों के लिए एक आकर्षण का स्थान रहा है। इनमें निएंडरथल काल से मूरिश, स्पेनी व वर्तमान ब्रिटिश साम्राज्य शामिल है। .

नई!!: जिब्राल्टर और जिब्राल्टर में इस्लाम धर्म · और देखें »

जिब्राल्टर में क्रिकेट

यूरोपा पॉईंट पर चलता क्रिकेट का खेल जिब्राल्टर औबेरियन प्रायद्वीप और यूरोप के दक्षिणी छोर पर भूमध्य सागर के प्रवेश द्वार पर स्थित एक स्वशासी ब्रिटिश विदेशी क्षेत्र है। 6.843 वर्ग किलोमीटर (2.642 वर्ग मील) में फैले इस देश की सीमा उत्तर में स्पेन से मिलती है। जिब्राल्टर ऐतिहासिक रूप से ब्रिटेन के सशस्त्र बलों के लिए एक महत्वपूर्ण आधार रहा है और शाही नौसेना का एक आधार है। जिब्राल्टर में विभिन्न प्रकार के खेल जिब्राल्टर की जनता के रोजमर्रा जीवन का अहम हिस्सा हैं। यहाँ विशेष रूप से फुटबॉल, क्रिकेट और बास्केटबॉल जैसे खेल ज्यादा लोकप्रिय हैं। क्रिकेट यहाँ ब्रिटिश सैनिकों द्वारा लाया गया था। जिब्राल्टर का वातावरण इस खेल के लिए काफ़ी अनुकूल है। क्रिकेट बल्ले और गेंद का एक दलीय खेल है जिसकी शुरुआत दक्षिणी इंग्लैंड में हुई थी। इसका सबसे प्राचीन निश्चित-संदर्भ 1598 का मिलता है और अब यह 100 से भी अधिक देशों में खेला जाता है। क्रिकेट के कई रूप हैं; इसका उच्चतम स्तर टॅस्ट क्रिकेट है, जिसमें वर्तमान प्रमुख राष्ट्रीय टीमें भारत, ऑस्ट्रेलिया, दक्षिण अफ्रीका, इंग्लैण्ड, श्रीलंका, वेस्टइंडीज, न्यूजीलैण्ड, पाकिस्तान व बांग्लादेश हैं। जिब्राल्टर राष्ट्रीय क्रिकेट टीम जिब्राल्टर का अन्तराष्ट्रीय क्रिकेट में प्रतिनिधित्व करने वाली टीम है। टीम अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद की वर्ष 1969 से सहयोगी सदस्य है। टॅस्ट क्रिकेट नहीं खेलने वाली यूरोपीय टीमों में जिब्राल्टर की टीम इस समय छठे स्थान पर है। .

नई!!: जिब्राल्टर और जिब्राल्टर में क्रिकेट · और देखें »

जिब्राल्टर युद्ध स्मारक

जिब्राल्टर युद्ध स्मारक (Gibraltar War Memorial) ब्रिटिश प्रवासी शासित प्रदेश जिब्राल्टर की लाइन वॉल सड़क पर स्थित एक प्रथम विश्व युद्ध स्मारक है। इसे ब्रिटिश युद्ध स्मारक (British War Memorial) के नाम से भी जाना जाता है। इस स्मारक को स्पेन के होयसे पिकुइट कॅटोली ने तराशा था तथा इसका अनावरण वर्ष 1923 में हुआ था। स्मारक के समीप 1921 में बने एस्पलेनैड पर कई स्मारक पट्टिकाएँ हैं, जिनमें क्रीमिया के युद्ध के समय की दो रुसी बंदूकें भी हैं। .

नई!!: जिब्राल्टर और जिब्राल्टर युद्ध स्मारक · और देखें »

जिब्राल्टर राष्ट्रीय फुटबॉल टीम

जिब्राल्टर राष्ट्रीय फुटबॉल टीम (Gibraltar national football team) ब्रिटिश प्रवासी शासित प्रदेश जिब्राल्टर का फुटबॉल की प्रतिस्पर्धाओ में प्रतिनिधित्व करती है। जिब्राल्टर फुटबॉल संघ टीम व इस से जुड़े सभी कार्यो को नियंत्रित करता है। यह फीफा या यूईएफए का पूर्ण सदस्य नहीं है इसलिए टीम विश्व कप या यूरोपियाई चैम्पियनशिप में भाग लेने के लिए योग्य नहीं है। जिब्राल्टर ने यूईएफए की सदस्यता के लिए आवेदन किया था परन्तु इसे 2007 में यूईएफए बोर्ड ने ठुकरा दिया। यह विवाद कोर्ट ऑफ़ आर्ब्रिटेशन फॉर सपोर्ट (खेल में मध्यस्थता के लिए न्यायालय) तक चला गया था जिसके पश्चात यूईएफए की कार्यकारिणी समिति ने जिब्राल्टर को अस्थायी सदस्य का दर्जा प्रदान कर दिया। .

नई!!: जिब्राल्टर और जिब्राल्टर राष्ट्रीय फुटबॉल टीम · और देखें »

जिब्राल्टर राष्ट्रीय क्रिकेट टीम

जिब्राल्टर राष्ट्रीय क्रिकेट टीम ब्रिटिश प्रवासी शासित प्रदेश जिब्राल्टर का अन्तराष्ट्रीय क्रिकेट में प्रतिनिधित्व करने वाली टीम है। टीम अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद की वर्ष 1969 से सहयोगी सदस्य है। टॅस्ट क्रिकेट नहीं खेलने वाली यूरोपीय टीमों में जिब्राल्टर की टीम इस समय छठे स्थान पर है। .

नई!!: जिब्राल्टर और जिब्राल्टर राष्ट्रीय क्रिकेट टीम · और देखें »

जिब्राल्टर लिबरल पार्टी

जिब्राल्टर लिबरल पार्टी (Gibraltar Liberal Party), जिसका संक्षिप्तकरण अंग्रेज़ी वर्णमाला के तीन अक्षरों जीएलपी के साथ किया जाता है, ब्रिटिश प्रवासी शासित प्रदेश जिब्राल्टर का एक मुख्य राजनीतिक दल है। पार्टी की मुख्य विचारधारा उदारतावाद है। 2011 के आम चुनाव में पार्टी ने जिब्राल्टर संसद की तीन सीटें जीती थीं तथा सीटों की तुलना में यह जिब्राल्टर की दूसरी सबसे बड़ी पार्टी है। निवर्तमान समय में जिब्राल्टर संसद की 17 सीटों में से सात-सात सीटें जिब्राल्टर सोशलिस्ट लेबर पार्टी और जिब्राल्टर सोशल डैमोक्रैट्स के पास है। जिब्राल्टर लिबरल पार्टी और जिब्राल्टर सोशलिस्ट लेबर पार्टी का गठबंधन इस समय सरकार में है। सात सीटों के साथ जिब्राल्टर सोशल डैमोक्रैट्स सबसे बड़ा और एकमात्र विपक्षी राजनीतिक दल है। डॉ॰ जोसेफ़ गार्सिया जिब्राल्टर लिबरल पार्टी के वर्तमान अध्यक्ष हैं। .

नई!!: जिब्राल्टर और जिब्राल्टर लिबरल पार्टी · और देखें »

जिब्राल्टर सिटी हॉल

जिब्राल्टर सिटी हॉल (Gibraltar City Hall), या जिब्राल्टर नगर ग्रह, ब्रिटिश प्रवासी शासित प्रदेश जिब्राल्टर का पुराना नगर ग्रह (सिटी हॉल) है। शहर के केंद्र में स्थित सिटी हॉल जॉन मैकिन्टौश स्क्वयर के पश्चिमी सिरे पर है। इसका निर्माण पुर्तगाली यहूदी मूल के समृद्ध व्यापारी एरन कार्डोज़ो ने वर्ष 1819 में करवाया था जब वह अपने परिवार के साथ जिब्राल्टर में आके बस गया था। कुछ वर्षों तक इस इमारत में क्लब हाउस होटल था। 1874 एक स्पेनी मूल के व्यापारी और बैंकर पाब्लो एंटोनियो लॅरियोस की सम्पत्ति बनने के पश्चात इस इमारत की पुनः बहाली हुई तथा 1922 में लॅरियोस के पुत्र ने यह इमारत जिब्राल्टर औपनिवेशिक अधिकारियों को डाक घर बनाने के लिए बेच दी। परन्तु अंततः यह नगर परिषद की गद्दी बन गई। यह अब जिब्राल्टर के महापौर का आधिकारिक निवास स्थान है। .

नई!!: जिब्राल्टर और जिब्राल्टर सिटी हॉल · और देखें »

जिब्राल्टर संग्रहालय

जिब्राल्टर संग्रहालय इतिहास व संस्कृती का राष्ट्रिय संग्रहालय है जो जिब्राल्टर में ब्रिटिश विदेशी क्षेत्र के मध्य में स्थित है। १९३० में उस काल के जिब्राल्टर के गवर्नर, जनरल सर अलेक्जेंडर गौड्ले द्वारा स्थापित इस संग्रहालय में रॉक ऑफ़ जिब्राल्टर से जुडी कई वर्षों पुरानी वस्तुएँ संभाल कर राखी गई है। संग्रहालय में १४वि शताब्दी में बने मूरिश स्नानगृह के अवशेष भी संभल कर रखे गए हैं। संग्रहालय के अध्यक्ष १९९१ से प्रोफ़ेसर क्लाइव फिन्लेसन है। .

नई!!: जिब्राल्टर और जिब्राल्टर संग्रहालय · और देखें »

जिब्राल्टर सोशल डैमोक्रैट्स

जिब्राल्टर सोशल डैमोक्रैट्स (Gibraltar Social Democrats), जिसका संक्षिप्तकरण अंग्रेज़ी वर्णमाला के तीन अक्षरों जीएसडी के साथ किया जाता है, ब्रिटिश प्रवासी शासित प्रदेश जिब्राल्टर का एक मुख्य राजनीतिक दल है। पार्टी की विचारधारा सामाजिक लोकतंत्र है। 2011 के आम चुनाव में पार्टी ने जिब्राल्टर संसद की सात सीटें जीती थीं तथा जिब्राल्टर सोशलिस्ट लेबर पार्टी के साथ यह सीटों की तुलना में जिब्राल्टर की सबसे बड़ी पार्टी है। निवर्तमान समय में जिब्राल्टर संसद की 17 सीटों में से दस जिब्राल्टर सोशलिस्ट लेबर पार्टी और जिब्राल्टर लिबरल पार्टी के गठबंधन के पास है और यह गठबंधन ही सरकार में है। सात सीटों के साथ जिब्राल्टर सोशल डैमोक्रैट्स सबसे बड़ा और एकमात्र विपक्षी राजनीतिक दल है। पार्टी ने वर्ष 1996 से 2011 तक जिब्राल्टर में अपनी सरकार बनाई थी। जिब्राल्टर के पूर्व मुख्यमंत्री पीटर करुआना पार्टी के वर्तमान अध्यक्ष हैं। .

नई!!: जिब्राल्टर और जिब्राल्टर सोशल डैमोक्रैट्स · और देखें »

जिब्राल्टर सोशलिस्ट लेबर पार्टी

जिब्राल्टर सोशलिस्ट लेबर पार्टी (Gibraltar Socialist Labour Party), जिसका संक्षिप्तकरण अंग्रेज़ी वर्णमाला के तीन अक्षरों जीएसएलपी के साथ किया जाता है, ब्रिटिश प्रवासी शासित प्रदेश जिब्राल्टर का एक मुख्य राजनीतिक दल है। यह जिब्राल्टर का सबसे पुराना जीवित सक्रिय राजनीतिक दल है। पार्टी की मुख्य विचारधारा लोकतांत्रिक समाजवाद है। 2011 के आम चुनाव में पार्टी ने जिब्राल्टर संसद की सात सीटें जीती थीं तथा सीटों की तुलना में यह जिब्राल्टर की सबसे बड़ी पार्टी है। निवर्तमान समय में जिब्राल्टर संसद की 17 सीटों में से सात-सात सीटें जिब्राल्टर सोशलिस्ट लेबर पार्टी और जिब्राल्टर सोशल डैमोक्रैट्स के पास है तथा तीन सीटें जिब्राल्टर लिबरल पार्टी के पास हैं। जिब्राल्टर लिबरल पार्टी और जिब्राल्टर सोशलिस्ट लेबर पार्टी का गठबंधन इस समय सरकार में है। सात सीटों के साथ जिब्राल्टर सोशल डैमोक्रैट्स सबसे बड़ा और एकमात्र विपक्षी राजनीतिक दल है। वर्ष 2011 से जिब्राल्टर सोशलिस्ट लेबर पार्टी के अध्यक्ष फेबियन पिकार्डो हैं। .

नई!!: जिब्राल्टर और जिब्राल्टर सोशलिस्ट लेबर पार्टी · और देखें »

जिब्राल्टर हिन्दू मंदिर

जिब्राल्टर हिन्दू मंदिर ब्रिटिश प्रवासी शासित प्रदेश जिब्राल्टर में स्थित हिन्दू मंदिर है। वर्ष 2000 में निर्मित हुआ जिब्राल्टर हिन्दू मंदिर इंजीनियर्स लेन पर स्थित है। यह जिब्राल्टर में मौजूद एकमात्र हिन्दू मंदिर है तथा क्षेत्र की हिन्दू आबादी के लिए आध्यात्म का केंद्र है। जिब्राल्टेरियन हिन्दू जिब्राल्टर की आबादी का लगभग 1.8 प्रतिशत हैं। इनमें से ज्यादातर लोग वर्तमान पाकिस्तान के सिंध राज्य से आए व्यापारीयो के वंशज हैं। मंदिर एक धर्मार्थ संगठन है जिसका मुख्य उद्देश्य जिब्राल्टर में हिन्दू सभ्यता और संस्कृति का संरक्षण करना है। मंदिर में प्रमुख आराध्य राम हैं, जो अपनी धर्मपत्नी सीता, भाई लक्ष्मण और परम भगत हनुमान के साथ मंदिर की प्रमुख वेदी में विराजमान हैं। इनके आलावा मंदिर में कई अन्य हिन्दू देवी-देवताओ की प्रतिमाएँ हैं। मंदिर में रोजाना शाम के 7:30 बजे आरती होती है तथा हर महीने की पूर्णिमा को सत्यनारायण कथा भी आयोजित की जाती है। मंदिर हिन्दू धर्म से सम्बंधित विभिन्न प्रकार की धार्मिक कक्षाओं का भी आयोजन करता है। .

नई!!: जिब्राल्टर और जिब्राल्टर हिन्दू मंदिर · और देखें »

जिब्राल्टर हेरिटेज ट्रस्ट

जिब्राल्टर हेरिटेज ट्रस्ट (Gibraltar Heritage Trust) एक लाभ निरपेक्ष धर्मार्थ संस्था है जिसको संविधि द्वारा 1 मई 1989 में स्थापित किया गया था। संस्था का उद्देश्य औबेरियन प्रायद्वीप के दक्षिणी हिस्से में स्थित ब्रिटिश प्रवासी शासित प्रदेश जिब्राल्टर सांस्कृतिक प्राकृतिक विरासत को बढ़ावा देना तथा संरक्षित करना है। .

नई!!: जिब्राल्टर और जिब्राल्टर हेरिटेज ट्रस्ट · और देखें »

जिब्राल्टर जलसन्धि

जिब्राल्टर जलसन्धि पूर्व में भूमध्य सागर को पश्चिम में अटलांटिक महासागर से जोड़ती है। इसके उत्तर में यूरोप के स्पेन और जिब्राल्टर क्षेत्र हैं जबकि दक्षिण में उत्तरी अफ़्रीका के मरोक्को और सेउटा क्षेत्र हैं। अपने सबसे क़रीबी बिन्दु पर यूरोप और अफ़्रीका के महाद्वीपों में केवल 14.3 किमी की ही दूरी है। क्योंकि यह भूमध्य सागर और अटलांटिक महासागर के बीच में यातायात का एक सिकुड़ा हुआ बिन्दु है इसलिये इस जलसन्धि पर क़ब्ज़ा करना ऐतिहासिक रूप से महत्वपूर्ण रहा है। मध्यकाल के आरम्भ में उत्तर अफ़्रीका से आए अरबों ने इस जलसंधि को लांघकर स्पेन पर क़ब्ज़ा किया था और स्पेनियों ने कई सौ वर्ष बाद उन्हें जलसंधि के पार खदेड़कर अपना साम्राज्य फिर स्थापित किया था। .

नई!!: जिब्राल्टर और जिब्राल्टर जलसन्धि · और देखें »

जिब्राल्टर विद्युत प्राधिकरण

जिब्राल्टर विद्युत प्राधिकरण (Gibraltar Electricity Authority) जिब्राल्टर की सरकार के अन्तर्गत आने वाला अभिकरण है जो जिब्राल्टर में बिजली आपूर्ति सम्बंधित क्रियाकलापों का विनियमन करता है। प्राधिकरण की स्थापना 28 मार्च 2003 के दिन जिब्राल्टर सरकार द्वारा जिब्राल्टर विधानसभा में पारित किए गए जिब्राल्टर विद्युत प्राधिकरण अधिनियम 2003 के पश्चात हुई थी। इसका उद्देश्य जिब्राल्टर की असैनिक आबादी के लिए बिजली का निर्माण तथा उसका वितरण करना है। .

नई!!: जिब्राल्टर और जिब्राल्टर विद्युत प्राधिकरण · और देखें »

जिब्राल्टर आम चुनाव, 2003

पीटर करुआना जिब्राल्टर आम चुनाव ब्रिटिश प्रवासी शासित प्रदेश जिब्राल्टर में 28 दिसम्बर 2003 के दिन आयोजित हुए थे। चुनाव जिब्राल्टर संसद की 15 सीटों के लिए हुए थे। चुनाव में देश की तीनों मुख्य दलों (जिब्राल्टर सोशल डैमोक्रैट्स, जिब्राल्टर लिबरल पार्टी और जिब्राल्टर सोशलिस्ट लेबर पार्टी) ने अपने उम्मीदवार उतारे थे। जिब्राल्टर सोशल डैमोक्रैट्स ने अपने पिछले चुनाव का प्रदर्शन दोहराते हुए आठ सीटें प्राप्त करीं और पीटर करुआना पुनः जिब्राल्टर के मुख्यमंत्री बने। सोशल डैमोक्रैट्स की यह लगातार तीसरी जीत थी, जिसमें इन्होंने कुल मतदान का 51.5 लोकप्रिय वोट इक्ट्ठा किए। जिब्राल्टर सोशलिस्ट लेबर पार्टी ने पाँच सीटें प्राप्त करी और संसद में मुख्य विपक्षी बनी। इस चुनाव में इन्हें दो सीट का नुकसान हुआ था। जिब्राल्टर लिबरल पार्टी ने अपने पिछले प्रदर्शन में सुधार करते हुए इस बार कुल दो सीटें प्राप्त करीं। सोशलिस्ट लेबर और लिबरल पार्टी का इस चुनाव में गठबंधन था परिणामस्वरूप इस गठबंधन ने कुल सात सीटें प्राप्त करीं। .

नई!!: जिब्राल्टर और जिब्राल्टर आम चुनाव, 2003 · और देखें »

जिब्राल्टर आम चुनाव, 2007

चुनाव में जीत कर चौथी बार मुख्यमंत्री बने पीटर करुआना जिब्राल्टर आम चुनाव ब्रिटिश प्रवासी शासित प्रदेश जिब्राल्टर में 11 दिसम्बर 2007 के दिन आयोजित हुए थे। जिब्राल्टर सोशल डैमोक्रैट्स के उमीदवार तथा पदधारी मुख्यमंत्री पीटर करुआना ने बड़े कम अंतर से अपना चौथा कार्यकाल जीता। विपक्षी दल जो बोस्सानो ने चुनाव में काफ़ी अच्छा प्रदर्शन किया और मुख्मंत्री को कड़ी टक्कर दी थी। बोस्सानो ने चुनाव से पहले घोषणा कर दी थी कि एक सांसद के तौर पर उनका यह अंतिम चुनाव है तथा मज़ाक में कहा था कि वे सरकार में कोई पद स्वीकार नहीं करेंगे इसके पश्चात भी इन्हें जिब्राल्टर सोशल डैमोक्रैट्स के कुछ सदस्यों से ज्यादा व्यक्तिगत वोट मिले थे। .

नई!!: जिब्राल्टर और जिब्राल्टर आम चुनाव, 2007 · और देखें »

जिब्राल्टर आम चुनाव, 2011

जिब्राल्टर के 2011 में निर्वाचित मुख्यमंत्री फेबियन पिकार्डो जिब्राल्टर आम चुनाव ब्रिटिश प्रवासी शासित प्रदेश जिब्राल्टर में 8 दिसम्बर 2011 के दिन आयोजित हुए थे। चुनाव के अंदर दो दल (जिब्राल्टर सोशल डैमोक्रैट्स और प्रोग्रेसिव डैमोक्रेटिक पार्टी) तथा एक गठबंधन (जिब्राल्टर सोशलिस्ट लेबर पार्टी और जिब्राल्टर लिबरल पार्टी) ने अपने उम्मीदवार उतारे थे। चुनाव जिब्राल्टर संसद की 17 सीटो के लिए आयोजित किया गया था। जिब्राल्टर सोशलिस्ट लेबर पार्टी और जिब्राल्टर लिबरल पार्टी के गठबंधन कुल दस सीट जीत कर नई सरकार बनाई तथा फेबियन पिकार्डो जिब्राल्टर के नए मुख्यमंत्री बने। .

नई!!: जिब्राल्टर और जिब्राल्टर आम चुनाव, 2011 · और देखें »

जिब्राल्टर का ध्वज

जिब्राल्टर का ध्वज (Flag of Gibraltar) ब्रिटिश प्रवासी शासित प्रदेश जिब्राल्टर का राष्ट्रीय ध्वज है। इसे 10 जुलाई 1502 को रॉयल वारंट कैस्टाईल की महारानी इज़ाबेला प्रथम द्वारा प्रदान किया था। .

नई!!: जिब्राल्टर और जिब्राल्टर का ध्वज · और देखें »

जिब्राल्टर क्रूज़ टर्मिनल

जिब्राल्टर क्रूज़ टर्मिनल (Gibraltar Cruise Terminal) जिब्राल्टर हार्बर पर नोर्थ मोल के वेस्टर्न आर्म के उत्तरी सिरे पर स्थित है। ब्रिटिश प्रवासी शासित प्रदेश जिब्राल्टर के मुख्य बंदरगाह पर इस टर्मिनल का निर्माण वर्ष 1997 में पूरा हुआ था। अपने शुभारंभ के पश्चात के पन्द्रह वर्षों में इस टर्मिनल ने कुल लगभग तीन मिलियन यात्रियों को संभाला है। मई 2011 में हुई दुर्घटना में इस टर्मिनल पर एक गोदी कर्मचारी की मृत्यु हो गई थी। यह घटना वेस्टर्न आर्म पर तब घटी जब एक गंदे पानी के टेंक में विस्फोट हों गया था, उस समय इस टेंक के नजदीक एक क्रूज़ जहाज भी खड़ा था। अक्टूबर 2011 में जिब्राल्टर की सरकार ने क्रूज़ टर्मिनल के विस्तार और नवीनीकरण की अपनी योजनाओं की घोषणा की थी। .

नई!!: जिब्राल्टर और जिब्राल्टर क्रूज़ टर्मिनल · और देखें »

जिब्राल्टर क्रॉनिकल

जिब्राल्टर क्रॉनिकल (Gibraltar Chronicle) ब्रिटिश प्रवासी क्षेत्र जिब्राल्टर में 1801 से प्रकाशित होने वाला एक राष्ट्रीय अख़बार है। यह 1821 में दैनिक बन गया था। यह जिब्राल्टर का सबसे पुराना स्थापित दैनिक अख़बार है तथा इसके साथ ही यह लगातार छपने वाला दुनिया का दूसरा सबसे पुराना अंग्रेज़ी भाषा का अख़बार भी है। इसका संपादकीय कार्यालय वाटरगेट हाउस में है और छपाई का काम न्यू हार्ब्र्स औद्योगिक क्षेत्र में होता है। .

नई!!: जिब्राल्टर और जिब्राल्टर क्रॉनिकल · और देखें »

जिब्राल्टर क्रॉस ऑफ़ सैक्रिफ़ाइस

जिब्राल्टर क्रॉस ऑफ़ सैक्रिफ़ाइस (Gibraltar Cross of Sacrifice) ब्रिटिश प्रवासी शासित प्रदेश जिब्राल्टर में स्थित एक युद्ध स्मारक है। यह नॉर्थ फ्रंट सिमेट्री के पश्चिम में विंस्टन चर्चिल एवेन्यू और डेविल्स टावर सड़क के जंक्सन पर मौजूद है। बलिदान के क्रॉस का डिज़ाइन सर रेजिनल्ड ब्लोम्फिल्ड ने वर्ष 1917 में तैयार किया था और इनके द्वारा तैयार इस डिज़ाइन के समार कॉमनवेल्थ वॉर ग्रेव्स कमीशन के कई कब्रिस्तानो में देखने के लिए मिलते हैं। जिब्राल्टर में यह युद्ध स्मारक रॉयल इंजीनियर्स ने कमीशन के लिए लगाया था तथा इसका अनावरण 1922 में आर्मिस्टिस डे (हिन्दी: युद्धविराम दिवस) के दिन हुआ था। इस समर्पण समारोह के दिन ब्रिटिश पाथे द्वारा रिकॉर्ड की गई फ़िल्म जिब्राल्टर के इतिहास में उसकी जमीन पर रिकॉर्ड होने वाली पहली फ़िल्म थी। वर्ष 2009 तक जिब्राल्टर में रिमैम्बरेन्स संडे (हिन्दी: स्मरण रविवार) के दिन होने वाले समारोह को जिब्राल्टर क्रॉस ऑफ़ सैक्रिफ़ाइस के पास ही आयोजित किया जाता था परन्तु 2009 के बाद से समारोह का आयोजन स्थल बदल कर जिब्राल्टर युद्ध स्मारक स्थान्तरित कर दिया गया है। .

नई!!: जिब्राल्टर और जिब्राल्टर क्रॉस ऑफ़ सैक्रिफ़ाइस · और देखें »

जिब्राल्टर के राजनीतिक दलों की सूची

link.

नई!!: जिब्राल्टर और जिब्राल्टर के राजनीतिक दलों की सूची · और देखें »

जिब्राल्टर की राजनीति

जिब्राल्टर का राष्ट्रीय-चिह्न जिब्राल्टर औबेरियन प्रायद्वीप और यूरोप के दक्षिणी छोर पर भूमध्य सागर के प्रवेश द्वार पर स्थित एक स्वशासी ब्रिटिश प्रवासी शासित प्रदेश है। 6.843 वर्ग किलोमीटर (2.642 वर्ग मील) में फैले इस देश की सीमा उत्तर में स्पेन से मिलती है। जिब्राल्टर ऐतिहासिक रूप से ब्रिटेन के सशस्त्र बलों के लिए एक महत्वपूर्ण आधार रहा है और शाही नौसेना का एक आधार है। जिब्राल्टर की राजनीति एक संसदीय प्रतिनिधि लोकतांत्रिक ब्रिटिश प्रवासी क्षेत्र की रूपरेखा के अंतर्गत आती है। यूनाइटेड किंगडम के सम्राट, जिनका जिब्राल्टर के राज्यपाल द्वारा प्रतिनिधित्व किया जाता है, राज्य के संवैधानिक प्रमुख हैं। जिब्राल्टर के मुख्यमंत्री सरकार के प्रमुख हैं। एक ब्रिटिश प्रवासी क्षेत्र के रूप में जिब्राल्टर की सरकार यूनाइटेड किंगडम की सरकार के अधीनस्थ नहीं है। हालांकि यूनाईटेड किंगडम सरकार जिब्राल्टर के रक्षा और विदेश विभाग के लिए जिम्मेदार है लेकिन स्थानीय सरकार 2006 के संविधान के तहत पूर्ण आंतरिक स्वशासन की प्रतिनिधित्व है। जिब्राल्टर का यूरोपीय संघ में प्रतिनिधित्व है और यह केवल एकमात्र ऐसा ब्रिटिश विदेशी शासित प्रदेश था परिग्रहण की ब्रिटिश संधि (1973) के तहत यूरोपीय आर्थिक समुदाय में सदस्यता प्राप्त करी थी। जिब्राल्टर में विभिन्न विचारधाराओं का पालन करने वाले राजीनीतिक दल हैं जो स्थानीय मुद्दों को सम्बोधित करने के लिए बने हैं। वर्ष 2006 में जिब्राल्टर के नए सविधान की प्रस्तावना में दुहराया गया है कि महारानी की सरकार कभी भी किसी भी ऐसी व्यवस्था को मान्यता नहीं देगी जिसमें जिब्राल्टर के लोग उनकी मुक्त और लोकतांत्रिक तरीके से व्यक्त इच्छाओं के विरुद्ध किसी अन्य देश की संप्रभुता के अंतर्गत सौप दिए जाएँ। यह वाक्य 1969 में बने जिब्राल्टर के सविधान से लिया गया है। .

नई!!: जिब्राल्टर और जिब्राल्टर की राजनीति · और देखें »

जिब्राल्टर की सड़कें

जिब्राल्टर की सड़को के संकेत बोर्ड का कोल्लाज जिब्राल्टर औबेरियन प्रायद्वीप और यूरोप के दक्षिणी छोर पर भूमध्य सागर के प्रवेश द्वार पर स्थित एक स्वशासी ब्रिटिश प्रवासी शासित प्रदेश है। 6.843 वर्ग किलोमीटर (2.642 वर्ग मील) के क्षेत्र में फैले इस देश की सीमा उत्तर में स्पेन से मिलती है। जिब्राल्टर ऐतिहासिक रूप से ब्रिटेन के सशस्त्र बलों के लिए एक महत्वपूर्ण आधार रहा है और शाही नौसेना (रॉयल नेवी) का एक आधार है। जिब्राल्टर में विभिन्न प्रकार की सड़कें और चौक हैं। इनमें से कई काफ़ी पुराने हैं। जिब्राल्टर की सड़कें उसी प्रकार के संकेत बोर्डो द्वारा प्रतिनिधित्व करी जाती हैं जैसे यूनाइटेड किंगडम की सड़को के संकेत बोर्ड होते हैं। वर्ष 2007 तक की जानकारी के अनुसार जिब्राल्टर में कुल 29 किलोमीटर (18 मील) लंबी सड़को का संजाल बिछा हुआ है। .

नई!!: जिब्राल्टर और जिब्राल्टर की सड़कें · और देखें »

जिब्राल्टर अन्तराष्ट्रीय हवाई-अड्डा

जिब्राल्टर अन्तराष्ट्रीय हवाईअड्डा (Gibraltar International Airport) ब्रिटिश प्रवासी शासित प्रदेश जिब्राल्टर में स्थित नागरिक हवाईअड्डा है। यूनाइटेड किंगडम का रक्षा मंत्रालय इस हवाईअड्डे का स्वामी है। मंत्रालय इसे रॉयल एयर फ़ोर्स (हिन्दी: शाही वायु सेना) द्वारा प्रयोग किए जाने वाले आरएएफ जिब्राल्टर के लिए सम्भालता है। इसका नागरिक संचालक भी इस्तेमाल करते हैं; निवर्तमान समय में यहाँ से केवल यूनाइटेड किंगडम के लिए जहाज उड़ान भरते हैं। यात्री हवाईअड्डे के नागरिक-संचालित टर्मिनल से आते-जाते हैं। वर्ष 2004 में हवाईअड्डे ने कुल 314,375 यात्रियों और 380 टन कार्गो को संभाला था। विंस्टन चर्चिल एवेन्यू (स्पेन जाने के लिए मुख्य सड़क) हवाईअड्डे को दो भागो में बाटती है, परिणामस्वरूप जब भी कोई जहाज उड़ान भरता या उतरता है तब सड़क को बंद करना पड़ता है। अमेरिकी टेलिविज़न चैनल हिस्ट्री के मोस्ट एक्सट्रीम एयरपोर्ट्स धारावाहिक के अनुसार जिब्राल्टर अन्तराष्ट्रीय हवाईअड्डा सम्पूर्ण विश्व का पाँचवा सबसे खतरनाक हवाईअड्डा है तथा इसी श्रेणी में पूरे यूरोप में सर्वप्रथम। ईज़ीजैट हफ़्ते में इस हवाईअड्डे से लंदन के गैटविक हवाईअड्डे के लिए सात एयरबस A320 परिवार के जहाजों की उड़ाने संचालित करता है। ब्रिटीश एयरवेज़ भी यहाँ से हफ़्ते में नौ उड़ाने एयरबस A320 परिवार के जहाजों द्वारा लंदन हीथ्रो विमानक्षेत्र के लिए संचालित करता है। हालांकि विमानक्षेत्र जिब्राल्टर में मौजूद है परन्तु इसका पड़ोसी देश स्पेन के नजदीकी शहरों में घूमने आए यात्री करते हैं तथा इस प्रकार के इस्तेमाल की संख्या में बढ़ोतरी होती जा रही है। .

नई!!: जिब्राल्टर और जिब्राल्टर अन्तराष्ट्रीय हवाई-अड्डा · और देखें »

जिब्राल्टेरियन लोग

जिब्राल्टेरियन (Gibraltarian) उन लोगों के सांस्कृतिक समूह का नाम है जो ब्रिटिश विदेशी प्रदेश जिब्राल्टर के मूल निवासी हैं। जिब्राल्टर औबेरियन प्रायद्वीप और यूरोप के दक्षिणी छोर पर भूमध्य सागर के प्रवेश द्वार पर स्थित है। .

नई!!: जिब्राल्टर और जिब्राल्टेरियन लोग · और देखें »

जॉन मैकिन्टौश स्क्वयर

जॉन मैकिन्टौश स्क्वयर (John Mackintosh Square) (बोलचाल की भाषा में द पियातसा) ब्रिटिश विदेशी प्रदेश जिब्राल्टर में स्थित एक मुख्य चौक है। यह चौदहवी शताब्दी से शहर के जीवन का अहम केंद्र रहा है। इसको यह नाम स्थानीय लोकोपकारक जॉन मैकिन्टौश के नाम से मिला है। जॉन मैकिन्टौश चौक पर कई मुख्य इमारतें स्थित है जिनमें से जिब्राल्टर संसद तथा सिटीहाँल सबसे विशिष्ट हैं। .

नई!!: जिब्राल्टर और जॉन मैकिन्टौश स्क्वयर · और देखें »

विश्व के सभी देश

यह विश्व के देशों की सूची, एक सिंहावलोकन कराती है, विश्व के राष्ट्रों का, जो कि देवनागरी वर्णक्रमानुसार व्यवस्थित है। इसमें स्वतंत्र राज्य भी सम्मिलित हैं। (जो कि अन्तराष्ट्रीय मान्यताप्राप्त हैं और जो अमान्यता प्राप्त), हैं, बसे हुए हैंपरतंत्र क्षेत्र, एवं खास शासकों के क्षेत्र भी। ऐसे समावेश मानदण्ड अनुसार यह सूची शब्द `देश' एवं `सार्वभौम राष्ट्र' को पर्यायवाची नहीं मानती। जैसा कि प्रायः साधारण बोलचाल में प्रयोग किया जाता है। कृप्या ध्यान रखें कि किन्हीं खास परिस्थितिवश एवं किन्हीं खास भाषाओं में 'देश' शब्द को सर्वथा प्रतिबंधात्मक अर्थ समझा जाता है। अतः केवल 193 निम्नलिखित प्रविष्टियाँ ही प्रथम शब्द (देश या राष्ट्र) में समझे जाएं। यह सूची दिए गए देशों के क्षेत्राधिकार में आने वाले सभी क्षेत्रों को आवृत्त करती है, अर्थात क्षेत्र, जलीय क्षेत्र (जिसमें जलीय आंतरिक क्षेत्र एवं थल से लगे जलीय क्षेत्र भी आते हैं), विशिष्ट आर्थिक क्षेत्र, कॉण्टीनेण्टल शैल्फ, एवं हवाई क्षेत्र.

नई!!: जिब्राल्टर और विश्व के सभी देश · और देखें »

विश्व की मुद्राएँ

विश्व की कुछ प्रमुख मुद्राएँ निम्नलिखित हैं:-.

नई!!: जिब्राल्टर और विश्व की मुद्राएँ · और देखें »

विक्टोरिया स्टेडियम

विक्टोरिया स्टेडियम (Victoria Stadium), या विक्टोरिया मैदान, ब्रिटिश प्रवासी शासित प्रदेश जिब्राल्टर में स्थित बहु-प्रयोजन खेल का मैदान है। मैदान में विभिन्न प्रकार की खेल प्रतियोगताओं का आयोजन होता है, इनमें मुख्यतः क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और एथलेटिक्स की प्रतिस्पर्धाएँ। जिब्राल्टर के कुछ विद्यालय भी अपने खेल दिवस का आयोजन इसी मैदान में करते हैं। पाँच हजार की क्षमता वाला यह मैदान बेसाइड सड़क के समीप स्थित है। विक्टोरिया स्टेडियम जिब्राल्टर का सबसे प्रमुख और आधुनिक खेल का मैदान है तथा इसका स्वामित्व जिब्राल्टर की सरकार के पास है। यहाँ जिब्राल्टर सरकार के खेल से जुड़े विभिन्न विभागो के कार्यालय भी मौजूद हैं। इनमें शामिल हैं: जिब्राल्टर गवर्मेंट स्पोर्ट्स डिपार्टमेंट, जिब्राल्टर स्पोर्ट्स एण्ड लेज़र अथोरिटी और जिब्राल्टर स्पोर्ट्स एडवाइज़री काउंसिल। स्टेडियम में विभिन्न खेलों से जुड़ी कई आधुनिक सुविधाएँ उप्लब्ध हैं, जैसे: बहु-प्रयोजन खेल हॉल जहाँ बास्केटबॉल, बैडमिंटन, वॉलीबॉल, नैटबॉल, हैंडबॉल, पाँच-एक-तरफ़ फुटबॉल, टेनिस, कराटे, जुडो तथा अन्य मार्शल आर्ट आदि खेल खेले जा सकते हैं; स्क्वैश कोर्ट; फुटबॉल, हॉकी और क्रिकेट के लिए कृत्रिम टर्फ; फुटबॉल अभ्यास पिच; एथलेटिक्स ट्रेक और लंबी कूद पिट; क्रिकेट नैट अभ्यास केन्द, आदि हैं। .

नई!!: जिब्राल्टर और विक्टोरिया स्टेडियम · और देखें »

वैस्टसाइड

210px वैस्टसाइड (Westside) औबेरियन प्रायद्वीप और यूरोप के दक्षिणी छोर पर भूमध्य सागर के प्रवेश द्वार पर स्थित स्व-शासीब्रिटिश विदेशी क्षेत्र जिब्राल्टर में स्थित एक नगरीय क्षेत्र है। यह क्षेत्र रॉक ऑफ़ जिब्राल्टर के पश्चिमी ढलानों के बीच और जिब्राल्टर की खाड़ी (बे ऑफ़ जिब्राल्टर) के पूर्वी तट पर स्थित है। जिब्राल्टर की 98 प्रतिशत से भी अधिक आबादी इसी नगरीय क्षेत्र में निवास करती है। .

नई!!: जिब्राल्टर और वैस्टसाइड · और देखें »

वैस्टसाइड स्कूल

वैस्टसाइड स्कूल (Westside School), बोलचाल की भाषा में सिर्फ़ वैस्टसाइड, ब्रिटिश प्रवासी शासित प्रदेश जिब्राल्टर में स्थित लड़कियों का एक व्यापक विद्यालय है। विद्यालय की स्थापना वर्ष 1982 में गर्ल्स कोम्प्रेहेंसिव स्कूल की तीन शाखाओं को आपस में मिला कर हुई थी जो स्वयं भी चार विभिन्न विद्यालयों का समामेलन था। माध्यमिक शिक्षा उप्लब्ध कराने वाला वैस्टसाइड स्कूल सम्पूर्ण जिब्राल्टर में केवल दूसरा विद्यालय है, दूसरा माध्यमिक स्तर का विद्यालय बेसाइड कोम्प्रेहेंसिव स्कूल जो लड़को का व्यापक विद्यालय है तथा वैस्टसाइड से दस वर्ष पहले 1972 में चार पृथक विद्यालयों को मिला कर स्थापित हुआ था। .

नई!!: जिब्राल्टर और वैस्टसाइड स्कूल · और देखें »

ग्रैंड कॅसमेट्स गेट्स

ग्रैंड कॅसमेट्स गेट्स (Grand Casemates Gates) ब्रिटिश प्रवासी शासित प्रदेश जिब्राल्टर में स्थित एतिहासिक दरवाज़े हैं। इन दरवाज़ो को पहले वॉटरपोर्ट गेट (Waterport Gates) के नाम से जाना जाता था। ये शहर के किलेबन्द हिस्से में ग्रैंड कॅसमेट्स चौराहे में उत्तर-पश्चिम दिशा से प्रवेश पाने का जरिया हैं। ग्रैंड कॅसमेट्स स्क्वयर जिब्राल्टर के दो मुख्य और सबसे बड़े चौकों में से एक है, दूसरा मुख्य चौक जॉन मैकिन्टौश स्क्वयर है। वर्ष 1727 में निर्मित हुए इन दरवाज़ो को बनाने में चूना पत्थर और शाहबलूत पेड़ की लकड़ी का प्रयोग हुआ था। .

नई!!: जिब्राल्टर और ग्रैंड कॅसमेट्स गेट्स · और देखें »

आरएएफ जिब्राल्टर

आरएएफ जिब्राल्टर (RAF Gibraltar), पहले नॉर्थ फ्रंट (North Front) के नाम से भा जाना जाता था, ब्रिटिश वायुसेना रॉयल एयर फ़ोर्स का ब्रिटिश प्रवासी शासित प्रदेश जिब्राल्टर में स्थित स्टेशन है। निवर्तमान समय में कोई सैन्य हवाईजहाज़ यहाँ तैनात नहीं है परन्तु जहाज यहाँ नियमित रूप से दौरा करते रहते हैं। इसे ब्रिटिश एयरफ़ोर्स जिब्राल्टर प्रशासित करती है तथा स्टेशन प्रदेश के नागरिक हवाईअड्डे की तरह भी काम करता है। नागरिक हवाईअड्डे का नाम जिब्राल्टर इंटरनेशनल एयरपोर्ट है तथा इसके यात्री टर्मिनल की इमारत और एप्रन सुविधाएँ हवाई पट्टी के उत्तर में स्थित हैं जबकि आरएएफ़ जिब्राल्टर के एप्रन और गाड़ी-अड्डा हवाई पट्टी ए दक्षिण में स्थित हैं। .

नई!!: जिब्राल्टर और आरएएफ जिब्राल्टर · और देखें »

आइएसओ ३१६६ - १

देशों की सूची - ISO 3166-1.

नई!!: जिब्राल्टर और आइएसओ ३१६६ - १ · और देखें »

इब्राहिम-अल-इब्राहिम मस्जिद

इब्राहिम-अल-इब्राहिम मस्जिद इब्राहिम-अल-इब्राहिम मस्जिद (Ibrahim-al-Ibrahim Mosque), जिसे किंग फहद बिन अब्दुलअजीज अल-सऊद मस्जिद (अंग्रेज़ी: King Fahd bin Abdulaziz al-Saud Mosque) या मोस्क ऑफ़ द कस्टोडियन ऑफ़ द टू होली मोस्क्स (अंग्रेज़ी: Mosque of the Custodian of the Two Holy Mosques) के नामों से भी जाना जाता है, ब्रिटिश प्रवासी शासित प्रदेश जिब्राल्टर में स्थित एक मस्जिद है। यह मस्जिद क्षेत्र के दक्षिणी सिरे पर यूरोपा पॉईंट पर स्थित है। मस्जिद का मुख जिब्राल्टर जलसन्धि और अफ़्रीकी राष्ट्र मोरक्को की तरफ़ है, जो यहाँ से केवल कुछ ही किलोमीटर की दूरी पर है। मस्जिद जिब्राल्टर की मुस्लिम आबादी के लिए साउदी अरब के महाराजा महाराजा फहद द्वारा दिया उपहार था। इसके निर्माण में दो वर्ष का समय लगा था और पाँच मिलियन यूरो का खर्चा आया था। इसका उद्घाटन 8 अगस्त 1997 के दिन हुआ था। यह महाद्वीपीय यूरोप के सबसे दक्षिणी सिरे पर स्थित है तथा गैर-इस्लामिक राष्ट्रों की सबसे बड़ी मस्जिदों में से एक है। मस्जिद परिसर में नमाज़ पढ़ने के हॉल के अलावा अन्य कई सुविधाएँ भी शामिल हैं, जैसे पुसतकालय, स्कूल, आदि। मस्जिद सम्पूर्ण जिब्राल्टर की मुस्लिम आबादी के लिए आधायात्मिक स्रोत है, जो जिब्राल्टर की कुल आबादी का चार प्रतिशत है तथा क्षेत्र का सबसे बड़ा अल्पसंख्यक समूह है; ईसाईयत के पश्चात सबसे बड़ा धर्म। .

नई!!: जिब्राल्टर और इब्राहिम-अल-इब्राहिम मस्जिद · और देखें »

इंग्लैंड का गिरिजाघर

चर्च ऑफ इंग्लैंड (Church of England) इंग्लैंड में आधिकारिक तौर पर स्थापित ईसाई चर्च है और विश्वव्यापी ऐग्लिकन कॉमयूनियन का मातृ चर्च है। चर्च स्वयं को पश्चिमी ईसाइयत की परंपरा के अंतर्गत समझता है और अपनी औपचारिक स्थापना सेंट ऍगस्टीन ऑफ कैंटरबरी द्वारा 597 ई. में इंग्लैंड के मिशन के समय से बताता है। .

नई!!: जिब्राल्टर और इंग्लैंड का गिरिजाघर · और देखें »

कैम्ब्रिज के ड्यूक राजकुमार विलियम तथा कैथरीन मिडलटन का विवाह

बकिंघम पैलेस की बालकनी में नवविवाहित ड्यूक और कैम्ब्रिज की डचेस.बाईं ओर जूनियर ब्राइड्ज़्मेड ग्रेस वान कटसेम और दायीं ओर जूनियर ब्राइड्ज़्मेड मार्गरीटा आर्मस्ट्रांग-जोन्स हैं। कैम्ब्रिज के ड्यूक राजकुमार विलियम तथा कैथरीन मिडलटन का विवाह 29 अप्रैल 2011 शुक्रवार को लंदन के वेस्टमिंस्टर एब्बी में संपन्न हुआ। रानी एलिजाबेथ द्वितीय के उत्तराधिकार की पंक्ति में दूसरे पुत्र, राजुमार विलियम 2001 में पहली बार कैथरीन मिडलटन से मिले थे, जब दोनों सेंट एंड्रयूज विश्वविद्यालय में पढाई कर रहे थे। 20 अक्टूबर 2010 को हुई उनकी सगाई की घोषणा 16 नवम्बर 2010 को की गयी थी। विवाह की तैयारी और स्वयं इस अवसर ने मीडिया का काफी ध्यान आकर्षित किया जिसमें सेवा का दुनिया भर में सीधा प्रसारण किया गया, साथ ही इसकी तुलना और समानता कई मायनों में विलियम के माता-पिता प्रिंस चार्ल्स और लेडी डायना स्पेंसर की 1981 में हुई शादी से की गयी। एक अनुमान के मुताबिक़ दुनिया भर में तीन बिलियन लोगों ने इस विवाह को देखा और 24.5 मिलियन लोगों ने ब्रिटेन में इस आयोजन को प्रत्यक्ष रूप से देखा.

नई!!: जिब्राल्टर और कैम्ब्रिज के ड्यूक राजकुमार विलियम तथा कैथरीन मिडलटन का विवाह · और देखें »

कैलेटा होटल

द कैलेटा होटल (The Caleta Hotel), जिसे कैलेटा पैलेस होटल (अंग्रेज़ी: Caleta Palace Hotel) के नाम से भी जाना जाता है, ब्रिटिश प्रवासी शासित प्रदेश जिब्राल्टर में स्थित एक चार-सितारा होटल है। यह कैटालेन खाड़ी के किनारे पर क्षेत्र के पूर्वी तट पर बना हुआ है। इसका मुख भूमध्य सागर की तरफ़ है। इसको अपना यह नाम स्पेनी भाषा के ला कैलेटा से मिला है जिसका हिन्दी में अर्थ होता है 'छोटी खाडी'। यह नाम जिब्राल्टर पर स्पेनी शासन के समय कैटालेन खाड़ी और उसके तट पर स्थित मछुआरे के गाँव को दिया गया था। यह खाड़ी का पारम्परिक नाम है, तथा खाड़ी और होटल दोनो एक ही जगह पर स्थित हैं। कैलेटा होटल अतिथि कमरो और सुइट के व्यापक चयन के कई विकल्प उपलब्ध कराता है। यह दो रोज़ेट मूल्यांकित इतालवी रेस्टोरेंट, जिसका नाम नुनोस है, को संचालित करता है। होटल को सम्पूर्ण जिब्राल्टर के सर्वश्रेष्ठ होटल में से एक माना जाता है। यह वर्ल्ड ट्रैवल अवार्ड्स के लगातार चार समारोह में जिब्राल्टर्स लीडिंग होटल का पुरस्कार प्राप्त कर चुका है और यह ख्याति प्राप्त करने वाला कैलेटा होटल जिब्राल्टर का दूसरा होटल है। 2004 से 2008 तक यह पुरस्कार द रॉक होटल ने प्राप्त किया था, जो जिब्राल्टर का अन्य प्रमुख होटल है। .

नई!!: जिब्राल्टर और कैलेटा होटल · और देखें »

अब्राहम क्रैसक्स

अब्राहम क्रैसक्स (अब्राहम क्रैसक्स; कैटलन उच्चारण:, 1325–1387) यहूदी स्पेनी चौदहवीं शताब्दी के विख्यात और कुशल मानचित्रकार थे। कातालोन्या के मायोर्का द्वीप में एक समृद्ध यहूदी परिवार जन्मे क्रैसक्स ने अपने बेटे जहूदा क्रैसक्स के साथ मिल कर 1375 में मध्ययुग के कातालोन्या का मानचित्र 'कैटलन एटलस' का निर्माण किया था। 1375 में क्रैसक्स और जहूदा को आरागोन के राजकुमार जॉन से एक ऐसे नॉटिकल चार्ट के निर्माण का कार्यभार मिला था जिनमें पोर्टोलन चार्ट द्वारा दर्शाई जाने वाली समान्य भौगोलिक सीमाओं से अधिक जानकारी हो। इन चार्ट को राजकुमार जॉन अपने चचेरे भाई चार्ल्स (जो आगे चल कर फ्रांस के महाराज चार्ल्स चतुर्थ हुए) को उपहार के तौर पर देना चाहते थे। वर्ष 1375 में क्रैसक्स और जहूदा ने पाल्मा के यहूदी मंडल के अपने घर में रह कर के छह चार्ट तैयार किए। शोधकर्ताओं के अनुसार पाँच अन्य ऐसे मानचित्र उपस्थित हैं जिनका श्रेय शायद क्रैसक्स, जहूदा या उनकी कार्यशाला में काम करने वाले किसी कर्मचारी को दिया जा सकता है। कैटलन एटलस की तरह ही ये पाँच मानचित्र भी अहस्ताक्षरित और अदिनांकित हैं तथा इनके निर्माण की अवधि 1375 से 1400 के बीच अनुमानित की गई है। .

नई!!: जिब्राल्टर और अब्राहम क्रैसक्स · और देखें »

अमेरिकी युद्ध स्मारक

अमेरिकी युद्ध स्मारक (American War Memorial), अधिक औपचारिक रूप से नेवल मौन्युमेन्ट ऐट जिब्राल्टर (Naval Monument at Gibraltar, हिन्दी: जिब्राल्टर में नौसेना स्मारक), ब्रिटिश प्रवासी शासित प्रदेश जिब्राल्टर की लाइन वॉल सड़क पर स्थित एक युद्ध स्मारक है। प्रथम विश्व युद्ध स्मारक अमेरिकन बैटल मौन्युमेन्ट्स कमीशन (अमेरिकी युद्ध स्मारक आयोग) के लिए वर्ष 1933 में बनाया गया था तथा इसके फैलाव में शहर की प्रमुख दीवार लाइन वॉल कर्टेन का एक हिस्सा भी आता है। इसका निर्माण महान लड़ाई के दौरान संयुक्त राज्य अमेरिका और यूनाइटेड किंगडम की नौसेनाओं के जिब्राल्टर के समीप बनाए गए सफ़ल गठबंधन के स्मरण के लिए किया गया था। स्मारक का उद्घाटन 1937 में हुआ था। इकसठ वर्ष पश्चात, नवम्बर 1998 में स्मारक एक और अनावरण समारोह का स्थान था जिसमें मित्रपक्ष राष्ट्रों के उत्तरी अफ़्रीका पर किए गए आक्रमण (ऑपरेशन टॉर्च) के स्मरण में यहाँ एक कांस्य पट्टिका स्थापित की गई थी। यह अनावरण समारोह उस सप्ताह के अंत के अंत में हुए विभिन्न आयोजनों में से एक था जिनके अतिथियों में यूनाइटेड किंगडम और संयुक्त राज्य अमेरिका के गणमान्य व्यक्ति शामिल थे। .

नई!!: जिब्राल्टर और अमेरिकी युद्ध स्मारक · और देखें »

अंग्रेज़ी भाषा

अंग्रेज़ी भाषा (अंग्रेज़ी: English हिन्दी उच्चारण: इंग्लिश) हिन्द-यूरोपीय भाषा-परिवार में आती है और इस दृष्टि से हिंदी, उर्दू, फ़ारसी आदि के साथ इसका दूर का संबंध बनता है। ये इस परिवार की जर्मनिक शाखा में रखी जाती है। इसे दुनिया की सर्वप्रथम अन्तरराष्ट्रीय भाषा माना जाता है। ये दुनिया के कई देशों की मुख्य राजभाषा है और आज के दौर में कई देशों में (मुख्यतः भूतपूर्व ब्रिटिश उपनिवेशों में) विज्ञान, कम्प्यूटर, साहित्य, राजनीति और उच्च शिक्षा की भी मुख्य भाषा है। अंग्रेज़ी भाषा रोमन लिपि में लिखी जाती है। यह एक पश्चिम जर्मेनिक भाषा है जिसकी उत्पत्ति एंग्लो-सेक्सन इंग्लैंड में हुई थी। संयुक्त राज्य अमेरिका के 19 वीं शताब्दी के पूर्वार्ध और ब्रिटिश साम्राज्य के 18 वीं, 19 वीं और 20 वीं शताब्दी के सैन्य, वैज्ञानिक, राजनीतिक, आर्थिक और सांस्कृतिक प्रभाव के परिणाम स्वरूप यह दुनिया के कई भागों में सामान्य (बोलचाल की) भाषा बन गई है। कई अंतरराष्ट्रीय संगठनों और राष्ट्रमंडल देशों में बड़े पैमाने पर इसका इस्तेमाल एक द्वितीय भाषा और अधिकारिक भाषा के रूप में होता है। ऐतिहासिक दृष्टि से, अंग्रेजी भाषा की उत्पत्ति ५वीं शताब्दी की शुरुआत से इंग्लैंड में बसने वाले एंग्लो-सेक्सन लोगों द्वारा लायी गयी अनेक बोलियों, जिन्हें अब पुरानी अंग्रेजी कहा जाता है, से हुई है। वाइकिंग हमलावरों की प्राचीन नोर्स भाषा का अंग्रेजी भाषा पर गहरा प्रभाव पड़ा है। नॉर्मन विजय के बाद पुरानी अंग्रेजी का विकास मध्य अंग्रेजी के रूप में हुआ, इसके लिए नॉर्मन शब्दावली और वर्तनी के नियमों का भारी मात्र में उपयोग हुआ। वहां से आधुनिक अंग्रेजी का विकास हुआ और अभी भी इसमें अनेक भाषाओँ से विदेशी शब्दों को अपनाने और साथ ही साथ नए शब्दों को गढ़ने की प्रक्रिया निरंतर जारी है। एक बड़ी मात्र में अंग्रेजी के शब्दों, खासकर तकनीकी शब्दों, का गठन प्राचीन ग्रीक और लैटिन की जड़ों पर आधारित है। .

नई!!: जिब्राल्टर और अंग्रेज़ी भाषा · और देखें »

१४ दिसम्बर

14 दिसंबर ग्रेगोरी कैलंडर के अनुसार वर्ष का 348वॉ (लीप वर्ष मे 349 वॉ) दिन है। साल में अभी और 17 दिन बाकी है। भारत देशमें १४ दिसम्बर के रोज राष्ट्रीय ऊर्जा संरक्षण दिन मनाया जाता है। .

नई!!: जिब्राल्टर और १४ दिसम्बर · और देखें »

२९ जनवरी

29 जनवरी ग्रेगोरी कैलंडर के अनुसार वर्ष का 29वाँ दिन है। साल में अभी और 336 दिन बाकी हैं (लीप वर्ष में 337)। इस दिन जिब्राल्टर में सांविधान दिवस मनाया जाता है। .

नई!!: जिब्राल्टर और २९ जनवरी · और देखें »

2007 के अरबपतियों की सूची

यह फोर्ब्स पत्रिका द्वारा विश्व के सबसे दौलतमंद लोगों की सूची है। पत्रिका द्वारा प्रकाशित आँकड़ों के अनुसार इस साल लगभग 946 अरबपति हैं जिसमें 178 नये नाम शामिल हैं। इन लोगों की सकल आय का आकलन अमरीकी डालर में 9 फ़रवरी 2007 को स्टाक मूल्य बंद होने के समय मौज़ूद मूल्यों पर आधारित है। .

नई!!: जिब्राल्टर और 2007 के अरबपतियों की सूची · और देखें »

2014 हॉकी विश्वकप (पुरुष)

हॉकी विश्वकप (पुरुष) 2014 हॉकी विश्वकप का 13 वां संस्करण था, जो हेग, नीदरलैंड में 31 मई से 15 जून 2014 तक क्योसेरा स्टेडियम में आयोजित किया गया। इसे "राबोबैंक हॉकी विश्व कप 2014" के नाम से भी जाना जाता है। इस स्पर्धा में कुल 12 टीमों ने भाग लिया। नीदरलैंड ने तीसरी बार इस स्पर्धा की मेजबानी की, इसके पहले 1973 एवं 1998 में मेजबानी कर चुका है। महिला हॉकी विश्वकप 2014 भी इसी के साथ नीदरलैंड में ही आयोजित किया गया। गत विजेता ऑस्ट्रेलिया ने फाइनल में नीदरलैंड को 6-1 से हराने के बाद तीसरी बार टूर्नामेंट जीत लिया। भारत की टीम तीन लगातार मैच हारने के साथ, अंतिम चार में जगह बनाने में नाकाम रही। .

नई!!: जिब्राल्टर और 2014 हॉकी विश्वकप (पुरुष) · और देखें »

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »