लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
इंस्टॉल करें
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

जिन्गपो भाषा

सूची जिन्गपो भाषा

जिन्गपो (बर्मी: ကချင်ဘာသာ) तिब्बती-बर्मी भाषा-परिवार की ब्रह्मपुत्री शाखा (जो साल शाखा भी कहलाती है) की एक भाषा है। यह ज़्यादातर बर्मा के उत्तर में स्थित कचिन राज्य में रहने वाले जिन्गपो समुदाय द्वारा बोली जाती है, हालांकि इसके कुछ मातृभाषी भारत व चीन में भी रहते हैं। यह अधिकतर रोमन लिपि में लिखी जाती है हालांकि कुछ लोग इसे बर्मी लिपि में भी लिखते हैं। .

4 संबंधों: मिडज़ू भाषाएँ, म्यित्चीना, जिन्गपो लोग, कचिन राज्य

मिडज़ू भाषाएँ

मिडज़ू भाषाएँ (Midzu languages) या दक्षिणी मिश्मी भाषाएँ तिब्बती-बर्मी भाषा-परिवार की एक प्रस्तावित शाखा है जिसकी बोलियों को अरुणाचल प्रदेश और दक्षिणपूर्वी तिब्बत के कमान मिश्मी समुदाय में बोला जाता है। इसकी दो मुख्य भाषाएँ हैं: कमान (मिडज़ू / मिजू) और ज़ेख्रिंग (मेयोर)। .

नई!!: जिन्गपो भाषा और मिडज़ू भाषाएँ · और देखें »

म्यित्चीना

म्यित्चीना (बर्मी: မြစ်ကြီးနားမြို့), जिसे स्थानीय जिन्गपो भाषा में म्यित्कीना कहते हैं, बर्मा के उत्तर में स्थित कचिन राज्य की राजधानी है। यह बर्मा की राष्ट्रीय राजधानी यांगोन से १,४८० किमी दूर और माण्डले से ७८५ किमी दूर, इरावती नदी के पश्चिमी किनारे पर स्थित है। यहाँ बर्मा का उत्तरतम रेल स्टेशन भी स्थित है। .

नई!!: जिन्गपो भाषा और म्यित्चीना · और देखें »

जिन्गपो लोग

जिन्गपो (बर्मी: ကချင်လူမျိုး) या सिन्गफो या कचिन बर्मा के उत्तर में कचिन राज्य और भारत व चीन के पड़ोसी क्षेत्रों में रहने वाला एक समुदाय है। भारत में वे अरुणाचल प्रदेश और असम के तिनसुकिया ज़िले में रहते हैं और चीन में युन्नान प्रान्त में बसते हैं। .

नई!!: जिन्गपो भाषा और जिन्गपो लोग · और देखें »

कचिन राज्य

कचिन राज्य (बर्मी: ကချင်ပြည်နယ်) बर्मा का उत्तरतम राज्य है। इसके पूर्वी और उत्तरी सरहदें चीन से मिलती हैं, और इसके पश्चिमोत्तर में भारत स्थित है। प्रान्तीय राजधानी म्यित्चीना के अलावा भामो और पुताओ यहाँ के मुख्य शहर हैं। कचिन राज्य का ५८८९ मीटर ऊँचा खाकाबो राज़ी पर्वत भारत-बर्मा की सीमा पर स्थित है और बर्मा का सबसे ऊँचा पर्वत है। दक्षिणपूर्वी एशिया की सबसे बड़ी झीलों में से एक, इन्दौजी झील, भी इसी प्रान्त में पड़ती है। .

नई!!: जिन्गपो भाषा और कचिन राज्य · और देखें »

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »