लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
डाउनलोड
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

जालौन जिला

सूची जालौन जिला

जालौन भारतीय राज्य उत्तर प्रदेश का एक जिला है। जिले का मुख्यालय orai उरई है। क्षेत्रफल - वर्ग कि.मी.

21 संबंधों: चौधरी शंकर सिंह, बसंत लाल, मधोगढ़ (तहसील), जालौन, रामप्रकाश सिंह, राजा वीरेन्‍द्र शाह, शिव सम्‍पत्ति शर्मा, संयुक्त प्रान्त आगरा व अवध, सैफ़ई, हदरुख, जालौन, जालौन (तहसील), जालौन, गरीबदास, गंगा की सहायक नदियाँ, गोविन्‍द नारायण तिवारी, कालपी, कालपी (तहसील), जालौन, कोंच (तहसील), जालौन, उत्तर प्रदेश राज्य राजमार्ग २१, उत्तर प्रदेश के राज्य राजमार्गों की सूची, उत्तर प्रदेश के सर्वाधिक जनसंख्या वाले शहरों की सूची, उत्तर प्रदेश के ज़िले, उरई (तहसील), जालौन

चौधरी शंकर सिंह

चौधरी शंकर सिंह,भारत के उत्तर प्रदेश की चौथी विधानसभा सभा में विधायक रहे। 1967 उत्तर प्रदेश विधान सभा चुनाव में इन्होंने उत्तर प्रदेश के जालौन जिले के 338 - कालपी विधान सभा निर्वाचन क्षेत्र से अ0 भा0 जनसंघ की ओर से चुनाव में भाग लिया। .

नई!!: जालौन जिला और चौधरी शंकर सिंह · और देखें »

बसंत लाल

बसंत लाल,भारत के उत्तर प्रदेश की तीसरी विधानसभा सभा में विधायक रहे। 1962 उत्तर प्रदेश विधान सभा चुनाव में इन्होंने उत्तर प्रदेश के जालौन जिले के 316 - उमरी विधान सभा निर्वाचन क्षेत्र से कांग्रेस की ओर से चुनाव में भाग लिया। .

नई!!: जालौन जिला और बसंत लाल · और देखें »

मधोगढ़ (तहसील), जालौन

यह तहसील जालौन जिला, उत्तर प्रदेश में स्थित है। 2011 में हुई भारत की जनगणना के अनुसार इस तहसील में 259 गांव हैं। .

नई!!: जालौन जिला और मधोगढ़ (तहसील), जालौन · और देखें »

रामप्रकाश सिंह

रामप्रकाश सिंह सेंगर अखिल भारतीय कांग्रेस पार्टी के उत्तर प्रदेश राज्य के एक राजनेता थे व जालौन जिले की माधौगढ़ विधानसभा क्षेत्र से विधायक रहे है।.gov.in/ .

नई!!: जालौन जिला और रामप्रकाश सिंह · और देखें »

राजा वीरेन्‍द्र शाह

राजा वीरेन्‍द्र शाह,भारत के उत्तर प्रदेश की दूसरी विधानसभा सभा में विधायक रहे। 1957 उत्तर प्रदेश विधान सभा चुनाव में इन्होंने उत्तर प्रदेश के जालौन जिले के 134 - कालपी विधान सभा निर्वाचन क्षेत्र से स्‍वतंत्र प्रगतिशील विधान मण्‍डलीय दल की ओर से चुनाव में भाग लिया। .

नई!!: जालौन जिला और राजा वीरेन्‍द्र शाह · और देखें »

शिव सम्‍पत्ति शर्मा

शिव सम्‍पत्ति शर्मा,भारत के उत्तर प्रदेश की तीसरी विधानसभा सभा में विधायक रहे। 1962 उत्तर प्रदेश विधान सभा चुनाव में इन्होंने उत्तर प्रदेश के जालौन जिले के 317 - कालपी विधान सभा निर्वाचन क्षेत्र से कांग्रेस की ओर से चुनाव में भाग लिया। .

नई!!: जालौन जिला और शिव सम्‍पत्ति शर्मा · और देखें »

संयुक्त प्रान्त आगरा व अवध

संयुक्त प्रान्त आगरा व अवध (अंग्रेजी: United Provinces of Agra and Oudh; उच्चारण: यूनाईटेड प्राॅविन्सेज़ ऑफ ऐग्रा ऐण्ड औध) ब्रिटिश भारत में स्वाधीनता से पूर्व एकीकृत प्रान्त का नाम था जो 22 मार्च 1902 को आगरा व अवध नाम की दो प्रेसीडेंसी को मिलाकर बनाया गया था। उस समय सामान्यतः इसे संयुक्त प्रान्त (अंग्रेजी में यू॰पी॰) के नाम से भी जानते थे। यह संयुक्त प्रान्त लगभग एक शताब्दी 1856 से 1947 तक अस्तित्व में बना रहा। इसका कुल क्षेत्रफल वर्तमान भारतीय राज्यों उत्तर प्रदेश और उत्तराखण्ड के संयुक्त क्षेत्रफल के बराबर था। जिसे आजकल उत्तर प्रदेश या अंग्रेजी में यू॰पी॰ कहते हैं उसमें ब्रिटिश काल के दौरान रामपुर व टिहरी गढ़वाल जैसी स्वतन्त्र रियासतें भी शामिल थीं। 25 जनवरी 1950 को भारतीय संविधान की घोषणा से एक दिन पूर्व सरदार बल्लभ भाई पटेल ने इन सभी रियासतों को मिलाकर इसे उत्तर प्रदेश नाम दिया था। 3 जनवरी 1921 को जो राज्य पूर्णत: ब्रिटिश भारत का अंग बन गया था उसे स्वतन्त्र भारत में 20वीं सदी के जाते-जाते सन् 2000 में पुन: विभाजित कर उत्तरांचल (और बाद में उत्तराखण्ड) राज्य को स्थापित किया गया। .

नई!!: जालौन जिला और संयुक्त प्रान्त आगरा व अवध · और देखें »

सैफ़ई

सैफ़ई (अंग्रेजी: Saifai), उत्तर प्रदेश के इटावा जिले में स्थित एक कस्बा है। यह इटावा जिले की एक तहसील और विकास खंड भी है। यह मुलायम सिंह यादव, समाजवादी पार्टी के संस्थापक अध्यक्ष, निवर्तमान रक्षा मंत्री और निवर्तमान मुख्यमंत्री, उत्तर प्रदेश का जन्मस्थान भी है। .

नई!!: जालौन जिला और सैफ़ई · और देखें »

हदरुख, जालौन

हदरुख गाँव भारतीय राज्य उत्तर प्रदेश के जालौन ज़िले का एक गाँव है। भारत की जनगणना २०११ के अनुसार 645 परिवार रहते हैं। यहाँ की कुल जनसंख्या 3872 हैं जिनमे 2112 पुरुष तथा 1760 महिलाएँ हैं। .

नई!!: जालौन जिला और हदरुख, जालौन · और देखें »

जालौन (तहसील), जालौन

यह तहसील जालौन जिला, उत्तर प्रदेश में स्थित है। 2011 में हुई भारत की जनगणना के अनुसार इस तहसील में 221 गांव हैं। .

नई!!: जालौन जिला और जालौन (तहसील), जालौन · और देखें »

गरीबदास

गरीबदास,भारत के उत्तर प्रदेश की दूसरी विधानसभा सभा में विधायक रहे। 1957 उत्तर प्रदेश विधान सभा चुनाव में इन्होंने उत्तर प्रदेश के जालौन जिले के 134 - कालपी विधान सभा निर्वाचन क्षेत्र से प्रजा सोशलिस्‍ट पार्टी की ओर से चुनाव में भाग लिया। .

नई!!: जालौन जिला और गरीबदास · और देखें »

गंगा की सहायक नदियाँ

देवप्रयाग में भागीरथी (बाएँ) एवं अलकनंदा (दाएँ) मिलकर गंगा का निर्माण करती हुईं गंगा नदी भारत की एक प्रमुख नदी है। इसका उप द्रोणी क्षेत्र भागीरथी और अलकनंदा में हैं, जो देवप्रयाग में मिलकर गंगा बन जाती है। यह उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, बिहार और पश्चिम बंगाल से होकर बहती है। राजमहल की पहाड़ियों के नीचे भागीरथी नदी, जो पुराने समय में मुख्‍य नदी हुआ करती थी, निकलती है जबकि पद्मा पूरब की ओर बहती है और बांग्लादेश में प्रवेश करती है। यमुना, रामगंगा, घाघरा, गंडक, कोसी, महानदी और सोन गंगा की महत्त्वपूर्ण सहायक नदियाँ है। चंबल और बेतवा महत्‍वपूर्ण उप सहायक नदियाँ हैं जो गंगा से मिलने से पहले यमुना में मिल जाती हैं। पद्मा और ब्रह्मपुत्र बांग्‍लादेश में मिलती है और पद्मा अथवा गंगा के रूप में बहती रहती है। गंगा में उत्तर की ओर से आकर मिलने वाली प्रमुख सहायक नदियाँ यमुना, रामगंगा, करनाली (घाघरा), ताप्ती, गंडक, कोसी और काक्षी हैं तथा दक्षिण के पठार से आकर इसमें मिलने वाली प्रमुख नदियाँ चंबल, सोन, बेतवा, केन, दक्षिणी टोस आदि हैं। यमुना गंगा की सबसे प्रमुख सहायक नदी है जो हिमालय की बन्दरपूँछ चोटी के आधार पर यमुनोत्री हिमखण्ड से निकली है। हिमालय के ऊपरी भाग में इसमें टोंस तथा बाद में लघु हिमालय में आने पर इसमें गिरि और आसन नदियाँ मिलती हैं। इनके अलावा चम्बल, बेतवा, शारदा और केन यमुना की अन्य सहायक नदियाँ हैं। चम्बल इटावा के पास तथा बेतवा हमीरपुर के पास यमुना में मिलती हैं। यमुना इलाहाबाद के निकट बायीँ ओर से गंगा नदी में जा मिलती है। रामगंगा मुख्य हिमालय के दक्षिणी भाग नैनीताल के निकट से निकलकर बिजनौर जिले से बहती हुई कन्नौज के पास गंगा में जा मिलती है। करनाली मप्सातुंग नामक हिमनद से निकलकर अयोध्या, फैजाबाद होती हुई बलिया जिले के सीमा के पास गंगा में मिल जाती है। इस नदी को पर्वतीय भाग में कौरियाला तथा मैदानी भाग में घाघरा कहा जाता है। गंडक हिमालय से निकलकर नेपाल में 'शालग्रामी' नाम से बहती हुई मैदानी भाग में 'नारायणी' उपनाम पाती है। यह काली गंडक और त्रिशूल नदियों का जल लेकर प्रवाहित होती हुई सोनपुर के पास गंगा में मिल जाती है। कोसी की मुख्यधारा अरुण है जो गोसाई धाम के उत्तर से निकलती है। ब्रह्मपुत्र के बेसिन के दक्षिण से सर्पाकार रूप में अरुण नदी बहती है जहाँ यारू नामक नदी इससे मिलती है। इसके बाद एवरेस्ट कंचनजंघा शिखरों के बीच से बहती हुई अरूण नदी दक्षिण की ओर ९० किलोमीटर बहती है जहाँ इसमें पश्चिम से सूनकोसी तथा पूरब से तामूर कोसी नामक नदियाँ इसमें मिलती हैं। इसके बाद कोसी नदी के नाम से यह शिवालिक को पार करके मैदान में उतरती है तथा बिहार राज्य से बहती हुई गंगा में मिल जाती है। अमरकंटक पहाड़ी से निकलकर सोन नदी पटना के पास गंगा में मिलती है। मध्य प्रदेश के मऊ के निकट जनायाब पर्वत से निकलकर चम्बल नदी इटावा से ३८ किलोमीटर की दूरी पर यमुना नदी में मिलती है। काली सिंध, बनास और पार्वती इसकी सहायक नदियाँ हैं। बेतवा नदी मध्य प्रदेश में भोपाल से निकलकर उत्तर-पूर्वी दिशा में बहती हुई भोपाल, विदिशा, झाँसी, जालौन आदि जिलों में होकर बहती है। इसके ऊपरी भाग में कई झरने मिलते हैं किन्तु झाँसी के निकट यह काँप के मैदान में धीमे-धीमें बहती है। इसकी सम्पूर्ण लम्बाई ४८० किलोमीटर है। यह हमीरपुर के निकट यमुना में मिल जाती है। इसे प्राचीन काल में वत्रावटी के नाम से जाना जाता था। भागीरथी नदी के दायें किनारे से मिलने वाली अनेक नदियों में बाँसलई, द्वारका, मयूराक्षी, रूपनारायण, कंसावती और रसूलपुर नदियाँ प्रमुख हैं। जलांगी और माथा भाँगा या चूनीं बायें किनारे से मिलती हैं जो अतीत काल में गंगा या पद्मा की शाखा नदियाँ थीं। किन्तु ये वर्तमान समय में गंगा से पृथक होकर वर्षाकालीन नदियाँ बन गई हैं। .

नई!!: जालौन जिला और गंगा की सहायक नदियाँ · और देखें »

गोविन्‍द नारायण तिवारी

गोविन्‍द नारायण तिवारी,भारत के उत्तर प्रदेश की दूसरी विधानसभा सभा में विधायक रहे। 1957 उत्तर प्रदेश विधान सभा चुनाव में इन्होंने उत्तर प्रदेश के जालौन जिले के 135 - जालौन विधान सभा निर्वाचन क्षेत्र से प्रजा सोशलिस्‍ट पार्टी की ओर से चुनाव में भाग लिया। .

नई!!: जालौन जिला और गोविन्‍द नारायण तिवारी · और देखें »

कालपी

कालपी उत्तर प्रदेश के जालौन जिले में स्थित एक नगर है। यह यमुना नदी के तट पर बसा हुआ है। माना जाता है कि कालपी, प्राचीन काल में 'कालप्रिया' नगरी के नाम से विख्यात थी, समय के साथ इसका नाम संक्षिप्त होकर कालपी हो गया। कहा जाता है कि इसे चौथी शती में राजा वसुदेव ने बसाया था। यह नगर यमुना नदी के किनारे कानपुर-सागर राजमार्ग पर स्थित है। .

नई!!: जालौन जिला और कालपी · और देखें »

कालपी (तहसील), जालौन

यह तहसील जालौन जिला, उत्तर प्रदेश में स्थित है। 2011 में हुई भारत की जनगणना के अनुसार इस तहसील में 242 गांव हैं। .

नई!!: जालौन जिला और कालपी (तहसील), जालौन · और देखें »

कोंच (तहसील), जालौन

यह तहसील जालौन जिला, उत्तर प्रदेश में स्थित है। 2011 में हुई भारत की जनगणना के अनुसार इस तहसील में 280 गांव हैं। .

नई!!: जालौन जिला और कोंच (तहसील), जालौन · और देखें »

उत्तर प्रदेश राज्य राजमार्ग २१

उत्तर प्रदेश राज्य राजमार्ग २१ भारत के उत्तर प्रदेश राज्य का एक राज्य राजमार्ग है। ३८५.४६ किलोमीटर लम्बा यह राजमार्ग बिलराय से शुरू होकर पनवारी तक जाता है। इसे बिलराय-लखीमपुर-सीतापुर-पनवारी मार्ग भी कहा जाता है। यह लखीमपुर खेरी, सीतापुर, हरदोइ, कन्नौज, औरैया, जालौन, हमीरपुर और महोबा जिलों से होकर गुजरता है। .

नई!!: जालौन जिला और उत्तर प्रदेश राज्य राजमार्ग २१ · और देखें »

उत्तर प्रदेश के राज्य राजमार्गों की सूची

उत्तर प्रदेश राज्य में कुल ३५ राष्ट्रीय राजमार्ग हैं, जिनकी कुल लंबाई ४०६३५ किमी है; और ८३ राज्य राजमार्ग हैं, जिनकी कुल लंबाई ८४३२ किमी है। .

नई!!: जालौन जिला और उत्तर प्रदेश के राज्य राजमार्गों की सूची · और देखें »

उत्तर प्रदेश के सर्वाधिक जनसंख्या वाले शहरों की सूची

उत्तर प्रदेश एक भारतीय राज्य है, जिसकी सीमाऐं नेपाल, बिहार, झारखंड, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, राजस्थान, हरियाणा, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश और राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली के साथ मिलती हैं। राज्य के उत्तर में हिमालय है और दक्षिण में दक्कन का पठार स्थित है। इन दोनों के बीच में, गंगा, यमुना, घाघरा समेत कई नदियां पूरब की तरफ बहती हैं। उत्तर प्रदेश का कुल भौगोलिक क्षेत्रफल है। 2011 के जनसंख्या आंकड़ों के अनुसार उत्तर प्रदेश की कुल जनसंख्या 199,581,477 है। उत्तर प्रदेश को 18 मण्डलों के अंतर्गत 75 जिलों में विभाजित किया गया है। 2011 में 199,581,477 की जनसंख्या के साथ उत्तर प्रदेश भारत का सर्वाधिक जनसंख्या वाला राज्य है। उत्तर प्रदेश का क्षेत्रफल भारत के कुल क्षेत्रफल का 6.88 प्रतिशत मात्र है, लेकिन भारत की 16.49 प्रतिशत आबादी यहां निवास करती है। 2011 तक राज्य में 64 ऐसे नगर हैं, जिनकी जनसंख्या 100,000 से अधिक है। 1,640 वर्ग किलोमीटर क्षेत्र में 4,542,184 की जनसंख्या के साथ कानपुर राज्य का सर्वाधिक जनसंख्या वाला नगर है। .

नई!!: जालौन जिला और उत्तर प्रदेश के सर्वाधिक जनसंख्या वाले शहरों की सूची · और देखें »

उत्तर प्रदेश के ज़िले

उत्तर प्रदेश भारत का एक राज्य है और प्रशासनिक रूप से कई ज़िलों में बंटा हुआ है। इन ज़िलों को 'विभाग' नामक भौगोलिक व प्रशासनिक समूहों में एकत्रित किया गया है। वर्तमान काल में उत्तर प्रदेश १८ विभागों में बांटा गया है जो आगे स्वयं ७५ ज़िलों में बंटे हैं।, Lalmani Verma, The Indian Express, 01 Dec 2011 .

नई!!: जालौन जिला और उत्तर प्रदेश के ज़िले · और देखें »

उरई (तहसील), जालौन

यह तहसील जालौन जिला, उत्तर प्रदेश में स्थित है। 2011 में हुई भारत की जनगणना के अनुसार इस तहसील में 163 गांव हैं। .

नई!!: जालौन जिला और उरई (तहसील), जालौन · और देखें »

यहां पुनर्निर्देश करता है:

जालौन ज़िला

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »