लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
मुक्त
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

जालना जिला

सूची जालना जिला

जालना भारतीय राज्य महाराष्ट्र का एक जिला है। जालना जिला जिले का मुख्यालय है। क्षेत्रफल - ७,६१२ वर्ग कि.मी.

4 संबंधों: परभणी जिला, महाराष्ट्र, महाराष्ट्र के जिले, जलगाँव जिला

परभणी जिला

परभणी जिला (मराठी: परभणी जिल्हा), जिसे पहले प्रभावतीनगर के नाम से जाना जाता था, भारत के राज्य महाराष्ट्र के मराठवाड़ा क्षेत्र के आठ जिलों में से एक है। जिले का कुल भूमि क्षेत्र 6250.58 वर्ग किमी है। 2001 की जनगणना के अनुसार जिले की कुल आबादी 1,527,715 थी जिसमें से 31.76% जनसंख्या शहरी थी। परभणी शहर जिले का मुख्यालय है। पूरा मराठवाड़ा क्षेत्र, तत्कालीन निजाम रियासत का एक भाग था, बाद में यह हैदराबाद रियासत का एक हिस्सा बन गया, 1956 में राज्यों के पुनर्गठन के बाद यह तत्कालीन बंबई राज्य का एक हिस्सा बना और 1960 के बाद से यह वर्तमान राज्य महाराष्ट्र का हिस्सा है। परभणी जिला, उत्तर में हिंगोली, पूर्व में नांदेड़, दक्षिण में लातूर और पश्चिम में बीड और जालना जिलों से घिरा हुआ है। जिले को 9 प्रशासनिक उप-प्रभागों यानि तहसीलों में विभाजित किया गया है जो हैं; परभणी, गंगाखेड़, सोनपेठ, पाथरी, मनवथ, पलाम, सेलु, जिंतुर और पुरना। परभणी जिला महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई तथा राज्य के अन्य मुख्य शहरों और पड़ोसी राज्य आंध्र प्रदेश में भी सड़क मार्ग द्वारा अच्छी तरह से जुड़ा हुआ है। godawari river \ .

नई!!: जालना जिला और परभणी जिला · और देखें »

महाराष्ट्र

महाराष्ट्र भारत का एक राज्य है जो भारत के दक्षिण मध्य में स्थित है। इसकी गिनती भारत के सबसे धनी राज्यों में की जाती है। इसकी राजधानी मुंबई है जो भारत का सबसे बड़ा शहर और देश की आर्थिक राजधानी के रूप में भी जानी जाती है। और यहाँ का पुणे शहर भी भारत के बड़े महानगरों में गिना जाता है। यहाँ का पुणे शहर भारत का छठवाँ सबसे बड़ा शहर है। महाराष्ट्र की जनसंख्या सन २०११ में ११,२३,७२,९७२ थी, विश्व में सिर्फ़ ग्यारह ऐसे देश हैं जिनकी जनसंख्या महाराष्ट्र से ज़्यादा है। इस राज्य का निर्माण १ मई, १९६० को मराठी भाषी लोगों की माँग पर की गयी थी। यहां मराठी ज्यादा बोली जाती है। मुबई अहमदनगर पुणे, औरंगाबाद, कोल्हापूर, नाशिक नागपुर ठाणे शिर्डी-अहमदनगर आैर महाराष्ट्र के अन्य मुख्य शहर हैं। .

नई!!: जालना जिला और महाराष्ट्र · और देखें »

महाराष्ट्र के जिले

महाराष्ट्र राज्य महाराष्ट्र, १ मई १९६० को भारत का राज्य बनाया गया था। इस दिन को हम महाराष्ट्र दिन के भी नाम से जानते है। शुरू में महाराष्ट्र में २६ जिले थे। उसके बाद १० नये जिले बनाएँ गये है। वर्तमान के महाराष्ट्र में ३६ जिले है। इन जिलों को छह प्रशासनिक विभागों में विभाजित किया गया है। .

नई!!: जालना जिला और महाराष्ट्र के जिले · और देखें »

जलगाँव जिला

जलगाँव जिला (मराठी:जळगाव जिल्हा), भारतीय राज्य महाराष्ट्र का एक जिला है, जिसे पहले पूर्वी खानदेश जिला के नाम से जाना जाता था। इस जिले का मुख्यालय जलगाँव शहर है। यह जिला नासिक मंडल के अंतर्गत आता है। जिले का कुल क्षेत्रफल 11,765 किमी² और जनसंख्या 3,682,690 है (2001 जलगणना) जिसमें से 71.4% आबादी ग्रामीण है। जिले के उत्तर में मध्य प्रदेश, पूर्व में बुलढाणा जिला, दक्षिणपूर्व में जालना जिला, दक्षिण में औरंगाबाद जिला, दक्षिणपश्चिम में नासिक जिला और पश्चिम में धुले जिला स्थित है। .

नई!!: जालना जिला और जलगाँव जिला · और देखें »

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »