लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
मुक्त
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

जामनगर जिला

सूची जामनगर जिला

जामनगर भारतीय राज्य गुजरात का एक जिला है। जामनगर जिला, भारत के गुजरात राज्य में स्थित है। जामनगर यहाँ का मुख्य शहर, महानगरपालिका और प्रशासकीय केंद्र है। महाराजा कुमार श्री रणजीतसिंह के समय में इस जिले को ' नवानगर ' नाम से जाना जाता था। यह जिला कच्छ की खाड़ी के दक्षिण में स्थित है। रिलायंस इंडस्ट्रिज, भारत की सबसे बड़ी खनन क्षेत्र की कंपनी द्वारा जामनगर के निकट मोटी खावडी गाँव में विश्व की सबसे बड़ी रिफायनरी स्थापित करने के बाद जामनगर का महत्त्व बहुत बढ़ गया है। इसके उपरांत एस्सार ऑइल की रिफायनरी भी इस जिले स्थापित की गई। जामनगर का नाम पीतल की वस्तुओं को बनाने में विश्व प्रसिद्द है। यहाँ पीतल उद्योग सन् १९६० में शुरू हुआ था। जामनगर में पीतल के कई कारखानें है जिसमे उत्पादित वस्तुएं भारत अन्य राज्यों के अलावा विदेशों में भी निर्यात की जाती है। इस जिले का प्रमुख धार्मिक स्थल द्वारिका है जिसमे भगवान श्री द्वारिकाधीश का मंदिर है। .

10 संबंधों: देवभूमि द्वारका जिला, भूचर मोरी, मकाजी मेघपर, श्री नाथजीदादा की जग्या - दाणीधार, समुद्री राष्ट्रीय उद्यान, कच्छ की खाड़ी, सौराष्‍ट्र, जाम जोधपुर, जामनगर, गुजरात, गुजरात के ज़िले

देवभूमि द्वारका जिला

देवभूमि द्वारका जिला (દેવભૂમિ દ્વારકા જિલ્લો) भारत देश में गुजरात प्रान्त के सौराष्ट्र विस्तार में स्थित राज्य के ३३ जिलों में से एक जिला है। जिले का नाम कृष्ण की कर्मभूमि द्वारका से पड़ा है। जिले का मुख्यालय खंभाळिया है। १५ अगस्त २०१३ को गुजरात के तत्कालीन मुख्यमंत्री नरेन्द्र मोदी ने जामनगर जिला का विभाजन करके देवभूमि द्वारका को नया जिला बनाने की घोषणा की थी। द्वारका जिला कच्छ की खाड़ी और अरबी समुद्र के तट पर बसा है। द्वारका हिन्दू धर्म के प्राचीन तीर्थस्थलों में से एक है। यहाँ से हिन्दू धर्म में पवित्र माने जाने वाली गोमती नदी पसार होती है। द्वारकाधीश का जगत मन्दिर प्रमुख दर्शनीय स्थल है। .

नई!!: जामनगर जिला और देवभूमि द्वारका जिला · और देखें »

भूचर मोरी

भूचर मोरी, गुजरात के ध्रोल नगर से २ किमी दूर स्थित एक ऐतिहासिक पठार है। यह राजकोट से लगभग ५० किमी दूर स्थित है। यह स्थान भूचर मोरी की लड़ाई और उस लड़ाई को समर्पित स्मारक के लिए जाना जाता है, जो सौराष्ट्र में लड़ी गयी सबसे बड़ी लड़ाई थी। भूचर मोरी की लड़ाई, मुग़ल साम्राज्य और काठियावाड़ी रियासतों की संयुक्त सेना के बीच इसी पठार पर लड़ा गया था। उसमें मुग़ल साम्राज्य की जीत हुई थी। यहाँ आज भी हर साल भूचर मोरी की लड़ाई की याद में जुलाई-अगस्त के दौरान आयोजन होते हैं, और मेले भी आयोजित होते हैं। .

नई!!: जामनगर जिला और भूचर मोरी · और देखें »

मकाजी मेघपर

मकाजी मेघपर,सौराष्ट्र के जामनगर जिले़ की कालावड तहसील का एक गाँव है। इस गाँव की स्थापना सन् १७५४ में ध्रोल राज्य के कुंवर श्री मकनजी जाडेजा द्वारा की गई थी। यहाँ की आबादी में मुख्यतः जाडेजा राजपुत है, साथ में पटेल, ब्राह्मण और शुद्रो की भी बस्ती है। यहाँ के लोगो का मुख्य व्यवसाय खेती एवं पशुपालन है। .

नई!!: जामनगर जिला और मकाजी मेघपर · और देखें »

श्री नाथजीदादा की जग्या - दाणीधार

श्रेणी:हिन्दू धर्म.

नई!!: जामनगर जिला और श्री नाथजीदादा की जग्या - दाणीधार · और देखें »

समुद्री राष्ट्रीय उद्यान, कच्छ की खाड़ी

समुद्री राष्ट्रीय उद्यान, कच्छ की खाड़ी भारत के गुजरात राज्य में स्थित भारत का सर्वप्रथम समुद्री राष्ट्रीय उद्यान है जो १९८२ में स्थापित किया गया था। श्रेणी:राष्ट्रीय उद्यान, भारत श्रेणी:भारत के अभयारण्य श्रेणी:भारत के राष्ट्रीय उद्यान.

नई!!: जामनगर जिला और समुद्री राष्ट्रीय उद्यान, कच्छ की खाड़ी · और देखें »

सौराष्‍ट्र

सौराष्ट्र (अथवा सोरठ, काठियावाड़), अरब सागर में, भारत के पश्चिम में, गुजरात में स्थित एक द्वीप है | उसके उत्तर में कच्छ की खाड़ी और पूर्व में खंभात की खाड़ी है | सौराष्ट्र को सात जिलों में विभाजित किया गया है जो इस प्रकार है - जामनगर जिला, राजकोट जिला, सुरेंद्रनगर जिला, पोरबंदर जिला, जूनागढ़ जिला, अमरेली जिला और भावनगर जिला .

नई!!: जामनगर जिला और सौराष्‍ट्र · और देखें »

जाम जोधपुर

जाम जोधपुर में एक शहर और एक नगर पालिका में जामनगर जिले में भारतीय राज्य की गुजरात.

नई!!: जामनगर जिला और जाम जोधपुर · और देखें »

जामनगर

जामनगर गुजरात का एक शहर है। यह अरब सागर से लगा कच्छ की खाड़ी के दक्षिण में स्थित है। जामनगर में आधुनिकता व प्राचीनता का समावेश देखा जा सकता है। .

नई!!: जामनगर जिला और जामनगर · और देखें »

गुजरात

गुजरात (गुजराती:ગુજરાત)() पश्चिमी भारत में स्थित एक राज्य है। इसकी उत्तरी-पश्चिमी सीमा जो अन्तर्राष्ट्रीय सीमा भी है, पाकिस्तान से लगी है। राजस्थान और मध्य प्रदेश इसके क्रमशः उत्तर एवं उत्तर-पूर्व में स्थित राज्य हैं। महाराष्ट्र इसके दक्षिण में है। अरब सागर इसकी पश्चिमी-दक्षिणी सीमा बनाता है। इसकी दक्षिणी सीमा पर दादर एवं नगर-हवेली हैं। इस राज्य की राजधानी गांधीनगर है। गांधीनगर, राज्य के प्रमुख व्यवसायिक केन्द्र अहमदाबाद के समीप स्थित है। गुजरात का क्षेत्रफल १,९६,०७७ किलोमीटर है। गुजरात, भारत का अत्यंत महत्वपूर्ण राज्य है। कच्छ, सौराष्ट्र, काठियावाड, हालार, पांचाल, गोहिलवाड, झालावाड और गुजरात उसके प्रादेशिक सांस्कृतिक अंग हैं। इनकी लोक संस्कृति और साहित्य का अनुबन्ध राजस्थान, सिंध और पंजाब, महाराष्ट्र और मध्य प्रदेश के साथ है। विशाल सागर तट वाले इस राज्य में इतिहास युग के आरम्भ होने से पूर्व ही अनेक विदेशी जातियाँ थल और समुद्र मार्ग से आकर स्थायी रूप से बसी हुई हैं। इसके उपरांत गुजरात में अट्ठाइस आदिवासी जातियां हैं। जन-समाज के ऐसे वैविध्य के कारण इस प्रदेश को भाँति-भाँति की लोक संस्कृतियों का लाभ मिला है। .

नई!!: जामनगर जिला और गुजरात · और देखें »

गुजरात के ज़िले

गुजरात के ज़िले। भारत के गुजरात राज्य में ३३ ज़िले है। Dave, Kapil (૭ ઓક્ટોબર ૨૦૧૨).

नई!!: जामनगर जिला और गुजरात के ज़िले · और देखें »

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »