लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
डाउनलोड
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

जापान सागर

सूची जापान सागर

जापान सागर जापान सागर पश्चिमी प्रशांत महासागर का एक समुद्री अंश है। यह समुद्र जापान के द्वीपसमूह, रूस के साख़ालिन द्वीप और एशिया के महाद्वीप के मुख्य भूभाग के बीच स्थित है। इसके इर्द-गिर्द जापान, रूस, उत्तर कोरिया और दक्षिण कोरिया आते हैं। क्योंकि कुछ स्थानों को छोड़कर यह क़रीब-क़रीब पूरी तरह ज़मीन से घिरा हुआ है, इसलिए इसमें भी भूमध्य सागर की तरह महासागर के ज्वार-भाटा की बड़ी लहरें नहीं आती। अन्य सागरों की तुलना में जापान सागर के पानी में मिश्रित ऑक्सिजन की तादाद अधिक है जिस से यहाँ मछलियों की भरमार है।, Great Soviet Encyclopedia (in Russian) जापान सागर का क्षेत्रफल ९,७८,००० वर्ग किमी है और इसकी सब से अधिक गहराई सतह से ३,७४२ मीटर (१२,२७६ फ़ुट) नीचे तक पहुँचती है। इसके इर्द गिर्द ७,६०० किमी के तट हैं, जिसमें से लगभग आधा रूस की धरती पर पड़ता है। नीचे समुद्र के फ़र्श पर तीन बड़ी द्रोणियाँ हैं: उत्तर में "जापान द्रोणी", दक्षिण-पश्चिम में "त्सुशिमा द्रोणी" और दक्षिण-पूर्व में "यामातो द्रोणी"। जापान द्रोणी सबसे गहरा क्षेत्र है और यहाँ का फ़र्श प्राचीन ज्वालामुखीय पत्थर से बना हुआ है। माना जाता है कि पिछले हिमयुग की चरम स्थिति में जब समुद्र की सतह वर्तमान युग से नीचे थी तो जापान एशिया के मुख्य भाग से धरती द्वारा जुड़ा हुआ था। भू-वैज्ञानिकों का मानना है कि उस समय जापान सागर आधुनिक कैस्पियन सागर की भाँती एक ज़मीन से घिरा हुआ बंद समुद्र था। .

14 संबंधों: तूमन नदी, दक्षिण कोरिया, प्रिमोर्स्की क्राय, मंगोल साम्राज्य, रेखांश १३५ डिग्री पू॰, शिनानो नदी, सैल्मन, होक्काइदो, ज़ोलोतोय रोग, व्लादिवोस्तोक, कोरिया का इतिहास, कोरियाई प्रायद्वीप, अमूर नदी, अकिता प्रीफ़ेक्चर

तूमन नदी

तूमन नदी तूमन नदी पर एक पुल तूमन नदी या तूमेन नदी एक ५२१ किमी लम्बी नदी है जो उत्तर कोरिया की रूस और चीन के साथ सीमाओं पर बहती है। यह चंगबाई पर्वत शृंखला के लगभग २,५०० मीटर ऊँचे बएकदू पर्वत से उत्पन्न होकर पूर्वी सागर (जापान सागर) की ओर बहकर उसमें मिल जाती है। इसका नाम मंगोल भाषा से लिया गया है, जिसमें इसका अर्थ "दस हज़ार" निकलता है। उत्तर कोरिया और चीन दोनों ने इसके किनारे बहुत से कारख़ाने बनाए हुए हैं, जिन से इस का पानी बहुत प्रदूषित रहता है। फिर भी यह एक पर्यटक स्थल है और चीन ने इसके किनारे कुछ टहलने-योग्य पर्यटक स्थल बनाए हैं जहाँ से लोग नदी के पार झाँक कर उत्तर कोरिया देख सकते हैं।, Paul Theroux and Jason Wilson, Houghton Mifflin Harcourt, 2001, ISBN 978-0-618-11878-6.

नई!!: जापान सागर और तूमन नदी · और देखें »

दक्षिण कोरिया

दक्षिण कोरिया (कोरियाई: 대한민국 (देहान् मिन्गुक), 大韩民国 (हंजा)), पूर्वी एशिया में स्थित एक देश है जो कोरियाई प्रायद्वीप के दक्षिणी अर्धभाग को घेरे हुए है। 'शान्त सुबह की भूमि' के रूप में ख्यात इस देश के पश्चिम में चीन, पूर्व में जापान और उत्तर में उत्तर कोरिया स्थित है। देश की राजधानी सियोल दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा महानगरीय क्षेत्र और एक प्रमुख वैश्विक नगर है। यहां की आधिकारिक भाषा कोरियाई है जो हंगुल और हंजा दोनो लिपियों में लिखी जाती है। राष्ट्रीय मुद्रा वॉन है। उत्तर कोरिया, इस देश की सीमा से लगता एकमात्र देश है, जिसकी दक्षिण कोरिया के साथ २३८ किलिमीटर लम्बी सीमा है। दोनो कोरियाओं की सीमा विश्व की सबसे अधिक सैन्य जमावड़े वाली सीमा है। साथ ही दोनों देशों के बीच एक असैन्य क्षेत्र भी है। कोरियाई युद्ध की विभीषिका झेल चुका दक्षिण कोरिया वर्तमान में एक विकसित देश है और सकल घरेलू उत्पाद (क्रय शक्ति) के आधार पर विश्व की तेरहवीं और सकल घरेलू उत्पाद (संज्ञात्मक) के आधार पर पन्द्रहवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था है।कोरिया मे १५ अंतराष्ट्रीय बिमानस्थल है और करीब ५०० विश्वविद्यालय है लोग बिदेशो यहा अध्ययन करने आते है। यहा औद्योगिक विकास बहुत हुऐ है और कोरिया मे चीन सहित १५ देशो के लोग रोजगार अनुमति प्रणाली(EPS) के माध्यम से यहा काम करते है। जिसमे दक्षिण एशिया के ४ देशो नेपाल बांग्लादेश श्रीलंका पाकिस्तान है। .

नई!!: जापान सागर और दक्षिण कोरिया · और देखें »

प्रिमोर्स्की क्राय

रूस में प्रिमोर्सकी क्राय का स्थान दुनिया के अधिकतर जंगली साइबेरियाई शेर प्रिमोर्सकी क्राय में रहते हैं प्रिमोर्स्की क्राय (रूसी: Примо́рский край), जिसे पहले प्रिमोर्ये (Примо́рье) भी कहा जाता था, रूस का एक संघीय खंड है जो क्राय का दर्जा रखता है। रूसी भाषा में 'प्रिमोर्सकी' का मतलब 'समुद्री' होता है इसलिए इस राज्य को कभी-कभी 'समुद्री प्रांत' या 'समुद्री क्षेत्र' भी कहा जाता है। इसका प्रशासनिक केंद्र और राजधानी व्लादिवोस्तोक का शहर है। प्रिमोर्सकी क्राय का क्षेत्रफल वर्ग १,६५,९०० किमी है और सन् २०१० की जनगणना में इस प्रांत की आबादी १९,५६,४२६ थी। .

नई!!: जापान सागर और प्रिमोर्स्की क्राय · और देखें »

मंगोल साम्राज्य

हलाकू (बायें), खलीफा अल-मुस्तसिम को भूख से मारने के लिये उसके खजाने में कैद करते हुए मांगके खान की मृत्यु के समय (१२५९ ई में) मंगोल साम्राज्य मंगोल साम्राज्य 13 वीं और 14 वीं शताब्दियों के दौरान एक विशाल साम्राज्य था। इस साम्राज्य का आरम्भ चंगेज खान द्वारा मंगोलिया के घूमन्तू जनजातियों के एकीकरण से हुआ। मध्य एशिया में शुरू यह राज्य अंततः पूर्व में यूरोप से लेकर पश्चिम में जापान के सागर तक और उत्तर में साइबेरिया से लेकर दक्षिण में भारतीय उपमहाद्वीप तक फैल गया। आमतौर पर इसे दुनिया के इतिहास में सबसे बड़ा सन्निहित साम्राज्य माना जाना जाता है। अपने शीर्ष पर यह 6000 मील (9700 किमी) तक फैला था और 33,000,000 वर्ग कि॰मी॰ (12,741,000 वर्ग मील) के क्षेत्र को कवर करता था। इस समय पृथ्वी के कुल भू क्षेत्रफल का 22% हिस्सा इसके कब्ज़े में था और इसकी आबादी 100 करोड़ थी। मंगोल शासक पहले बौद्ध थे, लेकिन बाद में धीरे-धीरे तुर्कों के सम्पर्क में आकर उन्होंने इस्लाम को अपना लिया। .

नई!!: जापान सागर और मंगोल साम्राज्य · और देखें »

रेखांश १३५ डिग्री पू॰

प्रधान मध्याह्न रेखा से १३५° पूर्व (meridian 135° east of Greenwich) धरती पर वह काल्पनिक रेखा है जो उत्तरी ध्रुव से लेकर आर्कटिक महासागर, एशिया, प्रशाम्त महासागर, ऑस्ट्रेलेशिया, हिंद महासागर और अंटार्कटिका से लेकर दक्षिणी ध्रुव तक फैली हुई है। १३५वाँ पूर्वी मध्याह्न ४५वाँ पश्चिमी मध्याह्न के साथ मिलकर एक विशाल वृत बनाता है। .

नई!!: जापान सागर और रेखांश १३५ डिग्री पू॰ · और देखें »

शिनानो नदी

शिनानो नदी (信濃川 शिनानो-गावा), जिसे इसके ऊपरी क्षेत्रों में चिकुमा नदी (千曲川 चिकुमा-गावा) के नाम से जाना जाता हैं, जापान की सबसे लंबी और चौड़ी नदी, और बेसिन क्षेत्र में तीसरी सबसे बड़ी नदी (टोन और ईशिकारी नदी के बाद) हैं। यह पूर्वोत्तर होन्शु में स्थित हैं, जापानी एल्प्स से निकलकर, जापान सागर में मिलने से पूर्व यह नागानो और निगाता प्रांत के माध्यम से उत्तर पूर्व कि ओर बहती हैं। .

नई!!: जापान सागर और शिनानो नदी · और देखें »

सैल्मन

मुख्य पेसिफिक सैल्मन प्रजातियां: सोकाई, चम, कोस्टल, कटथ्रोट ट्राउट, चिनूक, कोहो, स्टीलहेड और पिंक सैल्मोनिडे परिवार की विभिन्न प्रजातियों की मछली के लिए दिया जाने वाला आम नाम है सैल्मन.

नई!!: जापान सागर और सैल्मन · और देखें »

होक्काइदो

होक्काइदो का नक़्शा मध्य होक्काइदो में स्थित शोवा-शिंज़न ज्वालामुखीय चट्टान सप्पोरो हिम त्यौहार के दौरान ओदोरी उद्यान का दृश्य होक्काइदो (जापानी: 北海道) जापान का दूसरा सब से बड़ा द्वीप है और जापान के प्रान्तों में से सब से बड़ा और सब से उत्तरी प्रांत है। यह होन्शू द्वीप से उत्तर में है और इन दोनों के बीच त्सुगारू जलडमरू का समुद्री क्षेत्र आता है।Nussbaum, Louis-Frédéric.

नई!!: जापान सागर और होक्काइदो · और देखें »

ज़ोलोतोय रोग

अंतरिक्ष से ज़ोलोतोय रोग खाड़ी (चित्र के बीच में सींग या ऊँगली के आकार वाला पानी का क्षेत्र) और व्लादिवोस्तोक शहर का नज़ारा ज़ोलोतोय रोग खाड़ी का मुख और इसके इर्द-गिर्द बसा व्लादिवोस्तोक शहर ज़ोलोतोय रोग (रूसी: Золотой Рог, अंग्रेज़ी: Zolotoy Rog) एक सींग के आकार वाली समुद्री खाड़ी है जिस से रूस के सुदूर पूर्वी प्रांत प्रिमोर्स्की क्राय का तट लगता है। यह खाड़ी आगे चलकर जापान सागर में मिल जाती है। इसके सींगनुमा आकार की लम्बाई सात किलोमीटर है और चौड़ाई लगभग दो किलोमीटर है। पानी की गहराई २० से २७ मीटर के दरमियान है। अपने आकार की वजह से यह एक बढ़िया प्राकृतिक बंदरगाह है, जिस वजह से इसके मुख पर स्थित व्लादिवोस्तोक नगर भी फला-फूला है। .

नई!!: जापान सागर और ज़ोलोतोय रोग · और देखें »

व्लादिवोस्तोक

व्लादिवोस्तोक ज़ोलोतोय रोग खाड़ी के किनारे बसा हुआ है प्रिमोर्स्की क्राय राज्य के दक्षिणी भाग में व्लादिवोस्तोक की स्थिति व्लादिवोस्तोक शहर के केन्द्रीय भाग में स्थित फ़ोकीना मार्ग का नज़ारा व्लादिवोस्तोक (रूसी: Владивосто́к) रूस के सुदूर पूर्व में स्थित एक शहर है और रूस के प्रिमोर्स्की क्राय राज्य की राजधानी है। यह ज़ोलोतोय रोग खाड़ी के मुख पर स्थित है और रूस की चीन व उत्तर कोरिया के साथ लगी सरहदों के पास है। सन् २००२ की जनगणना में इसकी आबादी ५,९४,७०१ गिनी गई थी जो २०१० की जनगणना में थोड़ी-सी घट कर ५,९२,०६९ हो गई। व्लादिवोस्तोक का प्राकृतिक बंदरगाह बहुत बढ़िया माना जाता है और रूस की नौसेना का प्रशान्त महासागर बेड़ा, जिसका ज़िम्मा पूरे प्रशांत महासागर क्षेत्र में रूस के हितों की रक्षा करना है, इसी बंदरगाह को अपना मुख्य अड्डा बनाए हुए है। .

नई!!: जापान सागर और व्लादिवोस्तोक · और देखें »

कोरिया का इतिहास

बुलगुक्सा मंदिर यूनेस्को द्वारा विश्व विरासत घोषित किया गया है। कोरिया, पूर्वी एशिया में मुख्य स्थल से संलग्न एक छोटा सा प्रायद्वीप जो पूर्व में जापान सागर तथा दक्षिण-पश्चिम में पीतसागर से घिरा है (स्थिति: ३४० ४३ उ. अ. से १२४० १३१ पू. दे.)। उसके उत्तरपश्चिम में मंचूरिया तथा उत्तर में रूस की सीमाएँ हैं। यह प्रायद्वीप दो खंडों में बँटा हुआ है। उत्तरी कोरिया का क्षेत्रफल १,२१,००० वर्ग किलोमीटर है। इसकी राजधनी पियांगयांग है। दक्षिणी कोरिया का क्षेत्रफल ९८,००० वर्ग किलोमीटर है। यहाँ पर ई. पू.

नई!!: जापान सागर और कोरिया का इतिहास · और देखें »

कोरियाई प्रायद्वीप

कोरियाई प्रायद्वीप के पूर्वी एशिया का एक प्रायद्वीप है। यह एशिया महाद्वीप से १,१०० किमी दक्षिण प्रशांत महासागत की ओर बढ़ता है। इसके पूर्व में जापान सागर, पश्चिम में पीला सागर और दक्षिण में कोरिया जलसंधि है। .

नई!!: जापान सागर और कोरियाई प्रायद्वीप · और देखें »

अमूर नदी

अमूर नदी का नक़्शा रूस के ख़ाबारोव्स्क क्राय क्षेत्र में अमूर नदी का एक नज़ारा अमूर नदी (रूसी: река Аму́р, रेका अमूर) दुनिया की दसवीं सब से लम्बी नदी है। यह नदी रूस के सूदूर पूर्वी क्षेत्रों और पूर्वोत्तरी चीन के दरमियान अंतर्राष्ट्रीय सीमा भी है। रूस और चीन के बीच ज़मीन के लिए जो झड़पें १७वीं शताब्दी में आरम्भ हुई और २०वीं शताब्दी तक चलीं, उनमें अमूर नदी की अहम भूमिका थी। .

नई!!: जापान सागर और अमूर नदी · और देखें »

अकिता प्रीफ़ेक्चर

अकिता प्रीफ़ेक्चर जापान के होन्शू द्वीप के उत्तर में स्थित तोहोकू क्षेत्र का एक प्रीफ़ेक्चर है। इसकी राजधानी अकिता है। .

नई!!: जापान सागर और अकिता प्रीफ़ेक्चर · और देखें »

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »