लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
इंस्टॉल करें
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

जाज़ान प्रान्त

सूची जाज़ान प्रान्त

फ़ैफ़ा, जाज़ान प्रान्त की एक बस्ती जाज़ान प्रान्त या जिज़ान प्रान्त, जिसे औपचारिक अरबी में मिन्तक़ाह​ जाज़ान कहते हैं, सउदी अरब के दक्षिणपश्चिम कोने में लाल सागर के तट पर स्थित एक प्रान्त है। यह ठीक यमन से उत्तर में है और इस प्रान्त की उस देश के साथ अंतर्राष्ट्रीय सीमा भी लगती है। जाज़ान प्रान्त में लाल सागर में स्थित १०० से अधिक द्वीप भी आते हैं, जिनमें से फ़रसान द्वीप समूह सउदी अरब का सर्वप्रथम संरक्षित क्षेत्र है। यहाँ अरबी ग़ज़ल (हिरण) और यूरोप से सर्दियों में आनी वाली बहुत सी पक्षियों की नस्लें मिलती हैं। यह प्रान्त सउदी अरब का दूसरा सबसे छोटा प्रान्त है।, Kathy Cuddihy, pp.

3 संबंधों: ताइफ़, सउदी अरब, सउदी अरब के प्रान्त

ताइफ़

सरवात पहाड़ियों में ताइफ़ जाती सड़क ताइफ़ (अरबी:, अंग्रेज़ी: Ta'if) सउदी अरब के मक्का प्रान्त में स्थित एक शहर है। यह मक्का से १०० किमी दक्षिणपूर्व में सरवात पहाड़ियों में १,८७९ मीटर (६,१६५ फ़ुट) की ऊँचाई पर बसा हुआ है और अपने लुभावने वातावरण के लिए जाना जाता है। इस शहर के मध्य में खुले क्षेत्रों में अंगूर और गुलाब उगाए जाते हैं और शहद भी बनाया जाता है। .

नई!!: जाज़ान प्रान्त और ताइफ़ · और देखें »

सउदी अरब

सउदी अरब मध्यपूर्व में स्थित एक सुन्नी मुस्लिम देश है। यह एक इस्लामी राजतंत्र है जिसकी स्थापना १७५० के आसपास सउद द्वारा की गई थी। यहाँ की धरती रेतीली है तथा जलवायु उष्णकटिबंधीय मरुस्थल। यह विश्व के अग्रणी तेल निर्यातक देशों में गिना जाता है। सउदी अरब के पश्चिम की ओर लाल सागर है और उसके पार मिस्र। दक्षिण की ओर ओमान और यमन हैं और उनके दक्षिण में हिन्द महासागर। उत्तर में इराक और ज़ॉर्डन की सीमा लगती है जबकि पूरब में फारस की खाड़ी और कुवैत तथा संयुक्त अरब अमीरात। इसरायल-फ़िलिस्तीन का क्षेत्र इसके उत्तर की दिशा में है और अरबों ने इसके इतिहास को बहुत प्रभावित किया है। यहाँ इस्लाम के प्रवर्तक मुहम्मद साहब का जन्म हुआ था और यहाँ इस्लाम के दो सबसे पवित्र स्थल मक्का और मदीना अवस्थित हैं। इस्लाम में हज का स्थान मक्का बताया गया है और दुनिया के सारे मुसलमान मक्का की ओर ही नमाज अदा करते हैं। यहाँ के मुसलमान मुख्यतः सुन्नी हैं और इस्लाम की राजनैतिक राजधानी के इस देश से बाहर रहने के बावजूद इस देश के लोगों ने इस्लाम धर्म पर अपनी अमिट छाप छोड़ी है। .

नई!!: जाज़ान प्रान्त और सउदी अरब · और देखें »

सउदी अरब के प्रान्त

सउदी अरब में १३ प्रान्त या अमीरात हैं, जिन्हें अरबी भाषा में 'मिन्तक़ाह​ इदारिया' (Province) कहते हैं। हर प्रान्त आगे ज़िलों में बांटा गया है जिन्हें 'मुहाफ़ज़ाह' (Governorate) कहा जाता है, यानि वह क्षेत्र जो किसी राज्यपाल (governor) या हाफ़िज़ की निगरानी में रखे गए हों। देश में कुल मिलाकर ११८ ज़िले (मुहाफ़ज़ात) हैं। यह ज़िले आगे उपज़िलों में बांटे गए हैं। उपज़िले को सउदी अरब में 'मरकज़' (Sub-Governorate) कहा जाता है।, Wayne H. Bowen, pp.

नई!!: जाज़ान प्रान्त और सउदी अरब के प्रान्त · और देखें »

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »