लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
डाउनलोड
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

जवाहर नवोदय विद्यालय

सूची जवाहर नवोदय विद्यालय

जवाहर नवोदय विद्यालय जवाहर नवोदय विद्यालय अथवा नवोदय विद्यालय भारत सरकार के मानव संसाधन विकास मंत्रालय द्वारा चलाई जाने वाली पूरी तरह से आवासीय, सह शिक्षा, केन्द्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, नई दिल्ली से संबद्ध शिक्षण परियोजना है। राष्ट्रीय शिक्षा नीति - १९८६ के अन्तर्गत ऐसे आवासीय विद्यालयों की कल्पना की गई जिन्हें जवाहर नवोदय विद्यालय का नाम दिया गया, जो सर्वश्रेष्ठ ग्रामीण प्रतिभाओं को आगे लाने का उत्तम प्रयास है। इस परीयोजना का प्रमुख लक्ष्य गांव-गांव तक उत्तम शिक्षा पहुचाना है। ये विद्यालय पूर्णतः आवासीय एवं निःशुल्क विद्यालय होते हैं जहाँ विद्यार्थियों को नि:शुल्क आवास, भोजन, शिक्षा एवं खेलकूद सामग्री उपलब्ध कराई जाती है। हर जिले में एक नवोदय विद्यालय होता है। .

13 संबंधों: नवोदय विद्यालयों की सूची, पैगाँव, भारत की शिक्षा प्रणाली, मेजा, राजकीय अभियांत्रिकी महाविद्यालय, जाफरपुर, रवि भूषण भारतीय, समस्तीपुर, सागर पब्लिक स्कूल भोपाल, स्वच्छ भारत अभियान, कालन्द्री, कृष्ण कुमार यादव, केन्द्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, केन्द्रीय विद्यालय

नवोदय विद्यालयों की सूची

जवाहर नवोदय विद्यालयों का आरम्भ प्रायोगिक तौर पर 1985-86 में हुआ था। ये विद्यालय तमिलनाडु को छोड़कर, अण्डमान निकोबार द्वीप समूह और लक्षद्वीप सहित पूरे भारत में फैले हुए हैं। इनका संचालन नवोदय विद्यालय समिति द्वारा किया जाता है, जो मानव संसाधन विकास मंत्रालय, उच्च शिक्षा विभाग एवं भारत सरकार एक स्वायत्त संगठन हैं। वर्तमान में 551 नवोदय विद्यालयों में लगभग 1.80 लाख छात्र अध्ययनरत हैं। .

नई!!: जवाहर नवोदय विद्यालय और नवोदय विद्यालयों की सूची · और देखें »

पैगाँव

पैगाँव मथुरा जिला की छाता तहसील का गांव है। २०११ की जनगणना अनुसार यहाँ की कुल जनसंख्या ९००० है। पैगाँव एक हिन्दू ग्राम है। इसमें जाटों की संख्या सर्वाधिक है तथा रावत गोत्र के लोग यहां सबसे ज्यादा रहते हैं। .

नई!!: जवाहर नवोदय विद्यालय और पैगाँव · और देखें »

भारत की शिक्षा प्रणाली

भारत के स्कूली बच्चे .

नई!!: जवाहर नवोदय विद्यालय और भारत की शिक्षा प्रणाली · और देखें »

मेजा

8 '"मेजा"' (अंग्रेजी -MEJA) इलाहाबाद जिला के आठ तहसीलो में एक है। इलाहाबाद से मिर्ज़ापुर मार्ग स्थित मेजारोड (लगभग दूरी 47 किलोमीटर) चौराहे से तथा मेजारोड रेलवे स्टेशन से १०किलोमीटर दक्षिण स्थित है। मेजा तहसील में तीन ब्लॉक क्रमश: मेजा,उरुवा और मांडा है।भारत के पूर्व-प्रधानमंत्री श्री विश्वनाथ प्रताप सिंह मांडा के राजा थे। .

नई!!: जवाहर नवोदय विद्यालय और मेजा · और देखें »

राजकीय अभियांत्रिकी महाविद्यालय, जाफरपुर

चौधरी ब्रह्म प्रकाश राजकीय अभियांत्रिकी महाविद्यालय, जाफरपुर या GEC का निर्माण दिल्ली सरकार के ट्रेनिंग एंड टेक्नीकल विभाग द्वारा सन २००७ में किया गया था। महाविद्यालय का नाम, दिल्ली के प्रथम मुख्य मंत्री, चौधरी ब्रह्म प्रकाश के नाम के ऊपर समर्पित किया गया है। यह महाविद्यालय देश का पहला ऐसा अभियांत्रिकी महाविद्यालय है जो सिविल इंजीनियरिंग को समर्पित है। यह महाविद्यालय गुरु गोबिन्द सिंह इन्द्रप्रस्थ विश्वविद्यालय से सम्बद्ध है। .

नई!!: जवाहर नवोदय विद्यालय और राजकीय अभियांत्रिकी महाविद्यालय, जाफरपुर · और देखें »

रवि भूषण भारतीय

रवि भूषण भारतीय (जन्म: 25 नवंबर, 1979) बॉलीवुड के अभिनेता हैं। रवि भूषण ने राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित पान सिंह तोमर एवं फिल्मिस्तान फ़िल्म में अभिनय किया है एवं भारतीय फ़िल्मकार विप्लब मजूमदार की आने वाली फ़िल्म 'शी-द मूवी' में मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। .

नई!!: जवाहर नवोदय विद्यालय और रवि भूषण भारतीय · और देखें »

समस्तीपुर

समस्तीपुर भारत गणराज्य के बिहार प्रान्त में दरभंगा प्रमंडल स्थित एक शहर एवं जिला है। समस्तीपुर के उत्तर में दरभंगा, दक्षिण में गंगा नदी और पटना जिला, पश्चिम में मुजफ्फरपुर एवं वैशाली, तथा पूर्व में बेगूसराय एवं खगड़िया जिले है। यहाँ शिक्षा का माध्यम हिंदी, उर्दू और अंग्रेजी है लेकिन बोल-चाल में बज्जिका और मैथिली बोली जाती है। मिथिला क्षेत्र के परिधि पर स्थित यह जिला उपजाऊ कृषि प्रदेश है। समस्तीपुर पूर्व मध्य रेलवे का मंडल भी है। समस्तीपुर को मिथिला का प्रवेशद्वार भी कहा जाता है। .

नई!!: जवाहर नवोदय विद्यालय और समस्तीपुर · और देखें »

सागर पब्लिक स्कूल भोपाल

सागर पब्लिक स्कूल मध्य प्रदेश राज्य के भोपाल नगर में स्थित एक विद्यालय है। यह सागर ग्रुप ऑफ़ इंस्टीट्यूशन्स द्वारा संचालित विद्यालयों की शृंखला में एक है। .

नई!!: जवाहर नवोदय विद्यालय और सागर पब्लिक स्कूल भोपाल · और देखें »

स्वच्छ भारत अभियान

स्वच्छ भारत अभियान भारत सरकार द्वारा आरंभ किया गया राष्ट्रीय स्तर का अभियान है जिसका उद्देश्य गलियों, सड़कों तथा अधोसंरचना को साफ-सुथरा करना है। यह अभियान महात्मा गाँधी के जन्मदिवस 02 अक्टूबर 2014 को आरंभ किया गया। राष्ट्रपिता महात्मा गाँधी ने देश को गुलामी से मुक्त कराया, परन्तु 'स्वच्छ भारत' का उनका सपना पूरा नहीं हुआ। महात्मा गांधी ने अपने आसपास के लोगों को स्वच्छता बनाए रखने संबंधी शिक्षा प्रदान कर राष्ट्र को एक उत्कृष्ट संदेश दिया था। स्वच्छ भारत का उद्देश्य व्यक्ति, क्लस्टर और सामुदायिक शौचालयों के निर्माण के माध्यम से खुले में शौच की समस्या को कम करना या समाप्त करना है। स्वच्छ भारत मिशन लैट्रिन उपयोग की निगरानी के जवाबदेह तंत्र को स्थापित करने की भी एक पहल करेगा। सरकार ने 2 अक्टूबर 2019, महात्मा गांधी के जन्म की 150 वीं वर्षगांठ तक ग्रामीण भारत में 1.96 लाख करोड़ रुपये की अनुमानित लागत (यूएस $ 30 बिलियन) के 1.2 करोड़ शौचालयों का निर्माण करके खुले में शौंच मुक्त भारत (ओडीएफ) को हासिल करने का लक्ष्य रखा है। .

नई!!: जवाहर नवोदय विद्यालय और स्वच्छ भारत अभियान · और देखें »

कालन्द्री

Kalandrमैं एक गांव में सिरोही जिले में राजस्थान राज्य भारत.

नई!!: जवाहर नवोदय विद्यालय और कालन्द्री · और देखें »

कृष्ण कुमार यादव

कृष्ण कुमार यादव (अंग्रेज़ी: Krishna Kumar Yadav, जन्म:10 अगस्त 1977) 2001 बैच के भारतीय डाक सेवा के अधिकारी हैं। साथ हीं सामाजिक, साहित्यिक और समसामयिक मुद्दों से सम्बंधित विषयों पर प्रमुखता से लेखन करने वाले वे साहित्यकार, विचारक और ब्लॉगर भी हैं। उनकी विभिन्न विधाओं में सात पुस्तकें प्रकाशित हो चुकी हैं। वर्तमान में वे राजस्थान पश्चिमी क्षेत्र, जोधपुर में निदेशक डाक सेवाएँ पद पर कार्यरत हैं। .

नई!!: जवाहर नवोदय विद्यालय और कृष्ण कुमार यादव · और देखें »

केन्द्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड

केन्द्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (अंग्रेज़ी:Central Board of Secondary Education या CBSE) भारत की स्कूली शिक्षा का एक प्रमुख बोर्ड है। भारत के अन्दर और बाहर के बहुत से निजी विद्यालय इससे सम्बद्ध हैं। इसके प्रमुख उद्देश्य हैं - शिक्षा संस्थानों को अधिक प्रभावशाली ढंग से लाभ पहुंचाना, उन विद्यार्थियों की शैक्षिक आवश्यकताओं के प्रति उत्तरदायी होना जिनके माता-पिता केन्द्रीय सरकार के कर्मचारी हैं और निरंतर स्थानान्तरणीय पदों पर कार्यरत हों। केन्द्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड में शिक्षा का माध्यम हिन्दी या अंग्रेजी हो सकता है। इसमें कुल ८९७ केन्द्रीय विद्यालय, १७६१ सरकारी विद्यालय, ५८२७ स्वतंत्र विद्यालय, ४८० जवाहर नवोदय विद्यालय और १४ केन्द्रीय तिब्बती विद्यालय सम्मिलित हैं।। हिन्दुस्तान लाइव। १८ फ़रवरी २०१० इसका ध्येय वाक्य है - असतो मा सद्गमय (हे प्रभु ! हमे असत्य से सत्य की ओर ले चलो।)-के.मा.शि.बोर्ड। वर्ल्ड प्रेस .

नई!!: जवाहर नवोदय विद्यालय और केन्द्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड · और देखें »

केन्द्रीय विद्यालय

केन्द्रीय विद्यालय भारत में प्राथमिक व माध्यमिक शिक्षा का प्रबंध है, जो मुख्यतः भारत की केन्द्र सरकार के कर्मचारियों के बच्चों के लिए बनाया गया है। इस की शुरुआत १९६५ में हुई तथा यह तब से भारत के केन्द्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड से अनुबन्धित है। इस समय भारत में केन्द्रीय विद्यालयों की संख्या 1,128 अथवा इस से अधिक है। इस के अतिरिक्त विदेश में चार केन्द्रीय विद्यालय हैं जिनमें भारतीय दूतावासों के कर्मचारियों तथा अन्य प्रवासी भारतीयों के बच्चे पढ़ते हैं। विद्यालयों में भारत के राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद के पाठ्यक्रम का अनुसरण होता है। सभी केन्द्रीय विद्यालयों का संचालन केन्द्रीय विद्यालय संगठन नाम की संस्था करती है। .

नई!!: जवाहर नवोदय विद्यालय और केन्द्रीय विद्यालय · और देखें »

यहां पुनर्निर्देश करता है:

नवोदय विद्यालय

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »