लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
मुक्त
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

जलपाईगुड़ी जिला

सूची जलपाईगुड़ी जिला

जलपाईगुङी भारतीय राज्य पश्चिम बंगाल का एक प्रशासकीय जिला है। यह पश्चिम बंगाल के उत्तर में स्थित है और इस जिले के अन्तरगत् जलदापाडा राष्ट्रीय उद्धान आता है। न्युजलपाईगुडी उत्तर बंगाल की सबसे प्रमुख रेलवे स्टेशन है व उत्तर पूर्वी सीमान्त रेलवे की एक मन्डलीय रेलवे स्टेशन है जो इसी जिले के अधीन आता है।भारत की कुछ प्रमुख रेलगाडियां यहां से होकर ही असम के लिए जाती है। कुछ प्रमुख रेलगाडियां इस प्रकार हैःराजधानी एक्सप्रेस शताब्दी एक्सप्रेस कामरूप एक्सप्रेस कंचनजंघा एक्सप्रेस कंचनकन्या एक्सप्रेस दार्जिलिन्ग मेल इत्यादि। श्रेणी:पश्चिम बंगाल के जिले.

16 संबंधों: तीस्ता नदी, नागराकाटा, न्यू जलपाईगुड़ी, पश्चिम बंगाल, पश्चिम बंगाल के मण्डल, पश्चिम बंगाल के जिले, बानरहाट, भारत के राष्ट्रीय उद्यान, सिलीगुड़ी, सेमल, जलदापाड़ा राष्ट्रीय उद्यान, जलपाईगुड़ी, गोरुमारा राष्ट्रीय उद्यान, गोर्खालैंड, अलीपुर द्वार, उत्तर बंगाल

तीस्ता नदी

तिस्ता नदी भारत के सिक्किम तथा पश्चिम बंगाल राज्य तथा बांग्लादेश से होकर बहती है। यह सिक्किम और पश्चिम बंगाल के जलपाइगुड़ी विभाग की मुख्य नदी है। पश्चिम बंगाल में यह दार्जिलिङ जिले में बहती है। तिस्ता नदी को सिक्किम और उत्तरी बंगाल की जीवनरेखा कहा जाता है। सिक्किम और पश्चिम बंगाल से बहती हुई यह बांग्लादेश में प्रवेश करती है और ब्रह्मपुत्र नदी में मिल जाती है। इस नदी की पूरी लम्बाई ३१५ किमी है। भारत और बंग्ला देश के बीच संयुक्त रूप से प्रवाहित होने वाली यह नदी भारत के सिक्किम और पश्चिम बंगा होते हुए बंगला देश में प्रवेश करती है। बंगाल की खाड़ी में गिरने वाली यह नदी भारत के साथ ही बंगला देश की समृद्धि की दृष्टि से बेहद महत्वपूर्ण नदी है। हिन्दू पुराणों के अनुसार यह नदी देवी पार्वती के स्तन से निकली है। 'तिस्ता' का अर्थ 'त्रि-स्रोता' या 'तीन-प्रवाह' है। सिक्किम प्रान्त की जितनी लम्बाई है लगभग पूरी लम्बाई लेकर बहती यह नदी वरदान्त हिमालय का समसितोष्ण र नदी की घाटी से उष्णकटिबंध तापमान को काटकर ले जाती है। चमकिली हरे (emerald) रंग की यह नदी बांग्लादेश में ब्रह्मपुत्र नदी में मिलनेसे पूर्व सिक्किम और पश्चिम बंगाल की सीमा॑ओं के रूप में बहती है। .

नई!!: जलपाईगुड़ी जिला और तीस्ता नदी · और देखें »

नागराकाटा

नागराकाटा पश्चिम बंगाल के जलपाइगुड़ी जिला के अन्तर्गत मालबाजार सबडिविजन के अन्दर एक विकासखंड (ब्लाक) है। .

नई!!: जलपाईगुड़ी जिला और नागराकाटा · और देखें »

न्यू जलपाईगुड़ी

न्यू जलपाईगुड़ी, भारत के राज्य पश्चिम बंगाल के सिलीगुड़ी शहर में एक रेलवे स्टेशन है। यह पश्चिम बंगाल के जलपाईगुड़ी जिले में स्थित है। .

नई!!: जलपाईगुड़ी जिला और न्यू जलपाईगुड़ी · और देखें »

पश्चिम बंगाल

पश्चिम बंगाल (भारतीय बंगाल) (बंगाली: পশ্চিমবঙ্গ) भारत के पूर्वी भाग में स्थित एक राज्य है। इसके पड़ोस में नेपाल, सिक्किम, भूटान, असम, बांग्लादेश, ओडिशा, झारखंड और बिहार हैं। इसकी राजधानी कोलकाता है। इस राज्य मे 23 ज़िले है। यहां की मुख्य भाषा बांग्ला है। .

नई!!: जलपाईगुड़ी जिला और पश्चिम बंगाल · और देखें »

पश्चिम बंगाल के मण्डल

पश्चिम बंगाल के मण्डल पश्चिम बंगाल के जिले भारतीय राज्य पश्चिम बंगाल को पांच प्रशासनिक मण्डलों में बांटा गया है, जिनके नाम हैं.

नई!!: जलपाईगुड़ी जिला और पश्चिम बंगाल के मण्डल · और देखें »

पश्चिम बंगाल के जिले

पश्चिम बंगाल में 23 जिले है —, दक्षिण 24 परगना, उत्तर दिनाजपुर जिला, कूचबिहार जिला, कोलकाता जिला, जलपाईगुङी जिला, दार्जिलिंग जिला, नादिया जिला, पश्चिम मेदिनीपुर जिला, पुरूलिया जिला, पूर्व मेदिनीपुर जिला,बाँकुड़ा जिला, बीरभूम जिला, मालदह जिला, मुर्शिदाबाद जिला, वर्धमान जिला, हावङा जिला और हुगली जिलापश्चिमी वर्धमान जिलादक्षिणी दिनाजपुर जिला कलिम्पोग जिलाझाड़ग्राम जिलाअलीपुरद्रार जिलाउत्तर 24 परगना जिला श्रेणी:बंगाल.

नई!!: जलपाईगुड़ी जिला और पश्चिम बंगाल के जिले · और देखें »

बानरहाट

बानरहाट (बंगला: বানারহাট / बानारहाट; विष्णुपुरिया मणिपुरी: बानरहाट) पश्चिम बंगाल के जलपाईगुड़ी जिले का एक कस्बा है। इस कस्बे के आसपास २३ चाय बगान हैं। इसकी जनसंख्या लगभग २५ हजार है। यह सिलीगुड़ी से ७२ किमी तथा जलपाईगुड़ी से ६५ किमी की दूरी पर स्थित है। यहाँ पर मूल निवासियों के साथ-साथ चाय बगानों के श्रमिक, मारवाड़ी, असमी, बंगाली, ओडिया, नेपाली आदि विभिन्न संस्कृतियों के लोग वास करते हैं। यह कस्बा एन एच -३१ सी पर स्थित है। श्रेणी:पश्चिम बंगाल का भूगोल.

नई!!: जलपाईगुड़ी जिला और बानरहाट · और देखें »

भारत के राष्ट्रीय उद्यान

नीचे दी गयी सूची भारत के राष्ट्रीय उद्यानों की है। 1936 में भारत का पहला राष्ट्रीय उद्यान था- हेली नेशनल पार्क, जिसे अब जिम कोर्बेट राष्ट्रीय उद्यान के रूप में जाना जाता है। १९७० तक भारत में केवल ५ राष्ट्रीय उद्यान थे। १९८० के दशक में वन्यजीव संरक्षण अधिनियम और प्रोजेक्ट टाइगर योजना के अलावा वन्य जीवों की सुरक्षार्थ कई अन्य वैधानिक प्रावधान लागू हुए.

नई!!: जलपाईगुड़ी जिला और भारत के राष्ट्रीय उद्यान · और देखें »

सिलीगुड़ी

'''सिलिगुड़ी''': पूर्वोत्तर भारत का प्रवेशद्वार सिलीगुड़ी (बंगाली: শিলিগুড়ি) पश्चिम बंगाल का एक नगर है, जो दार्जिलिंग तथा जलपाईगुड़ी जिले में स्थित है। रेल और राजपथ का अंतस्थ होने के कारण, यह नगर दार्जिलिंग एवं सिक्किम के व्यापार का केंद्र है। जूट व्यवसाय नगर का प्रमुख व्यवसाय है। यह महानन्दा नदी के किनारे हिमालय के पाद पर स्थित है और जलपाईगुड़ी से ४२ किमी दूरी पर स्थित है। यह उत्तरी बंगाल का प्रमुख वाणिज्यिक, पर्यटक, आवागमन, तथा शैक्षिक केन्द्र है।२०११ में इसकी जनसंख्या ७ लाख थी। गुवाहाटी के बाद यह पूर्वोत्तर भारत का दूसरा सबसे बड़ा नगर है। यह पश्चिम बंगाल का महत्वपूर्ण व्यापार केन्द्र बन चुका है। इस नगर में लगभग २० हजार देसी और १५ हजार विदेशी पर्यटक प्रतिवर्ष आते हैं। नेपाल, भूटान तथा बांग्लादेश आदि पड़ोसी देशों और अन्य पूर्वोत्तर राज्यों के लोगों के लिये भी यह वायु, सड़क तथा रेल यात्रा का पड़ाव बिन्दु है। यह चाय, आवागमन, पर्यटन तथा इमारती लकड़ी के लिये प्रसिद्ध है। .

नई!!: जलपाईगुड़ी जिला और सिलीगुड़ी · और देखें »

सेमल

सेमल (वैज्ञानिक नाम:बॉम्बैक्स सेइबा), इस जीन्स के अन्य पादपों की तरह सामान्यतः 'कॉटन ट्री' कहा जाता है। इस उष्णकटिबंधीय वृक्ष का तना सीधा, उर्ध्वाधर होता है। इसकी पत्तियां डेशिडुअस होतीं हैं। इसके लाल पुष्प की पाँच पंखुड़ियाँ होतीं हैं। ये वसंत ऋतु के पहले ही आ जातीं हैं। इसका फल एक कैप्सूल जैसा होता है। ये फल पकने पर श्वेत रंग के रेशे, कुछ कुछ कपास की तरह के निकलते हैं। इसके तने पर एक इंच तक के मजबूत कांटे भरे होते हैं। इसकी लकड़ी इमारती काम के उपयुक्त नहीं होती है। .

नई!!: जलपाईगुड़ी जिला और सेमल · और देखें »

जलदापाड़ा राष्ट्रीय उद्यान

जलदापाड़ा राष्ट्रीय उद्यान जिसे पहले जलदापाड़ा वन्यजीव अभयारण्य भी कहते थे, पश्चिम बंगाल के अलीपुरद्वार उप-मण्डल के अंतर्गत जलपाईगुड़ी ज़िले में स्थित एक राष्ट्रीय उद्यान है, जो कि टोरसा नदी के किनारे है। यह इलाका वस्तुतः पूर्वी हिमालय का तराई क्षेत्र है। इस उद्यान की समुद्र सतह से औसतन ऊँचाई ६१ मी.

नई!!: जलपाईगुड़ी जिला और जलदापाड़ा राष्ट्रीय उद्यान · और देखें »

जलपाईगुड़ी

जलपाईगुड़ी (बांग्ला: জলপাইগুড়ি) भारत के पश्चिम बंगाल प्रदेश के उत्तरी भाग में स्थित एक नगर है। यह जलपाईगुड़ी ज़िले का मुख्यालय है और उत्तरी बंगाल प्रभाग का संभागीय मुख्यालय भी है। श्रेणी:पूर्वोत्तर भारत श्रेणी:पश्चिम बंगाल के जिले.

नई!!: जलपाईगुड़ी जिला और जलपाईगुड़ी · और देखें »

गोरुमारा राष्ट्रीय उद्यान

गोरुमारा राष्ट्रीय उद्यान (बंगाली:গরুমারা জাতীয় উদ্যান गोरुमारा जातियो उद्दान) भारत के पश्चिम बंगाल के उत्तर बंगाल प्रान्त के जलपाईगुड़ी ज़िले में स्थित एक राष्ट्रीय उद्यान है। श्रेणी:भारत के अभयारण्य श्रेणी:राष्ट्रीय उद्यान, भारत श्रेणी:मई २०१३ के लेख जिनमें स्रोत नहीं हैं श्रेणी:भारत के राष्ट्रीय उद्यान.

नई!!: जलपाईगुड़ी जिला और गोरुमारा राष्ट्रीय उद्यान · और देखें »

गोर्खालैंड

गोरखालैंड, भारत के अन्दर एक प्रस्तावित राज्य का नाम है, जिसे दार्जीलिंग और उस के आस-पास के भारतीय गोरखा बहुल क्षेत्रों (जो मुख्यतः पश्चिम बंगाल में हैं) को मिलाकर बनाने की माँग होती रहती है। गोरखालैण्ड की मांग करने वालों का तर्क है कि उनकी भाषा और संस्कृति शेष बंगाल से भिन्न है। गोरखालैण्ड की यह मांग हड़ताल, रैली और आंदोलन के रूप में भी समय-समय पर उठती रहती है। गोरखा राष्ट्रीय मुक्ति मोर्चा के नेतृत्व में गोरखालैंड के लिए दो जन आंदोलन (१९८६-१९८८) में हुए। इसके अलावा गोरखा जनमुक्ति मोर्चा के नेतृत्व में (२००७ से अब तक) कई आंदोलन हुए। .

नई!!: जलपाईगुड़ी जिला और गोर्खालैंड · और देखें »

अलीपुर द्वार

अलीपुर द्वा‍र (আলীপুর দুয়ার) पश्चिम बंगाल में स्थित एक कस्बा है। यह जलपाइगुड़ी जिला में स्थित है। यहां पश्चिम बंगाल का एक प्रमुख रेलवे स्टेशन है। यह सिक्किम, असम, एवं पश्चिम बंगाल का मिलन क्षेत्र है जहां पर्यटक दार्जिलिंग, गंगटोक इत्यादि घूमने के लिए उतरते हैं। .

नई!!: जलपाईगुड़ी जिला और अलीपुर द्वार · और देखें »

उत्तर बंगाल

उत्तर बंगाल (बांग्ला: উত্তরবঙ্গ) शब्द का इस्तेमाल बांग्लादेश और पश्चिम बंगाल के उत्तरी भागों के लिए किया जाता है। बांग्लादेश के भाग में प्राय: राजशाही और रंगपुर मण्डल/उप-मण्डल आते हैं। आम तौर पर यह जमुना नदी के पश्चिम और पद्मा नदी के उत्तर में पड़ने वाला क्षेत्र है। पश्चिम बंगाल भाग में इसका अभिप्राय कूचबिहार, दार्जिलिंग, जलपाईगुड़ी, उत्तर दिनाजपुर, दक्षिण दिनाजपुर और मालदा ज़िलों से है। बिहार भाग में किशनगंज जिला शामिल है। इसमें दार्जिलिंग हिल्स के कुछ हिस्से भी शामिल हैं। परंपरागत रूप से, हुगली नदी पश्चिम बंगाल को दक्षिण और उत्तरी बंगाल में विभाजित करती है और फिर उत्तरी बंगाल पुन: तराई और दोआर क्षेत्रों में विभाजित होता है। श्रेणी:पश्चिम बंगाल का भूगोल श्रेणी:बांग्लादेश.

नई!!: जलपाईगुड़ी जिला और उत्तर बंगाल · और देखें »

यहां पुनर्निर्देश करता है:

जलपाईगुड़ी ज़िला, जलपाईगुङी जिला, जलपाइगुड़ी, जलपाइगुड़ी जिला

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »