लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
मुक्त
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

जड़त्वीय संचालन प्रणाली

सूची जड़त्वीय संचालन प्रणाली

फ्रांस के मध्यम दूरी की बैलिस्टिक मिसाइल '''S3''' की जड़त्वीय संचालन इकाई संचालन प्रणाली की यथार्थता जड़त्वीय संचालन प्रणाली (Inertial navigation system / आईएनएस) एक प्रणाली है जो जलयान, वायुयान, पनडुब्बी, नियंत्रित मिसाइल, तथा अंतरिक्ष यान आदि के संचालन में सहायक है। यह कंप्यूटर, गति सेंसरों और रोटेशन सेंसर का उपयोग करते हुए, किसी बाहरी संदर्भ के बिना ही, किसी गतिशील वस्तु की स्थिति, अभिविन्यास और वेग की गणना कर लेती है। इस प्रणाली को 'जड़त्वीय मार्गदर्शन प्रणाली' (inertial guidance system), 'जड़त्वीय उपकरण' आदि अन्य नामों से भी जाना जाता है। .

12 संबंधों: ऐरो 3 मिसाइल, निर्भय क्रूज मिसाइल, बाबर क्रूज़ मिसाइल, राद क्रूज मिसाइल, शाहीन-2, शाहीन-3, ग़ौरी-1, ग़ौरी-2, अब्दाली-1, अग्नि पंचम, अग्नि-4, अग्नि-6

ऐरो 3 मिसाइल

ऐरो 3 या हेट्ज 3 (Arrow 3 or Hetz 3) एक बाहरी वायुमंडलीय एंटी बैलिस्टिक मिसाइल है, जो इसराइल और संयुक्त राज्य अमेरिका द्वारा संयुक्त रूप से वित्त पोषित और विकसित है। इसे इजरायल एयरोस्पेस इंडस्ट्रीज (आईएआई) और बोइंग द्वारा विकसित किया गया है। इसकी इजरायल के रक्षा मंत्रालय के "होमा" प्रशासन और अमेरिकी मिसाइल डिफेन्स एजेंसी द्वारा देखरेख की जाती है। यह परमाणु, रासायनिक, जैविक या पारंपरिक हथियार ले जाने वाली अंतरमहाद्वीपीय बैलिस्टिक मिसाइल (आईसीबीएम) सहित बैलिस्टिक मिसाइलों को बाहरी वायुमंडलीय में ही नष्ट करने की क्षमता प्रदान करती है। डायवर्ट मोटर की क्षमता के साथ, इसका मारने वाला वाहन नाटकीय ढंग से दिशा बदल सकता है। See also full article: (2010-03-04).

नई!!: जड़त्वीय संचालन प्रणाली और ऐरो 3 मिसाइल · और देखें »

निर्भय क्रूज मिसाइल

निर्भय (अर्थात बिना भय) एक लंबी दूरी की सबसॉनिक क्रूज मिसाइल है। इसे भारत में रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन द्वारा विकसित किया गया है। .

नई!!: जड़त्वीय संचालन प्रणाली और निर्भय क्रूज मिसाइल · और देखें »

बाबर क्रूज़ मिसाइल

बाबर क्रूज मिसाइल या हत्फ-7 (Babur cruise missile या Hatf-7) पाकिस्तान की ओर से शामिल की जाने वाली पहली भूमि हमला क्रूज मिसाइल है। बाबर मिसाइल को पारंपरिक या परमाणु बम हथियार से लैस किया जा सकता है और यह 700 किलोमीटर की दूर तय कर सकता है। यह मिसाइल दुश्मन के हवाई सुरक्षा साधनों के भीतर प्रवेश करने और रडार से बचने के लिए बनायीं गयी है। बाबर का सीरियल उत्पादन अक्टूबर 2005 में शुरू किया था। .

नई!!: जड़त्वीय संचालन प्रणाली और बाबर क्रूज़ मिसाइल · और देखें »

राद क्रूज मिसाइल

राद या हत्फ-8 (Raad या Hatf-8) पाकिस्तान की ओर से विकसित एयर लांच क्रूज मिसाइल है। इसका प्रयोग पाकिस्तान वायु सेना करती है। हालांकि शुरू में पाकिस्तान वायु सेना ने डसॉल्ट मिराज III लड़ाकू विमान से प्रमोचित परीक्षण किये थे। .

नई!!: जड़त्वीय संचालन प्रणाली और राद क्रूज मिसाइल · और देखें »

शाहीन-2

शाहीन-2 या हत्फ-6 (Shaheen-2 या Hatf-6) एक भूमि आधारित सुपरसोनिक और कम-से-माध्यमिक दूरी की सतह से सतह निर्देशित बैलिस्टिक मिसाइल है। .

नई!!: जड़त्वीय संचालन प्रणाली और शाहीन-2 · और देखें »

शाहीन-3

शाहीन-3 (Shaheen-3) एक भूमि आधारित सुपरसोनिक और कम-से-माध्यमिक दूरी की सतह से सतह निर्देशित बैलिस्टिक मिसाइल है। शाहीन-3 का पहला परीक्षण 9 मार्च 2015 को किया गया। .

नई!!: जड़त्वीय संचालन प्रणाली और शाहीन-3 · और देखें »

ग़ौरी-1

गौरी-1 या हत्फ-5 (Ghauri-1 या Hatf-5) एक पाकिस्तानी सतह से सतह मध्यम दूरी की निर्देशित बैलिस्टिक मिसाइल है। यह वर्तमान में पाकिस्तान के सेना सामरिक बल कमान में कार्यरत है। यह एक एकल चरण तरल ईंधन मिसाइल प्रणाली है। इसकी मारक क्षमता 1500 किमी है। .

नई!!: जड़त्वीय संचालन प्रणाली और ग़ौरी-1 · और देखें »

ग़ौरी-2

गौरी-2 या हत्फ-5ए (Ghauri-II या Hatf-Vए) एक पाकिस्तानी सतह से सतह मध्यम दूरी की निर्देशित बैलिस्टिक मिसाइल है। गौरी-2 मिसाइल खान रिसर्च लैबोरेटरीज द्वारा विकसित की गयी है। यह एक एकल चरण तरल ईंधन मिसाइल प्रणाली है। और गौरी-1 संस्करण से लंबी दूरी तक मार कर सकती है। गौरी-2 का विकास भारत की अग्नि 2 मिसाइल के जबाब में किया गया था। .

नई!!: जड़त्वीय संचालन प्रणाली और ग़ौरी-2 · और देखें »

अब्दाली-1

अब्दाली-1 या हत्फ-2 (Abdali-I या Hatf-2) एक सुपरसोनिक और सामरिक सतह से सतह के लिए कम दूरी की बैलिस्टिक मिसाइल है। अब्दाली-1 मिसाइल अंतरिक्ष अनुसंधान आयोग द्वारा विकसित की गयी है। इसकी मारक क्षमता 290 किमी है। यह वर्तमान में पाकिस्तान के सेना सामरिक बल कमान में कार्यरत है। .

नई!!: जड़त्वीय संचालन प्रणाली और अब्दाली-1 · और देखें »

अग्नि पंचम

अग्नि पंचम (अग्नि-५) भारत की अन्तरमहाद्वीपीय बैलिस्टिक प्रक्षेपास्त्र है। इसे रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन ने विकसित किया है। यह अत्याधुनिक तकनीक से बनी 17 मीटर लंबी और दो मीटर चौड़ी अग्नि-५ मिसाइल परमाणु हथियारों से लैस होकर 1 टन पेलोड ले जाने में सक्षम है। 5 हजार किलोमीटर तक के दायरे में इस्तेमाल की जाने वाली इस मिसाइल में तीन चरणों का प्रोपल्शन सिस्टम लगाया गया है। इसे हैदराबाद की प्रगत (उन्नत) प्रणाली प्रयोगशाला (Advanced Systems Laboratory) ने तैयार किया है। इस मिसाइल की सबसे बड़ी खासियत है MIRV तकनीक यानी एकाधिक स्वतंत्र रूप से लक्षित करने योग्य पुनः प्रवेश वाहन (Multiple Independently targetable Re -entry Vehicle), इस तकनीक की मदद से इस मिसाइल से एक साथ कई जगहों पर वार किया जा सकता है, एक साथ कई जगहों पर गोले दागे जा सकते हैं, यहां तक कि अलग-अलग देशों के ठिकानों पर एक साथ हमले किए जा सकते हैं। अग्नि 5 मिसाइल का इस्तेमाल बेहद आसान है। इसे रेल सड़क हो या हवा, कहीं भी इस्तेमाल किया जा सकता है। देश के किसी भी कोने में इसे तैनात कर सकते हैं जबकि किसी भी प्लेटफॉर्म से युद्ध के दौरान इसकी मदद ली जा सकती हैं। यही नहीं अग्नि पांच के लॉन्चिंग सिस्टम में कैनिस्टर तकनीक का इस्तेमाल किया गया है। इस की वजह से इस मिसाइल को कहीं भी बड़ी आसानी से ट्रांसपोर्ट किया जा सकता है, जिससे हम अपने दुश्मन के करीब पहुंच सकते हैं। अग्नि 5 मिसाइल की कामयाबी से भारतीय सेना की ताकत कई गुना बढ़ जाएगी क्योंकि न सिर्फ इसकी मारक क्षमता 5 हजार किलोमीटर है, बल्कि ये परमाणु हथियारों को भी ले जाने में सक्षम है। अग्नि-5 भारत की पहली अंतर महाद्वीपीय यानी इंटरकॉन्टिनेंटल बालिस्टिक मिसाइल है। अग्नी-5 के बाद भारत की गिनती उन 5 देशों में हो गई है जिनके पास है इंटरकॉन्टिनेंटल बालिस्टिक मिसाइल यानी आईसीबीएम है। भारत से पहले अमेरिका, रूस, फ्रांस और चीन ने इंटर-कॉन्टिनेंटल बालिस्टिक मिसाइल की ताकत हासिल की है. ये करीब 10 साल का फासला है जब भारत की ताकत अग्नि-1 मिसाइल से अब अग्नि 5 मिसाइल तक पहुंची है। 2002 में सफल परीक्षण की रेखा पार करने वाली अग्नि-1 मिसाइल- मध्यम रेंज की बालिस्टिक मिसाइल थी। इसकी मारक क्षमता 700 किलोमीटर थी और इससे 1000 किलो तक के परमाणु हथियार ढोए जा सकते थे। फिर आई अग्नि-2, अग्नि-3 और अग्नि-4 मिसाइलें. ये तीनों इंटरमीडिएट रेंज बालिस्टिक मिसाइलें हैं। इनकी मारक क्षमता 2000 से 3500 किलोमीटर है। और अब भारत का रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन यानी डीआरडीओ परीक्षण करने जा रहा है अग्नि-5 मिसाइल का। 3 जून 2018 को प्रातः 9 बजकर 48 मिनट पर किया गया। जहां तक भारत की पहली अंतर महाद्वीपीय बालिस्टिक मिसाइल अग्नि-5 की खूबियों का सवाल है। तो ये करीब एक टन का पे-लोड ले जाने में सक्षम होगा। खुद अग्नि-5 मिसाइल का वजन करीब 50 टन है। अग्नि-5 की लंबाई 17 मीटर और चौड़ाई 2 मीटर है। अग्नि-5 सॉलिड फ्यूल की 3 चरणों वाली मिसाइल है। आज जब ओडिशा तट के व्हीलर आईलैंड से भारत की पहली इंटर कॉन्टिनेन्टल बालिस्टिक मिसाइल का परीक्षण किया जाएगा तो डीआरडीओ के प्रमुख डॉ॰ वी. के. सारस्वत समेत तमाम आला मिसाइल वैज्ञानिक मौजूद रहेंगे. अग्नि-5 में RING LASER GYROSCOPE यानि RLG तकनीक का इस्तेमाल किया गया है। भारत में ही बनी इस तकनीक की खासियत ये हैं कि ये निशाना बेहद सटीक लगाती है। अगर सबकुछ ठीक से हुआ तो अग्नि-5 को 2014 से भारतीय सेना में शामिल कर दिया जाएगा। यही नहीं चीनी मिसाइल डोंगफेंग 31A को अग्नि-5 से कड़ी टक्कर मिलेगी क्योंकि अग्नि-5 की रेंज में चीन का सबसे उत्तरी शहर हार्बिन भी आता है जो चीन के डर की सबसे बड़ी वजह है। .

नई!!: जड़त्वीय संचालन प्रणाली और अग्नि पंचम · और देखें »

अग्नि-4

अग्नि-4 (Agni-IV) एक इंटरमीडिएट रेंज बैलिस्टिक मिसाइल है। अग्नि-4 अग्नि श्रृंखला की मिसाइलों में चौथा मिसाइल है जिसे पहले अग्नि 2 प्राइम मिसाइल कहा जाता था। जिसे भारतीय सशस्त्र बलों के इस्तेमाल के लिए रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन द्वारा विकसित किया गया है। रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन ने इस मिसाइल प्रौद्योगिकी में कई नई प्रौद्योगिकियों और महत्वपूर्ण सुधार को प्रदर्शित किया है। मिसाइल हल्के वजन वाली है और इसमें ठोस प्रणोदन के दो चरण और पुन: प्रवेश गर्मी कवच के साथ एक पेलोड मॉड्यूल है। यह मिसाइल अपने प्रकारों में एक अलग ही मिसाइल है, यह पहली बार कई नई प्रौद्योगिकियों को साबित करती है और मिसाइल प्रौद्योगिकी के मामले में एक क्वांटम छलांग दर्शाती है। मिसाइल वजन में हल्का है और इसमें ठोस प्रणोदन के दो चरण और पुन: प्रवेश गर्मी कवच के साथ एक पेलोड है। मिश्रित रॉकेट मोटर, जिसे पहली बार इस्तेमाल किया गया है, ने उत्कृष्ट प्रदर्शन दिया है। उच्च स्तर की विश्वसनीयता प्रदान करने के लिए मिसाइल प्रणाली आधुनिक और कॉम्पैक्ट उड्डयनकी से सुसज्जित है। स्वदेशी रिंग लेजर जाइरोस्कोप आधारित उच्च सटीकता वाला जड़त्वीय नेविगेशन प्रणाली और माइक्रो नेविगेशन सिस्टम (एमआईजीआईएस) को एक-दूसरे के साथ पहली बार सफलतापूर्वक मार्गदर्शन मोड में चलाया गया है। वितरित उड्डयनकी आर्किटेक्चर, हाई स्पीड विश्वसनीय संचार बस और एक पूर्ण डिजिटल कंट्रोल सिस्टम के साथ उच्च प्रदर्शन वाले कंप्यूटर मिसाइल को लक्ष्य पर नियंत्रित और निर्देशित करता है। मिसाइल उच्च स्तर की बहुत सटीकता से लक्ष्य तक पहुंचता है। लॉन्च रेज के साथ रडार और इलेक्ट्रो ऑप्टिकल प्रणालियों ने मिसाइल के सभी मापदंडों को ट्रैक और मॉनिटर किया है। डॉ विजय कुमार सारस्वत, रक्षा मंत्री के वैज्ञानिक सलाहकार, डीआरडीओ के महानिदेशक, जिन्होंने इस प्रक्षेपण को देखा, ने अग्नि-4 के सफल प्रक्षेपण के लिए डीआरडीओ और सशस्त्र बलों के सभी वैज्ञानिकों और कर्मचारियों को बधाई दी। लॉन्च के बाद वैज्ञानिकों को संबोधित करते हुए, श्री अविनाश चंदर, चीफ कंट्रोलर (मिसाइल एंड स्ट्रैटेजिक सिस्टम), डीआरडीओ और अग्नि प्रोग्राम के डायरेक्टर ने इसे भारत में आधुनिक लांग रेंज नेविगेशन सिस्टम में एक नए युग के रूप में बुलाया। उन्होंने कहा, "इस परीक्षा ने अग्नि-5 मिशन की सफलता के लिए मार्ग प्रशस्त किया है, जो शीघ्र ही शुरू होगा।" श्रीमती टेस्सी थॉमस, अग्नि-4 परियोजना की निदेशक और उनकी टीम ने मिसाइल प्रणाली को तैयार और एकीकृत किया तथा मिसाइल को सफलतापूर्वक लॉन्च किया। एक उत्साही स्वर में उन्होंने कहा कि डीआरडीओ ने मिश्रित रॉकेट मोटर्स जैसे मिसाइल प्रणाली में कई कला प्रौद्योगिकियां साबित कर दी हैं जिसमे बहुत उच्च सटीकता वाली स्वदेशी रिंग लेजर जाइरोस्कोप आधारित जड़त्वीय नेविगेशन सिस्टम, माइक्रो नेविगेशन सिस्टम, डिजिटल कंट्रोलर सिस्टम और बहुत शक्तिशाली जहाज पर कंप्यूटर सिस्टम आदि शामिल है। सेना के लिए सामरिक हथियार को ले जाने की क्षमता वाली मिसाइल ने देश के लिए एक शानदार प्रतिरोध प्रदान किया है और इसे बडी संख्या में उत्पादन कर जितनी जल्दी ही सशस्त्र बलों को दिया जाएगा। श्री एस.के.

नई!!: जड़त्वीय संचालन प्रणाली और अग्नि-4 · और देखें »

अग्नि-6

अग्नि-6 (Agni-VI) एक अंतरमहाद्वीपीय बैलिस्टिक मिसाइल है। जिसे भारतीय सशस्त्र बलों के इस्तेमाल के लिए रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन द्वारा विकसित की जा रही है। .

नई!!: जड़त्वीय संचालन प्रणाली और अग्नि-6 · और देखें »

यहां पुनर्निर्देश करता है:

जड़त्वीय मार्गदर्शन प्रणाली

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »