लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
मुक्त
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

जगजीत सिंह

सूची जगजीत सिंह

जगजीत सिंह (८ फ़रवरी १९४१ - १० अक्टूबर २०११) का नाम बेहद लोकप्रिय ग़ज़ल गायकों में शुमार हैं। उनका संगीत अंत्यंत मधुर है और उनकी आवाज़ संगीत के साथ खूबसूरती से घुल-मिल जाती है। खालिस उर्दू जानने वालों की मिल्कियत समझी जाने वाली, नवाबों-रक्कासाओं की दुनिया में झनकती और शायरों की महफ़िलों में वाह-वाह की दाद पर इतराती ग़ज़लों को आम आदमी तक पहुंचाने का श्रेय अगर किसी को पहले पहल दिया जाना हो तो जगजीत सिंह का ही नाम ज़ुबां पर आता है। उनकी ग़ज़लों ने न सिर्फ़ उर्दू के कम जानकारों के बीच शेरो-शायरी की समझ में इज़ाफ़ा किया बल्कि ग़ालिब, मीर, मजाज़, जोश और फ़िराक़ जैसे शायरों से भी उनका परिचय कराया। जगजीत सिंह को सन २००३ में भारत सरकार द्वारा कला के क्षेत्र में पद्म भूषण से सम्मानित किया गया। फरवरी २०१४ में आपके सम्मान व स्मृति में दो डाक टिकट भी जारी किए गए। .

29 संबंधों: चित्रा सिंह, एहसास, एक बार कहो (1980 फ़िल्म), नीम का पेड़, पंकज उधास, फ़िल्मफ़ेयर सर्वश्रेष्ठ पार्श्व गायक पुरस्कार, मित्तर प्यारे नूँ, मिर्ज़ा ग़ालिब (1988 फ़िल्म), राजेंद्र नाथ रहबर, रवि त्रिपाठी, लता मंगेशकर पुरस्कार, शिव कुमार बटालवी, श्रीगंगानगर, साहिर होशियारपुरी, सीता देवी (कपूरथला की महारानी), वीर-ज़ारा, खलनायक (फ़िल्म), ग़ज़ल, कल चौधवीं की रात थी, कलिंग पुरस्कार, कुमार सानु, कैफ़ भोपाली, अटल बिहारी वाजपेयी, अर्थ (१९८२ फ़िल्म), छल्ला (लोकगीत), १० अक्टूबर, २००३ में पद्म भूषण धारक, २०११, २०११ में निधन

चित्रा सिंह

चित्रा सिंह भारत की सुप्रसिद्ध गजल गायिका हैं। चित्रा और उनके पति जगजीत सिंह ने मिलकर गजल को अभिजात्य घरों के बैठक कक्ष से निकालकर जनसामान्य में पहुँचा दिया। .

नई!!: जगजीत सिंह और चित्रा सिंह · और देखें »

एहसास

एहसास - कहानी एक घर की (Ehsaas - Kahani Ek Ghar Ki) एक हिन्दी धारावाहिक है जिसे भारत में डीडी नेशनल चैनल पर प्रसारित किया गया था और वर्तमान में संयुक्त राज्य अमेरिका में टीवी एशिया चैनल पर प्रसारित हो रहा है। .

नई!!: जगजीत सिंह और एहसास · और देखें »

एक बार कहो (1980 फ़िल्म)

एक बार कहो (अंग्रेजी: Say once) 1980 में राजश्री प्रोडक्षंस के लिए ताराचंद बडजात्या निर्मित, लेख टंडन निर्देशित हिन्दी भाषा की फ़िल्म है। रूमानी एवं पारिवारिक कथा आधारित इस फ़िल्म के नवीन निश्चल व शबाना आज़मी प्रमुख कलाकार तथा सहायक कलाकार किरण वैराले, मदन पुरी, राजेंद्रनाथ, जगदीप, अनिल कपूर, दिलीप धवन, सुरेश ओबेरॉय है| .

नई!!: जगजीत सिंह और एक बार कहो (1980 फ़िल्म) · और देखें »

नीम का पेड़

नीम का पेड़ दूरदर्शन के राष्ट्रीय चैनल पर प्रसारित होने वाला एक टीवी धारावाहिक था जिसका प्रसारण वर्ष 1991 में शुरू हुआ। यह धारावाहिक हिंदी लेखक राही मासूम रज़ा के लिखे इसी नाम के उपन्यास पर आधारित था जिसके निर्देशक गुरबीर सिंह ग्रेवाल थे और निर्माता नोमान मलिक थे। धारावाहिक में मुख्य चरित्र "बुधई राम" का अभिनय पंकज कपूर ने किया था और इस धारावाहिक का परिचय गीत "मुँह की बात सुने हर कोई" निदा फाजली द्वारा लिखा और जगजीत सिंह द्वारा गाया गया था। .

नई!!: जगजीत सिंह और नीम का पेड़ · और देखें »

पंकज उधास

पंकज उधास (जन्म 17 मई 1951) भारत के एक गज़ल गायक हैं। भारतीय संगीत उद्योग में उनको तलत अजीज़ और जगजीत सिंह जैसे अन्य संगीतकारों के साथ इस शैली को लोकप्रिय संगीत के दायरे में लाने का श्रेय दिया जाता है। उधास को फिल्म नाम में गायकी से प्रसिद्धि मिली, जिसमें उनका एक गीत चिठ्ठी आई है काफी लोकप्रिय हुआ था। उसके बाद से उन्होंने कई फिल्मों के लिए एक पार्श्व गायक के रूप में अपनी आवाज दी है। इसके अतिरिक्त उन्होंने कई एल्बम भी रिकॉर्ड किये हैं और एक कुशल गज़ल गायक के रूप में पूरी दुनिया में अपनी कला का प्रदर्शन करते हैं। २००६ में पंकज उधास को पद्मश्री से सम्मानित किया गया। .

नई!!: जगजीत सिंह और पंकज उधास · और देखें »

फ़िल्मफ़ेयर सर्वश्रेष्ठ पार्श्व गायक पुरस्कार

फ़िल्मफ़ेयर सर्वश्रेष्ठ पार्श्व गायक पुरस्कार हिंदी फिल्मों के लिए वार्षिक फिल्मफेयर पुरस्कार के हिस्से के रूप में फिल्मफेयर द्वारा दिया जाने वाला पुरस्कार है। यह किसी पुरुष पार्श्व गायक को दिया जाता है जिसने फिल्म गीत में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। यद्यपि पुरस्कार समारोह की स्थापना 1954 में हुई थी लेकिन 1959 में सर्वश्रेष्ठ पार्श्व गायक की श्रेणी शुरू की गई थी। यह पुरस्कार 1967 तक पुरुष और माहिला गायक दोनों के लिए शुरू में एक ही था। इस श्रेणी को अगले वर्ष विभाजित किया गया था और जब से पुरुष और महिला गायक को अलग पुरस्कार से प्रस्तुत किया जाता है। .

नई!!: जगजीत सिंह और फ़िल्मफ़ेयर सर्वश्रेष्ठ पार्श्व गायक पुरस्कार · और देखें »

मित्तर प्यारे नूँ

मित्तर प्यारे नूँ (हिंदी अनुवाद: मित्र प्यारे को) एक अतिप्रसिद्ध पंजाबी शबद है जो सिखों के दशम गुरु श्री गुरु गोविंद सिंह जी द्वारा रचित है। माना जाता है कि इसकी रचना उन्होंने माछीवाड़ा के वनवास के समय की थी। .

नई!!: जगजीत सिंह और मित्तर प्यारे नूँ · और देखें »

मिर्ज़ा ग़ालिब (1988 फ़िल्म)

मिर्ज़ा ग़ालिब 1988 में बना एक उर्दू धारावाहिक है जो दूरदर्शन पर दिखाया जाता था। यह धारावाहिक इसी नाम के शायर के जीवन पर आधारित है। .

नई!!: जगजीत सिंह और मिर्ज़ा ग़ालिब (1988 फ़िल्म) · और देखें »

राजेंद्र नाथ रहबर

राजेंद्र नाथ रहबर उर्दू के प्रमुख उस्ताद शायरों में से एक हैं उनका जन्म 05 नवम्बर 1931 को पंजाब के शकरगढ़ में हुआ, जो विभाजन के बाद पाकिस्तान को मिल गया। तथा रहबर साहिब का परिवार पठानकोट आकर बस गया। रहबर साहिब ने हिन्दू कॉलेज अमृतसर से बी.ए., खालसा कॉलेज पंजाब से एम.ए.(अर्थशास्त्र) और पंजाब यूनिवर्सिटी से एल.एल.बी की। बचपन में शायरी का शौक़ पल गया, बड़े भाई ईश्वरदत्त अंजुम भी शायर थे। रहबर साहिब ने शायरी का फन रतन पंडोरवी से सीखा। रहबर साहिब की नज़्म तेरे खुशबू में बसे ख़त को विश्वव्यापी शोहरत मिली। इस नज़्म को जगजीत सिंह ने लगभग 30 सालों तक अपनी मखमली आवाज़ में गाया। पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी द्वारा रहबर साहिब को लिखे ख़त के लिए भी वो चर्चा में रहे। मशहूर फ़िल्म निर्माता महेश भट्ट ने रहबर साहिब मशहूर नज़्म को अपनी फ़िल्म 'अर्थ' में फिल्माया है। रहबर साहिब अपने जीवन के तकरीब 70 साल उर्दू साहित्य की सेवा में समर्पित किये हैं और अब भी निरंतर साहित्य सेवा में लगे हैं। .

नई!!: जगजीत सिंह और राजेंद्र नाथ रहबर · और देखें »

रवि त्रिपाठी

रवि त्रिपाठी/रवि के त्रिपाठी (जन्म ४ फरवरी, १९७८) एक प्रख्यात भारतीय पार्श्वगायक, संगीतकार, संगीत निर्देशक, अभिनेता व टेलीविजन मेज़बान हैं। इन्हें सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन के रियालिटी शो इंडियन आइडल (सीजन २) से ख्याति मिली। उन्होंनें दूरदर्शन के क्लोज-अप-परफॉर्मर जैसे कार्यक्रम की मेज़बानी की हैं। .

नई!!: जगजीत सिंह और रवि त्रिपाठी · और देखें »

लता मंगेशकर पुरस्कार

लता मंगेशकर पुरस्कार एक राष्ट्रीय स्तर का पुरस्कार है जो संगीत के क्षेत्र में काम करने के लिए दिया जाता है। भारत की कई राज्य सरकारें इस नाम के साथ पुरस्कार प्रदान करती हैं। मध्यप्रदेश की राज्य सरकार ने 1 9 84 http://mpinfo.org/MPinfoStatic/hindi/award/latamangeshkar.asp में यह पुरस्कार शुरू किया। इस पुरस्कार में योग्यता का प्रमाण पत्र और नकद पुरस्कार शामिल है। 1992 से शुरू होने वाले महाराष्ट्र सरकार द्वारा जारी एक लता मंगेशकर पुरस्कार भी है। यह आधिकारिक रूप से "जीवनकाल में उपलब्धि के लिए लता मंगेशकर पुरस्कार" के रूप में भी जाना जाता है। आंध्र प्रदेश सरकार द्वारा एक और पुरस्कार दिया जाता है।। .

नई!!: जगजीत सिंह और लता मंगेशकर पुरस्कार · और देखें »

शिव कुमार बटालवी

शिव कुमार 'बटालवी' (ਸ਼ਿਵ ਕੁਮਾਰ ਬਟਾਲਵੀ) (1936 -1973) पंजाबी भाषा के एक विख्यात कवि थे, जो उन रोमांटिक कविताओं के लिए सबसे ज्यादा जाने जाते हैं, जिनमें भावनाओं का उभार, करुणा, जुदाई और प्रेमी के दर्द का बखूबी चित्रण है। वे 1967 में वे साहित्य अकादमी पुरस्कार पाने वाले सबसे कम उम्र के साहित्यकार बन गये। साहित्य अकादमी (भारत की साहित्य अकादमी) ने यह सम्मान पूरण भगत की प्राचीन कथा पर आधारित उनके महाकाव्य नाटिका लूणा (1965) के लिए दिया, जिसे आधुनिक पंजाबी साहित्य की एक महान कृति माना जाता है और जिसने आधुनिक पंजाबी किस्सागोई की एक नई शैली की स्थापना की। आज उनकी कविता आधुनिक पंजाबी कविता के अमृता प्रीतम और मोहन सिंह जैसे दिग्गजों के बीच बराबरी के स्तर पर खड़ी है,जिनमें से सभी भारत- पाकिस्तान सीमा के दोनों पक्षों में लोकप्रिय हैं।.

नई!!: जगजीत सिंह और शिव कुमार बटालवी · और देखें »

श्रीगंगानगर

गंगानगर राजस्थान का एक जिला है। श्रीगंगानगर शहर गंगानगर जिला का मुख्यालय है। यह राजस्थान प्रदेश का सबसे उत्तरी जनपद है जिसके उत्तर में फाजिल्का (पंजाब) एवं हनुमानगढ़, दक्षिण में बीकानेर तथा चू़रू (राजस्थान), तथा पश्चिम में पाकिस्तान है। पहले यह बीकानेर राज्य का एक भाग था। गंगानगर जनपद का प्रमुख प्रशासकीय केंद्र तथा विकासशील नगर भी है। इसका नामकरण बीकानेर के महाराज गंगासिंह के नाम पर हुआ है। यह जिले के सर्वाधिक समुन्नत तथा सिंचित कृषिक्षेत्र में स्थित होने के कारण प्रमुख व्यापारिक मंडी तथा यातायात केंद्र हो गया है। श्रीगंगानगर को राजस्थान का अन्न का कटोरा भी कहा जाता है | यहाँ जनपदीय प्रशासनिक कार्यालयों तथा न्यायालयों के अतिरिक्त कई स्नातक महाविद्यालय तथा अन्य सांस्कृतिक संस्थान हैं। यह नगर पूर्णतया 20वीं शताब्दी की देन है। प्रारंभिक दशाब्दियों में यह अज्ञात ग्राम रहा। लेकिन गंगा-नहर सिंचाई परियोजना द्वारा क्षेत्र में कृषि का विकास होने के कारण इसकी जनसंख्या अधिक बढ़ गई है। यहाँ 1945 में चीनी का कारखाना खोला गया। यहाँ एक औद्योगिक संस्थान की भी स्थापना हुई है। श्रीगंगानगर में श्री बुड्ढाजोहड़ गुरुद्वारा व लैला-मजनुं की मजार प्रमुख दर्शनीय स्थल हैं | .

नई!!: जगजीत सिंह और श्रीगंगानगर · और देखें »

साहिर होशियारपुरी

साहिर होशियारपुरी (ساحر ہوشیارپوری) जन्म नाम: राम प्रकाश (رام پرکاش.) (मार्च 1913 - 12 अगस्त 1994), भारत से उर्दू के एक शायर थे। उन्होंने शायरी की कई पुस्तकें लिखी है, जो मुख्य रूप से ग़ज़ल है। इसके अलावा, उनकी कई गज़लें जगजीत सिंह सहित प्रमुख गायकों द्वारा गई गई है। .

नई!!: जगजीत सिंह और साहिर होशियारपुरी · और देखें »

सीता देवी (कपूरथला की महारानी)

सीता देवी (1915-2002), राजकुमारी कर्म के नाम से भी जाना जाता था और व्यापक तौर पे उस जमाने में उन्हें सबसे आकर्षक महिला के रूप में जाना जाता था। के लिए बनाया महाराजाओं: एक डिजाइन डायरी के राजसी भारत / द्वारा अमीन जाफर; पृष्ठों 113, 116-117.

नई!!: जगजीत सिंह और सीता देवी (कपूरथला की महारानी) · और देखें »

वीर-ज़ारा

वीर-ज़ारा २००४ में बनी हिन्दी भाषा की फिल्म है। .

नई!!: जगजीत सिंह और वीर-ज़ारा · और देखें »

खलनायक (फ़िल्म)

खलनायक 1993 में बनी हिन्दी भाषा की एक्शन फिल्म है। इसका निर्माण और निर्देशन सुभाष घई ने किया है और मुख्य किरदार संजय दत्त, माधुरी दीक्षित और जैकी श्रॉफ ने निभाए हैं। यह फिल्म आँखें के बाद साल की सबसे बड़ी हिट फिल्म थी। इसने 2 फिल्मफेयर पुरस्कार भी जीते थे। .

नई!!: जगजीत सिंह और खलनायक (फ़िल्म) · और देखें »

ग़ज़ल

यह अरबी साहित्य की प्रसिद्ध काव्य विधा है जो बाद में फ़ारसी, उर्दू, नेपाली और हिंदी साहित्य में भी बेहद लोकप्रिय हुइ। संगीत के क्षेत्र में इस विधा को गाने के लिए इरानी और भारतीय संगीत के मिश्रण से अलग शैली निर्मित हुई। .

नई!!: जगजीत सिंह और ग़ज़ल · और देखें »

कल चौधवीं की रात थी

कल चौधवीं की रात थी ये फ़िल्म ख़ामोशी की मशहूर ग़ज़ल है। जिसे फ़िल्म के लिए ग़ुलाम अली, असद अमानत अली ख़ान और आबिदा प्रवीण वग़ैरा।http://articles.timesofindia.indiatimes.com/2008-02-19/parties/27765643_1_mesmerising-pune-audiences-and-music-lovers-extremely-popular-vocalistये मशहूर शायर, हास्य लेखक, पर्यटक और पत्रकार इबन इंशा ने लिखी थी। कुमार सानू ने इसे फ़िल्म जयाला के लिए गाया,1990 के दशक में काफ़ी मक़बूल हुआ। .

नई!!: जगजीत सिंह और कल चौधवीं की रात थी · और देखें »

कलिंग पुरस्कार

कलिंग पुरस्कार विज्ञान संचार के क्षेत्र में किसी बड़े योगदान के लिए दिया जाता है। ऐसा काम जो आम लोगों की समझ में विज्ञान को आसान कर सके, विज्ञान-संचार के अन्तर्गत आता है। विजेता को दस हजार स्टर्लिंग पाउंड और यूनेस्को का अलबर्ट आईनस्टीन रजत-पदक प्रदान किया जाता है। अब विजेता को रूचि राम साहनी चेयर भी प्रदान की जाती है जिसे भारत सरकार ने कलिंग पुरस्कार की पचासवीं जयंती पर संकल्पित किया है। यह पुरस्कार द्विवार्षिक है और विश्व विज्ञान दिवस पर १० नवम्बर को प्रदान किया जाता है। उड़ीसा के भूतपूर्व मुख्यमंत्री बीजू पटनायक ने एक युगद्रष्टा की भूमिका अपनाते हुए इस पुरस्कार के लिए यूनेस्को को मुक्त हस्त से १९५२ मे ही एक बड़ी धनराशि दान कर दी थी। वे भारत के कलिंग फाउण्डेशन ट्रस्ट के संस्थापक थे। इसी से यह पुरस्कार आरम्भ हुआ। भारत से अभी तक इस सम्मान से सम्मानित लोगों की सूची निम्नवत है - 1963 - जगजीत सिंह 1991 - नरेंद्र के सहगल 1996 - जयंत नार्लीकर 1997 - डी बाला सुब्रमन्यियन 2009 - प्रोफेसर यशपाल .

नई!!: जगजीत सिंह और कलिंग पुरस्कार · और देखें »

कुमार सानु

कुमार सानु (पूरा नाम केदारनाथ भट्टाचार्य) हिन्दी फिल्मों के एक प्रसिद्ध गायक हैं। इन्होंने अपने गाने की शुरुआत वर्ष 1989 में शुरू की। 2009 में इन्हें भारत सरकार द्वारा पद्म श्री भी मिल चुका है। .

नई!!: जगजीत सिंह और कुमार सानु · और देखें »

कैफ़ भोपाली

कैफ़ भोपाली (کیف بھوپالی) एक भारतीय उर्दू शायर और फ़िल्मी गीतकार थे। वे 1972 में बनी कमाल अमरोही की फिल्म पाक़ीज़ा में मोहम्मद रफ़ी द्वारा गाये गीत "चलो दिलदार चलो....." से लोकप्रिय हुए। .

नई!!: जगजीत सिंह और कैफ़ भोपाली · और देखें »

अटल बिहारी वाजपेयी

अटल बिहारी वाजपेयी (Atal Bihari Vajpeyee), (जन्म: २५ दिसंबर, १९२४) भारत के पूर्व प्रधानमंत्री हैं। वे पहले १६ मई से १ जून १९९६ तथा फिर १९ मार्च १९९८ से २२ मई २००४ तक भारत के प्रधानमंत्री रहे। वे हिन्दी कवि, पत्रकार व प्रखर वक्ता भी हैं। वे भारतीय जनसंघ की स्थापना करने वाले महापुरुषों में से एक हैं और १९६८ से १९७३ तक उसके अध्यक्ष भी रहे। वे जीवन भर भारतीय राजनीति में सक्रिय रहे। उन्होंने लम्बे समय तक राष्ट्रधर्म, पाञ्चजन्य और वीर अर्जुन आदि राष्ट्रीय भावना से ओत-प्रोत अनेक पत्र-पत्रिकाओं का सम्पादन भी किया। उन्होंने अपना जीवन राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रचारक के रूप में आजीवन अविवाहित रहने का संकल्प लेकर प्रारम्भ किया था और देश के सर्वोच्च पद पर पहुँचने तक उस संकल्प को पूरी निष्ठा से निभाया। वाजपेयी राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) सरकार के पहले प्रधानमन्त्री थे जिन्होंने गैर काँग्रेसी प्रधानमन्त्री पद के 5 साल बिना किसी समस्या के पूरे किए। उन्होंने 24 दलों के गठबंधन से सरकार बनाई थी जिसमें 81 मन्त्री थे। कभी किसी दल ने आनाकानी नहीं की। इससे उनकी नेतृत्व क्षमता का पता चलता है। सम्प्रति वे राजनीति से संन्यास ले चुके हैं और नई दिल्ली में ६-ए कृष्णामेनन मार्ग स्थित सरकारी आवास में रहते हैं। .

नई!!: जगजीत सिंह और अटल बिहारी वाजपेयी · और देखें »

अर्थ (१९८२ फ़िल्म)

अर्थ 1982 में बनी हिन्दी भाषा की फ़िल्म है। .

नई!!: जगजीत सिंह और अर्थ (१९८२ फ़िल्म) · और देखें »

छल्ला (लोकगीत)

छल्ला एक प्रसिद्ध पंजाबी लोकगीत है। वर्तमान भारत-पाक सीमा के दोनों ओर के पंजाब में कई गायकों ने कई अवसरों पर यह गीत गाया है और इसके कई संस्करण प्रसिद्ध हैं। भारतीय पंजाब में १९८६ में आई पंजाबी फ़िल्म लौंग दा लिश्कारा में जगजीत सिंह द्वारा संगीतबद्ध गुरदास मान द्वारा गाया गया संस्करण बहुत प्रसिद्ध हुआ। शाहरुख खान अभिनीत हिन्दी फ़िल्म जब तक है जान में रब्बी शेरगिल ने छल्ला गाया। इस गाने का वीडियो 1 अक्टूबर 2012 को रिलीज़ किया गया और पहले ही दिन इसके दर्शकों का आँकड़ा दस लाख को पार कर गया। इसे उस वर्ष के फ़िल्मफ़ेअर अवार्ड्स में सर्वश्रेष्ठ गीत का पुरस्कार भी मिला। 2010 में रिलीज हुई इमरान हाशमी अभिनीत फिल्म क्रुक में इस गीत का प्रवासी भारतीय संस्करण छल्ला इंडिया तों आया प्रस्तुत किया गया। इसे बब्बू मान व सुज़ैन डिमेलो ने स्वर दिए। इस गीत को पंजाबी म्यूज़िक अवार्ड्स में उस वर्ष का हिंदी फिल्मों में सर्वश्रेष्ठ पंजाबी गीत का पुरस्कार दिया गया। यह बब्बल राय के गीत ऑस्ट्रेलियन छल्ला का ही परिवर्धित संस्करण था। Challa https://g.co/kgs/McC1lB.

नई!!: जगजीत सिंह और छल्ला (लोकगीत) · और देखें »

१० अक्टूबर

10 अक्टूबर ग्रेगोरी कैलंडर के अनुसार वर्ष का 283वॉ (लीप वर्ष मे 284 वॉ) दिन है। साल मे अभी और 82 दिन बाकी है। .

नई!!: जगजीत सिंह और १० अक्टूबर · और देखें »

२००३ में पद्म भूषण धारक

श्रेणी:पद्म भूषण श्रेणी:चित्र जोड़ें.

नई!!: जगजीत सिंह और २००३ में पद्म भूषण धारक · और देखें »

२०११

वर्ष २०११ शनिवार से प्रारम्भ होने वाला वर्ष है। .

नई!!: जगजीत सिंह और २०११ · और देखें »

२०११ में निधन

निम्नलिखित सूची २०१२ में निधन हो गये लोगों की है। यहाँ पर सभी दिनांक के क्रमानुसार हैं और एक दिन की दो या अधिक प्रविष्टियाँ होने पर उनके मूल नाम को वर्णक्रमानुसार में दिया गया है। यहाँ लिखने का अनुक्रम निम्न है.

नई!!: जगजीत सिंह और २०११ में निधन · और देखें »

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »