लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
इंस्टॉल करें
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

चू युआन

सूची चू युआन

चू युआन चू युआन (चीनी: 屈原, अंग्रेज़ी: Qu Yuan; जन्म: ३३९ ईसापूर्व; देहांत: २७८ ईसापूर्व) चीन के झगड़ते राज्यों के काल के एक प्रसिद्ध कवि थे। वह अपने 'चू-त्सि' (楚辭, Chu Ci) नामक कविता संग्रह के लिए मशहूर हैं ('चू-त्सि' का अर्थ 'दक्षिण के गीत' है)। उनके जीवन के बारे में बहुत कम तथ्य ज्ञात हैं और कुछ विद्वानों ने इस बात पर भी शक़ जतलाया है कि पूरा 'चू-त्सि' संग्रह वास्तव में उन्ही का लिखा हुआ है। फिर भी इस संग्रह की सबसे लोकप्रिय कविता, 'ली साओ' (離騷, Li Sao) को लगभग सभी उन्ही की कृति मानते हैं। उनके जीवन के बारे में कुछ सीमित जानकारी सीमा चियान के महान इतिहासकार के अभिलेख नामक इतिहास-ग्रन्थ से आधुनिक युग तक पहुँची है, हालाँकि उसके कुछ तथ्य एक-दूसरे से टकराते हैं।, Zong-qi Cai, Columbia University Press, 2008, ISBN 978-0-231-13941-0,...

6 संबंधों: चू राज्य (प्राचीन चीन), चू-त्सि, चीनी भाषा और साहित्य, मिलुओ नदी, शिआंग नदी, सोंग यु

चू राज्य (प्राचीन चीन)

चू (Chu) राज्य झगड़ते राज्यों के काल के सात मुख्य राज्यों में से एक था (हरे रंग में) चू राज्य (चीनी भाषा: 楚國, चू गुओ; अंग्रेज़ी: Chu) प्राचीन चीन के झोऊ राजवंश के दौरान एक रियासत थी। यह लगभग १०३० ईसापूर्व से २२३ ईसापूर्व तक चला। इस राज्य का नाम पहले जिंग (荆, Jing) था, फिर जिंगचू (荆楚, Jingchu) हुआ और अंत में केवल चू नाम रहा। अपने चरम पर इस राज्य में एक विशाल क्षेत्रफल शामिल था, जिसमें आधुनिक हूबेई और हूनान प्रान्त के पूर्ण इलाक़े और चोंगचिंग, गुइझोऊ, हेनान, जिआंगशी, जिआंगसू, झेजियांग और शंघाई के भी भाग शामिल थे। इसकी राजधानी पहले दानयांग (丹阳, Danyang) था लेकिन फिर यिंग (郢, Ying) बन गया। २२५ ईपू में झगड़ते राज्यों के काल के आख़िरी सालों में पड़ोसी चिन राज्य ने उसपर क़ब्ज़ा कर लिया। यही बड़ा राज्य आगे चलकर चिन राजवंश का आधार बन गया जिसने पूरे चीन को अपने राज्य में संगठित किया।, Zhengyuan Fu, Cambridge University Press, 1993, ISBN 978-0-521-44228-2 .

नई!!: चू युआन और चू राज्य (प्राचीन चीन) · और देखें »

चू-त्सि

सन् २००७ में बना यह चित्र 'चू त्सि' के 'दिव्य प्रश्न' (天問, तियान वेन) नामक विभाग से प्रेरित है चू त्सि (चीनी: 楚辭, अंग्रेज़ी: Chu Ci), जिसे दक्षिण के गीत और चू के गीत भी कहा जाता है, एक चीनी भाषा का कविता-संग्रह है जिसकी रचना पारंपरिक रूप से चीनी इतिहास के झगड़ते राज्यों के काल में चू युआन (屈原, Qu Yuan) और सोंग यु (宋玉, Song Yu) द्वारा (३०० से २०० ईसापूर्व में) की गई मानी जाती है, हालाँकि इसकी कुछ कवितायेँ शायद बाद के हान राजवंश काल में लिखी जाकर इसमें सम्मिलित हो गईं। इसमें १७ मुख्य विभाग हैं।, Zong-qi Cai, Columbia University Press, 2008, ISBN 978-0-231-13941-0,...

नई!!: चू युआन और चू-त्सि · और देखें »

चीनी भाषा और साहित्य

चीनी साहित्य अपनी प्राचीनता, विविधता और ऐतिहासिक उललेखों के लिये प्रख्यात है। चीन का प्राचीन साहित्य "पाँच क्लासिकल" के रूप में उपलब्ध होता है जिसके प्राचीनतम भाग का ईसा के पूर्व लगभग 15वीं शताब्दी माना जाता है। इसमें इतिहास (शू चिंग), प्रशस्तिगीत (शिह छिंग), परिवर्तन (ई चिंग), विधि विधान (लि चि) तथा कनफ्यूशियस (552-479 ई.पू.) द्वारा संग्रहित वसंत और शरद-विवरण (छुन छिउ) नामक तत्कालीन इतिहास शामिल हैं जो छिन राजवंशों के पूर्व का एकमात्र ऐतिहासिक संग्रह है। पूर्वकाल में शासनव्यवस्था चलाने के लिये राज्य के पदाधिकारियों को कनफ्यूशिअस धर्म में पारंगत होना आवश्यक था, इससे सरकारी परीक्षाओं के लिये इन ग्रंथों का अध्ययन अनिवार्य कर दिया गया था। कनफ्यूशिअस के अतिरिक्त चीन में लाओत्स, चुआंगत्स और मेन्शियस आदि अनेक दार्शनिक हो गए हैं जिनके साहित्य ने चीनी जनजीवन को प्रभावित किया है। .

नई!!: चू युआन और चीनी भाषा और साहित्य · और देखें »

मिलुओ नदी

दोंगतिंग झील का जलसम्भर क्षेत्र जिसमें मिलुओ नदी ऊपर-दाएँ की तरफ़ गाढ़े ख़ाकी रंग के क्षेत्र में देखी जा सकती है मिलुओ नदी (चीनी: 汨羅江, मिलुओजिआंग; अंग्रेज़ी: Miluo River) चीन के हूनान और जिआंगशी प्रान्तों में चलने वाली एक नदी है। यह लगभग ४०० किमी लम्बी नदी जियांगशी प्रान्त के शियुशुई ज़िले (修水县, Xiushui) में शुरू होकर हूनान प्रान्त की पिंगजियांग ज़िले (平江, Pingjiang) से गुज़रती है और फिर प्रसिद्ध दोंगतिंग झील में बह जाती है। इस नदी के ऊपरी विस्तार में वास्तव में दो नदियाँ - मि और लुओ - संगम करती हैं, जिनका नाम जोड़कर इस नदी का नाम 'मिलुओ' पड़ा। .

नई!!: चू युआन और मिलुओ नदी · और देखें »

शिआंग नदी

दोंगतिंग झील का जलसम्भर क्षेत्र जिसमें शिआंग नदी नीचे-दाएँ की तरफ़ गाढ़े पीले रंग के क्षेत्र में देखी जा सकती है शिआंग नदी (चीनी: 湘江, शिआंगजिआंग; अंग्रेज़ी: Xiang River) दक्षिणी चीन के हूनान और गुआंगशी प्रान्तों में चलने वाली एक नदी है जो यांग्त्से नदी की एक प्रमुख उपनदी भी है। यह ८५६ किमी लम्बी है जिसमें से ६७० किमी हूनान प्रान्त में पड़ते हैं। यह नदी गुआंगशी प्रान्त के हाईयांग पर्वत (海陽山, Haiyang Mountain) से शुरू होती है। यह ली नदी (漓江, Li River) से लिंगचू नहर (灵渠, Lingqu Canal) द्वारा जुड़ी हुई है। हूनान प्रान्त की राजधानी चांगशा इसी नदी के किनारे बसी हुई है। .

नई!!: चू युआन और शिआंग नदी · और देखें »

सोंग यु

सोंग यु (चीनी: 宋玉, अंग्रेज़ी: Song Yu) तीसरी सदी ईसापूर्व में चीन के झगड़ते राज्यों के काल के दौरान चू राज्य का एक कवि था। उसकी जीवनी के बारे में ज़्यादा कुछ तो नहीं मालूम लेकिन उसे प्रसिद्ध कवि चू युआन (屈原, Qu Yuan) का भांजा या भतीजा बताया जाता है। यह भी कहा जाता है कि वह चू युआन का छात्र था। उसे उस काल में बने प्रसिद्ध 'चू-त्सि' (楚辭, Chu Ci) नामक कविता संग्रह की कुछ कविताओं का रचियता भी माना जाता है।, John Minford, Joseph S. M. Lau, Chinese University Press, 2000, ISBN 978-962-996-048-3,...

नई!!: चू युआन और सोंग यु · और देखें »

यहां पुनर्निर्देश करता है:

चू य्वान्

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »