लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
मुक्त
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

चुम्बी घाटी

सूची चुम्बी घाटी

चुम्बी घाटी तिब्बत के शिगात्से विभाग में स्थित एक घाटी है। यह उस स्थान पर स्थित है जहाँ भारत के सिक्किम राज्य, भूटान और तिब्बत तीनों की सीमाएँ मिलती हैं। हालांकि तिब्बत एक ठंडा प्रदेश है, चुम्बी वादी में गर्मियों में मौसम अच्छा होता है और स्थानीय वनस्पतियों में बहुत फूल आते हैं। कूटनीतिक दृष्टि से ३,००० मीटर पर स्थित चुम्बी घाटी का बहुत महत्व रहा है क्योंकि भारत पर तिब्बत से आक्रमण करने का यह एक आसान मार्ग है। १९०४ में भारत की ब्रिटिश सरकार ने तिब्बत पर चढ़ाई करके चुम्बी पर नौ महीने का क़ब्ज़ा कर लिया था। ब्रिटिश सरकार के अन्दर चुम्बी को औपचारिक रूप से भारत का भाग बनाने के लिये काफ़ी खीचातानी चली लेकिन अन्त में इसे तिब्बती सरकार के हवाले कर दिया गया।, Alex McKay, pp.

6 संबंधों: त्सोंगमो झील, नाथूला दर्रा, मेनमेचो झील, जेलेप ला, जोमोल्हारी, ग्यांत्से

त्सोंगमो झील

त्सोंगमो झील या चंगू झील भारत के सिक्किम राज्य के पूर्व सिक्किम ज़िले में स्थित एक झील है। ३,७८० मीटर की ऊँचाई पर स्थित इस झील का पानी पास की हिमानियों (ग्लेशियर) से आता है। यह सिक्किम की प्रान्तीय राजधानी गंगटोक से ४० किमी दूर है। यहाँ से उत्तर में सड़क मेनमेचो झील से होती हुई नाथू ला (दर्रे) की ओर निकलती है जिसके पार तिब्बत की चुम्बी घाटी स्थित है। पूर्व-पूर्वोत्तर में तिब्बत की सरहद केवल ५ किमी दूर है। सर्दियों में इस झील की सतह जम जाती है। .

नई!!: चुम्बी घाटी और त्सोंगमो झील · और देखें »

नाथूला दर्रा

नाथूला हिमालय का एक पहाड़ी दर्रा है जो भारत के सिक्किम राज्य और दक्षिण तिब्बत में चुम्बी घाटी को जोड़ता है।, G. S. Bajpai, pp.

नई!!: चुम्बी घाटी और नाथूला दर्रा · और देखें »

मेनमेचो झील

मेनमेचो झील (Menmecho Lake) भारत के सिक्किम राज्य के पूर्व सिक्किम ज़िले में स्थित एक पर्वतीय झील है। पास ही स्थित त्सोंगमो झील से यह लगभग २० किमी की दूरी पर है, जबकि इसकी दूसरी तरफ़ आगे चलकर तिब्बत की चुम्बी घाटी को भारत से जोड़ने वाला प्रसिद्ध जेलेप ला दर्रा पड़ता है। मेनमेचो झील से रंगपो चू नामक नदी निकलती है जो तीस्ता नदी की एक महत्वपूर्ण उपनदी है। झील को पानी गर्मियों में पिघलती हुई बर्फ़ से और वर्षाऋतु में मॉनसून की बारिशों से मिलता है। मेनमेचो में ट्राउट मछली की भरमार है और स्थानीय लोग इसे अक्सर पकड़ते हैं।, pp.

नई!!: चुम्बी घाटी और मेनमेचो झील · और देखें »

जेलेप ला

जेलेप ला हिमालय का एक पहाड़ी दर्रा है जो भारत के सिक्किम राज्य को दक्षिण तिब्बत में चुम्बी घाटी को जोड़ता है।, G. S. Bajpai, pp.

नई!!: चुम्बी घाटी और जेलेप ला · और देखें »

जोमोल्हारी

जोमोल्हारी (Jomolhari) या चोमोल्हारी (तिब्बती: ཇོ་མོ་ལྷ་རི, Chomolhari), जिसे अनौपचारिक रूप से "कंचनजंघा की दुल्हन" भी कहा जाता है, हिमालय का एक पर्वत है जो तिब्बत के शिगात्से विभाग और भूटान की सीमा पर, चुम्बी घाटी के पास स्थित है। यह विश्व का 79वाँ सर्वोच्च पर्वत है और इसकी ढलानों से दो महत्वपूर्ण नदियाँ - (दक्षिण में बहने वाली) पारो चु और (उत्तर में बहने वाली) आमो चु उतरती हैं। उत्तर में तिब्बती तरफ़ यह पर्वत एक बंजर मैदान पर तैनात खड़ा है। .

नई!!: चुम्बी घाटी और जोमोल्हारी · और देखें »

ग्यांत्से

ग्यांत्से (Shigatse, तिब्बती: རྒྱལ་རྩེ་) तिब्बत का एक शहर है। ऐतिहासिक रूप से यह ल्हासा और शिगात्से के बाद तिब्बत का तीसरा सबसे बड़ा शहर हुआ करता था लेकिन अब तिब्बत में ग्यांत्से से बड़े दस और नगर हैं। यह चुम्बी घाटी, यातोंग और सिक्किम से आने वाले ऐतिहासिक व्यापारिक मार्गों पर स्थित है।, Michael Buckley, pp.

नई!!: चुम्बी घाटी और ग्यांत्से · और देखें »

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »