लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
इंस्टॉल करें
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

चीन में धर्म

सूची चीन में धर्म

चीन में धर्म और संस्कृति का दीर्घकालीन इतिहास यह प्रदर्शित करता है कि यहाँ की संस्कृति और जनचेतना को कन्फ़्यूशियवाद, ताओवाद और बौद्ध धर्म ने मिलकर वर्तमान स्वारूप में साकार किया है। इन तीनों धर्मों में आपस में बहुतेरी समानतायें हैं और एक एक दूसरे से अलग होने का दावा करने के बजाय अपने विचारों और रिवाजों से चीनी लोक धर्म को समृद्ध बनाने का कार्य करते रहे हैं। चीन, 1949 से साम्यवादी शासन के अंतर्गत है, जिसमें पार्टी के सदस्यों को धर्म से परहेज रखने को कहा जाता है। वर्ष 1966-76 के दौरान चीनी सांस्कृतिक क्रान्ति के दौरान यह शासन द्वारा धर्मों पर विविध निर्बन्ध भी लगाए गए। वर्तमान सरकार आधिकारिक तौर पर पाँच धर्मों को पहचान देती है: बौद्ध, ताओ, इस्लाम, प्रोटेस्टैंट और (कुछ बन्धनों के साथ) कैथोलिक धर्म। .

2 संबंधों: चिंग राजवंश, प्रमुख धार्मिक समूह

चिंग राजवंश

अपने चरम पर चिंग राजवंश का साम्राज्य कांगशी सम्राट, जो चिंग राजवंश का चौथा सम्राट था चिंग राजवंश (चीनी: 大清帝國, दा चिंग दिगुओ, अर्थ: महान चिंग; अंग्रेज़ी: Qing dynasty, चिंग डायनॅस्टी) चीन का आख़री राजवंश था, जिसनें चीन पर सन् १६४४ से १९१२ तक राज किया। चिंग वंश के राजा वास्तव में चीनी नस्ल के नहीं थे, बल्कि उनसे बिलकुल भिन्न मान्छु जाति के थे जिन्होंने इस से पहले आये मिंग राजवंश को सत्ता से निकालकर चीन के सिंहासन पर क़ब्ज़ा कर लिया। चिंग चीन का आख़री राजवंश था और इसके बाद चीन गणतांत्रिक प्रणाली की ओर चला गया।, William T. Rowe, Harvard University Press, 2009, ISBN 978-0-674-03612-3 .

नई!!: चीन में धर्म और चिंग राजवंश · और देखें »

प्रमुख धार्मिक समूह

दुनिया के प्रमुख धर्म और आध्यात्मिक परम्पराओं को कुछ छोटे प्रमुख समूहों में वर्गीकृत किया जा सकता है, हालांकि यह किसी भी प्रकार से एकरूप परिपाटी नहीं है। 18 वीं सदी में यह सिद्धांत इस लक्ष्य के साथ शुरू किया गया कि समाज में गैर यूरोपीय सभ्यता के स्तर की पहचान हो। धर्मों की और अधिक व्यापक सूची और उनके मूल रिश्तों की रूपरेखा के लिए, कृपया धर्मों की सूची लेख देखें.

नई!!: चीन में धर्म और प्रमुख धार्मिक समूह · और देखें »

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »