लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
मुक्त
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

चीन की सभ्यता

सूची चीन की सभ्यता

चीन की सभ्यता (चीनी: 中國文化) प्राचीनतम मानव सभ्यताओ मे से एक जो की ५ हजार से विद्यमान है एवं जटिल है। इस राष्ट्र की सान्स्क्रुतिक विविधता इस्की क्षेत्र के अनुसार विविध है। चीन मे कई समुदायो के लोग रह्ते है जिनमे से 'हान' की आबादी सर्वाधिक है। चीन मे अधिक्तर लोग नास्तिक है तथा कुछ बुध के अनुयायी है। मन्डारिन यहा की राष्ट्रिय भाषा है जो कि 'मिन्ग् सल्तनत' की है। पुरातात्विक साक्ष्यों के आधार पर चीन में मानव बसाव लगभग साढ़े बाईस लाख (22.5 लाख) साल पुराना है। चीन की सभ्यता विश्व की पुरातनतम सभ्यताओं में से एक है। यह उन गिने-चुने सभ्यताओं में एक है जिन्होनें प्राचीन काल में अपना स्वतंत्र लेखन पद्धति का विकास किया। अन्य सभ्यताओं के नाम हैं - प्राचीन भारत (सिंधु घाटी सभ्यता), मेसोपोटामिया की सभ्यता, मिस्र सभ्यता और माया सभ्यता। चीनी लिपि अब भी चीन, जापान के साथ-साथ आंशिक रूप से कोरिया तथा वियतनाम में प्रयुक्त होती है। श्रेणी:चीन श्रेणी:सभ्यता.

3 संबंधों: चीनी बौद्ध धर्म, एशिया, ड्रैगन नृत्य

चीनी बौद्ध धर्म

चीनी बौद्ध धर्म (हान चीनी बौद्ध धर्म) बौद्ध धर्म की चीनी शाखा है। बौद्ध धर्म की परम्पराओं ने तक़रीबन दो हज़ार वर्षों तक चीनी संस्कृति एवं सभ्यता पर एक गहरा प्रभाव छोड़ा, यह बौद्ध परम्पराएँ चीनी कला, राजनीति, साहित्य, दर्शन तथा चिकित्सा में देखी जा सकती हैं। दुनिया की 65% से अधिक बौद्ध आबादी चीन में रहती हैं। भारतीय बौद्ध धर्मग्रन्थों का चीनी भाषा में अनुवाद ने पूर्वी एशिया व दक्षिण पूर्व एशिया में बौद्ध धर्म को बहुत बढ़ावा दिया, इतना कि बौद्ध धर्म कोरिया, जापान, रयुक्यु द्वीपसमूह और वियतनाम तक पहुँच पाया था। चीनी बौद्ध धर्म में बहुत सारी ताओवादी और विभिन्न सांस्कृतिक चीनी परम्पराएँ मिश्रित हैं। .

नई!!: चीन की सभ्यता और चीनी बौद्ध धर्म · और देखें »

एशिया

एशिया या जम्बुद्वीप आकार और जनसंख्या दोनों ही दृष्टि से विश्व का सबसे बड़ा महाद्वीप है, जो उत्तरी गोलार्द्ध में स्थित है। पश्चिम में इसकी सीमाएं यूरोप से मिलती हैं, हालाँकि इन दोनों के बीच कोई सर्वमान्य और स्पष्ट सीमा नहीं निर्धारित है। एशिया और यूरोप को मिलाकर कभी-कभी यूरेशिया भी कहा जाता है। एशियाई महाद्वीप भूमध्य सागर, अंध सागर, आर्कटिक महासागर, प्रशांत महासागर और हिन्द महासागर से घिरा हुआ है। काकेशस पर्वत शृंखला और यूराल पर्वत प्राकृतिक रूप से एशिया को यूरोप से अलग करते है। कुछ सबसे प्राचीन मानव सभ्यताओं का जन्म इसी महाद्वीप पर हुआ था जैसे सुमेर, भारतीय सभ्यता, चीनी सभ्यता इत्यादि। चीन और भारत विश्व के दो सर्वाधिक जनसंख्या वाले देश भी हैं। पश्चिम में स्थित एक लंबी भू सीमा यूरोप को एशिया से पृथक करती है। तह सीमा उत्तर-दक्षिण दिशा में नीचे की ओर रूस में यूराल पर्वत तक जाती है, यूराल नदी के किनारे-किनारे कैस्पियन सागर तक और फिर काकेशस पर्वतों से होते हुए अंध सागर तक। रूस का लगभग तीन चौथाई भूभाग एशिया में है और शेष यूरोप में। चार अन्य एशियाई देशों के कुछ भूभाग भी यूरोप की सीमा में आते हैं। विश्व के कुल भूभाग का लगभग ३/१०वां भाग या ३०% एशिया में है और इस महाद्वीप की जनसंख्या अन्य सभी महाद्वीपों की संयुक्त जनसंख्या से अधिक है, लगभग ३/५वां भाग या ६०%। उत्तर में बर्फ़ीले आर्कटिक से लेकर दक्षिण में ऊष्ण भूमध्य रेखा तक यह महाद्वीप लगभग ४,४५,७९,००० किमी क्षेत्र में फैला हुआ है और अपने में कुछ विशाल, खाली रेगिस्तानों, विश्व के सबसे ऊँचे पर्वतों और कुछ सबसे लंबी नदियों को समेटे हुए है। .

नई!!: चीन की सभ्यता और एशिया · और देखें »

ड्रैगन नृत्य

ड्रैगन नृत्य चीनी संस्कृति में पारंपरिक नृत्य एवं प्रदर्शन का एक रूप है। सिंह नृत्य की तरह इसे भी सबसे ज्यादा उत्सव समारोह में देखा जाता है। कई चीनी लोग 1970 के दशक में शुरू होने वाले चलन के एक हिस्से के रूप में एक जातिगत पहचान के एक चिह्न के रूप में अक्सर "ड्रैगन के वंशज " (龍的傳人 या 龙的传人, lóng de chuán rén) शब्द का इस्तेमाल करते हैं। एक अन्य व्युत्पत्ति (農的傳人) अर्थात् शेनोंग के वंशज से हुई है जो चीनी लोगों का पहला पौराणिक राजा था जिसने उनलोगों कृषि, क़ानून और चिकित्सा, सभ्यता की नींव के बारे में बताया। नृत्य में, लोगों का एक दल खंभों पर ड्रैगन लिए रहता है - जो चीनी ड्रैगन की एक छवि है। एक ड्रैगन की रचना ज्यादा से ज्यादा 50 लोगों से की जा सकती है। नृत्य दल एक घुमावदार और लहरदार तरीके से इस नदी आत्मा की कल्पित गतिविधियों की नक़ल करता है। प्रदर्शन के दौरान प्रदर्शित की जाने वाली गतिविधियां परंपरागत रूप से शक्ति और गरिमा का प्रदर्शन करने वाले ड्रैगन की ऐतिहासिक भूमिकाओं का प्रतीक हैं। ड्रैगन नृत्य दुनिया भर में चीनी नगरों में विश्वव्यापी स्टार पर आयोजित होने वाले चीनी नव वर्ष समारोह की एक विशिष्टता है। ऐसी मान्यता है कि ड्रैग लोगों के लिए सौभाग्य लेकर आता है जो उनकी गुणवत्ता में दिखाई देता है जिसमें महान शक्ति, गरिमा, प्रजनन (सेक्स), बुद्धि और कल्याण शामिल है। ड्रैगन का स्वरूप भयावह होने के साथ-साथ साहसी भी है लेकिन इसका एक उदार स्वाभाव है और इसलिए अंत में यह शाही अधिकारी का प्रतिनिधित्व करने वाला एक प्रतीक बन गया। .

नई!!: चीन की सभ्यता और ड्रैगन नृत्य · और देखें »

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »