लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
मुक्त
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

चिदंबरम

सूची चिदंबरम

चिदंबरम तमिलनाडु के कडलूर जिले में मौजूद नगरपालिका है। यह चिदंबरम मंदिर के लिये प्रसिद्ध है। श्रेणी:तमिल नाडु के शहर.

9 संबंधों: चिदंबरम मंदिर, चौदहवीं लोकसभा, तमिलनाडू के लोकसभा सदस्य, नटराज मंदिर, चिदंबरम, भारत के प्रमुख हिन्दू तीर्थ, भारत के शहरों की सूची, वेंकटरामन रामकृष्णन, असिन, 2015 दक्षिण भारतीय बाढ़

चिदंबरम मंदिर

चिदंबरम मंदिर (சிதம்பரம் கோயில்) भगवान शिव को समर्पित एक हिन्दू मंदिर है जो मंदिरों की नगरी चिदंबरम के मध्य में, पौंडीचेरी से दक्षिण की ओर 78 किलोमीटर की दूरी पर और कुड्डालोर जिले के उत्तर की ओर 60 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है, कुड्डालोर जिला भारत के दक्षिणपूर्वीय राज्य तमिलनाडु का पूर्व-मध्य भाग है। संगम क्लासिक्स विडूवेल्वीडुगु पेरुमटक्कन के पारंपरिक विश्वकर्माओं के एक सम्माननीय खानदान की ओर संकेत करता है जो मंदिर पुनर्निर्माण के प्रमुख वास्तुकार थे। मंदिर के इतिहास में कई जीर्णोद्धार हुए हैं, विशेषतः पल्लव/चोल शासकों के द्वारा प्राचीन एवम पूर्व मध्ययुगीन काल के दौरान.

नई!!: चिदंबरम और चिदंबरम मंदिर · और देखें »

चौदहवीं लोकसभा

भारत में चौदहवीं लोकसभा का गठन अप्रैल-मई 2004 में होनेवाले आमचुनावोंके बाद हुआ था। .

नई!!: चिदंबरम और चौदहवीं लोकसभा · और देखें »

तमिलनाडू के लोकसभा सदस्य

तमिलनाडू के लोकसभा सदस्य .

नई!!: चिदंबरम और तमिलनाडू के लोकसभा सदस्य · और देखें »

नटराज मंदिर, चिदंबरम

नटराज मंदिर,चिदंबरम,तम्मिल नाडु देवाधिदेव भगवान शिव को सर्वोच्च देवता के रूप में पूजने वाले उपासकों के लिए तमिल नाडु में चिदंबरम का नटराज मंदिर आस्था के प्रमुख केंद्रों में से एक है। मान्यता है कि कैलाशपति ने इस पवित्र स्थान को अपनी सभी शक्तियों से उपकृत किया है, जिनका सृजन भी उन्होंने यहीं किया। .

नई!!: चिदंबरम और नटराज मंदिर, चिदंबरम · और देखें »

भारत के प्रमुख हिन्दू तीर्थ

भारत अनादि काल से संस्कृति, आस्था, आस्तिकता और धर्म का महादेश रहा है। इसके हर भाग और प्रान्त में विभिन्न देवी-देवताओं से सम्बद्ध कुछ ऐसे अनेकानेक प्राचीन और (अपेक्षाकृत नए) धार्मिक स्थान (तीर्थ) हैं, जिनकी यात्रा के प्रति एक आम भारतीय नागरिक पर्यटन और धर्म-अध्यात्म दोनों ही आकर्षणों से बंधा इन तीर्थस्थलों की यात्रा के लिए सदैव से उत्सुक रहा है। .

नई!!: चिदंबरम और भारत के प्रमुख हिन्दू तीर्थ · और देखें »

भारत के शहरों की सूची

कोई विवरण नहीं।

नई!!: चिदंबरम और भारत के शहरों की सूची · और देखें »

वेंकटरामन रामकृष्णन

वेंकटरामन "वेंकी" रामकृष्णन (வெங்கட்ராமன் ராமகிருஷ்ணன்) (जन्म: १९५२, तमिलनाडु) एक जीव वैज्ञानिक हैं। इनको २००९ के रसायन विज्ञान के नोबेल पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। इन्हें यह पुरस्कार कोशिका के अंदर प्रोटीन का निर्माण करने वाले राइबोसोम की कार्यप्रणाली व संरचना के उत्कृष्ट अध्ययन के लिए दिया गया है। इनकी इस उपलब्धि से कारगर प्रतिजैविकों को विकसित करने में मदद मिलेगी। इसराइली महिला वैज्ञानिक अदा योनोथ और अमरीका के थॉमस स्टीज़ को भी संयुक्त रूप से इस सम्मान के लिए चुना गया। तीनों वैज्ञानिकों ने त्रि-आयामी चित्रों के ज़रिए दुनिया को समझाया कि किस तरह राइबोसोम अलग-अलग रसायनों के साथ प्रतिक्रिया करते हैं, इसके लिए उन्होंने एक्स-रे क्रिस्टलोग्राफ़ी का सहारा लिया जो राइबोसोम्ज़ की हज़ारों गुना बड़ी छवि सामने लाता है। वर्तमान में श्री वेंकटरामन् रामकृष्णन् ब्रिटेन के प्रतिष्ठित कैम्ब्रिज विश्वविद्यालय से जुड़े हैं एवं विश्वविद्यालय की एमआरसी लेबोरेट्रीज़ ऑफ़ म्यलूकुलर बायोलोजी (पेशीय जीवविज्ञान की एमआरसी प्रयोगशाला) के स्ट्रकचरल स्टडीज़ (संरचनात्मक अध्ययन) विभाग के प्रमुख वैज्ञानिक हैं। वेंकी के नाम से मशहूर वेंकटरामन सातवें भारतीय एवं तीसरे तमिल मूल के व्यक्ति हैं जिनको नोबल पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। इनकी प्रारंभिक शिक्षा तमिलनाडु के चिदंबरम में हुई .

नई!!: चिदंबरम और वेंकटरामन रामकृष्णन · और देखें »

असिन

असिन थोट्टूमकल (जन्म 26 अक्टूबर 1985) केवल असिन नाम से लोकप्रिय पूर्व भारतीय फिल्म अभिनेत्री हैं जो कि केरल राज्य से हैं। सथ्यन अन्थिक्कड़ की 'नरेंद्र मकान जयकंथान वाका' फिल्म से उन्होंने अभिनय की शुरुआत की। असिन को अपनी पहली व्यावसायिक सफलता 2003 में 'अम्मा नन्ना ओ तमिल अम्मई' नामक फिल्म से मिली और उन्होंने इसी फिल्म के लिए दक्षिण फ़िल्मफ़ेयर पुरस्कार में सर्वश्रेष्ठ तेलुगू अभिनेत्री का पुरस्कार जीता। कई फ़िल्में प्रदर्शित होने के बाद उनकी दूसरी तमिल फिल्म, गजिनी (2005) आई। इसमें अपने प्रदर्शन के लिए उन्हें अपना दूसरा सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का दक्षिण फ़िल्मफ़ेयर पुरस्कार मिला। उन्होंने कई सफल फिल्में की जैसे, रोमांचक फिल्म गजिनी (2005) और एक्शन कॉमेडी फिल्म वारालारू (2006) में प्रमुख महिला की भूमिका निभाई है। असिन ने गजिनी फिल्म से बॉलीवुड में पर्दार्पण किया, जो कि उन्हीं की इसी नाम की तमिल फिल्म की रीमेक हैं। इस फिल्म के लिए उन्होंने फ़िल्मफ़ेयर महिला प्रथम अभिनय पुरस्कार भी जीता। .

नई!!: चिदंबरम और असिन · और देखें »

2015 दक्षिण भारतीय बाढ़

2015 दक्षिण भारत बाढ़ नवंबर-दिसंबर के महीने में उत्तर-पूर्वी मॉनसून के कारण आई थी। इसने तमिल नाडु, आंध्र प्रदेश और पुदुच्चेरी को प्रभावित किया। इस बाढ़ ने चेन्नई शहर को विशेष रूप से प्रभावित किया। इस बाढ़ के कारण लगभग 300 लोग मारे गए, 18 लाख से अधिक लोग प्रभावित हुए, और ₹20000 करोड़ से अधिक नुकसान हुआ। 3 दिसंबर 2015 को प्रधान मंत्री नरेन्द्र मोदी चेन्नई पहुंचे और बचाव के प्रयास को प्रोत्साहित किया। बाढ़ से प्रभावित लोगों के लिए दक्षिण भारत के फ़िल्म स्टार रजनीकांत ने 10 लाख का दान दिया है साथ ही अभिनेता धनुष,सूर्या तथा अभिनेता कीर्ति ने भी रुपये दान किये हैं साथ ही इन्होंने कुल 50 लाख रुपये दान किये। .

नई!!: चिदंबरम और 2015 दक्षिण भारतीय बाढ़ · और देखें »

यहां पुनर्निर्देश करता है:

चिदम्बरम्

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »