लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
मुक्त
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

चार्ली चैप्लिन

सूची चार्ली चैप्लिन

सर चार्ल्स स्पेन्सर चैप्लिन, KBE (16 अप्रैल 1889 - 25 दिसम्बर 1977) एक अंग्रेजी हास्य अभिनेता और फिल्म निर्देशक थे। चैप्लिन, सबसे प्रसिद्ध कलाकारों में से एक होने के अलावा अमेरिकी सिनेमा के क्लासिकल हॉलीवुड युग के प्रारंभिक से मध्य तक एक महत्वपूर्ण फिल्म निर्माता, संगीतकार और संगीतज्ञ थे। चैप्लिन, मूक फिल्म युग के सबसे रचनात्मक और प्रभावशाली व्यक्तित्वों में से एक थे जिन्होंने अपनी फिल्मों में अभिनय, निर्देशन, पटकथा, निर्माण और अंततः संगीत दिया। मनोरंजन के कार्य में उनके जीवन के 75 वर्ष बीते, विक्टोरियन मंच और यूनाइटेड किंगडम के संगीत कक्ष में एक शिशु कलाकार से लेकर 88 वर्ष की आयु में लगभग उनकी मृत्यु तक। उनकी उच्च-स्तरीय सार्वजनिक और निजी जिंदगी में अतिप्रशंसा और विवाद दोनों सम्मिलित हैं। 1919 में मेरी पिकफोर्ड, डगलस फेयरबैंक्स और डी.डब्ल्यू.ग्रिफ़िथ के साथ चैप्लिन ने यूनाइटेङ आर्टिस्टस की सह-स्थापना की। चैप्लिन: अ लाइफ (2008) किताब की समीक्षा में, मार्टिन सिएफ्फ़ ने लिखा की: "चैप्लिन सिर्फ 'बड़े' ही नहीं थे, वे विराट् थे। 1915 में, वे एक युद्ध प्रभावित विश्व में हास्य, हँसी और राहत का उपहार लाए जब यह प्रथम विश्व युद्ध के बाद बिखर रहा था। अगले 25 वर्षों में, महामंदी और हिटलर के उत्कर्ष के दौरान, वह अपना काम करते रहे। वह सबसे बड़े थे। यह संदिग्ध है की किसी व्यक्ति ने कभी भी इतने सारे मनुष्यों को इससे अधिक मनोरंजन, सुख और राहत दी हो जब उनको इसकी सबसे ज्यादा जरूरत थी।" .

15 संबंधों: ऊना चैपलिन, डी. डब्ल्यू. ग्रिफ़िथ, नो एन्ट्री (२००५ फिल्म), फेडरल ब्यूरो ऑफ इन्वेस्टिगेशन, बर्फी!, माइम कलाकार, राज कपूर, रॉबर्ट डॉनी जुनियर, रॉबर्टो बेनिगनी, लुईस माउंटबेटन, बर्मा के पहले अर्ल माउंटबेटन, लीड्स, सत्यजित राय, सिटी लाइट्स, हन्नाह चैपलिन, कमल हासन

ऊना चैपलिन

ऊना कैस्टीला चैपलिन एक स्पेनिश अभिनेत्री हैं। वह अंग्रेजी फिल्म स्टार चार्ली चैपलिन की पोती व गेराल्डिन चैपलिन की बेटी है, और अमेरिकी नाटककार यूजीन ओ'नील की महान पोती हैं। उन्हें जाना जाता हैं एचबीओ सीरीज के शो "गेम ऑफ़ थ्रोंस" में टेलिसा स्टार्क की भूमिका के लिए। .

नई!!: चार्ली चैप्लिन और ऊना चैपलिन · और देखें »

डी. डब्ल्यू. ग्रिफ़िथ

डी.डब्ल्यू ग्रिफ़िथ अमरीकी फिल्म निर्देशक, लेखक और निर्माता थे। ग्रिफ़िथ को फिल्म निर्माण की आधुनिक तकनीक का जन्मदाता कहा जाता है। ग्रिफिथ को उनकी फिल्मों “द बर्थ ऑफ नेशन” (1915) और “इंटालेंस” (1916) के लिए जाना जाता है।फिल्म “द बर्थ ऑफ नेशन” में पहली बार एक नई कैमरा तकनीक और पटकथा का प्रयोग किया गया जिसने आगे आने वाली पूरी लंबाई की फीचर फ़िल्मों के लिए मार्ग प्रशस्त किया। हालांकि इस फिल्म ने अफ्रीकी मूल के अश्वेत लोगों के नकारात्मक चित्रण और कु क्लुल्स क्लान के महिमामंडन की वजह से रिलीज होते ही अमरीका में नस्लवाद पर एक नए विवाद को जन्म दे दिया।यही वजह है कि आज की तारीख में इस फिल्म को सर्वथा नवीन तकनीक की वजह से महान और ऐतिहासिक महान फिल्म माना जाता है तो वहीं नस्लवादी रुझान की वजह से इसके कथ्य की निंदा भी की जाती है। इस फिल्म को रिलीज होते ही अश्वेत लोगों के अमरीकी संगठन के कड़े विरोध का सामना करना पड़ा। कई जगहों पर दंगे भी हुए। यहां तक की न्यूयार्क शहर में इस शहर पर प्रतिबंध तक लगाया गया। लेकिन अगले साल ही अपनी दूसरी फिल्म इंटालरेंस के जरिए ग्रिफिथ ने अपने विरोधियों को भरसक जवाब दिया। ब्रोकेन ब्लाजम(1919), वे डाऊन ईस्ट(1920) और ऑरफन्स ऑफ दी स्टॉर्म(1920) जैसी फिल्मों के जरिए ग्रिफिथ ने सफलता के नए कीर्तिमान गढ़ दिए। लेकिन ये फिल्में अपने महंगी लागत और प्रचार के कारण व्यावसायिक रूप से सफल नहीं रहीं। बावजूद इसके ग्रिफिथ ने अपने जीवन काल में तकरीबन 500 फिल्मों का निर्माण किया। सन 1931 में प्रदर्शित हुई “द स्ट्रगल” ग्रिफिथ की आखिरी फिल्म थी। ग्रिफिथ “एकेडमी ऑफ मोशन पिक्चर्स आर्ट्स एंड साइन्स” के संस्थापकों में से एक थे। उन्हें सिनेमा के इतिहास के प्रमुख हस्ताक्षरों में गिना जाता है। फ़िल्म निर्माण की तकनीक में क्लोज-अप के इस्तेमाल का श्रेय ग्रिफिथ को दिया जाता है। .

नई!!: चार्ली चैप्लिन और डी. डब्ल्यू. ग्रिफ़िथ · और देखें »

नो एन्ट्री (२००५ फिल्म)

नो एन्ट्री २००५ में बनी हिन्दी भाषा का एक हास्य चलचित्र है। इसके निर्देशक अनीस बाज्मी और निर्माता बोनी कपूर हैं। इसमें मुख्य भुमिका में हैं - सलमान खान, अनिल कपूर, फ़रदीन खान, लारा दत्ता, सेलिना जेठली, ईशा देओल और बिपाशा बसु। समीरा रेड्डी विशेष भूमिका में हैं। यह चलचित्र को एक तमिल चलचित्र चार्ली चैपलिन पर आधारित है। .

नई!!: चार्ली चैप्लिन और नो एन्ट्री (२००५ फिल्म) · और देखें »

फेडरल ब्यूरो ऑफ इन्वेस्टिगेशन

फेडरल ब्यूरो ऑफ इन्वेस्टिगेशन (एफबीआई) संयुक्त राज्य अमेरिका के डिपार्टमेंट ऑफ जस्टिस की एक एजेंसी है जो एक संघीय आपराधिक जाँच निकाय और एक आंतरिक खुफिया एजेंसी दोनों के रूप में कार्य करती है। एफबीआई के पास संघीय अपराध की 200 से अधिक श्रेणियों के उल्लंघन की जाँच का अधिकार है। इसका नारा (मोटो) एफबीआई का बैक्रोनिम, "ईमानदारी, बहादुरी, अखंडता" है। एफबीआई का मुख्यालय जे.

नई!!: चार्ली चैप्लिन और फेडरल ब्यूरो ऑफ इन्वेस्टिगेशन · और देखें »

बर्फी!

बर्फी! 2012 में प्रदर्शित रोमेंटिक हास्य-नाटक हिन्दी फ़िल्म है जिसके लेखक, निर्देशक व सह-निर्माता अनुराग बसु हैं। 1970 के दशक में घटित फ़िल्म की कहानी दार्जिलिंग के एक गूंगे और बहरे व्यक्ति मर्फी "बर्फी" जॉनसन के जीवन और उसके दो महिलाओं श्रुति और मंदबुद्धि के साथ सम्बन्धों को दर्शाती है। फ़िल्म में मुख्य भूमिका में रणबीर कपूर, प्रियंका चोपड़ा और इलियाना डी'क्रूज़ हैं तथा सहायक अभिनय करने वाले सौरभ शुक्ला, आशीष विद्यार्थी और रूपा गांगुली हैं। लगभग के बजट में बनी, बर्फी! विश्व स्तर पर 14 सितम्बर 2012 को व्यापक समीक्षकों की प्रशंसा के साथ प्रदर्शित हुई। समीक्षकों ने अभिनय, निर्देशन, पटकथा, छायांकन, संगीत और शारीरिक रूप से विकलांग व्यक्तियों के सकारात्मक चित्रण की प्रशंसा की। फ़िल्म को बॉक्स-ऑफिस पर बड़ी सफ़लता प्राप्त हुई, परिणामस्वरूप यह भारत और विदेशों में 2012 की उच्चतम अर्जक बॉलीवुड फ़िल्मों की श्रेणी में शामिल हुई तथा तीन सप्ताह पश्चात बॉक्स ऑफिस इंडिया द्वारा इसे "सूपर हिट" (उत्तम सफलता) घोषित कर दिया गया। दुनिया भर में फ़िल्म ने अर्जित किए। फ़िल्म को 85वें अकादमी पुरस्कारों की सर्वश्रेष्ठ विदेशी भाषा फ़िल्म श्रेणी के नामांकन के लिए भारतीय आधिकारिक प्रविष्टि के रूप में चुना गया। बर्फी ने भारत भर के विभिन्न पुरस्कार समारोहों में कई पुरस्कार और नामांकन अर्जित किए। 58वें फ़िल्मफ़ेयर पुरस्कारों में इस फ़िल्म ने 13 नामांकन प्राप्त किए और इसने सर्वश्रेष्ठ फ़िल्म, कपूर को सर्वश्रेष्ठ अभिनेता तथा प्रीतम को मिले सर्वश्रेष्ठ संगीत निर्देशक पुरस्कार सहित सात (अन्य किसी भी फ़िल्म से अधिक) पुरस्कार जीते। .

नई!!: चार्ली चैप्लिन और बर्फी! · और देखें »

माइम कलाकार

एक माइम कलाकार (यूनानी से "μίμος" - मिमोस " नकलची, अभिनेता") जो माइम का उपयोग नाटकीय माध्यम के रूप में या एक कहानी का प्रदर्शन शरीर के माध्यम से मूक अभिनय के द्वारा करता है। पहले, अंग्रेजी में, इस तरह के कलाकार को ममर कहते थे। माइम मूक हास्य कला से कुछ भिन्न है, इसमें कलाकार किसी फिल्म या चित्र के समेकित चरित्र में होता है। प्रारंभिक काल में पैन्टोमाइम (मूकाभिनय) प्रदर्शन का आरंभ प्राचीन ग्रीस में हुआ था; यह नाम पैंटोमिमस नामक एकल नकाबपोश कलाकार से लिया गया था, हालांकि यह जरूरी नहीं था कि प्रदर्शन हमेशा मूक ही हुआ करते थे मध्यकालीन यूरोप में, माइम का प्रारंभिक रूप जैसा कि ममर निभाते थे और बाद में यह मूक प्रदर्शन के रूप में विकसित हुआ। उन्नीसवीं सदी के प्रारंभ में पेरिस में जीन-गैसपर्ड देबूराउ ने इसमें कई भाव जोड़े - सफेद चेहरे के साथ मूकाभिनय करना, आधुनिक समय में जिससे हम परिचित हैं। जैक्स कोपे कौमेडिया डेल'आर्टे और जापानी नोह थियेटर से बहुत अधिक प्रभावित थे और अपने अभिनेताओं को प्रशिक्षित करते समय नकाब का इस्तेमाल किया करते थे। उनका एक शिष्य इटेने डेकरोक्स इससे बहुत प्रभावित हुआ और माइम के विकासशील संभावनाओं का विकास करने लगा और कॉरपोरियल माइम का विकास मूर्तिकला शैली में किया, प्रकृतिवाद के विभाग के रूप में इसे प्रतिष्ठित किया। प्रशिक्षण के तरीकों द्वारा माइम और भौतिक थिएटर के विकास में जैक्स लेकौक ने महत्वपूर्ण योगदान दिया। .

नई!!: चार्ली चैप्लिन और माइम कलाकार · और देखें »

राज कपूर

राज कपूर (१९२४-१९८८) प्रसिद्ध अभिनेता, निर्माता एवं निर्देशक थे। नेहरूवादी समाजवाद से प्रेरित अपनी शुरूआती फ़िल्मों से लेकर प्रेम कहानियों को मादक अंदाज से परदे पर पेश करके उन्होंने हिंदी फ़िल्मों के लिए जो रास्ता तय किया, इस पर उनके बाद कई फ़िल्मकार चले। भारत में अपने समय के सबसे बड़े 'शोमैन' थे। सोवियत संघ और मध्य-पूर्व में राज कपूर की लोकप्रियता दंतकथा बन चुकी है। उनकी फ़िल्मों खासकर श्री ४२० में बंबई की जो मूल तस्वीर पेश की गई है, वह फ़िल्म निर्माताओं को अभी भी आकर्षित करती है। राज कपूर की फ़िल्मों की कहानियां आमतौर पर उनके जीवन से जुड़ी होती थीं और अपनी ज्यादातर फ़िल्मों के मुख्य नायक वे खुद होते थे। .

नई!!: चार्ली चैप्लिन और राज कपूर · और देखें »

रॉबर्ट डॉनी जुनियर

रॉबर्ट जॉन डॉनी जुनियर (Robert John Downey, Jr., जन्म ४ अप्रैल १९६५) एक मुल अमरिकी अभिनेता व निर्माता है। डॉनी ने अपने फ़िल्मी करियर की शुरवात १९७० में पाँच वर्ष की आयु में अपने पिता की फ़िल्म पाउंड से की थी जिसके बाद वे लगातार फ़िल्मों व टेलिविज़न पर काम करते रहे। लेस दैन ज़ीरो (१९८७) में अपनी भूमिका के लिए पहली बार डॉनी के अभिनय पर समीक्षकों ने ध्यान दिया। ज़ीरो के बाद डॉनी को कई बड़ी फ़िल्मों में मुख्य भूमिका डी गई जिनमे एयर अमेरिका (१९९०), सोपडिश (१९९१) और नैचुरल बोर्न किलर (१९९४) शामिल है। उन्होंने १९९२ में बनी फ़िल्म चैप्लिन में चार्ली चैप्लिन की भूमिका साकरी जिसके लिए उन्हें सर्वश्रेष्ठ अभिनेता के अकादमी पुरस्कार के लिए नामांकन प्राप्त हुआ। १९९६ से २००१ के बिच डॉनी कई बार नशीले पदार्थों के चलते गिरफ्तार किए गए। कोलंबिया सब्स्टंस अब्यूज़ ट्रीटमेंट फैसेलिटी एंड स्टेट प्रिजन से २००० में रिहाई के बाद डॉनी ने हिट टेलिविज़न शृंखला ऐली मैक्बिल में कलिस्ता फ्लोक्फार्ट के प्रेमी का किरदार निभाया। उनके अभिनय को काफ़ी सराहा और सम्मानित किया गया परन्तु २०००-०१ में पुनः नशीले पदार्थों के चलते गिरफ्तार होने के कारण उनके पात्र को बाद में हटा दिया गया। अदालत द्वारा दी गई लत छुडाने के कार्यक्रम के बाद डॉनी आखिरकार ठीक हो गए और उनका करियर वापस चल पड़ा। वे कई छोटी फ़िल्मों, जैसे द सिंगिंग डिटेक्टिव (२००३), किस किस बैंग बैंग (२००५) और अ स्कैनर डार्कली (२००६), में नज़र आए। उन्हें मुख्य धारा की फ़िल्मों में भी छोटे किरदार निभाए जिनमे गोथिका (२००३) और जोडिएक (२००७) शामिल है। २००४ में डॉनी ने अपने द फ्यूचरिस्ट अल्बम के साथ संगीत क्षेत्र में पदार्पण किया। २००८ में डॉनी को आयरन मैन फ़िल्म में शीर्ष किरदार के रूप में लिया गया। फ़िल्म एक बेहद सफल फ़िल्म बन गई; आयरन मैन के शुरूआती हफ्ते की कमाई अभी भी अबतक की २० सर्वाधिक कमाई वाली फ़िल्मों में से एक है। उन्होंने २०१० में बनी दूसरे भाग आयरन मैन २ में पुनः टोनी स्टार्क की भूमिका संभाली और अब जल्द ही २०१२ में रिलीज़ होने वाली द अवेंजर्स में पुनः इसी भूमिका में दिखेंगे। डॉनी की २००८ की अन्य फ़िल्मों में चार्ली बार्लेट और बेन स्टीलर निर्देशित ट्रॉपिक थंडर शामिल है। २००९ में डॉनी ने गाय रिची द्वारा निर्मित फ़िल्म शेरलाक होम्स में शीर्ष किरदार की भूमिका निभाई जिसे २००९ के क्रिसमस को रिलीज़ किया गया। इस पात्र के लिए डॉनी को सर्वश्रेष्ठ अभिनय के लिए गोल्डेन ग्लोब पुरस्कार से सम्मानित किया गया। २०११ में उन्होंने पुनः शेर्लोक होम्स: अ गेम ऑफ शैडोज़ में अपनी भूमिका संभाली। .

नई!!: चार्ली चैप्लिन और रॉबर्ट डॉनी जुनियर · और देखें »

रॉबर्टो बेनिगनी

रॉबर्टो रेमिजियो बेनिगनी, Cavaliere di Gran Croce OMRI (जन्म 27 अक्टूबर 1952) एक इतालवी फ़िल्मों और टेलीविजन के अभिनेता, हास्य अभिनेता, पटकथा लेखक और निर्देशक हैं। .

नई!!: चार्ली चैप्लिन और रॉबर्टो बेनिगनी · और देखें »

लुईस माउंटबेटन, बर्मा के पहले अर्ल माउंटबेटन

लुइस फ्रांसिस एल्बर्ट विक्टर निकोलस जॉर्ज माउंटबेटन, बर्मा के पहले अर्ल माउंटबेटन, बेड़े के एडमिरल, केजी, जीसीबी, ओएम, जीसीएसआई, जीसीआईई, जीसीवीओ, डीएसओ, पीसी, एफआरएस (पूर्व में बैटनबर्ग के राजकुमार लुइस, 25 जून 1900 - 27 अगस्त 1979), एक ब्रिटिश राजनीतिज्ञ और नौसैनिक अधिकारी व राजकुमार फिलिप, एडिनबर्ग के ड्यूक (एलिजाबेथ II के पति) के मामा थे। वह भारत के आखिरी वायसरॉय (1947) थे और स्वतंत्र भारतीय संघ के पहले गवर्नर-जनरल (1947-48) थे, जहां से 1950 में आधुनिक भारत का गणतंत्र उभरेगा। 1954 से 1959 तक वह पहले सी लॉर्ड थे, यह पद उनके पिता बैटनबर्ग के राजकुमार लुइस ने लगभग चालीस साल पहले संभाला था। 1979 में उनकी हत्या प्रोविजनल आयरिश रिपब्लिकन आर्मी (आईआरए) ने कर दी, जिसने आयरलैंड रिपब्लिक की स्लीगो काउंटी में मुल्लाग्मोर में उनकी मछली मरने की नाव, शैडो V में बम लगा दिया था। वह बीसवीं सदी के मध्य से अंत तक ब्रिटिश साम्राज्य के पतन के समय के सबसे प्रभावशाली और विवादित शख्सियतों में से एक थे। .

नई!!: चार्ली चैप्लिन और लुईस माउंटबेटन, बर्मा के पहले अर्ल माउंटबेटन · और देखें »

लीड्स

लीड्स इंग्लैंड के वेस्ट यॉर्कशायर का एक शहर और महानगरीय प्रशासनिक प्रभाग है। 2001 में लीड्स के मुख्य शहरी उपखंड की आबादी 443,247 थी जबकि पूरे शहर की जनसंख्या थी। लीड्स वेस्ट यॉर्कशायर शहरी क्षेत्र का सांस्कृतिक, आर्थिक और व्यावसायिक केंद्र है जिसकी जनसंख्या 2001 की जनगणना में 1.5 मिलियन थी और लीड्स का शहरी क्षेत्र जिसके महत्वपूर्ण भाग में लीड्स का एक आर्थिक क्षेत्र शामिल है, इसकी जनसंख्या 2.9 मिलियन थी। लीड्स व्यवसाय, कानूनी एवं वित्तीय सेवाओं के लिए लंदन के बाहर ब्रिटेन का सबसे बड़ा केंद्र है। ऐतिहासिक रूप से लीड्स यॉर्कशायर की वेस्ट राइडिंग का एक भाग है जिसके इतिहास का विवरण पांचवीं सदी में दर्ज पाया जा सकता है जब एल्मेट का साम्राज्य "लोइडिस" के वनों से घिरा हुआ था, जिससे लीड्स नाम की उत्पत्ति हुई है। इस नाम का प्रयोग सदियों से कई प्रशासनिक संस्थाओं के लिए किया जा रहा है। इसका नाम 13वीं सदी में एक छोटे से जागीर संबंधी नगर से कई स्वरूपों में बदलते हुए वर्तमान महानगरीय प्रशासनिक प्रभाग से जुड़े नाम के रूप में रूपांतरित हुआ है। 17वीं और 18वीं सदियों में लीड्स ऊन के उत्पादन और व्यापार का एक प्रमुख केंद्र बन गया था। फिर औद्योगिक क्रांति के दौरान लीड्स एक प्रमुख औद्योगिक केंद्र के रूप में विकसित हुआ; ऊन अभी भी एक प्रमुख उद्योग था लेकिन पटसन, इंजीनियरिंग, लोहे की ढलाई, छपाई और अन्य उद्योग महत्वपूर्ण थे। 16वीं सदी में आयरे नदी की घाटी में एक संक्षिप्त बाजार शहर से लीड्स का विस्तार आसपास के गांवों को अपने अंदर समाहित करते हुए 20वीं सदी के मध्य तक एक घनी आबादी वाले शहरी केंद्र के रूप में हो गया। इस क्षेत्र में सार्वजनिक परिवहन, रेल और सड़क के संचार नेटवर्क लीड्स को केंद्रित कर बनाए गए हैं और अन्य देशों के नगरों एवं शहरों के साथ जोड़ने की कई व्यवस्थाएं की गयी हैं। लीड्स के शहरी क्षेत्र की भागीदारी में इसकी सौंपी गयी भूमिका क्षेत्रीय आर्थिक विकास के लिए शहर के महत्त्व को पहचान दिलाती है। .

नई!!: चार्ली चैप्लिन और लीड्स · और देखें »

सत्यजित राय

सत्यजित राय (बंगाली: शॉत्तोजित् राय्) (२ मई १९२१–२३ अप्रैल १९९२) एक भारतीय फ़िल्म निर्देशक थे, जिन्हें २०वीं शताब्दी के सर्वोत्तम फ़िल्म निर्देशकों में गिना जाता है। इनका जन्म कला और साहित्य के जगत में जाने-माने कोलकाता (तब कलकत्ता) के एक बंगाली परिवार में हुआ था। इनकी शिक्षा प्रेसिडेंसी कॉलेज और विश्व-भारती विश्वविद्यालय में हुई। इन्होने अपने कैरियर की शुरुआत पेशेवर चित्रकार की तरह की। फ़्रांसिसी फ़िल्म निर्देशक ज़ाँ रन्वार से मिलने पर और लंदन में इतालवी फ़िल्म लाद्री दी बिसिक्लेत (Ladri di biciclette, बाइसिकल चोर) देखने के बाद फ़िल्म निर्देशन की ओर इनका रुझान हुआ। राय ने अपने जीवन में ३७ फ़िल्मों का निर्देशन किया, जिनमें फ़ीचर फ़िल्में, वृत्त चित्र और लघु फ़िल्में शामिल हैं। इनकी पहली फ़िल्म पथेर पांचाली (পথের পাঁচালী, पथ का गीत) को कान फ़िल्मोत्सव में मिले “सर्वोत्तम मानवीय प्रलेख” पुरस्कार को मिलाकर कुल ग्यारह अन्तरराष्ट्रीय पुरस्कार मिले। यह फ़िल्म अपराजितो (অপরাজিত) और अपुर संसार (অপুর সংসার, अपु का संसार) के साथ इनकी प्रसिद्ध अपु त्रयी में शामिल है। राय फ़िल्म निर्माण से सम्बन्धित कई काम ख़ुद ही करते थे — पटकथा लिखना, अभिनेता ढूंढना, पार्श्व संगीत लिखना, चलचित्रण, कला निर्देशन, संपादन और प्रचार सामग्री की रचना करना। फ़िल्में बनाने के अतिरिक्त वे कहानीकार, प्रकाशक, चित्रकार और फ़िल्म आलोचक भी थे। राय को जीवन में कई पुरस्कार मिले जिनमें अकादमी मानद पुरस्कार और भारत रत्न शामिल हैं। .

नई!!: चार्ली चैप्लिन और सत्यजित राय · और देखें »

सिटी लाइट्स

सिटी लाइट्स 1931 में प्रदर्शित चार्ली चैपलिन द्वारा लिखित, निर्देशित और अभिनित अमेरिकी रोमांटिक हास्य फ़िल्म है। .

नई!!: चार्ली चैप्लिन और सिटी लाइट्स · और देखें »

हन्नाह चैपलिन

हन्ना चैपलिन, सी. 1885 हन्नाह चैपलिन, जन्म का नाम हन्नाह हेरिएट पेडलिंघ्म हिल, मंच का नाम लिली हार्ले (6 अगस्त 1865 – 28 अगस्त 1928), एक अभिनेत्री, गायक और नर्तकी थी, जो ब्रिटिश संगीत हॉल में 16 साल की उम्र से प्रदर्शन करती थी। चैप्लिन चार्ली चैपलिन की माँ थी और उनके दो सौतेले भाई, अभिनेता सिडनी चैपलिन और फिल्म निर्देशक व्हीलर ड्राईडन थे। दुर्बल कर देने वाली एक बीमारी के परिणामस्वरूप, जिसे अब सिफिलिस माना जाता है, वह 1890 के दशक के मध्य से प्रदर्शन जारी नहीं कर पा रहा थी। 1921 में, उन्हें उसका बेटा चार्ली कैलीफोर्निया ले गया  यहां उन्हें अगस्त 1928 में उसकी मृत्यु तक सैन फर्नांडो घाटी में एक घर में रखा गया। .

नई!!: चार्ली चैप्लिन और हन्नाह चैपलिन · और देखें »

कमल हासन

कमल हासन (जन्म 7 नवम्बर 1954 को परमकुडी, मद्रास राज्य, भारत में) एक भारतीय फ़िल्म अभिनेता, पटकथा लेखक और फ़िल्म निर्माता, भारतीय सिनेमा के प्रमुख, किरदार को जीने वाले अभिनेताओं में से एक माने जाते हैं। कमल हासन, राष्ट्रीय फ़िल्म पुरस्कार और फ़िल्मफ़ेयर पुरस्कार सहित कई भारतीय फ़िल्म पुरस्कारों के विजेता के तौर पर जाने जाते हैं और उन्हें सर्वश्रेष्ठ विदेशी भाषा फ़िल्म के लिए अकादमी पुरस्कार प्रतियोगिता में भारत द्वारा प्रस्तुत सर्वाधिक फिल्मों वाले अभिनेता होने का गौरव प्राप्त है। अभिनय और निर्देशन के अलावा, वे एक पटकथा लेखक, गीतकार, पार्श्वगायक और कोरियोग्राफर हैं। उनकी फ़िल्म निर्माण कंपनी, राजकमल इंटरनेशनल ने उनकी कई फ़िल्मों का निर्माण किया। कमल हासन ने अपने 63वें जन्मदिन पर एक ऐप लॉन्च किया, जिसका नाम है 'मय्यम व्हिसल'.

नई!!: चार्ली चैप्लिन और कमल हासन · और देखें »

यहां पुनर्निर्देश करता है:

चार्ली चैपलिन

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »