लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
इंस्टॉल करें
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

चाइना ईस्टर्न एयरलाइंस

सूची चाइना ईस्टर्न एयरलाइंस

चाइना ईस्टर्न एयरलाइन्स कारपोरेशन लिमिटेड( (सरलीकृत चीनी: 中国东方航空公司; परंपरागत चीनी: 中國東方航空公司, बोलचाल की भाषा के रूप में 东, SSE: 600115 SEHK: 0670 NYSE: CEA) चाइना की एयरलाइन है, जिसका मुख्यालय चाइना ईस्टर्न एयरलाइन्स बिल्डिंग ऑफ़ शंघाई होन्गकीओ अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा चंगनिंग जिला, शंघाई, (चाइना) में स्थित है। यह चाइना की एक महत्वपूर्ण है जो अंतरराष्ट्रीय,घरेलु एवं प्रादेशिक रूट पर चलती है। यात्री परिवहन के आधार पर चाइना ईस्टर्न एयरलाइन्स, चाइना की दूसरी सबसे बड़ी एयरलाइन्स है। चाइना ईस्टर्न एवं इसकी अनुषंगी शंघाई एयरलाइन्स 21 जून 2011 को स्काई टीम का १४व सदस्य बने। 2014 में चाइना ईस्टर्न एयरलाइन्स ने घरेलु एवं अन्तराष्टिय उड़ानों के द्वारा 83.08 मिलियन यात्रियों का परिवहन किया। .

1 संबंध: शंघाई पुडोंग अन्तर्राष्ट्रीय विमानक्षेत्र

शंघाई पुडोंग अन्तर्राष्ट्रीय विमानक्षेत्र

शंघाई पुडोंग अन्तर्राष्ट्रीय विमानक्षेत्र चीन के बड़े शहर शंघाई को सेवा देने वाला प्रधान अन्तर्राष्ट्रीय विमानक्षेत्र एवं एशिया के लिये एक बड़ा विमानन केन्द्र है। नगर का दूसरा विमानक्षेत्र है, शंघाई हॉन्गकियाओ अन्तर्राष्ट्रीय विमानक्षेत्र, जो मुख्यतः अन्तर्देशीय उड़ानों को वहन करता है। पुडोंग विमानक्षेत्र नगर से लगभग पूर्व दिशा में स्थित है और क्षेत्र में विस्तृत है। यह पुडोंग क्षेत्र की तटरेखा के समीपस्थ है। यह विमानक्षेत्र एयर चाइना के लिये प्रधान अन्तर्राष्ट्रीय हब एवं चाइना ईस्टर्न एयरलाइंस एवं शंघाई एयरलाइंस के लिये मुख्य हब है। इनके अलाव भी यह कुछ निजी वायुसेवाओं जैसे डीएचएल एविएशन, जुनेयाओ एयरलाइंस, स्प्रिंग एयरलाइंस एवं यूपीएस एयरलाइंस आदि के लिये हब का कार्य करता है। डीएचएल का हब जो जुलाई २०१२ में आरंभ हुआ था, एशिया का सबसे बड़ा एक्स्प्रेस हब है। पुडोंग विमानक्षेत्र में दो प्रमुख यात्री टर्मिनल हैं, जो दोनों ओर से तीन समानांतर उड़ानपट्टियों से घिरे हुए हैं। वर्ष २०१५ तक एक तृतीय टर्मिनल भी नियोजित है। इनके अलावा एक उपग्रह टर्मिनल, २ अतिरिक्त उड़ानपट्टियाँ भी नियोजित हैं जो मिलकर यहां की यात्री क्षमता को ६ करोड़ से ८ करोड़ यात्री प्रतिवर्ष तक पहुंचा देंगे। इनके अलावा माल यातायात क्षमता ६० लाख टन की हो जायेगी। .

नई!!: चाइना ईस्टर्न एयरलाइंस और शंघाई पुडोंग अन्तर्राष्ट्रीय विमानक्षेत्र · और देखें »

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »