लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
इंस्टॉल करें
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

चांदीपुर

सूची चांदीपुर

ज्वार के दौरान चांदीपुर समुद्र तट चांदीपुर (ଚାଂଦିପୁର) जिसे चांदीपुर-ओन-सी के नाम से भी जाना जाता है बालासोर, उडीसा (भारत) में समुद्र के किनारे स्थित एक छोटा सा भ्रमण स्थल है। यह बंगाल की खाड़ी के तट पर बसा है और बालासोर से कोई १६ किलोमीटर दूर है। इसका समुद्र तट इस मामले में अद्वितीय है कि उच्च ज्वार और भाटे के दौरान पानी १ से ४ किलोमीटर तक पीछे हट जाता है। समुद्र तट, पर इस विशिष्टता के कारण, काफी जैव विविधता पाई जाती है। .

4 संबंधों: चांदीपुर तट, बंगाल की खाड़ी, शौर्य प्रक्षेपास्त्र, अस्त्र प्रक्षेपास्त्र

चांदीपुर तट

चांदीपुर तट उड़ीसा राज्य के बालेश्वर शहर से 16 किमी उत्तर पश्चिम में स्थित है। कसुआरिना के पेड़ों और रेत के टीलों का नजारा यहां देखते ही बनता है इस तट पर घूमने का रोमांच बेहद अलग है। लो-टाइड के समय पानी पांच किलोमीटर पीछे चला जाता है और हाई-टाइड के समय वापस आ जाता है। इससे दिन के समय सैलानियों के घूमने के लिए कम गहराई की एक जगह बन जाती है। यहां से दो किमी दूर बलरामगढ़ी है जहां पर बुधबलंग नदी सागर में मिलती है। यहां पर आकर मछुवारों की नाव में सैर करने का अपना अलग ही मजा है। श्रेणी:ओड़िशा में पर्यटन.

नई!!: चांदीपुर और चांदीपुर तट · और देखें »

बंगाल की खाड़ी

बंगाल की खाड़ी विश्व की सबसे बड़ी खाड़ी है और हिंद महासागर का पूर्वोत्तर भाग है। यह मोटे रूप में त्रिभुजाकार खाड़ी है जो पश्चिमी ओर से अधिकांशतः भारत एवं शेष श्रीलंका, उत्तर से बांग्लादेश एवं पूर्वी ओर से बर्मा (म्यांमार) तथा अंडमान एवं निकोबार द्वीपसमूह से घिरी है। बंगाल की खाड़ी का क्षेत्रफल 2,172,000 किमी² है। प्राचीन हिन्दू ग्रन्थों के अन्सुआर इसे महोदधि कहा जाता था। बंगाल की खाड़ी 2,172,000 किमी² के क्षेत्रफ़ल में विस्तृत है, जिसमें सबसे बड़ी नदी गंगा तथा उसकी सहायक पद्मा एवं हुगली, ब्रह्मपुत्र एवं उसकी सहायक नदी जमुना एवं मेघना के अलावा अन्य नदियाँ जैसे इरावती, गोदावरी, महानदी, कृष्णा, कावेरी आदि नदियां सागर से संगम करती हैं। इसमें स्थित मुख्य बंदरगाहों में चेन्नई, चटगाँव, कोलकाता, मोंगला, पारादीप, तूतीकोरिन, विशाखापट्टनम एवं यानगॉन हैं। .

नई!!: चांदीपुर और बंगाल की खाड़ी · और देखें »

शौर्य प्रक्षेपास्त्र

शौर्य प्रक्षेपास्त्र एक कनस्तर से प्रक्षेपित सतह से सतह पर मार करने वाला सामरिक प्रक्षेपास्त्र है जिसे भारतीय रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन ने भारतीय सशस्त्र बलों के उपयोग के लिए विकसित किया है। इसकी मारक सीमा ७५०-१९०० किमी हैhttp://www.indiaresearch.org/Shourya_Missile.pdf तथा ये एक टन परंपरागत या परमाणु हथियार ले जाने में सक्षम है। यह किसी भी विरोधी के खिलाफ कम - मध्यवर्ती श्रेणी में प्रहार की क्षमता देता है। शौर्य प्रक्षेपास्त्र भारत को द्वितिय प्रहार की महत्वपूर्ण क्षमता देता है। .

नई!!: चांदीपुर और शौर्य प्रक्षेपास्त्र · और देखें »

अस्त्र प्रक्षेपास्त्र

अस्त्र दृश्य सीमा से परे हवा से हवा में मार करने वाला प्रक्षेपास्त्र है जिसे रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन (डीआरडीओ), भारत ने विकसित किया है। यह हवा से हवा में मार करने वाला भारत द्वारा विकसित पहला प्रक्षेपास्त्र है। यह उन्नत प्रक्षेपास्त्र लड़ाकू विमानचालको को ८० किलोमीटर की दूरी से दुश्मन के विमानों पर निशाना लगाने और मार गिराने की क्षमता देता है। रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन ने प्रक्षेपास्त्र को मिराज २००० एच, मिग २९, सी हैरियर, मिग २१, एच ए एल तेजस और सुखोई एसयू-३० एमकेआई विमानो में लगाने के लिए विकसित किया है। अस्त्र एक लम्बी मैट्रा ५३० सुपर जैसी दिखती है। यह ठोस ईंधन प्रणोदक इस्तेमाल करती है हालांकि डीआरडीओ इसके लिये आकाश प्रक्षेपास्त्र जैसी प्रणोदन प्रणाली विकसित करना चाहती है। प्रक्षेपास्त्र पराध्वनि गति से लक्ष्य विमान अवरोधन करने में सक्षम है। .

नई!!: चांदीपुर और अस्त्र प्रक्षेपास्त्र · और देखें »

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »