लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
मुक्त
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

चन्द्रकान्त राजू

सूची चन्द्रकान्त राजू

चन्द्रकान्त राजू (जन्म 7 मार्च 1954) भारत के कम्प्यूटर विज्ञानी, गणितज्ञ, भौतिकशास्त्री, शिक्षाशास्त्री, दार्शनिक एवं बहुज्ञ अनुसंधानकर्ता हैं। सम्प्रति वे नयी दिल्ली के सभ्यता अध्ययन केन्द्र (Centre for Studies in Civilizations) से जुड़े हुए हैं। भारत के प्रथम सुपरकम्प्यूटर 'परम' (1988-91) में उनका उल्लेखनीय एवं प्रमुख योगदान रहा। .

4 संबंधों: नारायण पण्डित (गणितज्ञ), माधवाचार्य की ज्या सारणी, यूक्लिड, अरुण बाला

नारायण पण्डित (गणितज्ञ)

---- नारायण पण्डित (१३४०–१४००) भारत के एक प्रमुख गणितज्ञ थे। उन्होंने १३५६ में गणितीय संक्रियाओं के बारे में गणित कौमुदी नामक पुस्तक लिखी। इसके फलस्वरुप क्रमचय-संचय (en:combinatorics) में कई विकास हुये। कुछ लोग नारायन पण्डित को केरलीय गणित सम्प्रदाय से सम्बद्ध मानते हैं किन्तु प्रसिद्ध भारतीय गणितज्ञ चन्द्रकान्त राजू उन्हें बनारस-निवासी मानते हैं। नारायण पण्डित की दो मुख्य कृतियाँ है- पहली 'गणित कौमुदी' नामक अंकगणितीय प्रबन्ध तथा दूसरा 'बीजगणित वातांश' नामक बीजगणितीय प्रबन्ध। नारायण को भास्कर द्वितीय के लीलावती तथा कर्मप्रदीपिया (अथवा कर्मपद्धति) की विस्तृत टीका के लेखक के रूप में भी जाना जाता है।J.

नई!!: चन्द्रकान्त राजू और नारायण पण्डित (गणितज्ञ) · और देखें »

माधवाचार्य की ज्या सारणी

केरलीय गणित सम्प्रदाय के गणितज्ञ तथा खगोलशास्त्री माधवाचार्य ने चौदहवीं शताब्दी में विभिन्न कोणों के ज्या के मानों की एक सारणी निर्मित की थी। इस सारणी में चौबीस कोणों के ज्या के मान दिए गये हैं। जिन कोणों के ज्या के मान दिए गये हैं वे हैं: यह सारणी एक संस्कृत श्लोक के रूप में है जिसमें संख्यात्मक मानों को कटपयादि पद्धति का उपयोग करके निरूपित किया गया है। इससे सम्बन्धित माधव के मूल कार्य प्राप्त नहीं होते हैं किन्तु नीलकण्ठ सोमयाजि (1444–1544) के 'आर्यभटीयभाष्य' तथा शंकर वरियार (circa. 1500-1560) द्वारा रचित तन्त्रसंग्रह की 'युक्तिदीपिका/लघुवृत्ति' नामक टीका में भी हैं। .

नई!!: चन्द्रकान्त राजू और माधवाचार्य की ज्या सारणी · और देखें »

यूक्लिड

यूक्लिड यूक्लिड (Euclid; 300 ईसा पूर्व), या उकलैदिस, प्राचीन यूनान का एक गणितज्ञ था। उसे "ज्यामिति का जनक" कहा जाता है। उसकी एलिमेण्ट्स (Elements) नामक पुस्तक गणित के इतिहास में सफलतम् पुस्तक है। इस पुस्तक में कुछ गिने-चुने स्वयंसिद्धों (axioms) के आधार पर ज्यामिति के बहुत से सिद्धान्त निष्पादित (deduce) किये गये हैं। इनके नाम पर ही इस तरह की ज्यामिति का नाम यूक्लिडीय ज्यामिति पड़ा। हजारों वर्षों बाद भी गणितीय प्रमेयों को सिद्ध करने की यूक्लिड की विधि सम्पूर्ण गणित का रीढ़ बनी हुई यूक्लिड ने शांकवों, गोलीय ज्यामिति और संभवत: द्विघातीय तलों पर भी पुस्तकें लिखीं। .

नई!!: चन्द्रकान्त राजू और यूक्लिड · और देखें »

अरुण बाला

डॉ अरुण बाला एक शिक्षाविद एवं दार्शनिक हैं। विज्ञान दर्शन एवं विज्ञान का इतिहास उनके विचारों के केन्द्रबिन्दु हैं। वैज्ञानिक क्रांति के विचार को वे अस्वीकार करते हैं। अरुण बाला ने सिंगापुर के राष्ट्रीय विश्वविद्यालय में कई वर्षों तक दर्शनशास्त्र का शिक्षण किया। सम्प्रति वे कनाडा के टोरन्टो विश्वविद्यालय में अभ्यागत आचार्य (visiting professor) हैं। उन्होने कई अन्तरराष्ट्रीय संस्थानों में काम किया है। अपनी पुस्तक आधुनिक विज्ञान के जन्म में सभ्यताओं का संवाद (The Dialogue of Civilizations in the Birth of Modern Science) में इतिहास के यूरोकेन्द्रित संकल्पनाओं को चुनौती देते हैं और यह दर्शाते हैं कि दर्शन, गणित, ब्रह्माण्डशास्त्र, तथा भौतिकी के क्षेत्र में चीनी, भारतीय, अरबी और प्राचीन इजिप्ट आदि देशों में उपजे विचारों ने आधुनिक विज्ञान को जन्म दिया। .

नई!!: चन्द्रकान्त राजू और अरुण बाला · और देखें »

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »