लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
इंस्टॉल करें
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

चंबा जिला

सूची चंबा जिला

चंबा भारतीय राज्य हिमाचल प्रदेश का एक जिला है। जिले का मुख्यालय चंबा है। उत्तरी भारत के मैदानी इलाकों से लोगों के लिए चम्बा जिले के डलहौजी और खज्जियार नगर लोकप्रिय हिल स्टेशन व छुट्टीयां विताने के स्थान हैं। उत्तर भारत में केवल चम्बा ही एक मात्र जिला है जिसका 500 ई से अच्छी तरह से प्रलेखित इतिहास संरक्षित है। इसकी उच्च पर्वत श्रृंखला ने इसे एक अच्छा आश्रय स्थान दिया है और इसके सदियों पुराने अवशेषों और कई शिलालेख को संरक्षण प्रदान करने में मदद की है। एक हजार वर्ष से अधिक पहले चंबा के राजाओं द्वारा बनवाए गए  मन्दिरों में अभी भी पूजा होती है और भूमि अनुदान कर्मों जोकि उस समय उनके द्वारा तांबे की प्लेट पर लिखी गई थी वर्तमान में भी कानून के तहत वैध हैं। इस क्षेत्र के प्रारंभिक इतिहास के बारे में, यह माना जाता है कि इस क्षेत्र में कुछ कोलियन (Koliyan) जनजातियों जो बाद खासों से वशीभूत थे, बसे हुए था। एक समय बाद खासों पर भी अयुदम्बरास (Audumbaras) (2 शताब्दी ई.पू.) का बोलबाला था। अयुदम्बरास में सरकार का रूप गणतन्त्र था और वह प्रमुख देवता के रूप में शिव की पूजा करते थे। गुप्त काल (4 शताब्दी ईस्वी) से चंबा क्षेत्र ठाकुरों और राणों के नियंत्रणाधीन था जो खुद को कोली और खासों की निम्न जनजातियों से बेहतर मानते थे। गुर्जर प्रतिहार (7 वीं शताब्दी ईस्वी) के उदय के साथ राजपूत राजवंश सत्ता में आए। हिमाचल के प्राचीन इतिहास के बारे में ज्यादा जानकारी प्राचीन महाकाव्यों महाभारत व रामायण और पुराण व वेद जैसे अन्य शास्त्रों में मिलती है। महाभारत में कुल्लूत (Kuluta) (कुल्लू), त्रिगर्त (Trigarta) (कांगड़ा), कुल्लिन्द (Kulind) (शिमला और सिरमौर हिल्स), युगान्धार (Yugandhar) (बिलासपुर और नालागढ़), गोवदिका (Gobdika) (चंबा) और अयुदम्बर (Audumbar) (पठानकोट) के जनपदों (एक राज्य के कुछ प्रकार) का उल्लेख है। ऋग्वेद में जो नदियाँ हिमाचल में प्रवाहित होती हैं का उल्लेख है। लेख राजा दिवोदास व उसके व्यास व यमुना के मध्य क्षेत्र में उसके 99 दृढ़ किलों से पहले दैत्य शाम्वरा के वारे में उल्लेख करते हैं जोकि इन पहाडी क्षेत्र का शक्तिशाली राजा राजा था।  क्षेत्रफल - वर्ग कि.मी.

14 संबंधों: चंबा, चंबा विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र, हिमाचल प्रदेश, चुराह विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र, हिमाचल प्रदेश, डलहौजी विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र, हिमाचल प्रदेश, भटियात विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र, हिमाचल प्रदेश, भरमौर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र, हिमाचल प्रदेश, हिमाचल प्रदेश, हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव, 2012, हिमाचल प्रदेश के मण्डल, हिमाचल प्रदेश के जिले, हिमाचल प्रदेश के विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की सूची, कटवार (बहुविकल्पी), कटवार (हिमाचल प्रदेश), कूंरा

चंबा

चंबा भारत के हिमाचल प्रदेश प्रान्त का एक नगर है। हिमाचल प्रदेश का चंबा अपने रमणीय मंदिरों और हैंडीक्राफ्ट के लिए सर्वविख्यात है। रवि नदी के किनारे 996 मीटर की ऊंचाई पर स्थित चंबा पहाड़ी राजाओं की प्राचीन राजधानी थी। चंबा को राजा साहिल वर्मन ने 920 ई. में स्थापित किया था। इस नगर का नाम उन्होंने अपनी प्रिय पुत्री चंपावती के नाम पर रखा। चारों ओर से ऊंची पहाड़ियों से घिरे चंबा ने प्राचीन संस्कृति और विरासत को संजो कर रखा है। प्राचीन काल की अनेक निशानियां चंबा में देखी जा सकती हैं। जाब 'जाब', चंबा का अरबी नाम है। इसके जाफ, हाब, आब और गाँव नाम भी हैं। इसकी प्राचीन राजधानी ब्रह्मपुर (वयराटपट्टन) थी। हुएनत्सांग ने इसका वर्णन करते हुए लिखा है कि यह अलखनंदा और करनाली नदियों के बीच बसा है। कुछ काल बाद इस प्रदेश की राजधानी चंबा हो गई। १५ अप्रैल १९४८ में इसका विलयन भारत सरकार द्वारा शासित हिमाचल प्रदेश में हो गया। अरब लेखकों ने सामान्यत: चंबा के सूर्यवंशी राजपूत शासकों को 'जाब' की उपाधि के साथ लिखा है। हब्न रुस्ता का मत है कि यह शासन सालुकि वंश के थे परंतु राजवंश की उत्पत्ति के संबंध में विद्वानों में मतभेद है। ८४६ ई. में सर्वप्रथम हब्न खुर्रदद्बी ने 'जाब' का प्रयोग किया, पर ऐसा लगता है कि इस शब्द की उत्पत्ति अरब साहित्य में इससे पूर्व हो चुकी थी। इस प्रकार यह प्रामाणिक माना जाता है कि चंबा नगर ९ वीं शताब्दी के प्रथम दशक में विद्यमान था। इब्न रुस्ता ने लिखा है कि चंबा के शासक प्राय: गुर्जरों और प्रतिहारों से शत्रुता रखते थे। .

नई!!: चंबा जिला और चंबा · और देखें »

चंबा विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र, हिमाचल प्रदेश

चंबा विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र हिमाचल प्रदेश विधानसभा के 68 निर्वाचन क्षेत्रों में से एक है। चंबा जिले में स्थित यह निर्वाचन क्षेत्र अनारक्षित है। 2012 में इस क्षेत्र में कुल 68,283 मतदाता थे। .

नई!!: चंबा जिला और चंबा विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र, हिमाचल प्रदेश · और देखें »

चुराह विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र, हिमाचल प्रदेश

चुराह विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र हिमाचल प्रदेश विधानसभा के 68 निर्वाचन क्षेत्रों में से एक है। चंबा जिले में स्थित यह निर्वाचन क्षेत्र अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित है। 2012 में इस क्षेत्र में कुल 61,120 मतदाता थे। यह क्षेत्र साल 2008 में, विधान सभा निर्वाचन क्षेत्रों के परिसीमन के अनुसरण में अस्तित्व में आया। .

नई!!: चंबा जिला और चुराह विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र, हिमाचल प्रदेश · और देखें »

डलहौजी विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र, हिमाचल प्रदेश

डलहौजी विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र हिमाचल प्रदेश विधानसभा के 68 निर्वाचन क्षेत्रों में से एक है। चंबा जिले में स्थित यह निर्वाचन क्षेत्र अनारक्षित है। 2012 में इस क्षेत्र में कुल 60,828 मतदाता थे। यह क्षेत्र साल 2008 में, विधान सभा निर्वाचन क्षेत्रों के परिसीमन के अनुसरण में अस्तित्व में आया। .

नई!!: चंबा जिला और डलहौजी विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र, हिमाचल प्रदेश · और देखें »

भटियात विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र, हिमाचल प्रदेश

भटियात विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र हिमाचल प्रदेश विधानसभा के 68 निर्वाचन क्षेत्रों में से एक है। चंबा जिले में स्थित यह निर्वाचन क्षेत्र अनारक्षित है। 2012 में इस क्षेत्र में कुल 65,199 मतदाता थे। .

नई!!: चंबा जिला और भटियात विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र, हिमाचल प्रदेश · और देखें »

भरमौर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र, हिमाचल प्रदेश

भरमौर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र हिमाचल प्रदेश विधानसभा के 68 निर्वाचन क्षेत्रों में से एक है। चंबा जिले में स्थित यह निर्वाचन क्षेत्र अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षित है। 2012 में इस क्षेत्र में कुल 63,710 मतदाता थे। .

नई!!: चंबा जिला और भरमौर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र, हिमाचल प्रदेश · और देखें »

हिमाचल प्रदेश

हिमाचल प्रदेश (अंग्रेज़ी: Himachal Pradesh, उच्चारण) उत्तर-पश्चिमी भारत में स्थित एक राज्य है। यह 21,629 मील² (56019 किमी²) से अधिक क्षेत्र में फ़ैला है तथा उत्तर में जम्मू कश्मीर, पश्चिम तथा दक्षिण-पश्चिम में पंजाब (भारत), दक्षिण में हरियाणा एवं उत्तर प्रदेश, दक्षिण-पूर्व में उत्तराखण्ड तथा पूर्व में तिब्बत से घिरा हुआ है। हिमाचल प्रदेश का शाब्दिक अर्थ "बर्फ़ीले पहाड़ों का प्रांत" है। हिमाचल प्रदेश को "देव भूमि" भी कहा जाता है। इस क्षेत्र में आर्यों का प्रभाव ऋग्वेद से भी पुराना है। आंग्ल-गोरखा युद्ध के बाद, यह ब्रिटिश औपनिवेशिक सरकार के हाथ में आ गया। सन 1857 तक यह महाराजा रणजीत सिंह के शासन के अधीन पंजाब राज्य (पंजाब हिल्स के सीबा राज्य को छोड़कर) का हिस्सा था। सन 1950 मे इसे केन्द्र शासित प्रदेश बनाया गया, लेकिन 1971 मे इसे, हिमाचल प्रदेश राज्य अधिनियम-1971 के अन्तर्गत इसे 25 january 1971 को भारत का अठारहवाँ राज्य बनाया गया। हिमाचल प्रदेश की प्रतिव्यक्ति आय भारत के किसी भी अन्य राज्य की तुलना में अधिक है । बारहमासी नदियों की बहुतायत के कारण, हिमाचल अन्य राज्यों को पनबिजली बेचता है जिनमे प्रमुख हैं दिल्ली, पंजाब (भारत) और राजस्थान। राज्य की अर्थव्यवस्था तीन प्रमुख कारकों पर निर्भर करती है जो हैं, पनबिजली, पर्यटन और कृषि। हिंदु राज्य की जनसंख्या का 95% हैं और प्रमुख समुदायों मे ब्राह्मण, राजपूत, घिर्थ (चौधरी), गद्दी, कन्नेत, राठी और कोली शामिल हैं। ट्रान्सपरेन्सी इंटरनैशनल के 2005 के सर्वेक्षण के अनुसार, हिमाचल प्रदेश देश में केरल के बाद दूसरी सबसे कम भ्रष्ट राज्य है। .

नई!!: चंबा जिला और हिमाचल प्रदेश · और देखें »

हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव, 2012

नवम्बर २०१२ मे हिमाचल प्रदेश की हिमाचल प्रदेश विधानसभा के लिए हुआ चुनाव था। कांग्रेस ने इस चुनाव में जीत हासिल की। ६८ सीटो में से ३६ सीट जीत कर कांग्रेस पार्टी ने सरकार बनाई। चुनाव के परिणामों की घोषणा 20 दिसम्बर 2012 को की गई। हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव में 68 सीटों हेतु मतदान हुआ। कांग्रेस ने 36 सीटों पर जीत दर्ज की, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को 26 सीटों पर जीत मिली, जबकि निर्दलीय 5 सीटों पर और हिमाचल लोकहित कांग्रेस 1 सीट पर विजयी रही। मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा), भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (भाकपा), बहुजन समाज पार्टी (बसपा) और समाजवादी पार्टी (सपा) को एक भी सीट पर जीत नहीं मिली। पांच बार हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री रहे और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष 78 वर्षीय वीरभद्र सिंह ने शिमला ग्रामीण सीट पर जीत दर्ज की। वीरभद्र सिंह ने इस सीट पर अपने निकटतम प्रतिद्वन्द्वी भाजपा के ईश्वर रोहल को 20 हजार मतों से पराजित किया। हमीरपुर विधानसभा क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी के प्रेम कुमार धूमल ने कांग्रेस के नरिन्दर ठाकुर को 9500 मतों से पराजित किया। प्रेम कुमार धूमल के मंत्रिमंडल के चार सहयोगी नरिन्दर बरागटा, खिमी राम, कृष्ण कुमार और रोमेश धवला चुनाव हार गए, जबकि प्रेम कुमार धूमल के मंत्रिमंडल सहयोगी गुलाब सिंह, मोहिन्दर सिंह, जयराम ठाकुर, रविन्दर सिंह रवि, सरवीन चौधरी और ईश्वर दास धीमान चुनाव जीते। .

नई!!: चंबा जिला और हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव, 2012 · और देखें »

हिमाचल प्रदेश के मण्डल

हिमाचल प्रदेश राज्य को १२ जिलों में विभाजित किया गया है, जो तीन मण्डलों में समूहबद्ध हैं.

नई!!: चंबा जिला और हिमाचल प्रदेश के मण्डल · और देखें »

हिमाचल प्रदेश के जिले

left श्रेणी:हिमाचल प्रदेश श्रेणी:हिमाचल प्रदेश से सम्बन्धित सूचियाँ.

नई!!: चंबा जिला और हिमाचल प्रदेश के जिले · और देखें »

हिमाचल प्रदेश के विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की सूची

निम्नलिखित 2008 विधानसभा क्षेत्रों के परिसीमन के बाद से हिमाचल प्रदेश विधानसभा के निर्वाचन क्षेत्रों की सूची है। वर्तमान में, 17 निर्वाचन क्षेत्र में अनुसूचित जाति के उम्मीदवारों के लिए आरक्षित हैं और 3 निर्वाचन क्षेत्रों अनुसूचित जनजाति के उम्मीदवारों के लिए आरक्षित हैं। .

नई!!: चंबा जिला और हिमाचल प्रदेश के विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की सूची · और देखें »

कटवार (बहुविकल्पी)

कोई विवरण नहीं।

नई!!: चंबा जिला और कटवार (बहुविकल्पी) · और देखें »

कटवार (हिमाचल प्रदेश)

कटवार हिमाचल प्रदेश के चम्बा जिले का एक ग्राम पंचायत है। यह चौरा तहसील के अन्तर्गत्त आता है। .

नई!!: चंबा जिला और कटवार (हिमाचल प्रदेश) · और देखें »

कूंरा

कूंरा (Kuran) भारतीय राज्य हिमाचल प्रदेश के चंबा ज़िले की सदर तहसील में स्थित एक माध्यम आकार का गाँव है। ज़िला मुख्यालय से 53 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। .

नई!!: चंबा जिला और कूंरा · और देखें »

यहां पुनर्निर्देश करता है:

चम्बा जिला

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »