लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
इंस्टॉल करें
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

चंग्त्से

सूची चंग्त्से

चंग्त्से (Changtse) हिमालय के महालंगूर हिमाल खण्ड का एक पर्वत है। यह तिब्बत में मुख्य रोंगबुक और पूर्व रोंगबुक हिमानियों (ग्लेशियर) के बीच में एवरेस्ट पर्वत से उत्तर में स्थित है। यह विश्व का ४५वाँ सर्वोच्च पर्वत है। चंग्त्से पर्वत से चंग्त्से हिमानी बहती है जो आगे जाकर पूर्व रोंगबुक हिमानी में मिल जाती है। यहाँ पर चंग्त्से झील नामक एक सरोवर भी है जो 6,216 मीटर (20,394 फ़ुट) की ऊँचाई पर है और सम्भवतः विश्व की तीसरी सबसे ऊँची झील है। .

3 संबंधों: विश्व के सर्वोच्च पर्वतों की सूची, कोल (भूविज्ञान), उत्तर कोल

विश्व के सर्वोच्च पर्वतों की सूची

पृथ्वी पर कम-से-कम 109 पर्वत हैं जिनकि ऊँचाई समुद्रतल से 7,200 मीटर (23,622 फ़ुट) से अधिक है। इनमें से अधिकांश भारतीय उपमहाद्वीप और तिब्बत की सीमा पर स्थित हैं, और कुछ मध्य एशिया में हैं। इस सूचि में केवल ऐसे ही शिखर सम्मिलित हैं जिन्हें अकेला खड़ा पर्वत माना जा सकता है, यानि एक ही पर्वत के अलग-अलग शिखरों को नहीं गिना गया है। .

नई!!: चंग्त्से और विश्व के सर्वोच्च पर्वतों की सूची · और देखें »

कोल (भूविज्ञान)

भूविज्ञान में कोल (Col) दो पर्वतों के बीच में उपस्थित कटक (ridge) का सबसे नीचला स्थान होता है। यदी दो पर्वतों के बीच में से निकलना हो तो कोल ही सबसे निम्न स्थान होता है। बड़े कोल को अक्सर पहाड़ी दर्रा (mountain pass) कहा जाता है। विश्व में कई कोल प्रसिद्ध हैं, मसलन हिमालय में उत्तर कोल (North Col) एवरेस्ट पर्वत और चंग्त्से पर्वत के बीच में स्थित कटक के ऊपर से निकलने का एक तीखी दीवारों वाली दरार है जिसे हिमानियों लाखों वर्षों में बह-बह ने काटकर बनाया है। .

नई!!: चंग्त्से और कोल (भूविज्ञान) · और देखें »

उत्तर कोल

उत्तर कोल (North Col) हिमालय में एवरेस्ट पर्वत को पास ही स्थित चंग्त्से पर्वत से जोड़ने वाली पर्वतीय कटक (रिज) में हिमानियों द्वारा काटकर बन गए एक तंग पहाड़ी दर्रे का नाम है। भूविज्ञान में इस प्रकार के दर्रे को कोल कहा जाता है। अधिकतर पर्वतारोही एवरेस्ट को दक्षिण तरफ़ (यानि नेपाल) से चढ़ने का प्रयास करते हैं। वे पर्वतारोही जो इसके विपरीत उत्तर दिशा (यानि तिब्बत) से चढ़ते हैं, वे एवरेस्ट की ढलानों पर पहुंचकर अपना चढ़ाई का पहला खेमा इसी उत्तर कोल पर ही लगाते हैं। .

नई!!: चंग्त्से और उत्तर कोल · और देखें »

यहां पुनर्निर्देश करता है:

चंग्त्से पर्वत

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »