लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
मुक्त
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

घानियन सेडी

सूची घानियन सेडी

सेडी (मुद्रा कोड: GHS) घाना की मुद्रा है। एक सेडी एक सौ पेसेवास में विभाजित किया जा सकता है। वर्तमान सेडी ३ जुलाई २००७ को पुराने १०,००० सेडी के मूल्य पर प्रस्तुत किया था, इस प्रक्रिया में चार शून्य हट गए। २००७ में यह एक संप्रभु अफ्रीकी राज्य द्वारा जारी की गई उच्चतम इकाई मूल्य वाली मुद्रा थी। "सेडी" शब्द अकान शब्द कावरी शेल से ली गई है। कावरी शेल एक समय घाना में मुद्रा के रूप में इस्तेमाल किए जाते थे। श्रेणी:मुद्रा.

2 संबंधों: मुद्रा चिह्न, घाना

मुद्रा चिह्न

मुद्रा चिह्न किसी देश की राष्ट्रीय मुद्रा को दर्शाने वाला आधिकारिक चिह्न होता है। अभी की स्थिति तक केवल पाँच मुद्राएँ ऐसी हैं जिनके प्रतीक-चिह्न हैं। ये मुद्राएँ हैं: अमेरिकी डॉलर, जापानी येन, ब्रिटिश पाउण्ड, भारतीय रुपया और यूरोपीय यूरो। इन मुद्राओं के चिह्न इस प्रकार हैं: अन्तर्राष्ट्रीय रूप से मुद्रा-चिह्नों के स्थान पर आईएसओ ४२१७ कोड का उपयोग किया जाता है, हालांकि क्रमशः मुद्रा-चिह्न विभिन्न देशों में अधिक उपयोग में हो सकता है। विश्व की अधिकान्श मुद्राओं का कोई प्रतीक-चिह्न नहीं है। .

नई!!: घानियन सेडी और मुद्रा चिह्न · और देखें »

घाना

घाना गणराज्य पश्चिम अफ्रीका में स्थित एक देश है। इसकी सीमा पश्चिम में कोट द' आईवोर (आइवरी कोस्ट), उत्तर में बुर्किना फासो, पूर्व में टोगो और दक्षिण में गिनी की खाड़ी से मिलती है। घाना शब्द का अर्थ "लड़ाकू राजा" है। औपनिवेशिक समय से पूर्व घाना पर अनेक प्राचीन राजवंशों का प्रभुत्व था, जिनमें पूर्वी तट पर गा-दामेस और अंदरुनी क्षेत्र में अशांति साम्राज्य के अलावा तटीय और अंदरुनी क्षेत्रों में अनेक फान्ते और इवे राज्य शामिल थे। १५ वीं सदी में पुर्तगालियों के साथ संपर्क में आने के बाद यूरोपिय देशों के साथ व्यापार की बढ़ोतरी हुई और ब्रिटेन ने १८७४ में गोल्ड कोस्ट, के नाम से राजशाही उपनिवेश की स्थापना की। गोल्ड कोस्ट १९५७ में यूनाइटेड किंगडम से स्वतंत्रता हासिल करने वाला पहला उप सहारा अफ्रीकी राष्ट्र बना। प्राचीन साम्राज्य घाना, जिसका विस्तार एक समय पूरे पश्चिम अफ्रीका में था, के नाम पर नए देश का नाम घाना रखा गया। घाना अनेक अंतरराष्ट्रीय संगठनों का सदस्य है, जिनमें राष्ट्रमंडल, पश्चिम अफ्रीकी राज्यों का आर्थिक सामुदायिक, अफ्रीकी संघ और संयुक्त राष्ट्र शामिल हैं। .

नई!!: घानियन सेडी और घाना · और देखें »

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »