लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
मुक्त
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

ग्रानादा प्रान्त

सूची ग्रानादा प्रान्त

स्पेन के नक़्शे में ग्रानादा प्रांत (लाल रंग में) ग्रानादा (स्पेनी:Granada) दक्षिणी पश्चिमी स्पेन के आंदालुसिया स्वायत्त समुदाय में स्थित एक प्रांत है। ग्रानादा प्रान्त की राजधानी भी ग्रानादा नाम का ही एक शहर है। इस प्रान्त का क्षेत्रफल 12,635 वर्ग किमी है, यानि भारत के नागालैण्ड राज्य से थोड़ा छोटा। ग्रानादा प्रान्त की आबादी 876,184 है जिनमें से 30% इसकी राजधानी में रहते हैं। स्पेन के मुस्लिम राज काल के दौरान ग्रानादा में "अल हम्रा" नाम का एक महल और क़िला बना था जो विश्व-प्रसिद्ध है और जिसे देखने दुनिया भर से सैलानी आते हैं। .

3 संबंधों: गादिक्स गिरजाघर, आंदालुसिया, अल हम्रा

गादिक्स गिरजाघर

गादिक्स गिरजाघर जा गादिक्स का बड़ा गिरजाघर (स्पैनिश: Catedral de la Encarnación de Guadix) एक रोमन कैथोलिक गिरजाघर है। ये स्पेन में ग्रानादा प्रान्त के गादिक्स शहर में स्थित है। इसका निर्माण 16 वीं सदी में शुरू हुआ और 18 वीं सदी में समाप्त हुआ। ये बरोक शैली में बना हुआ है। .

नई!!: ग्रानादा प्रान्त और गादिक्स गिरजाघर · और देखें »

आंदालुसिया

आंदालुसिया स्पेन के दक्षिण-पश्चिम में स्थित है (लाल रंग में) अंडलूशिया या आंदालुसिया (स्पेनी: Andalucía) स्पेन का एक स्वायत्त समुदाय (लगभग राज्य जैसे प्रशासकीय भाग) है। इसकी जनसँख्या सन् 2010 में 83,70,975 थी जो स्पेन के किसी भी अन्य स्वायत्त समुदाय से अधिक है। इसका क्षेत्रफल 87,268 वर्ग किमी है जो स्पेन का दूसरा सब से बड़ा स्वायत्त समुदाय है। इसकी राजधानी और सबसे बड़ा शहर सेविय (Sevilla) है। आंदालुसिया में आठ प्रान्त आते हैं: उएल्वा, सेविय, कादीस, कोरदोबा, मालागा, ख़ाएन, ग्रानादा और आल्मेरिया। आंदालुसिया स्पेन के दक्षिण पश्चिम में स्थित है और इसका सबसे दक्षिणी छोर उत्तर अफ़्रीका के मोरक्को देश से कुछ किमी की ही समुद्री दूरी पर है। अंडलूशिया अत्यंत उपजाऊ, प्राकृतिक सौंदर्य से ओतप्रोत, मूर संस्कृति के स्मारकों से भरा, दक्षिणी स्पेन का एक विभाग है। इसके उत्तरी भाग में लोहे, ताँबे, सीसे, कोयले की खानों वाला सियरा मोरेना पर्वत तथा दक्षिण में हिमाच्छादित सियरा नेवादा है। मध्य के उपजाऊ मैदान में गेहूँ, जौ, शहतूत, नारंगी, अंगूर और मधु प्रचुर मात्रा में उत्पन्न होते हैं। यहाँ घोड़े, गाय तथा भेड़ें पाली जाती हैं और ऊन, रेशम तथा चमड़े का काम होता है। यहाँ मस्जिदों की प्रचुर संख्या प्राचीन काल के व्यापक अरब प्रभाव की द्योतक है। अरबों ने सन् ७११ में सर्वप्रथम इस प्रदेश में पदार्पण किया था। यहाँ की भाषा, संस्कृति एवं जनता पर प्रचुर अरब प्रभाव है। श्रेणी:स्पेन का भूगोल .

नई!!: ग्रानादा प्रान्त और आंदालुसिया · और देखें »

अल हम्रा

अल हम्रा का महल और क़िला अल हम्रा (स्पेनी: Alhambra, अरबी:, मतलब "लाल वाला") स्पेन के ग्रानादा शहर में स्थित एक ऐतिहासिक महल और क़िला है। यह मूल रूप में 889 में एक छोटे किले के तौर पर बनाया गया था पर इसका कोई ख्याल न रखा गया। फिर 11वीं सदी के मध में ग्रानादा एमिरात के मूर मूल के आमिर महंमद बिन अल-अहमार ने इसका मौजूदा महिल और दीवारें बनवाई। 1333 में ग्रानादा के सुल्तान यूसफ पहिले ने इसको शाही महिल में तब्दील कर दिया। .

नई!!: ग्रानादा प्रान्त और अल हम्रा · और देखें »

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »