लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
मुक्त
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

गोंदिया जिला

सूची गोंदिया जिला

गोंदिया भारतीय राज्य महाराष्ट्र का एक जिला है। जिले का मुख्यालय गोंदिया है। गोंदिया जिले को भंडारा जिला से अलग कर बनाया गया था। यह जिला महाराष्ट्र राज्य के उत्तर पुर्वी भाग में स्थित है। यह विदर्भ के एक प्रमुख जिलो में से एक है। इस जिले की पुर्वी सीमा पर छत्तीसगढ़ राज्य का राजनांदगांव जिला तथा उत्तरी सीमा पर मध्यप्रदेश राज्य का बालाघाट जिला है। इस जिले से लगे हुये महाराष्ट्र के अन्य जिले है, भंडारा, चन्द्रपुर और गड़चिरोली। यह जिला एक अविकसीत जिला है और इसकी भूमी का अधिकतर भाग वनो से आच्छादित है। धान इस जिले की मुख्य फसल है। अन्य फसलो में ज्वार, गेहुं, तुवर है। लोगो का मुख्य व्यवसाय कृषी है। इस जिले में उद्योगो की उपस्थिती नगण्य है जिससे यह जिला आर्थिक रूप से पिछड़ा हुआ है। धान इस जिले की मुख्य फसल होने से इस जिले में अनेको चावल की मीले है। गोंदिया को राइस सीटी (RICE CITY) भी कहा जाता है। गोंदिया जिला को दो उपविभागो में बांटा गया है, जो कि गोंदिया और देवरी है। हर उपविभाग में ४ तालुका, ५५६ ग्राम पंचायत और ९५४ गांव है। इस जिले में नौ विधानसभा क्षेत्र है जो कि गोंदिया, तिरोड़ा, गोरेगांव, आमगांव, लाखान्दूर और साकोली है। इसमे से लाखांदूर और साकोली भंडारा और गोंदिया के क्षेत्रों को मीला कर बने हुये विधानसभा क्षेत्र है। गोंदिया और तिरोड़ा में नगर परिषद है।.

8 संबंधों: तुमसर, नवेगाँव राष्ट्रीय उद्यान, बालाघाट ज़िला, भंडारा जिला, भंडारा गोंदिया लोक सभा निर्वाचन क्षेत्र, महाराष्ट्र, महाराष्ट्र के जिले, गढ़चिरौली जिला

तुमसर

तुमसर महाराष्ट्र राज्य के भंडारा जिले का एक शहर है। नगर का नाम यहाम पहले पायी जाने वाली एक मछली "तुम" के नाम पर पड़ा है। इससे पूर्व इस नगर का नाम था कुबेर नगरी। तुमसर की स्थिति निर्देशाम्क पर है। यहां की समुद्र सतह से ऊंचाई २७२ मीटर (८९२ फीट) है। तुमसर वेनगंगा नदी से लगभग ६ कि.मी., भंडारा से ३० कि.मी., नागपुर से ९५ कि.मी., गोंदिया से ६५ कि.मी., जबलपुर से ३०० कि॰मी॰ है। २००५ की जनगणना के अनुसार, तुमसर की जनसंख्या ६५,००० है। इसमें ५१% पुरुष और ४९% स्त्रियां हैं। तुमसर की साक्षरता दर ८५% है, जो राष्ट्रीय औसत साक्षरता दर ५९.५% से कहीं अधिक है। पुरुष साक्षरता दर ८५% एवं स्त्री साक्षरता दर ८३% है। तुमसर की १५% जनसंक्या ६ वर्ष से नीचे की है। इस शहर के अधिकांश नागरिक अनुसूचित जातियों, अनुसूचित जनजातियों और अन्य पिछड़ी जातियों से हैं। यहां का व्यापार सिंधी समुदाय के वर्चस्व में है। यहां की प्रमुख भाषामराठी है और अधिकतर लोग हिन्दी भी बोलते हैं। .

नई!!: गोंदिया जिला और तुमसर · और देखें »

नवेगाँव राष्ट्रीय उद्यान

नवेगाँव राष्ट्रीय उद्यान भारत के महाराष्ट्र राज्य के विदर्भ मण्डल के गोंदिया जिले में स्थित एक राष्ट्रीय उद्यान है जो सन् १९७५ में स्थापित किया गया था। इसका क्षेत्रफल १३३.८८ वर्ग कि॰मी॰ है। श्रेणी:राष्ट्रीय उद्यान, भारत श्रेणी:भारत के अभयारण्य श्रेणी:मई २०१३ के लेख जिनमें स्रोत नहीं हैं श्रेणी:भारत के राष्ट्रीय उद्यान.

नई!!: गोंदिया जिला और नवेगाँव राष्ट्रीय उद्यान · और देखें »

बालाघाट ज़िला

बालाघाट भारतीय राज्य मध्य प्रदेश का एक जिला है। जिले का मुख्यालय है। क्षेत्रफल - वर्ग कि.मी.

नई!!: गोंदिया जिला और बालाघाट ज़िला · और देखें »

भंडारा जिला

भंडारा यह भारत के राज्य महाराष्ट्र के विदर्भ प्रांत का एक जिला है। जिले का मुख्यालय भंडारा है। .

नई!!: गोंदिया जिला और भंडारा जिला · और देखें »

भंडारा गोंदिया लोक सभा निर्वाचन क्षेत्र

भंडारा-गोंदिया लोक सभा निर्वाचन क्षेत्र भारत के महाराष्ट्र राज्य का एक लोक सभा निर्वाचन क्षेत्र है। .

नई!!: गोंदिया जिला और भंडारा गोंदिया लोक सभा निर्वाचन क्षेत्र · और देखें »

महाराष्ट्र

महाराष्ट्र भारत का एक राज्य है जो भारत के दक्षिण मध्य में स्थित है। इसकी गिनती भारत के सबसे धनी राज्यों में की जाती है। इसकी राजधानी मुंबई है जो भारत का सबसे बड़ा शहर और देश की आर्थिक राजधानी के रूप में भी जानी जाती है। और यहाँ का पुणे शहर भी भारत के बड़े महानगरों में गिना जाता है। यहाँ का पुणे शहर भारत का छठवाँ सबसे बड़ा शहर है। महाराष्ट्र की जनसंख्या सन २०११ में ११,२३,७२,९७२ थी, विश्व में सिर्फ़ ग्यारह ऐसे देश हैं जिनकी जनसंख्या महाराष्ट्र से ज़्यादा है। इस राज्य का निर्माण १ मई, १९६० को मराठी भाषी लोगों की माँग पर की गयी थी। यहां मराठी ज्यादा बोली जाती है। मुबई अहमदनगर पुणे, औरंगाबाद, कोल्हापूर, नाशिक नागपुर ठाणे शिर्डी-अहमदनगर आैर महाराष्ट्र के अन्य मुख्य शहर हैं। .

नई!!: गोंदिया जिला और महाराष्ट्र · और देखें »

महाराष्ट्र के जिले

महाराष्ट्र राज्य महाराष्ट्र, १ मई १९६० को भारत का राज्य बनाया गया था। इस दिन को हम महाराष्ट्र दिन के भी नाम से जानते है। शुरू में महाराष्ट्र में २६ जिले थे। उसके बाद १० नये जिले बनाएँ गये है। वर्तमान के महाराष्ट्र में ३६ जिले है। इन जिलों को छह प्रशासनिक विभागों में विभाजित किया गया है। .

नई!!: गोंदिया जिला और महाराष्ट्र के जिले · और देखें »

गढ़चिरौली जिला

गढ़चिरौली जिला (मराठी: गडचिरोली जिल्हा), भारत के राज्य महाराष्ट्र का एक प्रशासनिक जिला है। गढ़चिरौली शहर जिले का प्रशासनिक मुख्यालय है। गढ़चिरौली जिले का गठन 26 अगस्त 1982 को चंद्रपुर जिले से गढ़चिरौली और सिरोंचा तहसीलों को अलग करके किया गया था। गढ़चिरौली जिला महाराष्ट्र के दक्षिणपूर्वी कोने में स्थित है। यह पश्चिम में चंद्रपुर जिला, उत्तर में गोंदिया जिला, पूर्व में छत्तीसगढ़ राज्य और दक्षिण और दक्षिण पश्चिम में आंध्र प्रदेश राज्य से घिरा है। .

नई!!: गोंदिया जिला और गढ़चिरौली जिला · और देखें »

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »