1 संबंध: 2014 राष्ट्रमण्डल खेलों में भारत।
2014 राष्ट्रमण्डल खेलों में भारत
भारत ग्लासगो, स्कॉटलैंड में 23 जुलाई से 3 अगस्त तक आयोजित हुए 2014 राष्ट्रमण्डल खेलों में एक प्रतिभागी राष्ट्र था। इन खेलों में 14 खेल विधाओं में कुल 215 खिलाड़ियों ने भारत का प्रतिनिधित्व किया, जो की इतिहास में भारत का दूसरा सबसे बड़ा सदस्य दल था। खिलाड़ियों का साथ अधिकारी, कोच एवं सहयोगी स्टाफ के एक 90 सदस्यीय दल ने दिया। नेटबॉल, रग्बी सेवन्स और ट्रायथलन को छोड़ भारत ने ग्लासगो खेलों की सभी 17 विधाओं और 261 पदक स्पर्धाओं में खिलाडियों को मैदान में उतारा। 15 स्वर्ण 30 रजत एवं 19 कांस्य पदकों के साथ भारत ने खेलों में कुल 64 पदकों के साथ पदक तालिका में भारत पाँचवे स्थान पर रहा। 2010 और 2002 के राष्ट्रमण्डल खेलों के बाद पदकों की दृष्टि से यह भारत के लिए तीसरे सबसे सफल राष्ट्रमण्डल खेल रहा।विकास गौड़ा ने पुरुष की चक्का फ़ेंक स्पर्धा में जीत के साथ 56 सालों बाद भारत के लिए किसी पुरुष एथलेटिक्स स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीतने वाले खिलाड़ी बने। पारुपल्ली कश्यप ने राष्ट्रमण्डल खेलों में भारत के लिए बैडमिंटन पुरुष एकल स्पर्धा में 32 साल बाद स्वर्ण पदक जीता। महिला चक्का फेंक खिलाड़ी सीमा पूनिया राष्ट्रमण्डल खेलों के समापन समारोह में भारतीय दल की ध्वज वाहक बनीं। .
नई!!: गुरपाल सिंह और 2014 राष्ट्रमण्डल खेलों में भारत · और देखें »