7 संबंधों: तमांग रिपोर्ट, भारत के मुख्य न्यायाधीश, भारत के उच्च न्यायालयों की सूची, राष्ट्रभाषा, सुजाता मनोहर, अभिलाषा कुमारी, २००९।
तमांग रिपोर्ट
तमांग रिपोर्ट, मैट्रोपोलिटन मजिस्ट्रेट एस पी तमांग द्वारा बनाई गई रिपोर्ट हैं। इस रिपोर्ट में गुजरात पुलिस पर आरोप लगाए गए थे कि पुलिस ने जून 2004 में कालेज छात्रा इशरत जहां और उसके तीन दोस्तों जावेद गुलाम उर्फ प्रनेश कुमार पिल्ले, अमजद अली उर्फ राजकुमार अली राणा और जीशान जौहर, अब्दुल गनी को फर्जी मुठभेड़ में मार गिराया था। इस रिपोर्ट पर गुजरात उच्च न्यायालय ने ९ सितंबर, २००९ को रोक लगा दी। .
नई!!: गुजरात उच्च न्यायालय और तमांग रिपोर्ट · और देखें »
भारत के मुख्य न्यायाधीश
भारत गणराज्य में अब तक कुल 45 (वर्तमान मुख्य न्यायाधीश सहित) न्यायाधीशों ने मुख्य न्यायाधीश के रूप में सेवा की है। न्यायमूर्ति श्री एच जे कनिया भारत के पहले मुख्य न्यायाधीश थे तथा वर्तमान मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति श्री दीपक मिश्र हैं। .
नई!!: गुजरात उच्च न्यायालय और भारत के मुख्य न्यायाधीश · और देखें »
भारत के उच्च न्यायालयों की सूची
भारतीय उच्च न्यायालय भारत के उच्च न्यायालय हैं। भारत में कुल २४ उच्च न्यायालय है जिनका अधिकार क्षेत्र कोई राज्य विशेष या राज्यों और केन्द्र शासित प्रदेशों के एक समूह होता हैं। उदाहरण के लिए, पंजाब और हरियाणा उच्च न्यायालय, पंजाब और हरियाणा राज्यों के साथ केंद्र शासित प्रदेश चंडीगढ़ को भी अपने अधिकार क्षेत्र में रखता हैं। उच्च न्यायालय भारतीय संविधान के अनुच्छेद २१४, अध्याय ५ भाग ६ के अंतर्गत स्थापित किए गए हैं। न्यायिक प्रणाली के भाग के रूप में, उच्च न्यायालय राज्य विधायिकाओं और अधिकारी के संस्था से स्वतंत्र हैं .
नई!!: गुजरात उच्च न्यायालय और भारत के उच्च न्यायालयों की सूची · और देखें »
राष्ट्रभाषा
राष्ट्रभाषा एक देश की संस्कृति का महत्वपूर्ण हिस्सा होती है, जिसे सम्पूर्ण राष्ट्र में भाषा कार्यों में (जैसे लिखना, पढ़ना और वार्तालाप) के लिए प्रमुखता से प्रयोग में लाया जाता है। वह भाषा जिसमें राष्ट्र के काम किए जायें। राष्ट्र के काम-धाम या सरकारी कामकाज के लिये स्वीकृत भाषा। .
नई!!: गुजरात उच्च न्यायालय और राष्ट्रभाषा · और देखें »
सुजाता मनोहर
न्यायमूर्ति सुजाता वसंत मनोहर (जन्म: 28 अगस्त 1934) सुप्रीम कोर्ट की न्यायाधीश और राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (भारत) की सदस्य रह चुकी है। 28 अगस्त 1934 में जन्मी सुजाता मनोहर एक मजबूत कानूनी पृष्ठभूमि वाले परिवार में पैदा हुईं। उनके पिता गुजरात उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश रह चुके हैं। उनकी प्रारंभिक शिक्षा मुंबई में हुई। तत्पश्चात एल्फिंस्टन कॉलेज, मुंबई से स्नातक करने के बाद लेडी मार्गरेट हॉल, ऑक्सफोर्ड, ब्रिटेन चली गईं जहां उन्होने दर्शन शास्त्र, राजनीति शस्त्र और अर्थशास्त्र की पढ़ाई की। 14 फ़रवरी 1958 को उन्होने अधिवक्ता की पढ़ाई हेतु दाखिला लिया। 1970-71 के दौरान उन्हें सहायक सरकारी अधिवक्ता, सिटी सिविल कोर्ट, बॉम्बे में नियुक्त किया गया। 23 जनवरी 1978 से वे मुंबई उच्च न्यायालय का अतिरिक्त न्यायाधीश नियुक्त किया गया। 28 नवम्बर 1978 को उन्हें स्थायी न्यायाधीश के रूप में नियुक्त किया गया। 15 जनवरी 1994 में वे मुंबई उच्च न्यायालय की मुख्य न्यायाधीश बनीं। 21 अप्रैल 1994 में उन्हें केरल उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश के रूप में स्थानांतरित किया गया। 8 नवम्बर 1994 को वे सुप्रीम कोर्ट की न्यायाधीश बनीं और 27 अगस्त 1999 को इस पद से सेवानिवृत हुई। .
नई!!: गुजरात उच्च न्यायालय और सुजाता मनोहर · और देखें »
अभिलाषा कुमारी
अभिलाषा कुमारी एक भारतीय न्यायाधीश तथा वर्तमान मणिपुर उच्च न्यायालय की मुख्य न्यायाधीश हैं | वे पूर्व में त्रिपुरा उच्च न्यायालय की मुख्य न्यायाधीश व गुजरात उच्च न्यायालय की न्यायाधीश थी | वे हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह की पुत्री हैं | .
नई!!: गुजरात उच्च न्यायालय और अभिलाषा कुमारी · और देखें »
२००९
२००९ ग्रेगोरी कैलंडर का एक साधारण वर्ष है। वर्ष २००९ बृहस्पतिवार से प्रारम्भ होने वाला वर्ष है। संयुक्त राष्ट्र संघ, यूनेस्को एवं आइएयू ने १६०९ में गैलीलियो गैलिली द्वारा खगोलीय प्रेक्षण आरंभ करने की घटना की ४००वीं जयंती के उपलक्ष्य में इसे अंतर्राष्ट्रीय खगोलिकी वर्ष घोषित किया है। .