लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
इंस्टॉल करें
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

गीतकार

सूची गीतकार

गीतकार गीतों की रचना करते हैं। उनका काम बोल यानी शब्द लिखना होता हैं। उन्हें ऐसे शब्द लिखने होते हैं कि संगीतकार उचित धुन के साथ उन्हें निर्मित करें। भारतीय फिल्मों में संगीतकारों के साथ गीतकारों का बहुत महत्व है। हिन्दी फ़िल्मों में कई प्रकार के गीतकार रहे हैं। कुछ गजल और सूफ़ी परम्परा के बोल लिखते तो दूसरी ओर कुछ सरल भाषा का उपयोग करते हैं। .

74 संबंधों: एकॉन, ए॰ आर॰ रहमान, ढिंचक पूजा, दयानन्द गुणवार्डेना, दलेर मेंहदी, दामोदर स्वरूप 'विद्रोही', देव नेगी, देवल आशीष, धनुष (अभिनेता), नीलम सक्सेना चंद्रा, नीलेश मिश्रा, प्रत्युष प्रकाश, प्रदीप (गीतकार), प्रसून जोशी, पीयूष मिश्रा, फरहान अख्तर, बशर नवाज, ब्रूनो मार्स, भुपेन हजारिका, मनु ऋषि, मिथुन (संगीतकार), मजरुह सुल्तानपुरी, युवान शंकर राजा, राज महाजन, राखी गुलज़ार, रवीन्द्र जैन, रोहिणी (अभिनेत्री), लखनऊ, लखनऊ की संस्कृति, शब्बीर अहमद, शान, शानिया ट्वैन, शंकर-एहसान-लॉय, शकीरा, शैलेन्द्र, शेखर सेन, साहिर लुधियानवी, संदेश शांडिल्य, संदीप नाथ, स्नूप दॉग, स्वप्ना पाटकर, स्वानन्द किरकिरे, सौदागर (१९७३ फ़िल्म), सोना मोहपात्रा, हसन कमाल, हिमेश रेशमिया, ज़ोया अख़्तर, जावेद जाँनिसार अख्तर, जिम मॉरिसन, जेसी जे, ..., वरुण ग्रोवर (लेखक), विशाल भारद्वाज, विष्णु मिश्रा, विजय कृष्ण आचार्य, वैरामुत्तु, गुलज़ार (गीतकार), गोपालदास नीरज, गीतिकाव्य, आर केली, आओगे जब तुम, कन्नदासन, कमल हासन, काशी हिन्दू विश्‍वविद्यालय, कुनाल वर्मा, कुलबीर दनौदा, क्रिस ब्राउन, कैफ़ भोपाली, कीर्ति चौधरी, अमित त्रिवेदी, अमिताभ भट्टाचार्य, असद भोपाली, अख़लाक़ मुहम्मद ख़ान 'शहरयार', उद्भ्रांत, २०१५ में निधन सूचकांक विस्तार (24 अधिक) »

एकॉन

ऑलिऑन बदारा एकॉन थियम अपने मध्य एवं स्टेज नाम एकॉन, से विख्यात एक सेनेगली-अमेरिकी R&B गायक-गीतकार, रिकॉर्ड निर्माता, व्यवसायी तथा जन हितैषी हैं। 2004 में अपने पहले एल्बम ट्रबल के पहले गाने "लॉक्ड अप" के रिलीज़ होने के साथ ही वह ख्याति की चोटी पर पहुंच गए। अपने दूसरे एल्बम कॉन्विक्टेड (Konvicted) के गाने "स्मैक दैट" के लिए उन्हें ग्रेमी अवॉर्ड के लिए नामांकित किया गया। उन्होंने तब से कॉन्विक्ट म्युज़िक और कॉन लाइव डिस्ट्रीब्युशन नामक दो रिकॉर्ड लेबल स्थापित किया है। एकॉन, अन्य कलाकारों के लिए अक्सर हुक्स गाते रहते हैं और उन्हें 200 से अधिक अतिथिकलाकार के रूप में उपस्थिति तथा 32 बिलबोर्ड हॉट 100 गीत गाने का श्रेय प्राप्त है। एकॉन बिलबोर्ड हॉट 100 चार्ट में लगातार दो बार प्रथम और द्वितीय स्थान पानेवाले प्रथम एकल कलाकार हैं। .

नई!!: गीतकार और एकॉन · और देखें »

ए॰ आर॰ रहमान

अल्लाह रक्खा रहमान लोकप्रिय रूप से ए॰ आर॰ रहमान भारतीय फिल्मों के प्रसिद्ध संगीतकार हैं, जिन्होंने मुख्य रूप से हिन्दी और तमिल फिल्मों में संगीत दिया है। इनका जन्म 6 जनवरी, 1967 को चेन्नई, तमिलनाडु, भारत में हुआ। जन्मतः उनका नाम ‘अरुणाचलम् शेखर दिलीप कुमार मुदलियार’ रखा गया। धर्मपरिवर्तन के पश्चात उन्होंने अल्लाह रक्खा रहमान नाम धारण किया। ए. आर.

नई!!: गीतकार और ए॰ आर॰ रहमान · और देखें »

ढिंचक पूजा

पूजा जैन जो ढिंचक पूजा के नाम से जानी जाती है, एक इन्टरनेट गायिका, गीतकार और इन्टरनेट सेलेब्रिटी है। उनके काम को कई सोशल मीडिया आलोचकों, मीडिया, यूट्यूबर्स और दर्शकों द्वारा लगातार मजाक उड़ाया गया, जिन्होंने अक्सर "सबसे खराब गायिका" कहा। वह वर्तमान में रियलिटी टीवी शो बिग बॉस 11 पर एक प्रतियोगी हैं। .

नई!!: गीतकार और ढिंचक पूजा · और देखें »

दयानन्द गुणवार्डेना

दयानन्द गुणवार्डेना(अँग्रेजी:Dayananda Gunawardena, 15 अक्तूबर 1934 – जून 24, 1993.) श्रीलंकाई नाटककार, फिल्म अभिनेता, गीतकार, रेडियो नाटक निर्माता और सिंहली भाषा के लेखक थे। .

नई!!: गीतकार और दयानन्द गुणवार्डेना · और देखें »

दलेर मेंहदी

यह भारत के पंजाब प्राँत के विख्यात लोक संगीत, भांगडा व पॉप गायक हैं। .

नई!!: गीतकार और दलेर मेंहदी · और देखें »

दामोदर स्वरूप 'विद्रोही'

दामोदर स्वरूप 'विद्रोही' (जन्म:2 अक्टूबर 1928 - मृत्यु: 11 मई 2008) अमर शहीदों की धरती के लिये विख्यात शाहजहाँपुर जनपद के चहेते कवियों में थे। यहाँ के बच्चे-बच्चे की जुबान पर विद्रोही जी का नाम आज भी उतना ही है जितना कि तब था जब वे जीवित थे। विद्रोही की अग्निधर्मा कविताओं ने उन्हें कवि सम्मेलन के अखिल भारतीय मंचों पर स्थापित ही नहीं किया अपितु अपार लोकप्रियता भी प्रदान की। उनका एक मुक्तक तो सर्वाधिक लोकप्रिय हुआ: सम्पूर्ण हिन्दुस्तान में उनकी पहचान वीर रस के सिद्धहस्त कवि के रूप में भले ही हुई हो परन्तु यह भी एक सच्चाई है कि उनके हृदय में एक सुमधुर गीतकार भी छुपा हुआ था। गीत, गजल, मुक्तक और छन्द के विधान पर उनकी जबर्दस्त पकड़ थी। भ्रष्टाचार, शोषण, अत्याचार, छल और प्रवचन के समूल नाश के लिये वे ओजस्वी कविताओं का निरन्तर शंखनाद करते रहे। उन्होंने चीन व पाकिस्तान युद्ध और आपातकाल के दिनों में अपनी आग्नेय कविताओं की मेघ गर्जना से देशवासियों में अदम्य साहस का संचार किया। हिन्दी साहित्य के आकाश में स्वयं को सूर्य-पुत्र घोषित करने वाले यशस्वी वाणी के धनी विद्रोही जी भौतिक रूप से भले ही इस नश्वर संसार को छोड़ गये हों परन्तु अपनी कालजयी कविताओं के लिये उन्हें सदैव याद किया जायेगा। .

नई!!: गीतकार और दामोदर स्वरूप 'विद्रोही' · और देखें »

देव नेगी

देव नेगी (जन्म: २५ जून १९८९, द्वाराहाट, उत्तराखंड, भारत) एक भारतीय पार्श्व गायक हैं। उन्होंने बॉलीवुड के साथ-साथ मराठी, तेलगु एवं पंजाबी गीतों में अपने स्वर दिए हैं। इसके अलावा नेगी ने कई टेलीविजन नाट्यों एवं विज्ञापनों के शीर्षक गीत गाए हैं। .

नई!!: गीतकार और देव नेगी · और देखें »

देवल आशीष

कोई विवरण नहीं।

नई!!: गीतकार और देवल आशीष · और देखें »

धनुष (अभिनेता)

वेंकटेश प्रभू कस्तुरी राजा (जन्म २८ जुलाई १९८३) जिन्हें धनुष के नाम से जाना जाता है भारतीय फ़िल्म अभिनेता, पार्श्वगायक, गीतकार और निर्माता हैं, इन्हें मुख्यतः तमिल फ़िल्मों के लिए जाना जाता है। .

नई!!: गीतकार और धनुष (अभिनेता) · और देखें »

नीलम सक्सेना चंद्रा

नीलम सक्सेना चंद्रा (जन्म २७ जून, १९६९) एक प्रसिद्ध भारतीय उपन्यासकार, लेखिका, कवियित्री, गीतकार एवं बाल साहित्यकार हैं। इनकी अब तक कुल २७ पुस्तकें प्रकाशित हो चुकी है। वे अंग्रेजी व हिंदी दोनों भाषाओ में लिखती हैं। वर्ष २०१४ में इन्हें प्रतिष्ठित रबिन्द्रनाथ टैगोर अन्तराष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया। फोर्ब्स इंडिया की १०० सबसे प्रभावशाली हस्तियों की सूची (२०१४ संस्करण) में इनका नाम है।, Forbes India, Nov 26, 2014 .

नई!!: गीतकार और नीलम सक्सेना चंद्रा · और देखें »

नीलेश मिश्रा

नीलेश मिश्रा एक भारतीय पत्रकार,लेखक,पटकथा लेखक,बॉलीवुड गीतकार तथा फोटोग्राफर है यह मुख्य रूप से अपने रेडियो कार्यक्रम "यादों का इडियट बॉक्स विद नीलेश मिश्रा" जो बिग फम पर आता था ' इनके अलावा ये भारतीय क्षेत्रीय समाचार पत्र गांव कनेक्शन के सह-संस्थापक भी है ' इन्होंने एक कंटेंट क्रिएशन कंपनी की भी स्थापना की है जो कंटेंट प्रोजेक्ट के नाम लिए जानी जाती है ' श्रेणी:लेखक श्रेणी:पटकथा लेखक श्रेणी:पत्रकार श्रेणी:फोटोग्राफर श्रेणी:जीवित लोग श्रेणी:1973 में जन्मे लोग श्रेणी:नैनीताल के लोग .

नई!!: गीतकार और नीलेश मिश्रा · और देखें »

प्रत्युष प्रकाश

प्रत्युष प्रकाश (जन्म: १४ दिसम्बर १९९१) बॉलीवुड में कार्यरत एक गीतकार, व कवि हैं। थ्री डी कामसूत्र (२०१४) फिल्म में इनके लिखे गए गीत ऑस्कर के लिए चुना गया था।, retrieved 2014-05-08 .

नई!!: गीतकार और प्रत्युष प्रकाश · और देखें »

प्रदीप (गीतकार)

कवि प्रदीप (६ फ़रवरी १९१५ - ११ दिसम्बर १९९८) भारतीय कवि एवं गीतकार थे जो देशभक्ति गीत ऐ मेरे वतन के लोगों की रचना के लिए प्रसिद्ध हैं। उन्होंने 1962 के भारत-चीन युद्ध के दौरान शहीद हुए सैनिकों की श्रद्धांजलि में ये गीत लिखा था। लता मंगेशकर द्वारा गाए इस गीत का तत्कालीन प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू की उपस्थिति में 26 जनवरी 1963 को दिल्ली के रामलीला मैदान में सीधा प्रसारण किया गया। गीत सुनकर जवाहरलाल नेहरू के आंख भर आए थे। कवि प्रदीप ने इस गीत का राजस्व युद्ध विधवा कोष में जमा करने की अपील की। मुंबई उच्च न्यायालय ने 25 अगस्त 2005 को संगीत कंपनी एचएमवी को इस कोष में अग्रिम रूप से 10 लाख जमा करने का आदेश दिया।.

नई!!: गीतकार और प्रदीप (गीतकार) · और देखें »

प्रसून जोशी

प्रसून जोशी (अंग्रेज़ी: Prasoon Joshi, जन्म: 16 सितम्बर 1968) हिन्दी कवि, लेखक, पटकथा लेखक और भारतीय सिनेमा के गीतकार हैं। वे विज्ञापन जगत की गतिविधियों से भी जुड़े हैं और अन्तर्राष्ट्रीय विज्ञापन कंपनी 'मैकऐन इरिक्सन' में कार्यकारी अध्यक्ष हैं। फ़िल्म ‘तारे ज़मीन पर’ के गाने ‘मां...’ के लिए उन्हें 'राष्ट्रीय पुरस्कार' भी मिल चुका है। अब सेंसर बोर्ड के चेयरमैन हैं .

नई!!: गीतकार और प्रसून जोशी · और देखें »

पीयूष मिश्रा

पीयूष मिश्रा (जन्म १३ जनवरी १९६३) एक भारतीय नाटक अभिनेता, संगीत निर्देशक, गायक, गीतकार, पटकथा लेखक हैं। मिश्रा का पालन-पोषण ग्वालियर में हुआ और १९८६ में उन्होंने दिल्ली स्थिति नेशनल स्कूल ऑफ़ ड्रामा से स्नातक की शिक्षा प्राप्त की। उन्होंने मकबूल, गुलाल, गैंग्स ऑफ वासेपुर जैसी फ़िल्मों में गाने गाये हैं। .

नई!!: गीतकार और पीयूष मिश्रा · और देखें »

फरहान अख्तर

फरहान अख्तर (فرحان اختر, जन्म - 9 जनवरी 1974), एक भारतीय फ़िल्म निर्माता, पटकथा लेखक, अभिनेता, पार्श्वगायक, गीतकार, फ़िल्म निर्माता और टीवी होस्ट है। निर्देशक के रूप में उनकी पहली फ़िल्म (दिल चाहता है, 2001) की काफी प्रशंसा की गई थी और तभी से एक खास दर्शक वर्ग में उनकी अलग पहचान है। आनंद सुरापुर की फ़िल्म, द फकीर ऑफ वेनिस (2007) और रॉक ऑन!! (2008) से उन्होंने अपने अभिनय करियर की शुरुआत की। 2008 .

नई!!: गीतकार और फरहान अख्तर · और देखें »

बशर नवाज

लिपि अमीर खुसरो बशर नवाज (जन्म: १८ अगस्त, १९३५; मृत्यु: ०९ जुलाई, २०१५) प्रख्यात उर्दू कवि एवं गीतकार थें। .

नई!!: गीतकार और बशर नवाज · और देखें »

ब्रूनो मार्स

ब्रूनो मार्स (8 अक्टूबर 1985) एक अमेरिकी गायक, गीतकार, कोरिओग्राफर हैं। .

नई!!: गीतकार और ब्रूनो मार्स · और देखें »

भुपेन हजारिका

भुपेन हजारिका (ভূপেন হাজৰিকা भूपेन हाजोरिका) (8 सितंबर, 1926- ५ नवम्बर २०११) भारत के पूर्वोत्तर राज्य असम से एक बहुमुखी प्रतिभा के गीतकार, संगीतकार और गायक थे। इसके अलावा वे असमिया भाषा के कवि, फिल्म निर्माता, लेखक और असम की संस्कृति और संगीत के अच्छे जानकार भी रहे थे। वे भारत के ऐसे विलक्षण कलाकार थे जो अपने गीत खुद लिखते थे, संगीतबद्ध करते थे और गाते थे। उन्हें दक्षिण एशिया के श्रेष्ठतम जीवित सांस्कृतिक दूतों में से एक माना जाता है। उन्होंने कविता लेखन, पत्रकारिता, गायन, फिल्म निर्माण आदि अनेक क्षेत्रों में काम किया। भूपेन हजारिका के गीतों ने लाखों दिलों को छुआ। हजारिका की असरदार आवाज में जिस किसी ने उनके गीत "दिल हूम हूम करे" और "ओ गंगा तू बहती है क्यों" सुना वह इससे इंकार नहीं कर सकता कि उसके दिल पर भूपेन दा का जादू नहीं चला। अपनी मूल भाषा असमिया के अलावा भूपेन हजारिका हिंदी, बंगला समेत कई अन्य भारतीय भाषाओं में गाना गाते रहे थे। उनहोने फिल्म "गांधी टू हिटलर" में महात्मा गांधी का पसंदीदा भजन "वैष्णव जन" गाया था। उन्हें पद्मभूषण सम्मान से भी सम्मानित किया गया था। .

नई!!: गीतकार और भुपेन हजारिका · और देखें »

मनु ऋषि

मनु ऋषि एक भारतीय फिल्म अभिनेता, गीतकार, पटकथा और संवाद लेखक है। इन्होंने दिल्ली में अरविन्द गौड़ के निर्देशन में ६ वर्ष तक नाटकों मंे काम किया। मनु ऋषि को ओए लक्की! लक्की ओए! फिल्म के लिये वर्ष २००९ का फिल्मफेयर सर्वश्रेष्ठ संवाद लेखन पुरस्कार मिला है। .

नई!!: गीतकार और मनु ऋषि · और देखें »

मिथुन (संगीतकार)

मिथुन (जन्म: जनवरी 11, 1985) एक भारतीय संगीतकार, गायक और गीतकार हैं। .

नई!!: गीतकार और मिथुन (संगीतकार) · और देखें »

मजरुह सुल्तानपुरी

मजरुह सुल्तानपुरी (مجرُوح سُلطانپُوری) (1 अक्टूबर 1919 − 24 मई 2000) एक भारती उर्दू शायर थे। हिन्दी फिल्मों के एक प्रसिद्ध गीतकार और प्रगतिशील आंदोलन के उर्दू के सबसे बड़े शायरों में से एक थे। Retrieved 11 May 2018 वह 20वीं सदी के उर्दु साहिती जगत के बेहतरीन शायरों में गिना जाता है। बॉलीवुड में गीतकार के रूप में प्रसिद्ध हुवे। उन्होंने अपनी रचनाओं के जरिए देश, समाज और साहित्य को नयी दिशा देने का काम किया। विश्वविद्यालय अनुदान आयोग द्वारा सुल्तानपुर जिले के गनपत सहाय कालेज में मजरुह सुल्तानपुरी ग़ज़ल के आइने में शीर्षक से मजरूह सुल्तानपुरी पर राष्ट्रीय सेमिनार का आयोजन किया गया। देश के प्रमुख विश्वविद्यालयों के शिक्षाविदों ने इस सेमिनार में हिस्सा लिया और कहा कि वे ऐसी शख्सियत थे जिन्होंने उर्दू को एक नयी ऊंचाई दी है। लखनऊ विश्वविद्यालय की उर्दू विभागाध्यक्ष डॉ॰सीमा रिज़वी की अध्यक्षता व गनपत सहाय कालेज की उर्दू विभागाध्यक्ष डॉ॰जेबा महमूद के संयोजन में राष्ट्रीय सेमिनार को सम्बोधित करते हुए इलाहाबाद विश्वविद्यालय के उर्दू विभागाध्यक्ष प्रो॰अली अहमद फातिमी ने कहा मजरूह, सुल्तानपुर में पैदा हुए और उनके शायरी में यहां की झलक साफ मिलती है। वे इस देश के ऐसे तरक्की पसंद शायर थे जिनकी वजह से उर्दू को नया मुकाम हासिल हुआ। उनकी मशहूर पंक्तियों में 'मै अकेला ही चला था, जानिबे मंजिल मगर लोग पास आते गये और कारवां बनता गया' का जिक्र भी वक्ताओं ने किया। लखनऊ विश्वविद्यालय के पूर्व विभागाध्यक्ष प्रो॰मलिक जादा मंजूर अहमद ने कहा कि यूजीसी ने मजरूह पर राष्ट्रीय सेमिनार उनकी जन्मस्थली सुल्तानपुर में आयोजित करके एक नयी दिशा दी है। .

नई!!: गीतकार और मजरुह सुल्तानपुरी · और देखें »

युवान शंकर राजा

युवान शंकर राजा (யுவன் சங்கர் ராஜா; जन्म 31 अगस्त 1979) एक भारतीय फ़िल्म स्वर-लिपि और साउंडट्रैक संगीतकार, गायक और अनियत गीतकार हैं। उन्होंने मुख्य रूप से कॉलीवुड की तमिल फ़िल्मों और साथ ही साथ, तेलुगु और कन्नड़ फिल्मों के लिए भी संगीत दिया है। 1997 के दौरान, 16 साल की उम्र में, उनके संगीत कॅरियर की शुरूआत हुई, जब उन्होंने फ़िल्म अरविंदन के लिए स्वर-लिपि तैयार की। बाद में उन्होंने अनेक दक्षिण भारतीय फ़िल्मों के लिए संगीत रचा, जिसमें धीना, मन्मदन, पारुथिवीरन, बिल्ला और आडवारी माटलकु अर्थालु वेरूले जैसी अत्यधिक सफल और साथ ही कादल कोंडेन, 7G रेनबो कॉलोनी, पुदुपेटई, चेन्नई 600028 और कट्रादु तमिल जैसी आलोचनात्मक रूप से प्रशंसित फ़िल्में शामिल हैं। छह वर्षों के भीतर ही, युवान शंकर राजा ने स्वयं को तमिल सिनेमा के अग्रणी संगीतकार के रूप में स्थापित कर लिया। 13 वर्ष की अवधि में युवान शंकर राजा ने 75 से भी अधिक फ़िल्मों के लिए संगीत दिया। सर्वतोमुखी प्रतिभावान संगीतकार माने गए युवान, अक्सर अलग, नवोन्मेषी और स्टाइलिश संगीत देने का प्रयास करते हैं और इन्होंने लोकसंगीत से लेकर हेवी मेटल जैसी व्यापक विभिन्न शैलियों के तत्वों का उपयोग किया है। वे विशेष रूप से अपनी रचनाओं में पश्चिमी संगीत के तत्वों के उपयोग के लिए विख्यात हैं और अक्सर उन्हें तमिल फ़िल्म और संगीत उद्योग में हिप हॉप और तमिलनाडु में "रीमिक्स युग" की शुरूआत करने का श्रेय दिया जाता है। युवा पीढ़ी के बीच बेहद लोकप्रिय होने के नाते, उन्हें प्रायः "तमिल फ़िल्म संगीत का युवा प्रतीक" कहा जाता है। इसके अतिरिक्त, युवान शंकर राजा फ़िल्मों में पार्श्व संगीत के लिए अलग पहचान रखते हैं, जिसके लिए उन्हें आलोचकों की भारी प्रशंसा हासिल हुई है। 2004 में उन्होंने 25 साल की उम्र में ही 7G रेनबो कॉलोनी के संगीत के लिए फ़िल्मफ़ेयर पुरस्कार जीता और सबसे कम उम्र के पुरस्कार विजेता बने। इसके अलावा, 2006 में दो फ़िल्मफ़ेयर पुरस्कार नामांकन, एक तमिलनाडु राज्य फ़िल्म पुरस्कार और 2006 में ही राम के लिए साइप्रस अंतर्राष्ट्रीय फ़िल्म समारोह पुरस्कार हासिल किया और इस पुरस्कार को जीतने वाले एकमात्र भारतीय संगीतकार बने। .

नई!!: गीतकार और युवान शंकर राजा · और देखें »

राज महाजन

राज महाजन एक भारतीय संगीतकार,https://itunes.apple.com/in/album/world-music/id916716124 गीतकार, अभिनेता, कवि, टीवी होस्ट हैं.

नई!!: गीतकार और राज महाजन · और देखें »

राखी गुलज़ार

रक्षाबंधन त्योहार के लिये यहाँ क्लिक करें राखी गुलज़ार (जन्म: 15 अगस्त, 1947) हिन्दी फ़िल्मों की एक अभिनेत्री हैं। .

नई!!: गीतकार और राखी गुलज़ार · और देखें »

रवीन्द्र जैन

रवीन्द्र जैन (28 फरवरी 1944- 9 अक्टूबर, 2015) हिन्दी फ़िल्मों के जाने-माने संगीतकार और गीतकार थे। इन्होंने अपने फ़िल्मी सफ़र की शुरुआत फ़िल्म सौदागर से की थी जिसमें इन्होंने गीत भी लिखे थे और उनको स्वरबद्ध भी किया था। इन्हें सन् १९८५ में फ़िल्म राम तेरी गंगा मैली के लिए फ़िल्मफ़ेयर सर्वश्रेष्ठ संगीतकार पुरस्कार भी मिला है। वर्ष २०१५ में उनको पद्मश्री पुरस्कार से सम्मानित किया गया था। भारतीय टेलीविज़न के मीलपत्थर कहे जाने वाले रामानंद सागर द्वारा निर्देशित धारावाहिक रामायण में भी उन्होंने ही संगीत दिया था जिससे कि वे भारत के घर घर में पहचाने जाने लगे। 9 अक्टूबर, 2015 शुक्रवार को मुंबई में उनका निधन हो गया। रविंद्र जैन को भारतीय सिनेमा जगत में कुछ सबसे खूबसूरत, कर्णप्रिय और भावपूर्ण गीतों के लिए उन्हें हमेशा जाना जाता रहेगा। .

नई!!: गीतकार और रवीन्द्र जैन · और देखें »

रोहिणी (अभिनेत्री)

रोहिणी एक भारतीय गीतकार, पटकथा लेखक, आवाज अभिनेत्री, निर्देशक है। ये मुख्य रूप से तेलुगु फ़िल्मों में कार्य करती है।.

नई!!: गीतकार और रोहिणी (अभिनेत्री) · और देखें »

लखनऊ

लखनऊ (भारत के सर्वाधिक आबादी वाले राज्य उत्तर प्रदेश की राजधानी है। इस शहर में लखनऊ जिले और लखनऊ मंडल के प्रशासनिक मुख्यालय भी स्थित हैं। लखनऊ शहर अपनी खास नज़ाकत और तहजीब वाली बहुसांस्कृतिक खूबी, दशहरी आम के बाग़ों तथा चिकन की कढ़ाई के काम के लिये जाना जाता है। २००६ मे इसकी जनसंख्या २,५४१,१०१ तथा साक्षरता दर ६८.६३% थी। भारत सरकार की २००१ की जनगणना, सामाजिक आर्थिक सूचकांक और बुनियादी सुविधा सूचकांक संबंधी आंकड़ों के अनुसार, लखनऊ जिला अल्पसंख्यकों की घनी आबादी वाला जिला है। कानपुर के बाद यह शहर उत्तर-प्रदेश का सबसे बड़ा शहरी क्षेत्र है। शहर के बीच से गोमती नदी बहती है, जो लखनऊ की संस्कृति का हिस्सा है। लखनऊ उस क्ष्रेत्र मे स्थित है जिसे ऐतिहासिक रूप से अवध क्षेत्र के नाम से जाना जाता था। लखनऊ हमेशा से एक बहुसांस्कृतिक शहर रहा है। यहाँ के शिया नवाबों द्वारा शिष्टाचार, खूबसूरत उद्यानों, कविता, संगीत और बढ़िया व्यंजनों को हमेशा संरक्षण दिया गया। लखनऊ को नवाबों के शहर के रूप में भी जाना जाता है। इसे पूर्व की स्वर्ण नगर (गोल्डन सिटी) और शिराज-ए-हिंद के रूप में जाना जाता है। आज का लखनऊ एक जीवंत शहर है जिसमे एक आर्थिक विकास दिखता है और यह भारत के तेजी से बढ़ रहे गैर-महानगरों के शीर्ष पंद्रह में से एक है। यह हिंदी और उर्दू साहित्य के केंद्रों में से एक है। यहां अधिकांश लोग हिन्दी बोलते हैं। यहां की हिन्दी में लखनवी अंदाज़ है, जो विश्वप्रसिद्ध है। इसके अलावा यहाँ उर्दू और अंग्रेज़ी भी बोली जाती हैं। .

नई!!: गीतकार और लखनऊ · और देखें »

लखनऊ की संस्कृति

लखनऊ अपनी विरासत में मिली संस्कृति को आधुनिक जीवनशैली के संग बड़ी सुंदरता के साथ संजोये हुए है। भारत के उत्कृष्टतम शहरों में गिने जाने वाले लखनऊ की संस्कृति में भावनाओं की गर्माहट के साथ उच्च श्रेणी का सौजन्य एवं प्रेम भी है। लखनऊ के समाज में नवाबों के समय से ही पहले आप वाली शैली समायी हुई है। हालांकि स्वार्थी आधुनिक शैली की पदचाप सुनायी देती है, किंतु फिर भी शहर की जनसंख्या का एक भाग इस तहजीब को संभाले हुए है। यह तहजीब यहां दो विशाल धर्मों के लोगों को एक समान संस्कृति से बांधती है। ये संस्कृति यहां के नवाबों के समय से चली आ रही है। .

नई!!: गीतकार और लखनऊ की संस्कृति · और देखें »

शब्बीर अहमद

शब्बीर अहमद एक गीतकार हैं, जो बॉलीवुड फिल्मो के लिए गीत लिखते हैं। .

नई!!: गीतकार और शब्बीर अहमद · और देखें »

शान

शान (शांतनु मुखर्जी, जन्म ३० सितंबर १९७२) एक भारतीय पार्श्वगायक व टेलिविज़न मेज़बान है। उन्होंने सा रे गा मा पा जैसे कार्यक्रमों की मेज़बानी की है। .

नई!!: गीतकार और शान · और देखें »

शानिया ट्वैन

शानिया ट्वैन, OC (28 अगस्त,1965) एक कनाडाई पॉप गायिका हैं। उनका तीसरा एल्बम कम ऑन ओवर किसी महिला संगीतकार द्वारा सर्वकालीन सबसे अधिक बिकने वाला तथा साउंड स्कैन युग में किसी संगीतकार द्वारा दूसरा सबसे अधिक बिकने वाला तथा इतिहास में देशीय संगीत का सबसे अधिक बिकने वाला एल्बम है। वे ऐसी पहली महिला संगीतकार हैं जिनके तीन एल्बमों को अमेरिका के रिकॉर्डिंग उद्योग एसोसियेशन ने डायमंड प्रमाणित किया और वे कनाडा में सबसे अधिक बिक्री वाले कलाकारों में भी साथी कनाडाई कलाकार सेलिन डियोन के बाद दूसरे स्थान पर हैं, जिनके तीन स्टूडियो एल्बमों को कनाडाई रिकॉर्डिंग उद्योग एसोसियेशन द्वारा डबल डायमंड प्रमाणित किया जा चुका है। ट्वैन को समीक्षात्मक तथा वित्तीय दोनों तरह की सफलता हासिल हुई है। उन्होंने पांच ग्रैमी पुरस्कार, 27 बीएमाई गीतकार अवार्ड जीते हैं और साथ ही आज की तारीख में उन्होंने दुनिया भर में 65 मिलियन एल्बमों की बिक्री की है जिसमें सिर्फ अमेरिका में ही 48 मिलियन की बिक्री की.

नई!!: गीतकार और शानिया ट्वैन · और देखें »

शंकर-एहसान-लॉय

शंकर-एहसान-लॉय(अंग्रेजी: Shankar–Ehsaan–Loy) भारतीय संगीतकार तिकड़ी है, यह तिकड़ी शंकर महादेवन, एहसान नूरानी और लॉय मेंडोंसा से मिल कर बनी है और कई भारतीय फिल्मों के लिए संगीत प्रदान करती है। ये बॉलीवुड के सबसे लोकप्रिय और समीक्षकों के द्वारा बहुप्रशंसित संगीत निर्देशकों में एक हैं। उन्होंने कई फिल्मों के लिए प्रसिद्द कार्य किये जैसे मिशन कश्मीर(2000), दिल चाहता है (2001),कल हो ना हो (2003), बंटी और बबली (2005), कभी अलविदा ना कहना (2006), डॉन- द चेस बिगिन्स अगेन (2006), तारे ज़मीं पर (2007), रोक ऑन !! (2008), वेक अप सिड (2009), माय नेम इस खान (2010), कार्तिक कॉलिंग कार्तिक (2010) और हाउसफुल(2010)। .

नई!!: गीतकार और शंकर-एहसान-लॉय · और देखें »

शकीरा

शकीरा इसाबेल मेबारक रिपोल (जन्म - २ फ़रवरी १९७७), जो शकीरा नाम से प्रसिद्ध हैं, एक कोलंबियन गायिका-गीतकार, संगीतकार, रिकॉर्ड निर्माता, नृत्यांगना और लोकोपकारक हैं, जो लैटिन अमेरिका के संगीत परिदृश्य में १९९० के दशक में एक संगीत प्रतिभा के रूप में उभरी। बेरेंकिया, कोलम्बिया में जन्मी और बड़ी हुई शकीरा ने विद्यालय में ही अपनी कई प्रतिभाओं को प्रदर्शित किया जिनमे रॉक एंड रोल, लैटिन तथा अरब में गायन क्षमता और गर्भ-नृत्य (बेली डांस) शामिल हैं। शकीरा की मातृभाषा स्पेनिश है पर वह सहज अंग्रेजी और पुर्तगाली और इतालवी, फ्रेंच तथा कातालान भी बोल लेती है। वह अरब शास्त्रीय संगीत भी जानती हैं। स्थानीय निर्माताओं के साथ किए उनके पहले दो एल्बम असफल हुए। उस वक्त शकीरा कोलंबिया के बाहर मशहूर नहीं थी। उन्होंने अपने खुद के ब्रांड के संगीत का निर्माण करने का फैसला किया। १९९५ में उन्होने पीएस देस्काल्सोस एल्बम निकला जिसने उन्हे लैटिन अमेरिका और स्पेन में खूब प्रसिद्धि दिलायी। १९९८ में उन्होंने ¿दोंदे एस्तन लोस लाद्रोनेस? (स्पेन: Dónde Están los Ladrones?) नामक एल्बम निकाला जिसके दुनिया भर में ७० लाख से अधिक प्रतियां बिकीं और उन्हे एक महत्वपूर्ण सफलता दिलाई। सन् २००१ में अपने संगीत वीडियो "व्हेनेवर, व्हेरेवर" (अनुवाद: जब भी, जहाँ भी) के जबर्दस्त सफलता के साथ, उन्होंने अपने एल्बम लांड्री सर्विस (अनुवाद: धुलाई - सेवा) से अंग्रेजी-बोलने वाली दुनिया में कदम रखा और दुनिया भर में १.३ करोड़ से अधिक प्रतियां बिकीं।, BMI.com चार साल बाद शकीरा ने दो एल्बम परियोजनाओं,ओरल फिक्सेशन खंड १ और ओरल फिक्सेशन खंड २ को जारी किया। दोनों ने उनकी सफलता को बल दिया विशेषतः २१वीं सदी का सबसे सफल गीत "हिप्स डोंट लाय"। अक्टूबर-नवम्बर 2009 के बाद शकीरा ने अपना नवीनतम एल्बम "शी वूल्फ " दुनिया भर में जारी किया। उन्होंने दो ग्रैमी पुरस्कार, सात लैटिनग्रैमी पुरस्कार जीते हैं और वह गोल्डन ग्लोब पुरस्कार के लिए भी नामांकित की गयी हैं। वह आज तक की सर्वाधिक-बिक्री वाली कोलंबियाई कलाकार और ग्लोरिया स्टेफान से पीछे दूसरी सबसे सफल लैटिन गायिका है, जिनके ५० मिलियन से अधिक एल्बम दुनिया भर में बिक चुके हैं। इसके अतिरिक्त वह दक्षिण अमेरिका की एकमात्र कलाकार है जो अमेरीकी बिलबोर्ड हॉट 100, ऑस्ट्रेलियाई ARIA चार्ट और ब्रिटेन सिंगल चार्ट में पहले स्थान तक पहुंच चुकी है। शकीरा का मशहूर गाना "वाका वाका"२०१० फुटबॉल विश्व कप के अधिकृत गाने के रूप में चुना गया था। शकीरा को हॉलीवुड वॉक ऑफ फेम में एक स्टार मिला है। .

नई!!: गीतकार और शकीरा · और देखें »

शैलेन्द्र

शंकरदास केसरीलाल शैलेन्द्र (१९२३-१९६६) हिन्दी के एक प्रमुख गीतकार थे। जन्म रावलपिंडी में और देहान्त मुम्बई में हुआ। इन्होंने राज कपूर के साथ बहुत काम किया। शैलेन्द्र हिन्दी फिल्मों के साथ-साथ भोजपुरी फिल्मों के भी एक प्रमुख गीतकार थे। .

नई!!: गीतकार और शैलेन्द्र · और देखें »

शेखर सेन

शेखर सेन हिन्दी नाट्य जगत के गायक, संगीतकार, गीतकार एवं अभिनेता हैं। वे अपने एक पात्रीय प्रस्तुतियों "तुलसी", "कबीर", "विवेकानन्द" और "साहेब" के लिये जाने जाते हैं। वे संगीत नाटक अकादमी के वर्तमान अध्यक्ष हैं। .

नई!!: गीतकार और शेखर सेन · और देखें »

साहिर लुधियानवी

साहिर लुधियानवी (८ मार्च १९२१ - २५ अक्टूबर १९८०) एक प्रसिद्ध शायर तथा गीतकार थे। इनका जन्म लुधियाना में हुआ था और लाहौर (चार उर्दू पत्रिकाओं का सम्पादन, सन् १९४८ तक) तथा बंबई (१९४९ के बाद) इनकी कर्मभूमि रही। .

नई!!: गीतकार और साहिर लुधियानवी · और देखें »

संदेश शांडिल्य

संदेश शांडिल्य एक भारतीय संगीतकार, गीतकार वा गायक हैं, इन्हे कभी खुशी कभी गम, चमेली, रोड, उफ क्या जादू क्या मोहब्बत वा सोचा ना था के लि जाना जाता है। इनका 2001 का एलबम पिया बसंती एक बड़ा-होट था वा 2001 एमटीवी वीडियो म्यूजिक अवार्ड मे जीता था। इनका एक बहुत प्रसंसनीय कार्य आओगे जब तुम, जब वी मेट फिल्म से है। श्रेणी:संगीतकार श्रेणी:गीतकार श्रेणी:गायक.

नई!!: गीतकार और संदेश शांडिल्य · और देखें »

संदीप नाथ

संदीप नाथ बॉलीवुड फ़िल्मों में कार्यरत एक भारतीय गीतकार और लेखक व कवि हैं। .

नई!!: गीतकार और संदीप नाथ · और देखें »

स्नूप दॉग

कैल्विन कॉर्दोज़ार ब्रोदास, जूनियर (जन्म: २० अक्टूबर १९७१) जो अपने स्टेज के नाम स्नूप डॉग से बेहतर जाने जाते हैं, एक अमेरीकी रैप गायक, रिकार्ड निर्माता, गीतकार और अभिनेता हैं। उनका संगीत कैरियर १९९२ में शुरू हुआ, जब उन्हें डॉ ड्रे ने खोजा और फिर वह पहले ड्रे के प्रथम एकल गीत, "डीप कवर", और फिर ड्रे की पहली एकल एल्बम, द क्रॉनिक पर प्रदर्शित हुए। तब से उन्होंने संयुक्त राज्य अमेरिका में २३ मिलियन से अधिक एल्बम और दुनिया भर में ३५ मिलियन एल्बम बेचे हैं। स्नूप की पहली एल्बम, डॉगीस्टाइल, जो डॉ ड्रे द्वारा संगीतबद्ध थी, १९९३ में डेथ रो रिकॉर्ड्स द्वारा जारी की गयी थी, और यह बिलबोर्ड २०० और बिलबोर्ड टॉप आर&बी/हिप-हॉप एल्बम चार्ट, दोनों पर नंबर एक पर रही। अपनी रिलीज के पहले सप्ताह में ही लगभग दस लाख प्रतियां बेचकर, डॉगीस्टाइल १९९४ में ४× प्लैटिनम प्रमाणित हो गयी, और इसके "व्हाट्स माई नेम" और "जिन & जूस" सहित कई एकल हिट हुए। १९९४ में स्नूप ने शॉर्ट फिल्म मर्डर वास द केस के लिए डेथ रो रिकॉर्ड्स पर एक साउंडट्रैक जारी किया, जिसमें उन्होंने खुद ही अभिनय भी किया था। उनकी दूसरी एल्बम, द डॉगफादर (१९९६), जिसमें "स्नूप अपसाइड या हेड" प्रमुख एकल था, दोनों ही चार्टों पर दोबारा नंबर एक पर ही शुरू हुई। इस एल्बम को १९९७ में डबल प्लैटिनम प्रमाणित कर दिया गया था। डेथ रो रिकॉर्ड्स छोड़ने के बाद, स्नूप ने नो लिमिट रिकॉर्ड्स के साथ हस्ताक्षर किए, जहां उन्होंने अपनी अगली तीन एल्बम, दा गेम इज़ टू बी सोल्ड, नॉट टू बी टोल्ड (१९९८), नो लिमिट टॉप डॉग (१९९९), और द लास्ट मील (२०००) जारी की। स्नूप ने २००२ में प्रायोरिटी / कैपिटल / ईएमआई रिकॉर्ड्स के साथ हस्ताक्षर किए, जहां उन्होंने पेड द कॉस्ट टू बी द बॉस जारी की। उसके बाद उन्होंने २००४ में अपने अगले तीन एल्बम, आर&जी (रिदम & गैंगस्टा): द मास्टरपीस, द ब्लू कारपेट ट्रीटमेंट, और ईगो ट्रिप्पिन' के लिए गेफ़ेन रिकॉर्ड्स के साथ हस्ताक्षर किए। मालिस एन वंडरलैंड (२००९), और डॉग्यूमेंट्री (२०११) को प्रायोरिटी पर रिलीज़ किया गया था। स्नूप डॉग ने फिल्मों में भी अभिनय किया है, और कई टेलीविजन कार्यक्रमों की मेजबानी की है, जिनमें डोगी फिजल टेलीवीज़ल, स्नूप डॉग्स फादरहुड और डॉग आफ्टर डार्क शामिल हैं। संगीत कार्यक्रमों के अतिरिक्त वह एक युवा फुटबॉल लीग और हाई स्कूल फुटबॉल टीम के प्रशिक्षक भी हैं। सितंबर २००९ में स्नूप को ईएमआई द्वारा एक पुनः सक्रिय प्रायोरिटी रिकॉर्ड्स के अध्यक्ष के रूप में नियुक्त किया गया था। २०१२ में, जमैका की यात्रा के बाद, स्नूप ने रस्ताफ़ारीवाद अपना लिया, और अपने लिए एक नया उपनाम, स्नूप लायन चुना। स्नूप लायन के रूप में उन्होंने २०१३ के आरंभ में अपने जमैका अनुभव के बारे में एक रेगे एल्बम, रीइंकारनेटेड और उसी नाम की एक वृत्तचित्र फिल्म जारी की। उनका १३ वां स्टूडियो एल्बम बुश, मई २०१५ में रिलीज़ हुआ और इससे उन्होंने स्नूप डॉग नाम में वापसी की। उनका १४ वां एकल स्टूडियो एल्बम, कूलएड, जुलाई २०१६ में रिलीज़ हुआ था। स्नूप ने बिना किसी जीत के अब तक कुल १७ ग्रैमी नामांकन प्रपात किये हैं। मार्च २०१६ में आर्लिंगटन, टेक्सास में रेसलमेनिया ३२ के पहले कार्यक्रम से पहले, उन्हें डब्ल्यूडब्ल्यूई हॉल ऑफ फेम के सेलिब्रिटी विंग में शामिल किया गया था, जिसने रेसलमेनिया XXIV में एक मैच के दौरान कंपनी ऑफ सेरेमोनीज़ सहित कंपनी के लिए कई उपस्थितियां कीं। २०१८ में, उन्होंने अपना पहला गॉस्पेल एल्बम, बाइबिल ऑफ लव जारी किया। .

नई!!: गीतकार और स्नूप दॉग · और देखें »

स्वप्ना पाटकर

डा० स्वपना पाटकर (जन्म १६ अप्रैल १९८२)) एक भारतीय लेखिका, गीतकार, फिल्म निर्माता, उद्यमी, एवं मनोचिकित्सक हैं, जो मुख्यत: हिंदूहृदय सम्राट शिवसेना प्रमुख बालासाहेब ठाकरे के जीवन पर आधारित २०१५ की मराठी भाषा फिल्म बालकडू के लिए बतौर निर्माता के तौर पर जानी जाती हैं। वे जीवन फंडा, आनंदी जीवनाची गुरूकिल्ले नामक पुस्तक की लेखिका एवं मनोचिकित्सक संस्थान माइंडवर्क्स ट्रेनिंग सिस्टम की कार्यकारिणी निर्देशक हैं। .

नई!!: गीतकार और स्वप्ना पाटकर · और देखें »

स्वानन्द किरकिरे

स्वानन्द किरकिरे (जन्म १९७०) एक भारतीय गीतकार, पार्श्वगायक एवं लेखक होने के साथ-साथ हिन्दी सिनेमा एवं दूरदर्शन सीरियल कहानीकार, सहायक निर्देशक एवं डयलॉग लेखक हैं। किरकिरे को दो बार.

नई!!: गीतकार और स्वानन्द किरकिरे · और देखें »

सौदागर (१९७३ फ़िल्म)

सौदागर १९७३ में बनी हिन्दी भाषा की फ़िल्म है। हालांकि इस फ़िल्म को बॉक्स ऑफ़िस में उतनी सफलता नहीं मिली लेकिन इसे अकादमी पुरस्कार के लिए भेजा गया था लेकिन यह फ़िल्म नामांकित न हो सकी। .

नई!!: गीतकार और सौदागर (१९७३ फ़िल्म) · और देखें »

सोना मोहपात्रा

सोना मोहापात्रा भारतीय गीतकार, संगीतकार और गायिका हैं। उनका जन्म कटक, उड़िसा में हुआ। सोना मोहपात्रा मुख्य रूप से भारत में चर्चित हैं। सोना मोहपात्रा ने दुनिया भर के अनेक संगीत समारोहों में प्रदर्शन किया गया है और एलबम, एकल, संगीत कार्यक्रम वेबकास्ट, संगीत विडियो बॉलीवुड फिल्मों और विज्ञापनों में चित्रित किया गया है। उनकी खुद की सामग्री के आलावा, सोना मोहपात्रा ने विशेष रूप से सफल साबित "उत्तरार्द्ध" के साथ "खौफ के साये" एवं "चलो नृत्य" और INXS, साथ, डेविड बॉवी जैसे गानों के रीमिक्स किया है। .

नई!!: गीतकार और सोना मोहपात्रा · और देखें »

हसन कमाल

हसन कमाल एक मशहूर भारतीय कवि और गीतकार है। 1985 में इनहों ने अपने गीत के लिये फिल्मफ़ेर पुरसकार प्राप्त किया। यह गीत फिल्म "आज की आवाज़" के लिये लिखा गया था (1984).

नई!!: गीतकार और हसन कमाल · और देखें »

हिमेश रेशमिया

हिमेश रेशमिया (जन्म: 23 जुलाई 1973) एक गायक, संगीतकार, गीतकार, अभिनेता तथा फिल्म निर्माता हैं, जो प्रमुखतः हिन्दी फ़िल्मों में कार्यरत हैं। वर्ष 1998 में आयी प्यार किया तो डरना क्या से बॉलीवुड फिल्मों में एक संगीतकार के रूप में पदार्पण करने वाले हिमेश ने अगले कुछ वर्षों में हेलो ब्रदर (1999), कुरुक्षेत्र (2000), जोड़ी नम्बर वन (2001) और हमराज़ (2002) जैसी फिल्मों में संगीत दिया; हमराज़ के लिए उन्हें उनका पहला फ़िल्मफेयर नामांकन मिला था। इसके बाद 2003 में उन्होंने तेरे नाम फिल्म में संगीत दिया, जिसकी संगीत एल्बम उस वर्ष की सर्वाधिक बिकने वाली एल्बम थी, और इसके लिए उन्हें फ़िल्मफेयर, स्क्रीन तथा स्टार गिल्ड समेत कई पुरस्कारों के लिए नामांकन प्राप्त हुए। तेरे नाम ने उन्हें बॉलीवुड में एक सफल संगीतकार के रूप में स्थापित किया, और फिर 2004 में उन्होंने रन, टार्ज़न, ऐतराज़ और दिल मांगे मोर जैसी फिल्मों में संगीत दिया। .

नई!!: गीतकार और हिमेश रेशमिया · और देखें »

ज़ोया अख़्तर

जोया अख्तर एक समकालीन भारतीय फिल्म निर्देशक हैं। उन्होंने सर्वप्रथम उन्होंने लक बाइ चांस (2009) नामक फ़िल्म से अपना निर्देशन का कार्य आरम्भ किया। 2011 में, उन्होंने समीक्षात्मक और वाणिज्यिक रूप से सफल फ़िल्म ज़िन्दगी न मिलेगी दोबारा का निर्देशन किया और फ़िल्मफ़ेयर सर्वश्रेष्ठ निर्देशक पुरस्कार जीता। .

नई!!: गीतकार और ज़ोया अख़्तर · और देखें »

जावेद जाँनिसार अख्तर

जावेद अख्तर हिन्दी फिल्मों के एक गीतकार हैं। .

नई!!: गीतकार और जावेद जाँनिसार अख्तर · और देखें »

जिम मॉरिसन

जेम्स डगलस "जिम" मॉरिसन (8 दिसम्बर 1943 - 3 जुलाई 1971) एक अमेरिकी गायक, गीतकार, कवि, लेखक और फिल्म निर्माता थे। वे द डोर्स के प्रमुख गायक और गीतकार के रूप में सबसे अधिक जाने जाते हैं और उन्हें व्यापक रूप से रॉक संगीत के इतिहास में सबसे करिश्माई अगुआ व्यक्तियों में से एक माना जाता है।"देखे उदाहरण., मॉरिसन पोएम बैक्स क्लाइमेट प्ले", BBC न्यूज़, 31 जनवरी 2007.

नई!!: गीतकार और जिम मॉरिसन · और देखें »

जेसी जे

जेसिका एलेन कोर्निश (मार्च 1988 जन्म 27),जेसी जे एक अंग्रेजी गायक और गीतकार है। .

नई!!: गीतकार और जेसी जे · और देखें »

वरुण ग्रोवर (लेखक)

वरुण ग्रोवर (जन्म 26 जनवरी, 1980) एक भारतीय हास्य अभिनेता, पटकथा लेखक और गीतकारहै.|उन्होंने  63 वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार (भारत) 2015-16  में सर्व-श्रेष्ठ गीतकार का पुरस्कार जीता।  .

नई!!: गीतकार और वरुण ग्रोवर (लेखक) · और देखें »

विशाल भारद्वाज

विशाल भारद्वाज भारतीय हिन्दी फिल्म उद्योग बॉलीवुड के एक प्रसिद्ध संगीतकार, गीतकार, पटकथा लेखक व निर्देशक हैं। उन्हे गॉडमदर और इश्किया के लिये सर्वश्रेष्ठ संगीत के राष्ट्रीय फ़िल्म पुरस्कार से सम्मानित किया जा चुका है। विशाल के शब्दों मे "गुलजार" उनके प्रेरणास्त्रोत रहे हैं। .

नई!!: गीतकार और विशाल भारद्वाज · और देखें »

विष्णु मिश्रा

विष्णु मिश्रा (जन्म: १६ अप्रैल १९७५, इलाहबाद) एक भारतीय पार्श्वगायक, संगीत निर्माता, संगीत निर्देशक, गीतकार है। .

नई!!: गीतकार और विष्णु मिश्रा · और देखें »

विजय कृष्ण आचार्य

विजय कृष्णा आचार्य, हिंदी चलचित्र निर्देशक, गीतकार, संवाद लेखक एवं पटकथा लेखक हैं। इनका दूसरा नाम विक्टर भी है। विजय कृष्णा आचार्य आइफा पुरस्कार 2007 में तकनीकी श्रेणी में धूम फ़िल्म में सर्वश्रेष्ट पटकथा के लिए लिए नामित हुए थे। टशन फ़िल्म इनकी द्वारा निर्देशित पहली फ़िल्म थी। .

नई!!: गीतकार और विजय कृष्ण आचार्य · और देखें »

वैरामुत्तु

वैरामुत्तु (வைரமுத்து) (जन्म: 13 1953 जुलाई) एक पुरस्कार विजेता तमिल कवि और गीतकार हैं। निड़लगल (1980) फिल्म से शुरूआत करते हुए तथा 'पोनमलई पोड़ुडु' के लिए बोल लिखते हुए, यथा जनवरी 2009 अब उनके नाम 5800 गीतों का श्रेय है।.

नई!!: गीतकार और वैरामुत्तु · और देखें »

गुलज़ार (गीतकार)

ग़ुलज़ार नाम से प्रसिद्ध सम्पूर्ण सिंह कालरा (जन्म-१८ अगस्त १९३६) हिन्दी फिल्मों के एक प्रसिद्ध गीतकार हैं। इसके अतिरिक्त वे एक कवि, पटकथा लेखक, फ़िल्म निर्देशक तथा नाटककार हैं। उनकी रचनाए मुख्यतः हिन्दी, उर्दू तथा पंजाबी में हैं, परन्तु ब्रज भाषा, खङी बोली, मारवाड़ी और हरियाणवी में भी इन्होने रचनाये की। गुलजार को वर्ष २००२ में सहित्य अकादमी पुरस्कार और वर्ष २००४ में भारत सरकार द्वारा दिया जाने वाला तीसरे सर्वोच्च नागरिक सम्मान पद्म भूषण से भी सम्मानित किया जा चुका है। वर्ष २००९ में डैनी बॉयल निर्देशित फिल्म स्लम्डाग मिलियनेयर में उनके द्वारा लिखे गीत जय हो के लिये उन्हे सर्वश्रेष्ठ गीत का ऑस्कर पुरस्कार पुरस्कार मिल चुका है। इसी गीत के लिये उन्हे ग्रैमी पुरस्कार से भी सम्मानित किया जा चुका है। .

नई!!: गीतकार और गुलज़ार (गीतकार) · और देखें »

गोपालदास नीरज

गोपालदास नीरज (जन्म: 4 जनवरी 1925), हिन्दी साहित्यकार, शिक्षक, एवं कवि सम्मेलनों के मंचों पर काव्य वाचक एवं फ़िल्मों के गीत लेखक हैं। वे पहले व्यक्ति हैं जिन्हें शिक्षा और साहित्य के क्षेत्र में भारत सरकार ने दो-दो बार सम्मानित किया, पहले पद्म श्री से, उसके बाद पद्म भूषण से। यही नहीं, फ़िल्मों में सर्वश्रेष्ठ गीत लेखन के लिये उन्हें लगातार तीन बार फिल्म फेयर पुरस्कार भी मिला। .

नई!!: गीतकार और गोपालदास नीरज · और देखें »

गीतिकाव्य

गीतिकाव्य वो शब्द होते हैं जो गीत या काव्य रचना को बनाते हैं। गीतिकाव्य लिखने वाले गीतकार होते हैं। विशेषकर संगीत के साथ निर्मित किये गए गीत के शब्दों को बोल भी कहते हैं। ऐसा भारतीय परिप्रेक्ष्य में सिनेमा में बहुत आम है। इसमें बनाई गई फ़िल्मों में अक्सर सामान्यतः 3-4 गीत ("गाना" भी कहा जाता) होते हैं जिन्हें संगीत में ढालकर निर्मित किया जाता हैं। इसके लिये विशेष तौर पर गीतकारों की सेवा ली जाती है और उन्हें बड़े सम्मान के साथ देखा जाता है। .

नई!!: गीतकार और गीतिकाव्य · और देखें »

आर केली

रॉबर्ट केली एक अमेरिकी गायक, गीतकार और अभिनेता है। .

नई!!: गीतकार और आर केली · और देखें »

आओगे जब तुम

आओगे जब तुम संगीतकार संदेश शांडिल्य द्वारा रचित, इरशाद कामिल के बोल से सजा वा उस्ताद राशिद खान द्वारा गाया गया, फिल्म जब वी मेट से एक गीत है। यह गीत करीना कपूर वा शाहिद कपूर पर फिल्माया गया है। जब वी मेट को इम्तियाज अली ने निर्देशित किया है। .

नई!!: गीतकार और आओगे जब तुम · और देखें »

कन्नदासन

कन्नदासन (கண்ணதாசன்; 24 जून1927-17 अक्टूबर 1981) तमिल कवि और गीतकार थे, जिन्हें तमिल भाषा के आधुनिक युग के सबसे महान और सबसे महत्वपूर्ण प्रारम्भिक लेखक के रूप में मान्यता प्राप्त है।वे प्रायः 'कविअरासु' (कविराज) नाम से प्रसिद्ध अधिक प्रसिद्ध थे। इनके द्वारा रचित एक उपन्यास चेरमान कादली के लिये उन्हें सन् १९८० में साहित्य अकादमी पुरस्कार (तमिल) से सम्मानित किया गया। कन्नदासन तमिल फिल्मों में अपने गीतों के लिए सर्वाधिक लोकप्रिय थे। इन्होने ५००० से अधिक गीतों के अलावा, ६००० कविताओं और महाकाव्य, नाटकों, निबंध, उपन्यास, सहित लगभग २३२ से अधिक पुस्तकों की रचना की, जिसमें से दस भागों में अर्थमुल्ल इन्धुमथम (सार्थक हिन्दू धर्म) शीर्षक से हिंदू धर्म पर आधारित उनके सबसे लोकप्रिय (10) धार्मिक निबंध हैं। उन्हें वर्ष 1980 में अपने उपन्यास चेरमन कदली के लिए साहित्य अकादमी पुरस्कार प्रदान किया गया। 1969 में, कुज्हंथैक्कागा फिल्म में सर्वश्रेष्ठ गीतकार के रूप में राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार पाने वाले पहले गीतकार थे। .

नई!!: गीतकार और कन्नदासन · और देखें »

कमल हासन

कमल हासन (जन्म 7 नवम्बर 1954 को परमकुडी, मद्रास राज्य, भारत में) एक भारतीय फ़िल्म अभिनेता, पटकथा लेखक और फ़िल्म निर्माता, भारतीय सिनेमा के प्रमुख, किरदार को जीने वाले अभिनेताओं में से एक माने जाते हैं। कमल हासन, राष्ट्रीय फ़िल्म पुरस्कार और फ़िल्मफ़ेयर पुरस्कार सहित कई भारतीय फ़िल्म पुरस्कारों के विजेता के तौर पर जाने जाते हैं और उन्हें सर्वश्रेष्ठ विदेशी भाषा फ़िल्म के लिए अकादमी पुरस्कार प्रतियोगिता में भारत द्वारा प्रस्तुत सर्वाधिक फिल्मों वाले अभिनेता होने का गौरव प्राप्त है। अभिनय और निर्देशन के अलावा, वे एक पटकथा लेखक, गीतकार, पार्श्वगायक और कोरियोग्राफर हैं। उनकी फ़िल्म निर्माण कंपनी, राजकमल इंटरनेशनल ने उनकी कई फ़िल्मों का निर्माण किया। कमल हासन ने अपने 63वें जन्मदिन पर एक ऐप लॉन्च किया, जिसका नाम है 'मय्यम व्हिसल'.

नई!!: गीतकार और कमल हासन · और देखें »

काशी हिन्दू विश्‍वविद्यालय

काशी हिन्दू विश्वविद्यालय या बनारस हिन्दू विश्वविद्यालय (आम तौर पर बी.एच.यू.) वाराणसी में स्थित एक केन्द्रीय विश्वविद्यालय है। इस विश्वविद्यालय की स्थापना (बनारस हिन्दू विश्वविद्यालय एक्ट, एक्ट क्रमांक १६, सन् १९१५) महामना पंडित मदन मोहन मालवीय द्वारा सन् १९१६ में वसंत पंचमी के पुनीत दिवस पर की गई थी। दस्तावेजों के अनुसार इस विधालय की स्थापना मे मदन मोहन मालवीय जी का योगदान सिर्फ सामान्य संस्थापक सदस्य के रूप मे था,महाराजा दरभंगा रामेश्वर सिंह ने विश्वविद्यालय की स्थापना में आवश्यक संसाधनों की व्यवस्था दान ले कर की ।इस विश्वविद्यालय के मूल में डॉ॰ एनी बेसेन्ट द्वारा स्थापित और संचालित सेन्ट्रल हिन्दू कॉलेज की प्रमुख भूमिका थी। विश्वविद्यालय को "राष्ट्रीय महत्त्व का संस्थान" का दर्ज़ा प्राप्त है। संप्रति इस विश्वविद्यालय के दो परिसर है। मुख्य परिसर (१३०० एकड़) वाराणसी में स्थित है जिसकी भूमि काशी नरेश ने दान की थी। मुख्य परिसर में ६ संस्थान्, १४ संकाय और लगभग १४० विभाग है। विश्वविद्यालय का दूसरा परिसर मिर्जापुर जनपद में बरकछा नामक जगह (२७०० एकड़) पर स्थित है। ७५ छात्रावासों के साथ यह एशिया का सबसे बड़ा रिहायशी विश्वविद्यालय है जिसमे ३०,००० से ज्यादा छात्र अध्यनरत हैं जिनमे लगभग ३४ देशों से आये हुए छात्र भी शामिल हैं। इसके प्रांगण में विश्वनाथ का एक विशाल मंदिर भी है। सर सुंदरलाल चिकित्सालय, गोशाला, प्रेस, बुक-डिपो एवं प्रकाशन, टाउन कमेटी (स्वास्थ्य), पी.डब्ल्यू.डी., स्टेट बैंक की शाखा, पर्वतारोहण केंद्र, एन.सी.सी.

नई!!: गीतकार और काशी हिन्दू विश्‍वविद्यालय · और देखें »

कुनाल वर्मा

कुनाल वर्मा (Kunaal vermaa) एक भारतीय गायक व गीतकार हैं। वह सांगस्टर म्यूजिक के संस्थापक भी हैं। कुनाल 2015 में आयी फिल्म हमारी अधूरी कहानी के गीत "हसी" से प्रसिद्ध हुये, जिसका संगीत उनके मित्र "अमि मिश्रा" ने दिया था। .

नई!!: गीतकार और कुनाल वर्मा · और देखें »

कुलबीर दनौदा

कुलबीर दनौदा (जन्म: 15 सितम्बर 1990) हरियाणा के एक गीतकार एवं गायक है। दनौदा गायक मन्नू दादा के साथ अपनी जोड़ी केडी-एमडी के नाम से प्रसिद्ध हैं। .

नई!!: गीतकार और कुलबीर दनौदा · और देखें »

क्रिस ब्राउन

क्रिस ब्राउन एक अमेरिकी गायक, गीतकार और अभिनेता है। .

नई!!: गीतकार और क्रिस ब्राउन · और देखें »

कैफ़ भोपाली

कैफ़ भोपाली (کیف بھوپالی) एक भारतीय उर्दू शायर और फ़िल्मी गीतकार थे। वे 1972 में बनी कमाल अमरोही की फिल्म पाक़ीज़ा में मोहम्मद रफ़ी द्वारा गाये गीत "चलो दिलदार चलो....." से लोकप्रिय हुए। .

नई!!: गीतकार और कैफ़ भोपाली · और देखें »

कीर्ति चौधरी

जन्म- १ जनवरी, १९३४ को उत्तर प्रदेश के उन्नाव ज़िले के नईमपुर गाँव में एक कायस्थ परिवार में उनका जन्म हुआ था। कीर्ति चौधरी का मूल नाम कीर्ति बाला सिन्हा था। शिक्षा- उन्नाव में जन्म के कुछ बरस बाद उन्होंने पढ़ाई के लिए कानपुर का रुख़ किया। १९५४ में एम.ए. करने के बाद 'उपन्यास के कथानक तत्व' जैसे विषय पर उन्होंने शोध भी किया। कार्यक्षेत्र- साहित्य उन्हें विरासत में भी मिला और फिर जीवन साथी के साथ भी साहित्य, संप्रेषण जुड़े रहे। उनके पिता ज़मींदार थे और माँ, सुमित्रा कुमारी सिन्हा जानी-मानी कवयित्री, लेखिका और गीतकार थीं। तीसरा सप्तक’ (1960) के संपादक अज्ञेय ने 60 के दशक में प्रयाग नारायण त्रिपाठी, केदारनाथ सिंह, कुँवर नारायण, विजयदेव नारायण साही, सर्वेश्वर दयाल सक्सेना और मदन वात्स्यायन जैसे साहित्यकारों के साथ कीर्ति चौधरी को भी तीसरा सप्तक का हिस्सा बनाया। निधन- १३ जून २००८ को लंदन में उनका देहांत हो गया। .

नई!!: गीतकार और कीर्ति चौधरी · और देखें »

अमित त्रिवेदी

अमित त्रिवेदी बॉलीवुड फ़िल्मों में कार्यरत एक भारतीय वादक, रिकार्ड निर्माता, गायक, संगीतकार, गीतकार। थिएटर, विज्ञापनों, एवं गैर-फ़िल्मी एल्बमों में संगीतकार के रूप में कार्य करने के बाद हिंदी फिल्मों में संगीतकार के रूप में उनकी शुरुआत २००८ में फिल्म 'आमिर' से हुई। वर्ष २००९ में 'देव डी' में संगीत देने के लिए उन्हें अपार ख्याति के साथ ही उन्हें २०१० के 'सर्वश्रेष्ठ संगीतकार' का राष्ट्रीय पुरस्कार भी प्राप्त हुआ। .

नई!!: गीतकार और अमित त्रिवेदी · और देखें »

अमिताभ भट्टाचार्य

अमिताभ भट्टाचार्य बॉलीवुड फ़िल्मों में कार्यरत एक भारतीय गीतकार और पार्श्व गायक हैं। उनके गीतों को "फ्रिलफ्री" और "स्मार्टली वर्डेड" के रूप में वर्णित किये गए हैं। .

नई!!: गीतकार और अमिताभ भट्टाचार्य · और देखें »

असद भोपाली

असद भोपाली (जन्म: 10 जुलाई 1921, मृत्यु: 9 जून 1990), बॉलीवुड के एक गीतकार हैं। असद का जन्म भोपाल में 10 जुलाई 1921 को हुआ था। उनके पिता का नाम मुंशी अहमद खान था और असद उनकी पहली संतान थे। उनका जन्म नाम असादुल्लाह खान था। उन्होंने फारसी, अरबी, उर्दू और अंग्रेजी में औपचारिक शिक्षा प्राप्त की थी। असद अपनी शायरी के चलते धीरे धीरे असद भोपाली के नाम से मशहूर हो गये। 28 साल की उम्र में यह गीतकार बनने के लिए बंबई आ गये, लेकिन अपनी पहचान बनाने के लिए उन्हें पूरे जीवन संघर्ष करना पड़ा। उन्होंने पहले पहल 1949 की फिल्म "दुनिया" के लिए दो गीत लिखे, जिन्हे मोहम्मद रफी (रोना है तो चुपके चुपके रो) और सुरैया (अरमान लूटे दिल टूट गया) की आवाज में रिकॉर्ड किया गया था। इन्हे प्रसिद्धि इनके बी आर चोपडा की फिल्म अफसाना के गीतों से मिली। असद ने अपने समय के सबसे प्रमुख संगीत निर्देशकों जैसे कि श्याम सुन्दर, हुस्नलाल-भगतराम, सी.

नई!!: गीतकार और असद भोपाली · और देखें »

अख़लाक़ मुहम्मद ख़ान 'शहरयार'

अख़लाक़ मुहम्मद ख़ान (१६ जून १९३६ – १३ फ़रवरी २०१२), जिन्हें उनके तख़ल्लुस या उपनाम शहरयार से ही पहचाना जाना जाता है, एक भारतीय शिक्षाविद और भारत में उर्दू शायरी के दिग्गज थे। .

नई!!: गीतकार और अख़लाक़ मुहम्मद ख़ान 'शहरयार' · और देखें »

उद्भ्रांत

रमाकांत शर्मा 'उद्भ्रांत' हिंदी साहित्य में कवि-गीतकार-नवगीतकार, ग़ज़लगो, कथाकार, समीक्षक, संपादक, अनुवादक एवं बाल साहित्यकार इत्यादि रूपों में जाने जाते हैं। उद्भ्रांत ने नवगीतकार एवं हिंदी गजलगो के रूप में अपना लेखन शुरू किया था। आज वे मिथक काव्‍य के सफल कवि के रूप में जाने जाते हैं। इनका महाकाव्‍य 'त्रेता' अत्‍यधिक चर्चित रहा है। उद्भ्रांत का जन्म 4 सितम्बर 1948 को नवलगढ़, राजस्थान में हुआ। कानपुर के पी.पी.एम.

नई!!: गीतकार और उद्भ्रांत · और देखें »

२०१५ में निधन

निम्नलिखित सूची उन लोगों की है जिनका २०१५ में निधन हो गया। यहाँ पर सभी दिनांक के क्रमानुसार हैं और एक दिन की दो या अधिक प्रविष्टियाँ होने पर उनके मूल नाम को वर्णक्रमानुसार में दिया गया है। यहाँ लिखने का अनुक्रम निम्न है.

नई!!: गीतकार और २०१५ में निधन · और देखें »

यहां पुनर्निर्देश करता है:

फ़िल्मी गीतकार

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »