लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
मुक्त
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

खोई भाषाएँ

सूची खोई भाषाएँ

खोई भाषाएँ (Khoe languages) अफ़्रीका के दक्षिणी हिस्से में बोली जाने वाली भाषाओं का वह सबसे बड़ा परिवार है जो बांटू भाषा-परिवार का सदस्य नहीं है। यह पहले खोईसान भाषाओं की एक शाखा मानी जाती थी और 'मध्य खोईसान' के नाम से जानी जाती थी, लेकिन आधुनिक काल में यह एक अलग परिवार समझा जाता है। खोई भाषाओं में से सर्वाधिक बोली जाने वाली भाषा नामा भाषा है जो नामीबिया में बोली जाती है। अन्य खोई भाषाएँ बोत्स्वाना में कालाहारी रेगिस्तान में बोली जाती हैं। खोई भाषाएँ अपने क्लिक व्यंजनो के लिये जानी जाती हैं।, Alan Barnard, pp.

2 संबंधों: नामा लोग, खोईखोई भाषा

नामा लोग

नामा (Nama), जिन्हें पहले नामाका (Namaqua) के नाम से जाना जाता था, दक्षिण अफ़्रीका, नामीबिया व बोत्स्वाना का एक लोक-समुदाय है। वे खोई भाषा-परिवार की नामा भाषा बोलते हैं हालांकि आधुनिक युग में उनमें से बहुत से अब आफ़्रीकान्स भाषा भी बोलने लगे हैं। नामा समुदाय खोईखोई लोगों की सबसे बड़ी शाखा है और नामाओं को छोड़कर अधिकतर खोईखोई समुदाय विलुप्त हो चुके हैं। बहुत से नामा परिवार अब मध्य नामीबिया में वास करते हैं और कुछ नामाकालैंड में रहते हैं जो दक्षिण अफ़्रीका और नामीबिया की सरहद की दोनों तरफ़ स्थित एक क्षेत्र है।, pp.

नई!!: खोई भाषाएँ और नामा लोग · और देखें »

खोईखोई भाषा

खोईखोई भाषा (Khoekhoe), जिसे नामा भाषा (Nama) और खोईखोईगोवाब (Khoekhoegowab) भी कहते हैं, अफ़्रीका के दक्षिणी हिस्से में बोली जाने वाली एक भाषा है। यह क्लिक व्यंजन वाली भाषाओं में से सब से वस्तृत है और इसे नामा, दमारा और हाइǁओम समुदाय के लोग बोलते हैं (ध्यान दें कि 'हाइǁओम' में ǁ का चिह्न एक क्लिक ध्वनि दर्शाता है)। यह भाषा कुछ दबाव में है क्योंकि नई पीढ़ी के बहुत से नामा लोग इसकी बजाय आफ़्रीकान्स भाषा बोलने लगे हैं।, pp.

नई!!: खोई भाषाएँ और खोईखोई भाषा · और देखें »

यहां पुनर्निर्देश करता है:

खोई भाषा-परिवार

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »