लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
मुक्त
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

खेकड़ा

सूची खेकड़ा

खेकड़ा, उत्तर प्रदेश के बागपत जिले का एक नगर है, इसे तहसील का दर्जा प्राप्त है। यहां दो डिग्री कालेज, पांच इंटर कालेज हैं, इसलिए यह नगर शिक्षा के क्षेत्र में अग्रणी हैं। दादा कन्हैया, लाल सिंह आर्य एवं नीरा आर्या ये तीनों खेकड़ा के महान स्वतंत्रता सेनानी रहे हैं। फिल्म निर्माता सतेंद्र पाल चौधरी यहीं के पास के गांव बसी के रहने वाले थे। प्रसिद्ध साहित्यकार तेजपाल सिंह धामा का यह पैतृक गांव हैं। यहां लाला रामंचद्र जैन की फार्मेसी प्रसिद्ध है। प्रसिद्ध जैन तीर्थ यहीं है, जिसे उत्खनन से प्राप्त दर्जनों मूर्तियों के बाद विकसित किया गया है। .

1 संबंध: तेजपाल सिंह धामा

तेजपाल सिंह धामा

तेजपाल सिंह धामा (जन्म: 2 जनवरी 1971) हिन्दी के पत्रकार, लेखक एवं सामाजिक कार्यकर्ता हैं। हमारी विरासत (शोध-ग्रंथ) उनकी प्रसिद्ध रचना है। इन्हें अनेक साहित्यिक एवं सामाजिक पुरस्कार प्राप्त हो चुके हैं। इन्होंने हैदराबाद से प्रकाशित स्वतंत्र वार्ता एवं दिल्ली से प्रकाशित दैनिक विराट वैभव एवं वीर अर्जुन के संपादक विभागों में दशकों तक कार्य किया। उत्तर प्रदेश के बागपत जिले के खेकड़ा शहर में जन्मे तेजपाल सिंह धामा मुख्यत: इतिहास पर लिखने वाले साहित्यकार हैं जिनकी इतिहास से सम्बन्धित अनेकों पुस्तकें छप चुकी हैं। शहीदों पर लिखने के कारण इन्हें 2017 में संस्कृति मंत्रालय भारत सरकार ने संस्कृति मनीषी पुरस्कार से सम्मानित किया है, जिसमें डेढ लाख रुपए नगद एवं प्रशस्ति दी जाती है। .

नई!!: खेकड़ा और तेजपाल सिंह धामा · और देखें »

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »