लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
डाउनलोड
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

खासी पर्वतमाला

सूची खासी पर्वतमाला

खासी पर्वतमाला, भारत के राज्य मेघालय में स्थित गारो-खासी पर्वत शृंखला का एक भाग है, साथ ही यह पटकाई पर्वतशृंखला और मेघालय के उपोष्णकटिबंधीय वन पारिस्थिकी क्षेत्र का भी अंग है। पुराने स्रोतों में अकसर इसे खासिया पर्वतमाला लिखा गया है। मुख्य रूप से यह क्षेत्र खासी जनजाति के लोगों का निवास स्थान है, जो पारंपरिक रूप से छोटे-छोटे कबीलों में रहते है जिन्हें खासी पहाड़ी राज्यों के नाम से जाना जाता है। इस राज्यों में से एक की राजधानी चेरापूंजी, को दुनिया में सबसे अधिक वर्षा वाले स्थानों में से एक माना जाता है। 28 अक्तूबर 1976 को इस क्षेत्र को पश्चिम खासी हिल्स जिला और पूर्वी खासी हिल्स जिला में विभाजित किया गया और संपूर्ण क्षेत्र खासी हिल्स जिला के तहत आ गया। खासी पर्वतमाला की सबसे ऊंची चोटी लुम शिलांग है जो 1968 मीटर ऊंची है। यह शिलांग शहर के दक्षिण में कुछ किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। .

0 संबंधों

यहां पुनर्निर्देश करता है:

खासी पर्वत

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »